ख़बर देश
Draupadi Murmu: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू जीतीं, तीसरे राउंड में ही हासिल किए जरूरी वोट

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल की है। द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले। इनकी वैल्यू 6 लाख 76 हजार 803 थी। वहीं, यशवंत सिन्हा को कुल 1877 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 3 लाख 80 हजार 177 रही। वोट प्रतिशत की बात करें तो द्रौपदी मुर्मू को 64% और यशवंत सिन्हा को 36% वोट मिले। मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही हासिल हो गए।
NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुनाव में जीत के साथ ही तय हो गया है, कि वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बनने जा रही हैं। उनकी जीत की घोषणा के साथ ही ओडिशा से लेकर दिल्ली तक जश्न मनाया जा रहा है। उनकी जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उनको बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू के आवास पर जाकर उनको बधाई दी।
मुर्मू को ऐतिहासिक जीत पर मिल रही हैं बधाईयां
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1550130948032696327?s=20&t=qIL5Fv4teps3TODuD4fDTQ
https://twitter.com/narendramodi/status/1550147926889902080?s=20&t=qIL5Fv4teps3TODuD4fDTQ
https://twitter.com/AmitShah/status/1550145046556856322?s=20&t=qIL5Fv4teps3TODuD4fDTQ
https://twitter.com/rajnathsingh/status/1550158403896426497?s=20&t=qIL5Fv4teps3TODuD4fDTQ
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1550132926490509313?s=20&t=qIL5Fv4teps3TODuD4fDTQ
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1550123844660146176?s=20&t=qIL5Fv4teps3TODuD4fDTQ
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1550138174646603776?s=20&t=qIL5Fv4teps3TODuD4fDTQ
https://twitter.com/RahulGandhi/status/1550131938102349824?s=20&t=qIL5Fv4teps3TODuD4fDTQ
https://twitter.com/JPNadda/status/1550176664834846721?s=20&t=qIL5Fv4teps3TODuD4fDTQ
ख़बर देश
NEET-UG 2026 पेपर लीक: परीक्षा से महीनों पहले रची गई थी साजिश, NTA के 3 एक्सपर्ट्स पर CBI का बड़ा दावा

नई दिल्ली: नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल 94 पेज की चार्जशीट में एजेंसी ने दावा किया है कि पेपर लीक की साजिश परीक्षा से कई महीने पहले ही रच ली गई थी। जांच एजेंसी के मुताबिक, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के तीन एक्सपर्ट्स ने प्रश्नपत्र तैयार करने के दौरान सवाल याद किए और बाद में उन्हें बिचौलियों व कोचिंग नेटवर्क के जरिए छात्रों तक पहुंचाया।
CBI ने यह चार्जशीट 28 जुलाई को कोर्ट में दाखिल की थी। इसकी जानकारी शुक्रवार को सार्वजनिक हुई। मामले में कुल 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया गया है, जिनमें NTA के तीन एक्सपर्ट्स भी शामिल हैं।
महीनों पहले बना था नेटवर्क
CBI के अनुसार, यह किसी एक व्यक्ति की करतूत नहीं थी, बल्कि NTA के कुछ एक्सपर्ट्स, प्राइवेट कोचिंग संचालकों, बिचौलियों और कुछ छात्रों की कथित मिलीभगत से रची गई सुनियोजित साजिश थी। जांच एजेंसी का दावा है कि परीक्षा से कई महीने पहले ही कोचिंग संचालकों और बिचौलियों ने NTA के तीनों एक्सपर्ट्स से संपर्क कर लिया था। इस दौरान लगातार मुलाकातें, बातचीत और पैसों का लेन-देन भी हुआ।
होटल में लिखे जाते थे याद किए गए सवाल
चार्जशीट के मुताबिक, NTA के एक्सपर्ट्स मनीषा गुरुनाथ मंधारे, पीवी कुलकर्णी और मनीषा संजय हवलदार पेपर तैयार करने वाली टीम का हिस्सा थे। CBI का आरोप है कि तीनों दिल्ली स्थित NTA कार्यालय में प्रश्नपत्र तैयार करने और ट्रांसलेशन के दौरान सवाल याद कर लेते थे। इसके बाद होटल लौटकर उन्हें कागज की पर्चियों पर लिखते थे। संबंधित प्रश्नों के लिए NCERT की किताबों में चैप्टर और पैराग्राफ भी चिन्हित किए जाते थे।
जांच में यह भी सामने आया कि NTA कार्यालय में रफ वर्क के लिए दिए गए सादे कागजों पर पीवी कुलकर्णी ने केमिस्ट्री के 135 सवाल और उनके विकल्प लिखे थे। कुलकर्णी ने केमिस्ट्री पेपर का मराठी से अंग्रेजी में बैक-ट्रांसलेशन भी किया था।
WhatsApp, Telegram और PDF से फैलाया गया पेपर
CBI के अनुसार, लीक किए गए सवाल सीधे छात्रों तक नहीं पहुंचते थे। पहले इन्हें बिचौलियों और प्राइवेट कोचिंग संचालकों को सौंपा जाता था। इसके बाद WhatsApp, Telegram, PDF और फोटो के जरिए छात्रों तक पहुंचाया जाता था।
जांच एजेंसी का दावा है कि कई कोचिंग संस्थानों में छात्रों से इन सवालों को हाथ से लिखवाया जाता था, ताकि डिजिटल सबूत कम से कम रहें। तलाशी के दौरान CBI को ऐसी कई हस्तलिखित कॉपियां भी मिली हैं।
फोरेंसिक जांच से नेटवर्क की पुष्टि
CBI के मुताबिक, डिजिटल फोरेंसिक जांच में मिले सबूतों से पूरे नेटवर्क की पुष्टि हुई है। एजेंसी ने मनीषा संजय वाघमारे, धनंजय लोखंडे, शुभम मधुकर खैरनार और यश यादव को इस नेटवर्क की अहम कड़ी बताया है। जांच के अनुसार, पूरा घटनाक्रम 2025 के आखिर से लेकर 2026 की शुरुआत के बीच हुआ।
ख़बर देश
Tarun Tejpal: बॉम्बे हाईकोर्ट ने तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा सुनाई, ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा

मुंबई: तहलका मैगजीन के पूर्व एडिटर-इन-चीफ तरुण तेजपाल को 2013 के रेप केस में बॉम्बे हाईकोर्ट की गोवा बेंच ने गुरुवार को 10 साल की जेल की सजा सुनाई। अदालत ने उन्हें दो सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है।इससे पहले मई 2021 में गोवा की ट्रायल कोर्ट ने सबूतों के अभाव में तेजपाल को बरी कर दिया था। हालांकि, गोवा सरकार ने इस फैसले को बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।
सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही
फैसले के बाद तरुण तेजपाल ने कहा कि वे इस निर्णय को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक बदले की भावना से पिछले 13 वर्षों से उनके पीछे पड़े हैं। तेजपाल ने कहा, “हमने ट्रायल कोर्ट में साढ़े सात साल तक मुकदमा लड़ा और बरी हुए थे। मुझे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मेरी उम्र 62 साल है और मेरे खिलाफ कोई दूसरा आपराधिक मामला नहीं है।”
क्या है मामला?
मामला नवंबर 2013 का है। तहलका की एक महिला पत्रकार ने आरोप लगाया था कि गोवा में आयोजित थिंक फेस्ट के दौरान 7 और 8 नवंबर की रात होटल की लिफ्ट में तरुण तेजपाल ने दो बार उनका यौन उत्पीड़न किया। महिला पत्रकार ने सबसे पहले तहलका की तत्कालीन मैनेजिंग एडिटर शोमा चौधरी को ई-मेल भेजकर शिकायत की थी। बाद में मामला सार्वजनिक होने पर गोवा पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर FIR दर्ज की और जांच शुरू की। जांच के दौरान CCTV फुटेज, ई-मेल और गवाहों के बयान समेत अन्य साक्ष्य जुटाए गए, जिसके बाद तेजपाल को गिरफ्तार किया गया।
हाईकोर्ट ने क्यों पलटा फैसला
हाईकोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट ने साक्ष्यों की बजाय घटना के बाद पीड़िता के व्यवहार पर अधिक ध्यान दिया। अदालत ने यह भी माना कि तेजपाल के माफी मांगने वाले ई-मेल जैसे महत्वपूर्ण साक्ष्यों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया गया। कोर्ट ने तरुण तेजपाल को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 376(2)(f), 376(2)(k), 354A और 354B के तहत दोषी ठहराया है। फैसले का विस्तृत आदेश अभी सामने आना बाकी है।
ख़बर देश
PM मोदी का पोस्ट हटाने पर जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक, CSAM और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी कमियां स्वीकार कीं

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक पोस्ट हटाए जाने के मामले में Meta के CEO मार्क जुकरबर्ग ने भारत सरकार से माफी मांगी है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने इस घटना पर खेद जताते हुए अपने प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी चूक स्वीकार की है।
बुधवार को Meta की ग्लोबल टीम ने ग्लोबल अफेयर्स चीफ जोएल कैपलन के नेतृत्व में केंद्रीय IT मंत्री अश्विनी वैष्णव और IT सचिव एस. कृष्णन से मुलाकात की। यह बैठक पिछले महीने पीएम मोदी का फेसबुक पोस्ट हटने के बाद सरकार की ओर से भेजे गए समन के बाद हुई।
डीपफेक और CSAM पर भी स्वीकार की कमियां
बैठक में Meta ने माना कि उसके प्लेटफॉर्म पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल (CSAM), डीपफेक और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़ी खामियां रही हैं। कंपनी ने यह भी स्वीकार किया कि कुछ तरह के कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए बड़ी रकम खर्च की गई, जिससे अवैध कंटेंट को भी प्रमोशन मिला। हालांकि, सरकारी सूत्रों ने यह स्पष्ट नहीं किया कि किस प्रकार के कंटेंट की बात की गई।
सरकार बोली- जिम्मेदारी से नहीं बच सकती Meta
बैठक में सरकार ने स्पष्ट किया कि Meta खुद को केवल IT Act के तहत एक इंटरमीडियरी बताकर जिम्मेदारी से नहीं बच सकती। सरकार का कहना है कि कंपनी अपने एल्गोरिद्म के जरिए तय करती है कि कौन-सा कंटेंट किस यूजर तक पहुंचेगा, इसलिए उसे अपनी जिम्मेदारी भी निभानी होगी।
सरकार ने Meta से वेरिफाइड अकाउंट्स की सुरक्षा, एल्गोरिद्मिक पक्षपात (Algorithmic Bias), भारतीय कानूनों के पालन और कंटेंट मॉडरेशन को लेकर भी जवाब मांगा। इन मुद्दों पर आगे भी कंपनी के अधिकारियों को तलब किया जा सकता है।
क्या था मामला?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की जरूरत बताई थी। यह वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक से हट गया था, जिसे बाद में Meta ने दोबारा बहाल कर दिया।
ख़बर देश
PM मोदी का वीडियो हटाने पर मेटा घिरी: संसदीय समिति ने जुकरबर्ग से 3 दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फेसबुक से वीडियो हटाने के मामले में मेटा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। संसदीय समिति ने मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन के भीतर बिना शर्त माफी मांगने को कहा है। समिति ने संकेत दिया है कि ऐसा नहीं होने पर मेटा को भारत में मिलने वाली कानूनी सुरक्षा और कुछ नियामकीय छूट वापस लेने पर विचार किया जा सकता है।
इधर, इस पूरे मामले को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी (IT) मंत्रालय और मेटा के अधिकारियों के बीच दिल्ली में दो दिवसीय बैठक भी शुरू हो गई है। सरकार ने मेटा की ग्लोबल टीम को चर्चा के लिए भारत बुलाया है। बैठक का पहला दौर 5 अगस्त को हुआ।
23 जुलाई को पोस्ट किया गया था वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 जुलाई को अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था। वीडियो में उन्होंने पेपर लीक को गंभीर समस्या बताते हुए ऐसे मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया था। हालांकि, यह वीडियो कुछ समय के लिए फेसबुक से हटा दिया गया था। बाद में मेटा ने वीडियो को दोबारा प्लेटफॉर्म पर बहाल कर दिया।
सरकार ने मांगा जवाब
वीडियो हटाए जाने के बाद सरकार ने मेटा से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है। अब संसदीय समिति की सख्त टिप्पणी और आईटी मंत्रालय के साथ चल रही बैठक के बाद इस मामले पर आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
ख़बर देश
Sheikh Hasina: शेख हसीना के ऑनलाइन संबोधन से भारत सरकार ने बनाई दूरी, बोली- निजी कार्यक्रम, सरकार का कोई संबंध नहीं

नई दिल्ली: भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि 5 अगस्त को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रस्तावित ऑनलाइन संबोधन से उसका कोई संबंध नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि यह एक निजी मीडिया संस्था का कार्यक्रम है और भारत सरकार न तो इसका आयोजन कर रही है और न ही इसमें व्यक्त किए जाने वाले विचारों का समर्थन करती है।
शेख हसीना 5 अगस्त को नई दिल्ली स्थित फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया (FCCSA) के कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगी। अगस्त 2024 में बांग्लादेश छोड़ने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक संबोधन होगा।
बांग्लादेश ने भारत से की थी अपील
इस कार्यक्रम से पहले बांग्लादेश सरकार ने भारत से अनुरोध किया था कि शेख हसीना या प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े किसी व्यक्ति को भारत की धरती से राजनीतिक गतिविधियां या भाषण देने की अनुमति न दी जाए।
ढाका का कहना है कि इससे दोनों देशों के रिश्तों पर असर पड़ सकता है। यह मुद्दा हाल ही में बांग्लादेश के विदेश मामलों के सलाहकार हुमायूं कबीर और ढाका में भारत के उच्चायुक्त के बीच हुई बैठक में भी उठा था।
5 अगस्त की तारीख क्यों अहम?
5 अगस्त 2024 को छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर बांग्लादेश छोड़ दिया था और भारत आ गई थीं। अब ठीक दो साल बाद उसी तारीख को वह सार्वजनिक रूप से लोगों को संबोधित करने जा रही हैं।
माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम के जरिए वह अपनी राजनीतिक वापसी का संदेश दे सकती हैं। कार्यक्रम में उनके बेटे सजीब वाजेद जॉय और अवामी लीग के अन्य नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।
सितंबर में भारत आ सकते हैं बांग्लादेश के प्रधानमंत्री
शेख हसीना की सार्वजनिक मौजूदगी ऐसे समय हो रही है, जब सितंबर में नई दिल्ली में प्रस्तावित BRICS सम्मेलन में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारीक रहमान के शामिल होने की संभावना है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत ने तारीक रहमान को सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। बांग्लादेश इस समय BIMSTEC का अध्यक्ष भी है, इसलिए उन्हें आउटरीच सत्र में बुलाया गया है।
ख़बर मध्यप्रदेश13 hours agoMP News: उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा स्वतंत्रता दिवस, तिथि के अनुसार होगा ध्वजारोहण
ख़बर दुनिया11 hours agoSchool Shooting: स्कूल में 9वीं के छात्र की गोलीबारी, 6 की मौत; घर में दादा-दादी की भी हत्या
ख़बर बिहार11 hours agoPatna: सड़क हादसे में युवक की मौत से भड़की भीड़, बस समेत 10 वाहन फूंके
ख़बर देश13 hours agoNEET-UG 2026 पेपर लीक: परीक्षा से महीनों पहले रची गई थी साजिश, NTA के 3 एक्सपर्ट्स पर CBI का बड़ा दावा
ख़बर छत्तीसगढ़15 hours agoCGPSC: SI भर्ती रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACERANI’ जैसे नामों पर विवाद, आयोग बोला- अभ्यर्थियों ने आवेदन में खुद यही नाम दर्ज किए थे
ख़बर उत्तरप्रदेश8 hours agoUP News: भाई की मिट्टी में शामिल होने के लिए अली और उमर अहमद को पेरोल, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश


















