Connect with us

खेल खिलाड़ी

Rishabh Pant: मैदान पर वापसी के लिए हर मुमकिन कोशिश में लगे ऋषभ, देखें वीडियो

Published

on

Rishabh trying to recover from injury, watch video

Rishabh Pant: क्रिकेटर ऋषभ पंत कार हादसे का शिकार होने के बाद से ही टीम इंडिया में वापसी के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। हालांकि उनके लिए ये सब इतना आसान नहीं है। लेकिन जिस तरह से ऋषभ लगातार अपनी चोट से रिकवर होने के लिए कोशिशों में लगे हुए हैं, उम्मीद है कि उनके फैन्स आने वाले कुछ महीनों में उन्हें मैदान पर देख पाएंगे। BCCI की मेडिकल टीम भी ऋषभ की फास्ट रिकवरी के लिए हर वो तरीका आजमा रही है, जिससे उनकी जल्द से जल्द वापसी सुनिश्चित हो। हाल ही में पंत ने एक वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है, जिसमें वे स्टिक हाथ में लिए स्विमिंग पूल में चलने की कोशिश करते दिख रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में पंत लिखा है कि ‘मैं छोटी चीजों, बड़ी चीजों और इनके बीच की हर चीज के लिए कृतज्ञ हूं।’

https://twitter.com/RishabhPant17/status/1635961020773552133?s=20

Continue Reading
Advertisement

खेल खिलाड़ी

सात्विक-चिराग ने रचा इतिहास, पहली बार भारतीय जोड़ी बनी चैंपियन, चीनी जोड़ी को हराया

Published

on

Satwik Chirag China Masters, Satwik Chirag China Masters 2026, सात्विक चिराग, चाइना मास्टर्स 2026, बैडमिंटन, Satwik Rankireddy, Chirag Shetty, India Badminton

शेनझेन: भारत की स्टार पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने आखिरकार चाइना मास्टर्स का खिताब अपने नाम कर लिया। सुपर 750 टूर्नामेंट के फाइनल में भारतीय जोड़ी ने चीन की हे जी तिंग और रेन शियांग यू की जोड़ी को तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में 11-21, 21-13, 21-17 से हराकर ट्रॉफी जीती। मुकाबला करीब 70 मिनट चला।

यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि सात्विक और चिराग इससे पहले 2023 और 2025 में चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंचकर उपविजेता रहे थे। इस बार उन्होंने घरेलू दर्शकों के सामने खेल रही चीनी जोड़ी के खिलाफ पहले गेम में पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की और खिताब पर कब्जा जमाया।

पहले गेम में 11-21 से पिछड़े, फिर पलटा मैच

फाइनल की शुरुआत भारतीय जोड़ी के पक्ष में नहीं रही। हे जी तिंग और रेन शियांग यू ने आक्रामक खेल दिखाते हुए सात्विक-चिराग को दबाव में रखा और पहला गेम 21-11 से जीत लिया। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने रणनीति बदली। दूसरे गेम में सात्विक और चिराग ने रैलियों को लंबा किया और चीनी खिलाड़ियों को लगातार दबाव में रखा। भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम 21-13 से जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया।

निर्णायक गेम में 4-0 से पिछड़ने के बाद वापसी

Advertisement

तीसरे गेम में चीनी जोड़ी ने 4-0 की बढ़त बनाकर भारतीयों पर दबाव डालने की कोशिश की। सात्विक और चिराग ने धैर्य बनाए रखा और धीरे-धीरे अंतर कम किया। मुकाबला 16-16 की बराबरी तक पहुंचा। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने निर्णायक अंक अपने नाम किए और 21-17 से गेम जीतकर पहली बार चाइना मास्टर्स की ट्रॉफी उठा ली। चिराग ने निर्णायक दौर में शानदार स्मैश के साथ जीत पक्की की।

2023 और 2025 की हार का हिसाब बराबर

चाइना मास्टर्स सात्विक-चिराग के लिए लंबे समय से अधूरा सपना था। भारतीय जोड़ी 2023 और 2025 में इस टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन दोनों बार उसे खिताबी मुकाबले में हार मिली थी। इस बार तीसरे फाइनल में पहुंचने के बाद उन्होंने इतिहास बदल दिया। जीत के साथ सात्विक-चिराग चाइना मास्टर्स पुरुष युगल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई है।

इस सीजन का दूसरा खिताब, कुल 10वां BWF World Tour टाइटल

चाइना मास्टर्स की जीत 2026 में सात्विक-चिराग का दूसरा BWF World Tour खिताब है। इससे पहले भारतीय जोड़ी ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 जीता था। वे थाईलैंड ओपन सुपर 500 के फाइनल में भी पहुंचे थे। इस जीत के साथ सात्विक और चिराग के नाम अब 10 BWF World Tour खिताब हो गए हैं।

Advertisement

एशियन गेम्स से पहले बड़ी जीत

चाइना मास्टर्स का खिताब सात्विक-चिराग के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि अब उनकी नजरें एशियन गेम्स पर हैं। दुनिया की नंबर-5 भारतीय जोड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स में अपने स्वर्ण पदक का बचाव करने उतरेगी। एशियन गेम्स 19 सितंबर से शुरू होने हैं।

चीन की धरती पर सुपर 750 खिताब जीतने से भारतीय जोड़ी का आत्मविश्वास निश्चित तौर पर बढ़ा है। अब सात्विक-चिराग के सामने इस शानदार फॉर्म को एशियन गेम्स में बरकरार रखने की चुनौती होगी।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Treesa-Gayatri: त्रिसा-गायत्री को बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज, भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल

Published

on

Treesa Jolly, Gayatri Gopichand, BWF World Championships, Badminton World Championship, Indian Badminton, Women's Doubles, Pullela Gopichand, Badminton News, India Bronze Medal

Treesa-Gayatri: भारत की त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। शनिवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए विमेंस डबल्स सेमीफाइनल में भारतीय जोड़ी को वर्ल्ड नंबर-1 और डिफेंडिंग चैंपियन चीन की लियू शेंग शू और टैन निंग से 21-18, 13-21, 8-21 से हार मिली।

मैच 1 घंटे 11 मिनट चला। त्रिसा-गायत्री ने शानदार शुरुआत करते हुए पहला गेम 21-18 से अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद चीनी जोड़ी ने वापसी करते हुए लगातार दो गेम जीत लिए।

सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही भारतीय जोड़ी ने पहले ही ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया था। यह उनका वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला मेडल है।

भारत को 15 साल बाद विमेंस डबल्स में मेडल

त्रिसा-गायत्री की इस उपलब्धि के साथ भारत को वर्ल्ड चैंपियनशिप की विमेंस डबल्स कैटेगरी में 15 साल बाद मेडल मिला है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने लंदन में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। त्रिसा-गायत्री अब वर्ल्ड चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाली दूसरी भारतीय विमेंस डबल्स जोड़ी बन गई हैं।

Advertisement

पहले गेम में शानदार वापसी की

पहले गेम में भारतीय जोड़ी एक समय 16-18 से पीछे थी। इसके बाद त्रिसा और गायत्री ने लगातार 5 अंक जीतकर 21-18 से गेम अपने नाम कर लिया। दूसरे गेम में मुकाबला 12-12 तक बराबरी का रहा, लेकिन इसके बाद चीन की जोड़ी ने लगातार अंक बटोरे और 21-13 से गेम जीत लिया। तीसरे गेम में चीनी खिलाड़ियों ने भारतीय जोड़ी को वापसी का मौका नहीं दिया। उन्होंने लगातार दबाव बनाए रखा और 21-8 से गेम जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

त्रिसा बोलीं- आज हमारा दिन नहीं था

सेमीफाइनल के बाद त्रिसा जॉली ने कहा कि पहले गेम के बाद भी भारतीय जोड़ी के पास मैच पर नियंत्रण था, लेकिन चीनी खिलाड़ियों ने अपनी रिदम हासिल कर ली। उन्होंने माना कि प्रतिद्वंद्वी जोड़ी ने रैलियों के दौरान धैर्य के साथ खेला और भारतीय जोड़ी उस दबाव का जवाब नहीं दे सकी।

गायत्री- हम अभी लंबा सफर तय करना चाहते हैं

Advertisement

गायत्री गोपीचंद ने ब्रॉन्ज मेडल को बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि वर्ल्ड चैंपियनशिप के मेडल विजेताओं के क्लब में शामिल होकर उन्हें खुशी है। उन्होंने इसे सिर्फ शुरुआत बताया और आगे इस सफलता को आत्मविश्वास में बदलने की बात कही।

कोच और पिता पुलेला गोपीचंद बोले- दोनों ने गर्व महसूस कराया

चीफ नेशनल कोच और गायत्री के पिता पुलेला गोपीचंद ने कहा कि उन्हें कोच और पिता, दोनों के तौर पर गर्व महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह दोनों को फाइनल में देखना चाहते थे, लेकिन मेडल जीतना भी शानदार उपलब्धि है। त्रिसा और गायत्री ने पूरे टूर्नामेंट में टॉप खिलाड़ियों को हराकर खुद को साबित किया है। त्रिसा अप्रैल में टखने की चोट से जूझी थीं, जिसके कारण दोनों का टूर्नामेंट शेड्यूल भी सीमित रहा था। इसके बावजूद उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार वापसी की।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Hockey World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, टीम वर्ल्ड कप के टॉप-8 में पहुंची

Published

on

India vs Pakistan Hockey, Hockey World Cup, Indian Hockey Team, Harmanpreet Singh, Abhishek Hockey, Hardik Singh, Pakistan Hockey Team, FIH Hockey World Cup, Sports News

India vs Pakistan: भारत ने मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम टूर्नामेंट के टॉप-8 में पहुंच गई, जबकि पाकिस्तान का वर्ल्ड कप सफर खत्म हो गया। नीदरलैंड के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल किए। हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने 2 गोल किए, जबकि सुफियान खान ने एक गोल किया।

भारत ने टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ग्रुप-D में दूसरे नंबर पर रही। भारत ने 3 मैचों में 6 अंक हासिल किए और पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ भारत ने अगले दौर में जगह बना ली। वहीं, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

हरमनप्रीत और अभिषेक ने किए 2-2 गोल

भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक की अहम भूमिका रही। दोनों खिलाड़ियों ने 2-2 गोल कर पाकिस्तान की चुनौती को कमजोर किया। हार्दिक सिंह ने भी एक गोल किया। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने 2 गोल कर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने बढ़त कायम रखी।

Advertisement

भारत का स्क्वॉड

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, सुमित, नीलकंता शर्मा, लालगे आदित्य अर्जुन, शशिकुमार मोहिथ होन्नेनहल्ली, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, यशदीप सिवाच, संजय, सूरज करकेरा (गोलकीपर), राजिंदर सिंह और शिलानंद लाकड़ा।

पाकिस्तान का स्क्वॉड

महमूद अबू (कप्तान), वकार (गोलकीपर), मुहम्मद अब्दुल्ला, सुफियान खान, मोइन शकील, वहीद अशरफ राणा, हन्नान शाहिद, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, अदील लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन, अब्दुल रहमान, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू महमूद, अली रजा (गोलकीपर), अब्दुल मनान और मुहम्मद अम्माद।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

India vs Sri Lanka Test: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने मैच में लिए 10 विकेट

Published

on

India vs Sri Lanka Test, भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट, मानव सुथार, Manav Suthar 10 wickets, Galle Test, India beat Sri Lanka, भारत की जीत, Sri Lanka vs India, भारत का 600वां टेस्ट, टेस्ट क्रिकेट, भारतीय क्रिकेट टीम

Galle Test: श्रीलंका के गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह मुकाबला भारतीय टीम का 600वां टेस्ट मैच भी रहा।भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो 24 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार रहे। उन्होंने श्रीलंका की दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। मैच में उनके नाम कुल 10 विकेट रहे।

एक ओवर में 3 विकेट लेकर मैच पलटा

टेस्ट के पांचवें दिन बुधवार को श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 6 विकेट पर 199 रन बनाकर खेल रही थी। टीम को मैच बचाने के लिए संघर्ष करना था। तभी मानव सुथार ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर श्रीलंका की उम्मीदें खत्म कर दीं। उन्होंने सोनल दिनुषा, प्रभात जयसूर्या और लाहिरु कुमारा को आउट किया। देखते ही देखते श्रीलंका का स्कोर 9 विकेट पर 199 रन हो गया।

इसके बाद सुथार ने अपने अगले ओवर में केशरा नुवांथा को आउट कर श्रीलंका की दूसरी पारी समेट दी और भारत को 165 रन से जीत दिला दी। इस शानदार प्रदर्शन के साथ मानव सुथार ने मैच में कुल 10 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Commonwealth Games 2026: भारत ने एक दिन में जीते 8 गोल्ड, बॉक्सिंग में रचा इतिहास

Published

on

Commonwealth Games 2026, India 8 Gold, Boxing Record, Priti Pawar, Jasmin Lamboria, Sakshi Chaudhary, Priya Ghanghas, Arundhati Chaudhary, Sachin Siwach, Ankush Panghal, Soman Rana, Gulveer Singh, India Medal Tally, Sports News Hindi

Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में 8 गोल्ड मेडल जीत लिए। इनमें 7 स्वर्ण पदक बॉक्सिंग और एक पैरा एथलेटिक्स से आया। इसके साथ ही भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार एक ही संस्करण में बॉक्सिंग में 7 गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड बना दिया।

महिला बॉक्सिंग में प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किए। वहीं पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली भरी।

हालांकि बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, जादुमणि सिंह और नरेंद्र बेरवाल को फाइनल में हार के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

सोमन राणा का गोल्ड, गुलवीर ने बनाया इतिहास

पैरा एथलेटिक्स की F-57 शॉटपुट स्पर्धा में सोमन राणा ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। गुलवीर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में 5000 और 10000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

Advertisement

ट्रिपल जंप में भी दो पदक

भारत ने पुरुष ट्रिपल जंप में भी शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पदकों की संख्या में और इजाफा किया।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

कानपुर विनीत मिनोचा हत्या, विनीत मिनोचा मर्डर केस, कानपुर दवा कारोबारी हत्या, शालू बहू गिरफ्तार, कानपुर मर्डर केस
ख़बर उत्तरप्रदेश10 hours ago

UP News: कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या, बहू पर 6 लाख की सुपारी देने का आरोप, पुराने नौकर से कराई हत्या

सागर शराब कांड, Sagar Hooch Tragedy, Sagar Toxic Liquor, जहरीली शराब से मौत, सागर 22 मौत, 112 अस्पताल में भर्ती, बंडा शराब कांड, मध्य प्रदेश जहरीली शराब, Sagar Liquor Case
ख़बर मध्यप्रदेश11 hours ago

सागर शराब कांड में मौतों का आंकड़ा बढ़ा: 22 लोगों की जान गई, 112 अस्पताल में भर्ती; 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

Satya Niketan Hostel Collapse, Delhi Hostel Collapse, दिल्ली हॉस्टल हादसा, सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा, Delhi High Court, MCD, Delhi University
ख़बर देश13 hours ago

सत्य निकेतन हॉस्टल हादसा: HC ने MCD-DU को जिम्मेदार माना, मालिक गिरफ्तार

जमीन सीमांकन ऑनलाइन, Chhattisgarh Land Demarcation, छत्तीसगढ़ सीमांकन, जमीन की नाप जोख, तहसील के चक्कर खत्म, सेवा सेतु, CSC चॉइस सेंटर, डिजिटल छत्तीसगढ़, राजस्व विभाग छत्तीसगढ़
ख़बर छत्तीसगढ़15 hours ago

Chhattisgarh: प्रदेश में जमीन का सीमांकन होगा ऑनलाइन, अब नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर; 7 दिन में नया मॉड्यूल लागू करने के निर्देश

Nadia Gold Smuggling, BSF Gold Seizure, India Bangladesh Border, 17.40 Crore Gold, 89 Gold Biscuits, नादिया सोना तस्करी, BSF 32 Battalion
ख़बर देश2 days ago

भारत-बांग्लादेश सीमा पर 17.40 करोड़ का सोना जब्त: 89 बिस्किट के साथ बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया; 11.28 किलो की खेप बरामद

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending