Connect with us

ख़बर उत्तरप्रदेश

यूपी लेखपाल भर्ती में 28,409 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 7,994 पदों के लिए अब अभिलेख सत्यापन; जांच के बाद आएगा अंतिम परिणाम

Published

on

UP Lekhpal Recruitment 2026, UPSSSC Lekhpal Result 2026, यूपी लेखपाल भर्ती 2026, लेखपाल 7994 पद, 28409 अभ्यर्थी, UP Lekhpal Document Verification, लेखपाल रिजल्ट 2026, UPSSSC

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लेखपाल के 7,994 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करते हुए 28,409 अभ्यर्थियों को पात्रता और अभिलेख परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

आयोग ने अभिलेख परीक्षण के लिए कटऑफ भी जारी कर दी है। अब शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की पात्रता और उनके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके बाद ही 7,994 पदों के लिए अंतिम चयन परिणाम जारी होगा।

7,994 पदों के लिए 28,409 अभ्यर्थी आगे

लेखपाल भर्ती के लिए 7,994 पद निर्धारित हैं। इनके मुकाबले 28,409 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए पात्र पाया गया है। यानी प्रत्येक पद के लिए औसतन करीब 3.55 अभ्यर्थी अंतिम प्रक्रिया में पहुंचे हैं। मुख्य परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के आधार पर आयोग ने श्रेणीवार कटऑफ तय कर अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।

यह अंतिम चयन सूची नहीं

Advertisement

UPSSSC ने स्पष्ट किया है कि 28,409 अभ्यर्थियों की यह सूची अंतिम चयन सूची नहीं है। इसमें नाम आने का मतलब सिर्फ इतना है कि अभ्यर्थी अगले चरण यानी पात्रता और अभिलेख परीक्षण के लिए योग्य पाया गया है।

आयोग के अनुसार अंतिम चयन का दावा अभिलेख परीक्षण से पहले नहीं किया जा सकता। पात्रता और दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा।

अब अभ्यर्थियों को क्या करना होगा?

शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को आयोग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभिलेख परीक्षण से संबंधित तिथि, प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे UPSSSC की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक नोटिस नियमित रूप से देखते रहें, ताकि दस्तावेज अपलोड करने या सत्यापन से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सूचना छूट न जाए।

Advertisement

वर्गवार कटऑफ भी जारी

आयोग ने अभिलेख परीक्षण के लिए अलग-अलग श्रेणियों की कटऑफ भी जारी की है। सामान्य वर्ग की कटऑफ 58.75 अंक, OBC की 55.75, EWS की 55.25 और SC की 51.25 अंक रही। ST वर्ग की कटऑफ 44 अंक रही।इसके अलावा महिला, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांगजन और अन्य क्षैतिज आरक्षण श्रेणियों के लिए भी अलग-अलग कटऑफ जारी की गई है। यानी अभी 28,409 अभ्यर्थियों की दौड़ जारी है। अंतिम मंजिल 7,994 चयनित लेखपालों की सूची है, जो अभिलेख और पात्रता जांच पूरी होने के बाद सामने आएगी।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर उत्तरप्रदेश

मायावती भतीजी दीपिका को दे सकती हैं BSP की कमान, बोलीं- आकाश-ईशान को कोई राजनीतिक पद नहीं मिलेगा

Published

on

मायावती, दीपिका आनंद, BSP उत्तराधिकारी, मायावती उत्तराधिकारी, आकाश आनंद, ईशान आनंद, बहुजन समाज पार्टी, BSP Leadership, UP Politics 2026

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (BSP) में नेतृत्व को लेकर मायावती ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने अपनी भतीजी दीपिका आनंद को भविष्य में पार्टी की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना जताई है। हालांकि, मायावती ने अभी दीपिका को अपना उत्तराधिकारी घोषित नहीं किया है। मायावती ने कहा कि अगर उनके भाई आनंद कुमार को संगठनात्मक काम में मदद की जरूरत पड़ती है तो वह अपनी इकलौती बेटी दीपिका आनंद की मदद ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि दीपिका की ईमानदारी और कार्यक्षमता को देखते हुए भविष्य में उन्हें पार्टी में जिम्मेदारी दी जा सकती है। दीपिका की उम्र 19 साल है और वह फिलहाल वकालत की पढ़ाई कर रही हैं।

आकाश और ईशान को राजनीतिक पद नहीं देने का ऐलान

मायावती ने स्पष्ट किया कि उनके दोनों भतीजे आकाश आनंद और ईशान आनंद अब BSP में किसी राजनीतिक पद पर नहीं रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में उनके बच्चों को भी पार्टी में कोई पद नहीं दिया जाएगा। मायावती ने परिवारवाद के मुद्दे पर कहा कि वह BSP संस्थापक कांशीराम की तरह परिवारवाद के खिलाफ अपनी नीति पर कायम रहेंगी। यह बयान ऐसे समय आया है, जब मायावती ने कुछ ही दिन पहले आकाश आनंद को पहले राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी से हटाया और फिर पार्टी के सभी दायित्वों तथा प्राथमिक सदस्यता से भी मुक्त कर दिया।

दीपिका को आगे लाने के पीछे क्या रणनीति?

मायावती के इस बयान को BSP के भविष्य के नेतृत्व को लेकर महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। पार्टी में पहले आकाश आनंद को आगे बढ़ाया गया था और बाद में ईशान आनंद को संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई। इससे परिवारवाद को लेकर पार्टी और मायावती की आलोचना भी हुई। अब मायावती ने दोनों भतीजों को राजनीतिक पद से दूर रखने की बात कही है। ऐसे में दीपिका का नाम सामने आना BSP की भावी रणनीति में महिला नेतृत्व को लेकर संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि दीपिका को निकट भविष्य में कोई औपचारिक संगठनात्मक पद मिलेगा या वह अभी अपने पिता आनंद कुमार की मदद तक सीमित रहेंगी।

Advertisement

मायावती बोलीं- दीपिका तैयार नहीं हुईं तो मिशनरी कार्यकर्ता को जिम्मेदारी

बसपा सुप्रीमो ने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी का भविष्य केवल परिवार के सदस्यों पर निर्भर नहीं रहेगा। उनके मुताबिक, यदि दीपिका पार्टी की जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार नहीं होती हैं, तो किसी दलित समाज के मिशनरी कार्यकर्ता को आगे बढ़ाया जाएगा। मायावती ने कहा कि वह परिवारवाद से पार्टी को बचाए रखने के लिए अपनी नीति में कोई समझौता नहीं करेंगी।

‘महिला होने के कारण भाई आनंद को साथ रखना पड़ा’

मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को लेकर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि अगर वह खुद महिला नहीं होतीं तो शायद भाई-बहनों को अपने साथ नहीं रखतीं। सुरक्षा और दूसरी परेशानियों से बचने तथा सम्मान के साथ पार्टी में काम करने के लिए उन्होंने सबसे छोटे भाई आनंद कुमार को अपने साथ रखा। अब उन्होंने संकेत दिया है कि आनंद कुमार को संगठनात्मक काम में सहयोग की जरूरत होने पर उनकी बेटी दीपिका उनकी मदद कर सकती हैं।

ईशान को संगठन में जिम्मेदारी, लेकिन राजनीतिक पद नहीं

Advertisement

मायावती ने भले ही ईशान आनंद को राजनीतिक पद देने से इनकार किया है, लेकिन हाल में उन्हें संगठनात्मक काम की जिम्मेदारी दी गई थी। ईशान को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर अन्य राज्यों में पार्टी के संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब मायावती के ताजा बयान के बाद यह साफ हो गया है कि यह जिम्मेदारी राजनीतिक पद या उत्तराधिकार की घोषणा नहीं मानी जाएगी।

BSP में लगातार बदल रहा नेतृत्व का समीकरण

पिछले कुछ दिनों में BSP में नेतृत्व को लेकर तेजी से बदलाव हुए हैं। 3 सितंबर को मायावती ने आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक के पद से हटाया था। इसके बाद 10 सितंबर को उन्हें पार्टी के सभी दायित्वों और प्राथमिक सदस्यता से भी मुक्त कर दिया गया। अब मायावती ने दोनों भतीजों को राजनीतिक पद न देने की बात कहते हुए दीपिका आनंद का नाम सामने रखा है। ऐसे में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले BSP की भविष्य की नेतृत्व रणनीति पर सबकी नजर रहेगी।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: बारिश-बाढ़ से खराब सड़कों की होगी जल्द मरम्मत, CM योगी ने PWD को दिए सर्वे के निर्देश; त्योहारों से पहले 681 प्रमुख मार्ग दुरुस्त करने पर जोर

Published

on

यूपी सड़क मरम्मत, योगी आदित्यनाथ सड़क समीक्षा, यूपी PWD, बारिश से खराब सड़क, बाढ़ से खराब सड़क, गड्ढामुक्त सड़क अभियान, 681 प्रमुख मार्ग, उत्तर प्रदेश सड़कें

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बारिश और बाढ़ से खराब हुई सड़कों को जल्द ठीक कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रदेशभर में क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले त्योहारों में बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होगा, इसलिए प्रमुख मार्गों पर आवाजाही में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गड्ढामुक्ति अभियान सिर्फ पैचवर्क तक सीमित न रहे। जहां सड़क ज्यादा खराब है, वहां तत्काल उसे आवागमन के योग्य बनाया जाए। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद सड़क की वास्तविक स्थिति का आकलन कर स्थायी नवीनीकरण कराया जाए।

त्योहारों से पहले 681 प्रमुख मार्गों पर फोकस

आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रदेश में 681 महत्वपूर्ण मार्गों को चिन्हित किया गया है। इनमें गणेश चतुर्थी, विश्वकर्मा पूजा, नवरात्रि, दीपावली, छठ पूजा और कार्तिक पूर्णिमा के दौरान ज्यादा भीड़ और आवागमन वाले रास्ते शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने इन मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर बेहतर स्थिति में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी नहीं होनी चाहिए।

9 विभागों की 4.36 लाख किमी सड़कें अभियान में

Advertisement

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में गड्ढामुक्ति अभियान के दायरे में 9 विभागों की करीब 4.36 लाख किमी सड़कें शामिल हैं। मौजूदा अभियान में करीब 50 हजार किमी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब 5,751 किमी मार्गों पर काम पूरा हो चुका है।

मुख्यमंत्री ने बारिश-बाढ़ के अलावा एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे जैसी निर्माणाधीन परियोजनाओं के कारण खराब हुई सड़कों का भी विभागवार सर्वे कराने को कहा है। सर्वे के बाद क्षतिग्रस्त मार्गों की स्थिति के आधार पर प्रत्येक विभाग के लिए गड्ढामुक्ति का लक्ष्य तय किया जाएगा।

30 हजार किमी सड़कों के नवीनीकरण का लक्ष्य

सड़क नवीनीकरण और विशेष मरम्मत की भी समीक्षा की गई। विभाग के मुताबिक करीब 30 हजार किमी सड़कों के नवीनीकरण का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से करीब 14 हजार किमी पर काम पूरा हो चुका है। वहीं, करीब 5 हजार किमी मार्गों पर विशेष मरम्मत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

स्कूल-अस्पताल और बाजारों की सड़कें पहले सुधरेंगी

Advertisement

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, प्रमुख बाजार, सरकारी कार्यालय और अधिक यातायात वाले मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि सड़कें सीधे आम लोगों के रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी हैं। इसलिए मरम्मत के नाम पर केवल औपचारिकता नहीं होनी चाहिए। खराब सड़कों पर तत्काल काम शुरू कराया जाए।

भारी वाहनों की आवाजाही से भी सड़कें खराब

समीक्षा में सामने आया कि बारिश और अतिवृष्टि के अलावा निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे, राष्ट्रीय राजमार्ग और रेलवे परियोजनाओं के चलते भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ने से भी कई मार्ग क्षतिग्रस्त हुए हैं। ऐसी सड़कों को अलग से चिन्हित कर उनकी मरम्मत और जरूरत के अनुसार नवीनीकरण की योजना तैयार की जा रही है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय समेत 8 विभागों की योजनाओं की समीक्षा

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से भी सड़क संबंधी कार्ययोजना की जानकारी ली। इसके अलावा मंडी परिषद, पंचायती राज, सिंचाई, ग्राम्य विकास, नगर विकास, आवास एवं शहरी नियोजन तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की सड़क योजनाओं की समीक्षा की गई। योगी ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और सड़क मरम्मत के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

: भारत ICC वनडे रैंकिंग में नंबर-1, 116 रेटिंग के साथ टॉप पर, न्यूजीलैंड दूसरे और ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर

Published

on

ICC ODI Ranking 2026, भारत नंबर-1 वनडे रैंकिंग, ICC वनडे रैंकिंग, India ODI Ranking, Shubman Gill ODI Ranking, Ishan Kishan T20 Ranking

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने ICC की ताजा वनडे टीम रैंकिंग में अपना नंबर-1 स्थान बरकरार रखा है। भारत के खाते में 116 रेटिंग पॉइंट हैं, जबकि न्यूजीलैंड 109 अंक के साथ दूसरे और ऑस्ट्रेलिया 102 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 7 रेटिंग पॉइंट का अंतर है। दक्षिण अफ्रीका भी 102 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान 100 अंक के साथ पांचवें नंबर पर है।

टॉप-10 में भारत के अलावा ये टीमें

ICC वनडे टीम रैंकिंग में श्रीलंका 96 रेटिंग के साथ छठे स्थान पर है। इंग्लैंड 93 अंक के साथ सातवें और अफगानिस्तान 92 अंक के साथ आठवें स्थान पर है।

बांग्लादेश नौवें और वेस्टइंडीज 10वें स्थान पर हैं।

Advertisement

रैंक टीम रेटिंग

1 भारत 116

2 न्यूजीलैंड 109

3 ऑस्ट्रेलिया 102

4 दक्षिण अफ्रीका 102

Advertisement

5 पाकिस्तान 100

6 श्रीलंका 96

7 इंग्लैंड -87

8 अफगानिस्तान 92ॉ

9 बांग्लादेश —

Advertisement

10 वेस्टइंडीज —

)2013 में पहली बार धोनी की कप्तानी में हासिल किया था नंबर-1 स्थान

भारत ने 2013 में पहली बार मौजूदा ICC वनडे रैंकिंग सिस्टम के तहत नंबर-1 स्थान हासिल किया था। जनवरी 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-2 से जीती थी और सीरीज के बाद शीर्ष स्थान पर पहुंच गया था। ICC के रिकॉर्ड के मुताबिक, भारत ने 19 जनवरी को तीसरा वनडे जीतने के बाद नंबर-1 स्थान हासिल किया था।

इसके बाद भारत कई बार रैंकिंग में शीर्ष पर रहा। मौजूदा दौर में टीम ने सितंबर 2023 में पाकिस्तान को पीछे छोड़कर फिर से नंबर-1 स्थान हासिल किया था और अब तक शीर्ष पर बनी हुई है।

वनडे बल्लेबाजों में गिल नंबर-1, कोहली तीसरे और रोहित चौथे

Advertisement

वनडे बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग में भी भारत का दबदबा कायम है। शुभमन गिल 801 रेटिंग के साथ नंबर-1 पर हैं। विराट कोहली 767 रेटिंग के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 758 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर हैं।

यानी टॉप-4 में भारत के तीन बल्लेबाज शामिल हैं।

टी-20 में ईशान किशन का जलवा

टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में ईशान किशन 910 रेटिंग के साथ नंबर-1 पर हैं। उनके बाद पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान 848 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

भारत के अभिषेक शर्मा 819 अंक के साथ तीसरे और तिलक वर्मा 750 अंक के साथ छठे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के फिल साल्ट 799 अंक के साथ चौथे और दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस 702 अंक के साथ 10वें स्थान पर हैं।

Advertisement

ईशान किशन ने इससे पहले 916 रेटिंग अंक हासिल किए थे, जो टी-20 इंटरनेशनल में अब तक के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग स्कोर में शामिल है। फिलहाल उनकी रेटिंग 910 है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या, बहू पर 6 लाख की सुपारी देने का आरोप, पुराने नौकर से कराई हत्या

Published

on

कानपुर विनीत मिनोचा हत्या, विनीत मिनोचा मर्डर केस, कानपुर दवा कारोबारी हत्या, शालू बहू गिरफ्तार, कानपुर मर्डर केस

कानपुर: शहर के पॉश रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट में 63 वर्षीय दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी की बहू शालू को हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि ससुर की रोक-टोक और खर्चों पर नियंत्रण से नाराज शालू ने पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम और उसके साथी राजकिशोर को हत्या के लिए तैयार किया।

6 लाख रुपए में हत्या की सुपारी देने का आरोप

पुलिस जांच के अनुसार हत्या की कथित सुपारी 6 लाख रुपए में तय हुई थी। शालू पर आरोप है कि उसने ऐसे समय वारदात की योजना बनाई, जब वह पति सुब्रत और बच्चे के साथ पार्टी के लिए घर से बाहर थी। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात से पहले शालू और विशाल के बीच कई बार फोन पर बातचीत हुई थी। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हत्या वाली रात दोनों के बीच 14 बार संपर्क हुआ। पुलिस ने कॉल डिटेल, CCTV फुटेज और अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड के बयान को जांच की अहम कड़ी माना है।

CCTV में फ्लैट में जाते दिखे थे दो आरोपी

पुलिस को अपार्टमेंट के CCTV फुटेज में दो संदिग्ध फ्लैट की ओर जाते और बाद में बाहर निकलते दिखाई दिए। इनमें पूर्व कर्मचारी विशाल गौतम की पहचान हुई। पुलिस के अनुसार, विशाल पहले विनीत के यहां काम कर चुका था।रविवार देर रात पुलिस ने विशाल और राजकिशोर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। दोनों के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर शालू के कहने पर हत्या करने की जानकारी दी, जिसके बाद जांच की दिशा परिवार के भीतर पहुंच गई।

Advertisement

गार्ड के बयान से भी पुलिस को मिला सुराग

अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्ड के मुताबिक, दोनों संदिग्धों के आने पर उन्हें फ्लैट में जाने की अनुमति नहीं मिल रही थी। इसके बाद उन्होंने कथित तौर पर शालू से फोन पर बात की और शालू ने उन्हें अंदर आने देने को कहा। कुछ देर बाद शालू अपने पति और बच्चे के साथ अपार्टमेंट से निकल गई। उस समय विनीत मिनोचा फ्लैट में अकेले थे। पुलिस ने इसी घटनाक्रम को जांच की महत्वपूर्ण कड़ी माना।

26 चाकू के वार से हुई थी हत्या

पुलिस के मुताबिक, विनीत मिनोचा पर चाकू से कई वार किए गए। पोस्टमॉर्टम से 26 घाव सामने आने की बात रिपोर्टों में कही गई है। हमलावरों ने घर से सामान चोरी नहीं किया, जिससे शुरुआत से ही पुलिस को मामला लूट के बजाय किसी सुनियोजित हत्या का लगा।

खर्च और रोक-टोक को लेकर नाराजगी का दावा

Advertisement

पूछताछ में शालू ने कथित तौर पर पुलिस को बताया कि करोड़ों के कारोबार वाले परिवार में होने के बावजूद उसके और पति के खर्च पर ससुर का नियंत्रण था। छोटे खर्चों के लिए भी उन्हें उनसे पैसे मांगने पड़ते थे। पुलिस के सामने कथित तौर पर यह भी आया कि 28 जुलाई को देर रात पार्टी से लौटने को लेकर शालू और विनीत के बीच विवाद हुआ था। इसी के बाद हत्या की योजना बनाने का आरोप है।

पति सुब्रत की भूमिका की पुष्टि नहीं

पुलिस की शुरुआती जांच में फिलहाल शालू के पति सुब्रत की भूमिका सामने नहीं आने की बात रिपोर्टों में कही गई है। पुलिस ने फिलहाल शालू और दोनों कथित हमलावरों की भूमिका पर जांच केंद्रित की है। विनीत मिनोचा बिरहाना रोड पर फार्मा ट्रेडर्स नाम से दवा कारोबार चलाते थे और उन्हें कानपुर के प्रमुख दवा कारोबारियों में गिना जाता था। पुलिस अब हत्या की पूरी साजिश, पैसों के लेन-देन और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

ऐसे खुली हत्या की पूरी कहानी

शनिवार रात परिवार के घर से निकलने के बाद दो संदिग्ध फ्लैट में पहुंचे। विनीत के लौटने के बाद उन पर हमला किया गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। रविवार तड़के जब बेटा-बहू वापस लौटे तो विनीत का शव बेडरूम में मिला। पुलिस ने CCTV खंगाले, संदिग्धों की पहचान की और दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कथित तौर पर मिली जानकारी, कॉल डिटेल और गार्ड के बयान के आधार पर बहू की भूमिका भी जांच के घेरे में आई।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

Chitrakoot Flood: चित्रकूट में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM योगी: 800 परिवारों को राहत किट बांटी; बोले- जिनके घर बहे, उन्हें मिलेगा पक्का मकान

Published

on

चित्रकूट बाढ़, CM Yogi Chitrakoot, योगी आदित्यनाथ, मंदाकिनी बाढ़, यूपी बाढ़, चित्रकूट फ्लड

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश में बाढ़ के बिगड़ते हालात के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को चित्रकूट पहुंचे। उन्होंने मंदाकिनी नदी के उफान से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और रामघाट पहुंचकर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया। इसके बाद रैन बसेरे में बनाए गए राहत शिविर में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

मुख्यमंत्री ने रामायण मेला परिसर में करीब 800 प्रभावित परिवारों को राहत किट वितरित की। बाढ़ में आश्रयहीन हुए परिवारों को राहत राशि और आवास के लिए भूमि आवंटन प्रमाणपत्र भी दिए गए।

रामघाट में नुकसान देखा, अधिकारियों को दिए निर्देश

योगी आदित्यनाथ ने रामघाट क्षेत्र में बाढ़ से हुए नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने घाट, दुकानों, मकानों और मठ-मंदिरों की स्थिति देखी। इस दौरान बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त तुलसीदास की प्रतिमा को भी देखा और उसके संरक्षण व जीर्णोद्धार के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

मंदाकिनी नदी में आई बाढ़ से चित्रकूट के 36 गांव प्रभावित बताए जा रहे हैं। कई घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान जारी है।

Advertisement

मंच पर फोटो खिंचवाने पहुंचे नेताओं को पीछे हटाया

राहत सामग्री वितरण के दौरान मंच पर मौजूद कुछ नेता मुख्यमंत्री के साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश करने लगे। इससे योगी नाराज हो गए। उन्होंने इशारे से नेताओं को पीछे जाने को कहा, ताकि राहत लेने आए लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

रामघाट निरीक्षण के दौरान जब सुरक्षा में तैनात जवान लोगों को पीछे हटाने लगा तो मुख्यमंत्री ने उसे भी रोकते हुए कहा कि लोगों को अपनी बात कहने दिया जाए। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों की समस्याएं सीधे सुनने पर जोर दिया।

‘जिनके घर बह गए, उन्हें मिलेगा मकान’

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि आपदा की इस घड़ी में सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त या बह गए हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराया जाएगा। जिन जरूरतमंद परिवारों के पास रहने के लिए जमीन नहीं है, उन्हें आवासीय पट्टा देने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। फसल और अन्य नुकसान का सर्वे कराकर पात्र लोगों को नियमानुसार सहायता देने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

यूपी के दो दर्जन से ज्यादा जिले बाढ़ से प्रभावित

भारी बारिश और नदियों के बढ़े जलस्तर से उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। आकाशवाणी की 6 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के 24 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इससे पहले 4 सितंबर को 26 जिलों के प्रभावित होने की सूचना थी।

वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और अन्य जिलों में भी बाढ़ का असर देखा जा रहा है। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी के कारण वाराणसी के कई घाटों और निचले इलाकों में पानी पहुंचा है। प्रयागराज में भी घाट और शवदाह स्थलों पर बाढ़ का असर पड़ा है।

वाराणसी के बाद चित्रकूट पहुंचे योगी

इससे एक दिन पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था और राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उन्होंने बाढ़ में डूबी फसलों का सर्वे कर प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के निर्देश भी दिए हैं।

Advertisement

चित्रकूट दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रशासन से राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली और प्रभावित लोगों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए। फिलहाल प्रशासन का फोकस प्रभावित परिवारों को सुरक्षित रखने और राहत सामग्री पहुंचाने पर है।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

UP Lekhpal Recruitment 2026, UPSSSC Lekhpal Result 2026, यूपी लेखपाल भर्ती 2026, लेखपाल 7994 पद, 28409 अभ्यर्थी, UP Lekhpal Document Verification, लेखपाल रिजल्ट 2026, UPSSSC
ख़बर उत्तरप्रदेश25 seconds ago

यूपी लेखपाल भर्ती में 28,409 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, 7,994 पदों के लिए अब अभिलेख सत्यापन; जांच के बाद आएगा अंतिम परिणाम

UPI payment charges 2026, UPI ₹2000 charge, UPI charges above 2000, UPI MDR 2026, UPI payment rules, UPI नई लिमिट, UPI चार्ज, RuPay debit card charges, UPI MDR, वित्त मंत्रालय UPI नियम
अर्थ जगत2 hours ago

UPI पर ₹2,000 तक कोई चार्ज नहीं, चार्ज की चर्चाओं के बीच वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट की स्थिति

मुख्यमंत्री निवास में गणेश स्थापना, विष्णु देव साय गणेश चतुर्थी, Chhattisgarh Ganesh Chaturthi 2026, CM Vishnu Deo Sai, गणेश चतुर्थी छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री साय गणेश पूजा
ख़बर छत्तीसगढ़15 hours ago

Raipur: मुख्यमंत्री निवास में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना, CM साय ने की सपरिवार पूजा-अर्चना

अंबिकापुर सड़क वायरल वीडियो, Ambikapur road viral video, CM Vishnu Deo Sai, अंबिकापुर खरसिया चौक सड़क, छत्तीसगढ़ सड़क समस्या, सरगुजा कलेक्टर, विष्णुदेव साय सड़क निर्देश, Chhattisgarh road news
ख़बर छत्तीसगढ़22 hours ago

Chhattisgarh: अंबिकापुर की खराब सड़क का वीडियो वायरल, CM साय ने लिया संज्ञान, कलेक्टर से फोन पर बात कर गड्ढे भरने और जल निकासी सुधारने के निर्देश

Disha Salian CBI FIR, दिशा सालियान केस, दिशा सालियान मौत मामला, CBI Disha Salian Case, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती, सूरज पंचोली, डिनो मोरिया, बॉम्बे हाईकोर्ट, सतीश सालियान
ख़बर देश23 hours ago

Mumbai: दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती, डिनो मोरिया और सूरज पंचोली के नाम

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending