Connect with us

खेल खिलाड़ी

Hockey World Cup 2026: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, टीम वर्ल्ड कप के टॉप-8 में पहुंची

Published

on

India vs Pakistan Hockey, Hockey World Cup, Indian Hockey Team, Harmanpreet Singh, Abhishek Hockey, Hardik Singh, Pakistan Hockey Team, FIH Hockey World Cup, Sports News

India vs Pakistan: भारत ने मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम टूर्नामेंट के टॉप-8 में पहुंच गई, जबकि पाकिस्तान का वर्ल्ड कप सफर खत्म हो गया। नीदरलैंड के वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 2-2 गोल किए। हार्दिक सिंह ने एक गोल दागा। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने 2 गोल किए, जबकि सुफियान खान ने एक गोल किया।

भारत ने टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की

भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप में अपना दूसरा मैच जीत लिया है। टीम ग्रुप-D में दूसरे नंबर पर रही। भारत ने 3 मैचों में 6 अंक हासिल किए और पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल किया। इस जीत के साथ भारत ने अगले दौर में जगह बना ली। वहीं, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

हरमनप्रीत और अभिषेक ने किए 2-2 गोल

भारत की जीत में कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक की अहम भूमिका रही। दोनों खिलाड़ियों ने 2-2 गोल कर पाकिस्तान की चुनौती को कमजोर किया। हार्दिक सिंह ने भी एक गोल किया। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहिद ने 2 गोल कर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन भारतीय टीम ने बढ़त कायम रखी।

Advertisement

भारत का स्क्वॉड

हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अभिषेक, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, दिलप्रीत सिंह, मंदीप सिंह, सुमित, नीलकंता शर्मा, लालगे आदित्य अर्जुन, शशिकुमार मोहिथ होन्नेनहल्ली, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह, यशदीप सिवाच, संजय, सूरज करकेरा (गोलकीपर), राजिंदर सिंह और शिलानंद लाकड़ा।

पाकिस्तान का स्क्वॉड

महमूद अबू (कप्तान), वकार (गोलकीपर), मुहम्मद अब्दुल्ला, सुफियान खान, मोइन शकील, वहीद अशरफ राणा, हन्नान शाहिद, जिक्रिया हयात, अरशद लियाकत, अदील लतीफ, अहमद नदीम, गजनफर अली, अम्माद बट, मुहम्मद हम्मादुद्दीन, अब्दुल रहमान, अफराज, उमर मुस्तफा, अबू महमूद, अली रजा (गोलकीपर), अब्दुल मनान और मुहम्मद अम्माद।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

खेल खिलाड़ी

India vs Sri Lanka Test: भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हराया, मानव सुथार ने मैच में लिए 10 विकेट

Published

on

India vs Sri Lanka Test, भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट, मानव सुथार, Manav Suthar 10 wickets, Galle Test, India beat Sri Lanka, भारत की जीत, Sri Lanka vs India, भारत का 600वां टेस्ट, टेस्ट क्रिकेट, भारतीय क्रिकेट टीम

Galle Test: श्रीलंका के गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को 165 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। यह मुकाबला भारतीय टीम का 600वां टेस्ट मैच भी रहा।भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो 24 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर मानव सुथार रहे। उन्होंने श्रीलंका की दूसरी पारी में 6 विकेट लिए। मैच में उनके नाम कुल 10 विकेट रहे।

एक ओवर में 3 विकेट लेकर मैच पलटा

टेस्ट के पांचवें दिन बुधवार को श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 6 विकेट पर 199 रन बनाकर खेल रही थी। टीम को मैच बचाने के लिए संघर्ष करना था। तभी मानव सुथार ने एक ही ओवर में 3 विकेट लेकर श्रीलंका की उम्मीदें खत्म कर दीं। उन्होंने सोनल दिनुषा, प्रभात जयसूर्या और लाहिरु कुमारा को आउट किया। देखते ही देखते श्रीलंका का स्कोर 9 विकेट पर 199 रन हो गया।

इसके बाद सुथार ने अपने अगले ओवर में केशरा नुवांथा को आउट कर श्रीलंका की दूसरी पारी समेट दी और भारत को 165 रन से जीत दिला दी। इस शानदार प्रदर्शन के साथ मानव सुथार ने मैच में कुल 10 विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Commonwealth Games 2026: भारत ने एक दिन में जीते 8 गोल्ड, बॉक्सिंग में रचा इतिहास

Published

on

Commonwealth Games 2026, India 8 Gold, Boxing Record, Priti Pawar, Jasmin Lamboria, Sakshi Chaudhary, Priya Ghanghas, Arundhati Chaudhary, Sachin Siwach, Ankush Panghal, Soman Rana, Gulveer Singh, India Medal Tally, Sports News Hindi

Commonwealth Games 2026: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक ही दिन में 8 गोल्ड मेडल जीत लिए। इनमें 7 स्वर्ण पदक बॉक्सिंग और एक पैरा एथलेटिक्स से आया। इसके साथ ही भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में पहली बार एक ही संस्करण में बॉक्सिंग में 7 गोल्ड जीतने का रिकॉर्ड बना दिया।

महिला बॉक्सिंग में प्रीति पवार, जैस्मिन लांबोरिया, साक्षी चौधरी, प्रिया घंघास और अरुंधति चौधरी ने अपने-अपने फाइनल मुकाबले जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किए। वहीं पुरुष वर्ग में सचिन सिवाच और अंकुश पंघाल ने भी स्वर्ण पदक जीतकर भारत की झोली भरी।

हालांकि बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन, जादुमणि सिंह और नरेंद्र बेरवाल को फाइनल में हार के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

सोमन राणा का गोल्ड, गुलवीर ने बनाया इतिहास

पैरा एथलेटिक्स की F-57 शॉटपुट स्पर्धा में सोमन राणा ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ में गुलवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। गुलवीर कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में 5000 और 10000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

Advertisement

ट्रिपल जंप में भी दो पदक

भारत ने पुरुष ट्रिपल जंप में भी शानदार प्रदर्शन किया। भारतीय खिलाड़ियों ने सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीतकर पदकों की संख्या में और इजाफा किया।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Commonwealth Games 2026: जैस्मिन लांबोरिया, प्रीति पवार और सोमन राणा ने जीता गोल्ड, भारत के 30 मेडल

Published

on

Commonwealth Games 2026, India Medal Tally, Jasmin Lamboria, Preeti Pawar, Soman Rana, Jadumani Singh, Boxing Gold, Para Shot Put F57, Praveen Chithravel, Selva Prabhu, India Boxing, Commonwealth Games India, Medal Tally, Sports News Hindi

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार को भारत ने तीन और गोल्ड मेडल अपने नाम किए। बॉक्सिंग में जैस्मिन लांबोरिया और प्रीति पवार ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि पैरा शॉटपुट की F-57 कैटेगरी में सोमन राणा ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए गोल्ड हासिल किया। इसके साथ ही भारत के कुल गोल्ड मेडल की संख्या 8 और कुल पदकों की संख्या 30 हो गई है। इस प्रदर्शन के दम पर भारत मेडल टैली में छठे स्थान पर पहुंच गया है।

बॉक्सिंग के पुरुष 55 किलोग्राम वर्ग में भारत के जादुमणि सिंह को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। फाइनल मुकाबले में उन्हें ऑस्ट्रेलिया के जाई डिकसन ने हराया।

जैस्मिन और प्रीति ने बॉक्सिंग में दिलाया गोल्ड

महिला 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में जैस्मिन लांबोरिया ने नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकाएला वॉल्स को हराकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं 54 किलोग्राम वर्ग में प्रीति पवार ने कनाडा की सवाना डोलमागो को शिकस्त देकर भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

सोमन राणा का सीजन बेस्ट, शुभम को सिल्वर

Advertisement

पैरा शॉटपुट की F-57 कैटेगरी में सोमन राणा ने 13.40 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर गोल्ड अपने नाम किया। इसी स्पर्धा में भारत के शुभम जुयाल ने 13.28 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। F-57 वर्ग में वे खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं जिनके निचले अंग प्रभावित होते हैं, जबकि उनके ऊपरी शरीर की ताकत सामान्य रहती है।

ट्रिपल जंप में भी दो पदक

पुरुष ट्रिपल जंप में भारत ने दो और पदक जीते। प्रवीण चित्रावेल ने 16.58 मीटर की छलांग लगाकर सिल्वर हासिल किया, जबकि सेल्वा प्रभु ने 16.52 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस स्पर्धा का गोल्ड जाम्बिया के जॉर्डन स्कॉट ने 16.72 मीटर के जंप के साथ अपने नाम किया।

आज 7 भारतीय मुक्केबाज खेलेंगे गोल्ड मुकाबले

भारत के सात और मुक्केबाज शनिवार रात गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मुकाबले खेलेंगे। इनमें साक्षी चौधरी (51 किग्रा), प्रिया घंघास (60 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90+ किग्रा) शामिल हैं।

Advertisement

प्रीति और जैस्मिन का शानदार रिकॉर्ड

हरियाणा की प्रीति पवार 2024 पेरिस ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उन्होंने 2022 एशियन चैंपियनशिप और 2023 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज, जबकि 2026 एशियन चैंपियनशिप और 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में गोल्ड मेडल जीता था।

वहीं जैस्मिन लांबोरिया मौजूदा समय में 57 किलोग्राम वर्ग की दुनिया की नंबर-1 बॉक्सर हैं। वह 2024 पेरिस ओलिंपिक में भारत के लिए खेल चुकी हैं और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज जीत चुकी हैं। 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में भी उन्होंने गोल्ड अपने नाम किया था।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

ICC Rankings: वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, पहली बार टॉप-50 में पहुंचे; शुभमन गिल बने ODI के नंबर-1 बल्लेबाज

Published

on

ICC Rankings, Vaibhav Suryavanshi, Shubman Gill, Ishan Kishan, Jasprit Bumrah, ICC T20 Rankings, ODI Rankings, Cricket News, Team India

ICC Rankings: आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की सूची में 230 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। 536 रेटिंग अंक के साथ वह पहली बार दुनिया के 48वें नंबर के बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में 151 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुने गए।

शुभमन गिल बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज

वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान शुभमन गिल दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। टॉप-4 बल्लेबाजों में तीन भारतीय शामिल हैं। विराट कोहली दूसरे और रोहित शर्मा चौथे स्थान पर हैं।

ईशान किशन टी-20 में नंबर-1 पर कायम

टी-20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में ईशान किशन 910 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। हालांकि जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी-20 में 29 रन बना ने के कारण उनके 6 रेटिंग अंक कम हुए हैं। इसके बावजूद उन्होंने नंबर-1 की कुर्सी बरकरार रखी है। ईशान इससे पहले 916 रेटिंग अंक तक पहुंचे थे, जो विराट कोहली (909) और सूर्यकुमार यादव (912) के करियर के सर्वश्रेष्ठ टी-20 रेटिंग अंकों से भी अधिक है।

Advertisement

बुमराह टेस्ट में नंबर-1, वरुण टी-20 गेंदबाजों के टॉप-10 में

टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बने हुए हैं। वहीं टी-20 गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान पहले, अबरार अहमद दूसरे और आदिल राशिद तीसरे स्थान पर हैं। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती टॉप-10 में जगह बनाने वाले इकलौते गेंदबाज हैं।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

Commonwealth Games 2026: छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल, ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता सिल्वर

Published

on

ज्ञानेश्वरी यादव, Commonwealth Games 2026, Weightlifting, Silver Medal, Chhattisgarh, Rajnandgaon, स्नैच रिकॉर्ड, ग्लासगो, भारत, Sports News

रायपुर: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया। उन्होंने कुल 199 किलोग्राम (88 किग्रा स्नैच + 111 किग्रा क्लीन एंड जर्क) वजन उठाकर भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स का पांचवां और वेटलिफ्टिंग में चौथा पदक दिलाया।

स्नैच में बनाया नया गेम्स रिकॉर्ड

23 वर्षीय ज्ञानेश्वरी ने 88 किलोग्राम स्नैच उठाकर नया कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद क्लीन एंड जर्क में उन्होंने 103, 107 और अंतिम प्रयास में 111 किलोग्राम वजन सफलतापूर्वक उठाया। कुल 199 किलोग्राम के साथ उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इस स्पर्धा का गोल्ड नाइजीरिया की ओनोमे ओमोलोला डिडीह ने 206 किलोग्राम (93+113) वजन उठाकर जीता। उन्होंने नया कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड भी बनाया।

ज्ञानेश्वरी बोलीं- पहला कॉमनवेल्थ, पहला पदक

सिल्वर मेडल जीतने के बाद ज्ञानेश्वरी ने कहा कि यह उनका पहला कॉमनवेल्थ गेम्स था। उनका लक्ष्य अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना था, जिसे उन्होंने हासिल कर लिया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता बेहद कड़ी थी और सभी खिलाड़ी मजबूत थीं, इसलिए स्वर्ण पदक नहीं मिल सका, लेकिन रजत पदक जीतकर वह बेहद खुश हैं।

Advertisement

PM मोदी और CM साय ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्ञानेश्वरी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से देश का नाम रोशन किया है और उनकी सफलता देश के युवाओं को प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राजनांदगांव की बेटी ने विश्व मंच पर छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस में सहायक उपनिरीक्षक के रूप में सेवा दे रहीं ज्ञानेश्वरी का समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

23 जुलाई से 2 अगस्त तक चल रहे हैं गेम्स

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो में 23 जुलाई से 2 अगस्त तक हो रहा है।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending