Connect with us

Film Studio

Gadar-2: सनी देओल के बंगले की नीलामी का नोटिस बैंक ने लिया वापस, तकनीकी खामी बताया वजह

Published

on

Gadar-2: Bank withdraws auction notice of Sunny Deol's bungalow

Gadar-2: सनी देओल की फिल्म गदर-2 की बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई जारी है। दूसरी तरफ एक ख़बर ने सनी के फैन्स को थोड़ा निराश किया। रविवार को ख़बर आई कि बैंक ऑफ बड़ोदा ने सनी देओल के जुहू स्थित बंगले सनी विला की नीलामी के लिए नोटिस जारी किया है। जिसमें बैंक ने 56 करोड़ रुपए की देनदारी के चलते ‘सनी विला’ की नीलामी की बात कही थी। बता दें कि बैंक ऑफ बड़ोदा ने अपने नोटिस में नीलामी की तारीख 25 सितंबर रखी थी और ऑक्शन के लिए बंगले के बेस प्राइज  51.43 करोड़ तय किया था। वहीं बैंक के नोटिस के मुताबिक सनी देओल के इस लोन में उनके पिता धर्मेंद्र और भाई बॉबी देओल गारंटर हैं।

तकनीकी खामी बता बैंक ने वापिस लिया नोटिस

सनी देओल के मुंबई के जुहू स्थित बंगले ‘सनी विला’ की ई-नीलामी के लिए जारी नोटिस को बैंक ऑफ बड़ोदा ने वापस ले लिया है। बैंक ने इसके पीछे तकनीकी वजह बताई हैं। वहीं सनी देओल्स की टीम ने रविवार को ऑक्शन के नोटिस को सही बताते हुए कहा था, कि नोटिस में दर्शाई गई राशि सही नहीं है। साथ ही सनी देओल की टीम की तरफ से यह भी कहा गया था, कि बैंक की बकाया राशि एक-दो दिन में पूरी चुका दी जाएगी।

गदर-2 से लौटे अच्छे दिन 

बॉलीवुड में देओल्स का दबदबा शुरू से रहा है। इनका नाम ही फिल्म की सफलता की गारंटी माना जाता रहा है। लेकिन सनी देओल की गदर-2 से पहले रिलीज हुई करीब 10 फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हो गईं। इससे उनके स्टारडम पर काफी बुरा असर पड़ा था। लेकिन गदर-2 की छप्पर फाड़ कमाई ने सनी देओल को फिर बॉलीवुड में सबसे आगे लाकर खड़ा कर दिया है।

Advertisement

क्या अगले एक हफ्ते में 500 करोड़ का आंकड़ा टच करेगी गदर-2?

शुक्रवार 11 अगस्त की रिलीज हुई फिल्म गदर-2 ने दसवें दिन 20 अगस्त तक कुल 377.20 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया। उम्मीद है कि फिल्म एक-दो दिनों में 400 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। वहीं जिस तरह से फिल्म लगातार अच्छे प्रदर्शन कर रही है, उससे फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट का कहना है कि इस हफ्ते की आखिर तक गदर-2 500 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही गदर-2

बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ रही फिल्म गदर-2 अब तक के कलेक्शन के आधार पर बॉलीवुड की 5वीं ऑल टाइम सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। इसने कई बड़ी हिट फिल्मों के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें रणबीर कपूर की संजू (342.53 करोड़), आमिर खान की पीके (340.8 करोड़) और सलमान खान की टाइगर ज़िंदा है (339.16 करोड़) रुपए शामिल है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

Film Studio

Mumbai: दिशा सालियान मौत केस की CBI जांच होगी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश

Published

on

दिशा सालियान मौत मामला, Disha Salian Death Case, Disha Salian CBI Probe, बॉम्बे हाईकोर्ट, CBI जांच, सतीश सालियान, सुशांत सिंह राजपूत, दिशा सालियान FIR, Aaditya Thackeray Disha Salian

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के करीब छह साल बाद मामले की जांच अब CBI करेगी। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को दिशा के पिता सतीश सालियान की याचिका पर सुनवाई करते हुए CBI को FIR दर्ज कर नए सिरे से जांच शुरू करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने CBI के मुंबई क्षेत्र के जॉइंट डायरेक्टर से वरिष्ठ और अनुभवी अधिकारी नियुक्त करने को कहा है।

हाईकोर्ट ने साथ ही स्पष्ट किया कि FIR में किसी व्यक्ति का नाम होने मात्र से उसे आरोपी नहीं माना जाएगा। जांच के दौरान पर्याप्त सामग्री और उचित आधार मिलने पर ही किसी व्यक्ति को आरोपी बनाया जा सकेगा। अगर जांच में कोई संज्ञेय अपराध सामने नहीं आता है तो CBI को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करनी होगी। ऐसी स्थिति में दिशा के पिता को प्रोटेस्ट पिटीशन दाखिल करने की स्वतंत्रता भी रहेगी।

पिता का आरोप- बेटी की हत्या हुई, पुलिस ने ठीक से जांच नहीं की

दिशा के पिता सतीश सालियान ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर उनकी बेटी की मौत को लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। उनका आरोप है कि दिशा के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की गई और मामले को दबाने की कोशिश हुई। उन्होंने FIR दर्ज कर स्वतंत्र जांच की मांग की थी।

याचिका में पुलिस की शुरुआती जांच, CCTV फुटेज, गवाहों के बयान, पोस्टमॉर्टम और घटना के समय को लेकर भी सवाल उठाए गए। पिता की ओर से कुछ राजनीतिक नेताओं समेत कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। हालांकि कोर्ट ने साफ किया है कि जांच में पर्याप्त सबूत सामने आने से पहले किसी को आरोपी नहीं माना जाएगा।

Advertisement

CBI पहले पिता का बयान दर्ज करेगी

हाईकोर्ट के निर्देश के मुताबिक CBI का वरिष्ठ अधिकारी सबसे पहले सतीश सालियान का बयान दर्ज करेगा और इसके आधार पर FIR दर्ज की जाएगी। इसके बाद एजेंसी मामले से जुड़े साक्ष्यों और रिकॉर्ड की नए सिरे से जांच करेगी।

मुंबई पुलिस के पास मौजूद केस से संबंधित रिकॉर्ड भी CBI को सौंपे जाएंगे। जांच में यह देखा जाएगा कि दिशा की मौत किन परिस्थितियों में हुई और क्या इसमें किसी आपराधिक साजिश या अपराध के सबूत मौजूद हैं।

मुंबई पुलिस का पुराना निष्कर्ष- आत्महत्या

दिशा सालियान 8 जून 2020 को मुंबई के मलाड इलाके में एक इमारत की 14वीं मंजिल से गिर गई थीं। पुलिस ने शुरुआत में इसे आकस्मिक मौत के रूप में दर्ज किया था और बाद में जांच में इसे आत्महत्या बताया था। मुंबई पुलिस का कहना रहा है कि जांच के दौरान हत्या या साजिश से जुड़े पर्याप्त सबूत नहीं मिले। बाद में सोशल मीडिया पर सामने आए विभिन्न दावों और शुरुआती जांच को लेकर उठे सवालों के बाद मामले की आगे जांच की गई। पुलिस के मुताबिक, इस जांच में भी किसी के खिलाफ मुकदमा चलाने लायक ठोस सबूत नहीं मिला।

Advertisement

2023 में बनी थी SIT

शुरुआती जांच बंद होने के बाद दिशा की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे सामने आए। इसके बाद मामले की दोबारा जांच के लिए SIT बनाई गई थी। पुलिस ने बाद की जांच में भी अपनी पुरानी थ्योरी को ही सही बताया था। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह मुद्दा भी उठा कि गंभीर आरोप लगाए जाने के बावजूद FIR क्यों नहीं दर्ज की गई और जांच लंबे समय तक क्यों चलती रही। कोर्ट ने पहले की जांच में हुई देरी और परिवार की शिकायतों पर भी सवाल उठाए थे।

पोस्टमॉर्टम और CCTV को लेकर भी उठे सवाल

दिशा के पिता की ओर से कोर्ट में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, CCTV फुटेज और अन्य जांच रिकॉर्ड से जुड़े सवाल उठाए गए। याचिका में आरोप लगाया गया कि जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण पहलुओं को पर्याप्त तरीके से नहीं देखा गया। दूसरी ओर, महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस ने इन आरोपों का विरोध किया और कहा कि उपलब्ध जांच सामग्री से हत्या की पुष्टि नहीं होती। पुलिस ने दिशा की मौत को आत्महत्या या इमारत से गिरने की घटना बताया था।

सुशांत की मौत से छह दिन पहले हुई थी दिशा की मौत

Advertisement

दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को हुई थी। इसके छह दिन बाद 14 जून 2020 को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत मिले थे। दोनों घटनाओं के समय और आपसी संबंध को लेकर वर्षों से सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे होते रहे हैं, लेकिन अब तक दिशा की मौत के मामले में किसी व्यक्ति को अदालत ने दोषी नहीं ठहराया है। अब CBI जांच में सामने आने वाले सबूत यह तय करेंगे कि दिशा की मौत महज आत्महत्या/दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई आपराधिक पहलू भी था।

पिता बोले- छह साल से इस दिन का इंतजार था

हाईकोर्ट के आदेश के बाद सतीश सालियान ने कहा कि वह करीब छह साल से इस जांच का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटी को खोने के कारण इसे खुशी का मौका नहीं कहा जा सकता, लेकिन अदालत के आदेश से उन्हें राहत मिली है। वहीं, उनके वकील निलेश ओझा ने कहा कि CBI जांच के दौरान जिन लोगों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि जांच में किसी व्यक्ति के खिलाफ सबूत नहीं मिलता है तो उसे आरोपी नहीं बनाया जाना चाहिए।

कोर्ट का सबसे अहम निर्देश

बॉम्बे हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट कर दिया है कि FIR में नाम आने से कोई व्यक्ति स्वतः आरोपी नहीं बन जाएगा। जांच अधिकारी को उपलब्ध सामग्री के आधार पर यह तय करना होगा कि किसी व्यक्ति के खिलाफ उचित संदेह और पर्याप्त सबूत मौजूद हैं या नहीं। अगर अपराध साबित करने लायक सामग्री नहीं मिलती है तो CBI को उचित क्लोजर प्रक्रिया अपनानी होगी।

Advertisement
Continue Reading

Film Studio

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज, कालीन भैया का फिर दिखा भौकाल, 4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

Published

on

मिर्जापुर द मूवी, Mirzapur The Movie, Mirzapur Movie Trailer, Mirzapur Trailer, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, कालीन भैया, गुड्डू पंडित, मुन्ना त्रिपाठी, Mirzapur Movie Release Date, Mirzapur 2026, Gurmeet Singh, Puneet Krishna, Farhan Akhtar, Ritesh Sidhwani, Bollywood News

मुंबई: कालीन भैय्या के दीवानों के लंबे इंतजार के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर सामने आ गया है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के पास है।

ट्रेलर में फिर दिखा कालीन भैया का भौकाल

ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया वाले अंदाज से होती है। सत्ता, डर और बाहुबल की लड़ाई के बीच किरदारों की टक्कर साफ नजर आती है। ट्रेलर में एक्शन, खून-खराबा और तीखे डायलॉग की भरमार है। पंकज त्रिपाठी अपने पुराने अंदाज में दमदार दिखे हैं। वहीं अली फजल बतौर गुड्डू पंडित और दिव्येंदु बतौर मुन्ना त्रिपाठी भी फैंस को पुराने ‘मिर्जापुर’ की याद दिलाते हैं।

रवि किशन ने भी खींचा ध्यान

ट्रेलर में रवि किशन का अंदाज भी खास है। उनके किरदार की भिड़ंत कालीन भैया से होती नजर आती है। इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर समेत बाकी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Advertisement

OTT के बाद बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’

‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी पहली बार बड़े पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म को सिनेमाघरों के लिए बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में फिल्म रिलीज होगी।

Continue Reading

Film Studio

Ramayana Trailer: ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर बने भगवान राम, यश रावण के किरदार में; दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म

Published

on

Ramayana Trailer, Nitesh Tiwari, Ranbir Kapoor, Yash, Sai Pallavi, Sunny Deol, AR Rahman, Hans Zimmer, Bollywood News, Ramayana Movie

मुंबई: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का पहला ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया। मेकर्स ने इसे ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर सुबह 4:15 बजे दुनियाभर में लॉन्च किया। ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया गया।

रणबीर बने भगवान राम, यश निभाएंगे रावण

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में हैं।

ए.आर. रहमान और हैंस जिमर पहली बार साथ

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हैंस जिमर ने संभाली है। दोनों पहली बार किसी भारतीय फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं।

Advertisement

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया जा रहा है।

4000 करोड़ के बजट का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट करीब ₹4000 करोड़ है। यदि यह आंकड़ा सही साबित होता है, तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल होगी। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स का काम ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG संभाल रहा है।

फिल्म से जुड़ी खास बातें

Advertisement
  • रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में।
  • यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में।
  • अरुण गोविल इस बार राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं।
  • ए.आर. रहमान और हैंस जिमर ने मिलकर संगीत तैयार किया है।
  • फिल्म IMAX फॉर्मेट में भी रिलीज होगी।
  • पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।
Continue Reading

Film Studio

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में 3 महीने की जेल, दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी लगाया

Published

on

राजपाल यादव, चेक बाउंस मामला, दिल्ली हाई कोर्ट, अता पता लापता, बॉलीवुड, जेल की सजा, मुरली प्रोजेक्ट्स, तिहाड़ जेल, Rajpal Yadav, Bollywood News, Entertainment News

Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें चेक बाउंस मामले में एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को अभिनेता की दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए तीन महीने की सादा कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उनके आचरण पर गंभीर टिप्पणी करते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।

मामला वर्ष 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और समय पर कर्ज नहीं चुकाए जाने के कारण दिए गए कई चेक बाउंस हो गए। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा।

कोर्ट ने क्या कहा?

दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि राजपाल यादव को कई अवसर दिए गए, लेकिन उन्होंने बार-बार किए गए आश्वासनों के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया। अदालत ने उनकी पुनरीक्षण याचिकाएं खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट की सजा को बरकरार रखा। रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत ने करीब 7.35 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

पहले भी जा चुके हैं जेल

Advertisement

इस मामले में वर्ष 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को दोषी ठहराते हुए छह महीने की सजा सुनाई थी। बाद में सेशंस कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा।

वर्ष 2026 में हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए उन्हें भुगतान के लिए समय दिया था, लेकिन अदालत के अनुसार तय शर्तों का पालन नहीं होने पर राहत समाप्त कर दी गई। राजपाल यादव इससे पहले भी इस मामले में तिहाड़ जेल जा चुके हैं।

कॉमेडी से बनाई अलग पहचान

राजपाल यादव ने ‘हंगामा’, ‘गरम मसाला’, ‘चुप चुप के’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से अलग पहचान बनाई। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार का यश भारती सम्मान भी मिल चुका है। हालांकि, चेक बाउंस मामले में लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई अब उनके लिए नई मुश्किल लेकर आई है।

Advertisement
Continue Reading

Film Studio

Aamir Khan Wedding: 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे आमिर, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा

Published

on

Aamir Khan Wedding, Aamir Khan Gauri Spratt, Aamir Khan Third Marriage, Bollywood News, Aamir Khan Marriage Date, Gauri Spratt News, Bollywood Wedding, Aamir Khan Girlfriend, Entertainment News, Celebrity Wedding

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबरों पर आखिरकार मुहर लगा दी है। लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब आमिर ने खुद पुष्टि की है कि वे 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में किया खुलासा

आमिर खान ने वैराइटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनका और गौरी का रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक शादी उनकी प्राथमिकता नहीं थी, लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया है। आमिर ने कहा कि गौरी के साथ उन्हें एक बेहद शांत, मजबूत और भरोसेमंद रिश्ता महसूस होता है। यही वजह है कि उन्होंने शादी का निर्णय लिया है।

घर पर होगा निजी समारोह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का आयोजन बेहद निजी और पारिवारिक रखा जाएगा। यह समारोह आमिर खान के घर पर ही आयोजित होगा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि मेहमानों की आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान भी इस खास मौके का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

आमिर की होगी तीसरी शादी

यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी। दोनों रिश्तों के खत्म होने के बाद भी आमिर अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। आमिर और गौरी स्प्रैट पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं और सार्वजनिक मंचों पर भी साथ नजर आ चुके हैं। अब दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने जा रहे हैं।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

कानपुर विनीत मिनोचा हत्या, विनीत मिनोचा मर्डर केस, कानपुर दवा कारोबारी हत्या, शालू बहू गिरफ्तार, कानपुर मर्डर केस
ख़बर उत्तरप्रदेश11 hours ago

UP News: कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी की हत्या, बहू पर 6 लाख की सुपारी देने का आरोप, पुराने नौकर से कराई हत्या

सागर शराब कांड, Sagar Hooch Tragedy, Sagar Toxic Liquor, जहरीली शराब से मौत, सागर 22 मौत, 112 अस्पताल में भर्ती, बंडा शराब कांड, मध्य प्रदेश जहरीली शराब, Sagar Liquor Case
ख़बर मध्यप्रदेश13 hours ago

सागर शराब कांड में मौतों का आंकड़ा बढ़ा: 22 लोगों की जान गई, 112 अस्पताल में भर्ती; 30 पर FIR, 10 गिरफ्तार

Satya Niketan Hostel Collapse, Delhi Hostel Collapse, दिल्ली हॉस्टल हादसा, सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा, Delhi High Court, MCD, Delhi University
ख़बर देश15 hours ago

सत्य निकेतन हॉस्टल हादसा: HC ने MCD-DU को जिम्मेदार माना, मालिक गिरफ्तार

जमीन सीमांकन ऑनलाइन, Chhattisgarh Land Demarcation, छत्तीसगढ़ सीमांकन, जमीन की नाप जोख, तहसील के चक्कर खत्म, सेवा सेतु, CSC चॉइस सेंटर, डिजिटल छत्तीसगढ़, राजस्व विभाग छत्तीसगढ़
ख़बर छत्तीसगढ़16 hours ago

Chhattisgarh: प्रदेश में जमीन का सीमांकन होगा ऑनलाइन, अब नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर; 7 दिन में नया मॉड्यूल लागू करने के निर्देश

Nadia Gold Smuggling, BSF Gold Seizure, India Bangladesh Border, 17.40 Crore Gold, 89 Gold Biscuits, नादिया सोना तस्करी, BSF 32 Battalion
ख़बर देश2 days ago

भारत-बांग्लादेश सीमा पर 17.40 करोड़ का सोना जब्त: 89 बिस्किट के साथ बांग्लादेशी नागरिक पकड़ा गया; 11.28 किलो की खेप बरामद

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending