Connect with us

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: TGCG 2026 का पोस्टर लॉन्च, 20 दिसंबर को नवा रायपुर में दौड़ेंगे हजारों लोग, ‘Rivers of Chhattisgarh’ होगी इस साल की थीम

Published

on

TGCG 2026, The Great Chhattisgarh Run 2026, TGCG poster launch, Rivers of Chhattisgarh, Nava Raipur running event, Chandan Kumar NRANVP, LetsRun Community, Chhattisgarh Run, TGCG 2026 date, 20 December 2026

रायपुर/नवा रायपुर: छत्तीसगढ़ के प्रमुख रनिंग और फिटनेस आयोजनों में शामिल The Great Chhattisgarh Run (TGCG) 2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को नवा रायपुर में NRANVP के बोर्ड रूम में आयोजित कार्यक्रम में सीईओ श्री चंदन कुमार ने प्रतियोगिता के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया। इस मौके पर NRANVP टीम और LetsRun Community के सदस्य मौजूद रहे।

TGCG का मुख्य आयोजन 20 दिसंबर 2026 को नवा रायपुर में होगा। पोस्टर लॉन्च के साथ ही इस साल के रनिंग इवेंट की आधिकारिक शुरुआत कर दी गई है। आयोजन से पहले आने वाले महीनों में रनिंग कम्युनिटी, फिटनेस प्रेमियों और आम लोगों को जोड़ने के लिए अलग-अलग जागरूकता और प्रचार गतिविधियां की जाएंगी।

LetsRun Community ने कहा कि NRANVP के सीईओ चंदन कुमार(आईएएस) द्वारा TGCG 2026 के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया जाना इस वर्ष की यात्रा की गौरवपूर्ण शुरुआत है। टीम ने विश्वास व्यक्त किया कि NRANVP के सहयोग और रनिंग कम्युनिटी की भागीदारी से TGCG 2026 एक बार फिर फिटनेस, समुदाय और छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक पहचान को एक साथ जोड़ने वाला यादगार आयोजन बनेगा।

इस बार नदियों से जोड़ी गई रनिंग की थीम

TGCG 2026 की थीम ‘Rivers of Chhattisgarh’ रखी गई है। आयोजन से जुड़े लोगों के मुताबिक छत्तीसगढ़ की नदियों को राज्य की जीवनधारा मानते हुए इस थीम में ऊर्जा, निरंतरता, प्रकृति और एकता का संदेश दिया गया है।

Advertisement

LetsRun Community का कहना है कि जिस तरह नदियां अलग-अलग क्षेत्रों और समुदायों को जोड़ते हुए लगातार आगे बढ़ती हैं, उसी तरह रनिंग लोगों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के साझा मंच पर लाने का काम करती है।

11वें साल में पहुंचा TGCG

नवा रायपुर में TGCG का यह 11वां संस्करण होगा। आयोजकों के मुताबिक पिछले वर्षों में NRANVP और प्रशासन से मिले सहयोग ने इस रनिंग इवेंट को लगातार आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।

LetsRun Community ने कहा कि TGCG का मकसद केवल एक दिन दौड़ आयोजित करना नहीं है। इसके जरिए लोगों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक भागीदारी के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया जाता है।

‘Rivers of Chhattisgarh’ से मिलेगा नया विजुअल और सामाजिक कनेक्ट

Advertisement

आयोजन की इस साल की थीम में छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक पहचान को रनिंग से जोड़ने की कोशिश की गई है। आयोजकों के अनुसार नदियों की रफ्तार और प्रवाह को रनिंग की ऊर्जा तथा लगातार आगे बढ़ने की भावना के साथ जोड़ा जाएगा।

20 दिसंबर को होने वाला TGCG 2026 इसी थीम के साथ रनिंग और फिटनेस से जुड़े लोगों को एक साझा मंच पर लाएगा। आयोजकों को उम्मीद है कि NRANVP के सहयोग और रनिंग कम्युनिटी की भागीदारी से इस साल का आयोजन फिटनेस के साथ छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक पहचान को भी सामने लाएगा।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: रक्षाबंधन पर CM साय बोले- बहनों का स्नेह और आशीर्वाद अनमोल, 68 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1,000, 13.85 लाख बनीं लखपति दीदी

Published

on

विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रक्षाबंधन 2026, छत्तीसगढ़ रक्षाबंधन, महतारी वंदन योजना, 68 लाख महिलाएं, लखपति दीदी छत्तीसगढ़, 13.85 लाख लखपति दीदी, महिला सशक्तिकरण छत्तीसगढ़, ड्रोन दीदी, ई रिक्शा दीदी

रायपुर: मुख्यमंत्री निवास में शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता और उल्लास के साथ मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का यह स्नेह उनके लिए अनमोल है और उनका आशीर्वाद प्रदेश की सेवा के संकल्प को और मजबूत करता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह, विश्वास और आत्मीयता का पर्व है। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

कर्नल अशोक दुबे की पत्नी ने बांधी राखी

कार्यक्रम में स्वर्गीय कर्नल अशोक कुमार दुबे की पत्नी सरला दुबे ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। मुख्यमंत्री ने इसे भावुक और गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कर्नल अशोक कुमार दुबे सेना में शामिल होने वाले छत्तीसगढ़ के पहले जवान थे।

कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सविता दीदी और स्मृति दीदी, पद्मश्री डॉ. उषा बारले, महिला आयोग की अध्यक्ष ममता साहू, छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन सहित महिला पत्रकारों, स्व-सहायता समूहों की दीदियों, लखपति दीदियों, ड्रोन दीदियों, ई-रिक्शा दीदियों और विभिन्न समाजों की महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी।

Advertisement

जवानों को भी बांधी राखी, 1600 सुरक्षाकर्मियों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री ने रायपुर में आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि स्व-सहायता समूहों की बहनों, दिव्यांग बहनों और शहीद जवानों के परिवारों की महिलाओं ने CRPF, BSF, CISF और ITBP समेत विभिन्न सुरक्षा बलों के करीब 1600 जवानों की कलाई पर राखी बांधी।

साय ने कहा कि जवान त्योहारों पर भी अपने परिवार से दूर रहकर देश और प्रदेश की सुरक्षा में तैनात रहते हैं। ऐसे वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना सभी का दायित्व है।

महिला पत्रकारों के साहस और समर्पण की सराहना

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद महिला पत्रकारों का स्वागत करते हुए कहा कि पत्रकारिता साहस, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का कार्य है। महिला पत्रकार चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपने दायित्व का निर्वहन कर समाज को देश-दुनिया की घटनाओं से अवगत करा रही हैं। साय ने बताया कि दिल्ली प्रवास से लौटने के दौरान शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट पर पत्रकार जिज्ञासा ने भी उन्हें राखी बांधी।

Advertisement

महतारी वंदन से 68 लाख महिलाओं को आर्थिक मदद

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महतारी वंदन योजना के तहत प्रदेश की करीब 68 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन के मद्देनजर योजना की 31वीं किस्त की राशि निर्धारित समय से पहले 25 अगस्त को ही जारी कर दी गई। इसके तहत ₹631 करोड़ से अधिक की राशि महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की गई।

साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना सिर्फ आर्थिक सहायता देने वाली योजना नहीं है, बल्कि इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है। महिलाएं इस राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य, बचत और आजीविका से जुड़ी गतिविधियों में कर रही हैं।

छत्तीसगढ़ में 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी अभियान के तहत छत्तीसगढ़ को 8 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य मिला था। सरकार के मुताबिक, प्रदेश ने इस लक्ष्य को पार करते हुए पिछले दो वर्षों में 13 लाख 85 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया है। उन्होंने इसे प्रदेश की महिलाओं के परिश्रम, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता का प्रमाण बताया।

Advertisement

ड्रोन से खेती में मदद कर रही गांव की महिलाएं

मुख्यमंत्री ने ड्रोन दीदी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि गांवों की महिलाएं अब आधुनिक तकनीक से जुड़कर अपनी आय बढ़ा रही हैं। ड्रोन के जरिए खेतों में उर्वरक और दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। साय के मुताबिक, ड्रोन से प्रति एकड़ छिड़काव पर करीब ₹300 की आय होती है। 20 से 25 एकड़ में काम करने पर ड्रोन दीदियां प्रतिदिन ₹6 से ₹7 हजार तक कमा रही हैं।

नया रायपुर में 92 ई-रिक्शा दीदियां, जशपुर में 50 को मिले ई-रिक्शा

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सिर्फ योजनाओं का लाभार्थी बनाने के बजाय उन्हें आर्थिक गतिविधियों में भागीदार बनाया जा रहा है। स्व-सहायता समूहों की महिलाएं अब पारंपरिक आजीविका के साथ नए क्षेत्रों में भी आगे बढ़ रही हैं।उन्होंने बताया कि नया रायपुर में 92 ई-रिक्शा दीदियां आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं। वहीं रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर के बगिया में 50 महिलाओं को ई-रिक्शा दिए गए हैं। साय ने कहा कि ई-रिक्शा महिलाओं के लिए सिर्फ आवागमन का साधन नहीं, बल्कि सम्मानजनक रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता का माध्यम भी है।

महिलाओं के नाम जमीन की रजिस्ट्री पर 50% छूट

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि महिलाओं के नाम जमीन की रजिस्ट्री कराने पर पंजीयन शुल्क में 50% की छूट दी जा रही है। उनके मुताबिक, पिछले ढाई वर्षों में करीब 30 हजार रजिस्ट्रियां महिलाओं के नाम पर हुई हैं। उन्होंने कहा कि नई औद्योगिक विकास नीति में महिला उद्यमियों के लिए विशेष रियायत और प्रोत्साहन का प्रावधान किया गया है। प्रदेश को अब तक करीब ₹8.50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने की बात भी मुख्यमंत्री ने कही। साय ने महिलाओं से औद्योगिक नीति के प्रावधानों का लाभ उठाकर उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने की अपील की।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद लंबे समय तक छत्तीसगढ़ के विकास में बड़ी बाधा रहा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की इच्छाशक्ति, सुरक्षा बलों के साहस और जनता के सहयोग से नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है। साय ने कहा कि जिन क्षेत्रों में पहले हिंसा और भय का माहौल था, वहां अब शांति, विश्वास और विकास की नई शुरुआत हो रही है। सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और आजीविका से जुड़ी सुविधाओं का विस्तार कर रही है।

‘बहनों के सशक्तिकरण के बिना विकसित छत्तीसगढ़ का सपना अधूरा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में छत्तीसगढ़ भी अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का सपना मातृशक्ति के सशक्तिकरण के बिना पूरा नहीं हो सकता। साय ने रक्षाबंधन पर प्रदेश की सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद सरकार की शक्ति है। मातृशक्ति के सामर्थ्य से ही सशक्त परिवार, समृद्ध समाज और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: रक्षाबंधन से पहले पंडरीपानी को बड़ी सौगात, CM साय ने SBI की नई शाखा का किया शुभारंभ, कई अन्य विकास कार्यों की सौगात

Published

on

Jashpur News, Pandripani News, SBI Branch, Chhattisgarh News, Jashpur Development, Banking Facility, CM Sai, Chhattisgarh Government, Raksha Bandhan

जशपुर: रक्षाबंधन से पहले जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के पंडरीपानी और आसपास के करीब 60 गांवों को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुधवार को पंडरीपानी में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की नवीन शाखा और भवन का शुभारंभ किया।

नई शाखा शुरू होने से ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं के लिए करीब 5 किलोमीटर दूर फरसाबहार नहीं जाना पड़ेगा। अब किसानों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और स्वरोजगार से जुड़े लोगों को ऋण, बचत, बीमा और अन्य बैंकिंग सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

60 गांवों के ग्रामीणों को सीधा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडरीपानी में SBI शाखा शुरू होने से बोखी, सहसपुर, भगोरा, बनगांव, सीमाबाड़ी, मुंडाडीह और सरईटोली समेत आसपास के करीब 60 गांवों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि गांव में बैंक शाखा खुलने से ग्रामीणों के समय और आवागमन पर होने वाले खर्च की बचत होगी। साथ ही बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच आसान होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

शाखा के औपचारिक शुभारंभ से पहले ही करीब 200 लोगों ने बैंक में खाते खुलवा लिए थे। मुख्यमंत्री ने इसे ग्रामीणों की बैंकिंग सेवाओं की जरूरत और उत्साह का संकेत बताया।

Advertisement

किसानों से युवाओं तक, स्थानीय स्तर पर मिलेगा ऋण

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैंक शाखा के माध्यम से किसानों को कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिल सकेगी। छोटे व्यापारियों और उद्यमियों को कारोबार के लिए ऋण, जबकि आम लोगों को गृह ऋण, वाहन ऋण और शिक्षा ऋण जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य गांवों तक आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना और समाज के अंतिम व्यक्ति को औपचारिक वित्तीय व्यवस्था से जोड़ना है।

पंडरीपानी, अंबाकछार और सीमाबाड़ी में मिनी स्टेडियम

कार्यक्रम के दौरान CM साय ने क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने पंडरीपानी में मिनी स्टेडियम
पंडरीपानी बाजारपारा में मंगल भवन, अंबाकछार में मिनी स्टेडियम, सीमाबाड़ी में मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। इसके अलावा हाथीबेड़ से कोतबा गांधी चौक तक करीब 7 किलोमीटर सड़क बनाने की घोषणा की गई। मेन रोड सिसरिंगा में 10 लाख रुपए की लागत से CC रोड, हाईस्कूल मैदान में चेंजिंग रूम और हाईस्कूल परिसर के जीर्णोद्धार के साथ मूंगी दरबार में पुलिया निर्माण की भी घोषणा की गई।

हितग्राहियों को ऋण और बीमा राशि के चेक

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र और बीमा राशि के चेक भी वितरित किए। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 3 हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। वहीं प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 9 हितग्राहियों को 50 हजार से 1.90 लाख रुपए तक के ऋण स्वीकृति पत्र मिले। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के 2 हितग्राहियों को भी ऋण स्वीकृति पत्र दिए गए। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 4 हितग्राहियों को 2-2 लाख रुपए की बीमा दावा राशि के चेक प्रदान किए गए। फरसाबहार की किसान श्रीमती लक्ष्मी बाई को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण का स्वीकृति पत्र भी दिया गया।

पुलिसकर्मी के परिवार को ₹1 करोड़ की बीमा राशि

मुख्यमंत्री ने जशपुर के प्रधान आरक्षक स्वर्गीय राहुल राम प्रधान के परिवार को ₹1 करोड़ की बीमा राशि का चेक प्रदान किया। CM साय ने कहा कि कर्तव्य का निर्वहन करने वाले पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के प्रति सरकार संवेदनशील है और उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: प्रदेश के 82 खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण, 29 अगस्त को CM साय करेंगे सम्मानित, मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 43 खिलाड़ी- कोच चयनित

Published

on

Chhattisgarh Sports, Sports Awards, Vishnu Deo Sai, Arun Sao, Chhattisgarh News, National Sports Day, State Sports Awards, CM Trophy, Raipur News

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य खेल अलंकरण के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों की सूची जारी कर दी है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मुताबिक वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 के लिए कुल 82 लोगों को पुरस्कार और सम्मान दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय खेल दिवस यानी 29 अगस्त को रायपुर में आयोजित समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को राज्य अलंकरण प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 43 खिलाड़ी-कोच चयनित

राज्य शासन ने मुख्यमंत्री ट्रॉफी के लिए 5 दलों के कुल 43 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का चयन किया है। इन्हें भी राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

रायपुर में होगा राज्य अलंकरण समारोह

Advertisement

राज्य अलंकरण समारोह राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।कार्यक्रम मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य और उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव की अध्यक्षता में होगा। इस दौरान विभिन्न खेल पुरस्कारों और सम्मानों के लिए चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को सम्मानित किया जाएगा।

इन पुरस्कारों से खिलाड़ियों को किया जाएगा सम्मानित

  • शहीद राजीव पाण्डेय पुरस्कार
  • शहीद कौशल यादव पुरस्कार
  • वीर हनुमान सिंह पुरस्कार
  • शहीद पंकज विक्रम सम्मान
  • शहीद विनोद चौबे सम्मान
  • मुख्यमंत्री ट्रॉफी

सरकार के मुताबिक, तीन वर्षों के लंबित खेल अलंकरणों को एक साथ प्रदान करने से प्रदेश के खिलाड़ियों और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा।

पुरस्कारों की पूरी सूची

पुरस्कार वर्ष 2023-24 एवं 2024-25

पुरस्कार 2025-26

Advertisement
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

स्नेह की डोर: CM साय की कलाई पर शहीद की पत्नी ने बांधी राखी, बोले-नक्सलवाद का अंत बहनों के लिए सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार

Published

on

Vishnu Deo Sai, Chhattisgarh News, Raksha Bandhan, Sneh Ki Dor, Naxalism, Bastar, Mahatari Vandan Yojana, Security Forces, Martyr Family, Raipur News

रायपुर: रक्षाबंधन से पहले सोमवार को ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में भाई-बहन के स्नेह और राष्ट्ररक्षा के संकल्प का भावुक संगम देखने को मिला। बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं, दिव्यांग बेटियों और महिला स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने करीब 800 सुरक्षा जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी।

कार्यक्रम का सबसे भावुक पल तब आया, जब 2017 में नक्सली मुठभेड़ में शहीद उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान मुख्यमंत्री भावुक हो गए।

CM साय ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शहीदों के परिवार उनके अपने परिवार हैं। सरकार उनके सम्मान, स्वाभिमान और हर सुख-दुःख में उनके साथ खड़ी है।

CM साय बोले- नक्सलवाद का अंत बहनों के लिए सबसे बड़ा उपहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों के जवानों ने अदम्य साहस दिखाया और अनेक जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा, नक्सलवाद के अंत की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ बहनों के लिए सुरक्षा और विश्वास का सबसे बड़ा उपहार है। अब वह समय आ रहा है जब नक्सल हिंसा के कारण किसी बहन का सुहाग नहीं उजड़ेगा और किसी मां को अपना बेटा नहीं खोना पड़ेगा।

Advertisement

CM ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता से बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में शांति और विकास के नए दौर का रास्ता खुला है। अब बस्तर की पहचान हिंसा से नहीं, बल्कि शांति, विकास, जनजातीय संस्कृति और पर्यटन से होगी।

जवानों ने भी लिया बहनों की रक्षा का संकल्प

‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम में CISF, BSF, ITBP, CRPF, सेना और पुलिस के करीब 800 जवान शामिल हुए। स्कूली छात्राओं, दिव्यांग बेटियों, स्वच्छता दीदियों, ड्रोन दीदियों, लखपति दीदियों और महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्यों ने जवानों को राखी बांधी।

जवानों ने भी बहनों की रक्षा, सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए घर से दूर रहकर कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करने वाले जवान सिर्फ सुरक्षा प्रहरी नहीं, बल्कि प्रदेश की बहनों के भाई भी हैं।

रक्षाबंधन से पहले 68 लाख बहनों को मिलेंगे ₹631 करोड़

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त रक्षाबंधन के पहले करीब 68 लाख महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके तहत लगभग ₹631 करोड़ की राशि दी जाएगी। योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता मिलती है। CM ने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे अपने फैसले खुद ले सकें और त्योहारों को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मना सकें।

प्रदेश की 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2.42 लाख से ज्यादा महिला स्व-सहायता समूहों से करीब 30 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। लखपति दीदी अभियान के तहत प्रदेश की 13.85 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब परिवार की आर्थिक शक्ति बनने के साथ गांव और समाज के विकास में भी नेतृत्व कर रही हैं।

रायपुर को मिले 5 नए प्रोजेक्ट

कार्यक्रम में CM साय ने रायपुर जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के 5 अभिनव प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ भी किया।

Advertisement
  1. हरित पोषणम् – आंगनबाड़ियों और महिला समूहों को फलदार पौधे और सब्जियों के उन्नत बीज देकर पोषण वाटिकाओं को बढ़ावा।
  2. प्रोजेक्ट निरामय- 215 स्कूलों के 65,920 विद्यार्थियों की स्वास्थ्य और रक्त जांच।
  3. तिरंगा शक्ति फेस्ट- सामाजिक समरसता, संस्कृति, सुशासन, युवा नेतृत्व और राष्ट्रभावना से जुड़े आयोजन।
  4. रायपुर अनफिल्टर्ड- छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित हस्तियों और कलाकारों के अनुभवों पर पॉडकास्ट।
  5. प्रोजेक्ट अहिगुण्डिक- सौंरा (सपेरा) समुदाय के परिवारों को सरकारी योजनाओं और जरूरी दस्तावेजों से जोड़ना।
Continue Reading

ख़बर छत्तीसगढ़

Chhattisgarh: अचानकमार टाइगर रिजर्व में बाघिन का हमला, मशरूम लेने गए 25 साल के युवक की मौत

Published

on

Achanakmar Tiger Reserve, Mungeli News, Tiger Attack, Tigress Attack, Chhattisgarh News, Wildlife News, Tiger Reserve, Human Animal Conflict, Forest Department

मुंगेली: छत्तीसगढ़ के मुंगेली स्थित अचानकमार टाइगर रिजर्व (ATR) में बाघिन के हमले में 25 साल के युवक की मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ जंगल में करील-पुटू (मशरूम) लेने गया था। इसी दौरान घने जंगल में झाड़ियों के बीच से निकलकर बाघिन ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक और उसके साथी टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में चले गए थे। घटना की पुष्टि अचानकमार टाइगर रिजर्व के एसडीओ समीर जोनाथन ने की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम बांधा निवासी धरमजीत घृतलहरे (25) सोमवार को भानु प्रताप, शिवशंकर ध्रुव, दशरथ धृतलहरे और रामफल धृतलहरे के साथ जंगल में मशरूम लेने गया था। जंगल के घने हिस्से में पहुंचते ही बाघिन ने अचानक धरमजीत पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाघिन ने युवक की गर्दन को अपने जबड़ों में दबोच लिया।

गंभीर चोट और ज्यादा खून बहने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाघिन के आक्रामक रवैये के चलते उसके साथी उसे बचाने की हिम्मत नहीं कर सके।

वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

घटना के बाद साथियों ने तत्काल वन विभाग और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Advertisement

शावकों की वजह से आक्रामक थी बाघिन

अचानकमार टाइगर रिजर्व के एसडीओ समीर जोनाथन के मुताबिक, इलाके में 2 से 3 बाघ सक्रिय हैं। इनमें एक बाघिन ने हाल ही में शावकों को जन्म दिया है। शावकों की मौजूदगी के कारण बाघिन अपने इलाके में काफी आक्रामक थी। इसी दौरान जंगल में पहुंचे लोगों पर उसने हमला कर दिया।

ग्रामीणों को जंगल में नहीं जाने की हिदायत

घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल के अंदरूनी और संवेदनशील इलाकों में नहीं जाने की सख्त हिदायत दी है। विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त भी बढ़ा दी है। ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश न करें और वन्यजीवों की गतिविधियों वाले इलाकों से दूर रहें।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

TGCG 2026, The Great Chhattisgarh Run 2026, TGCG poster launch, Rivers of Chhattisgarh, Nava Raipur running event, Chandan Kumar NRANVP, LetsRun Community, Chhattisgarh Run, TGCG 2026 date, 20 December 2026
ख़बर छत्तीसगढ़7 minutes ago

Chhattisgarh: TGCG 2026 का पोस्टर लॉन्च, 20 दिसंबर को नवा रायपुर में दौड़ेंगे हजारों लोग, ‘Rivers of Chhattisgarh’ होगी इस साल की थीम

चित्रकूट बाढ़, मंदाकिनी नदी, गोरगी बांध, रामघाट पुल, सतना बाढ़, मध्यप्रदेश बारिश, यूपी एमपी बॉर्डर, रेलवे ट्रैक जलभराव, चित्रकूट न्यूज, सतना न्यूज
ख़बर मध्यप्रदेश5 hours ago

MP News: चित्रकूट में मंदाकिनी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, बाढ़ में रामघाट का पुल बहा, बांध टूटने से कई इलाके जलमग्न; सतना में ट्रेनों पर असर

FSSAI warning label, पैकेज्ड फूड पर लाल लेबल, रेड षटकोण चेतावनी, फ्रंट ऑफ पैक लेबलिंग, FSSAI सुप्रीम कोर्ट, हाई फैट हाई शुगर हाई साल्ट, HFSS food, पैकेट वाले खाने पर चेतावनी, नमक शुगर फैट नियम
अर्थ जगत6 hours ago

Packaged Food Safety: नमक, शुगर या सैचुरेटेड फैट ज्यादा हुआ तो फ्रंट पर लगेगा रेड लेबल; FSSAI का सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव

योगी आदित्यनाथ नौकरी ऐलान, यूपी में 1 लाख नौकरी, UP Police Recruitment 2026, 32 हजार पुलिस भर्ती, UP TET 13 लाख अभ्यर्थी, योगी आदित्यनाथ बलिया, योगी आदित्यनाथ देवरिया, अखिलेश यादव, JPNIC विवाद, यूपी बाढ़ राहत
ख़बर उत्तरप्रदेश7 hours ago

UP News: एक साल में 1 लाख नौकरियां देने की तैयारी: CM योगी बोले- 32 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी, UP TET पास 13 लाख युवाओं के लिए जल्द आएगा विज्ञापन

NTA परीक्षा सुधार, NTA Exam Reforms, नंदन नीलेकणि टास्क फोर्स, NTA पेपर लीक, परीक्षा सुधार, सार्वजनिक परीक्षा सुधार, पेपर लीक कानून, NEET पेपर लीक, NTA News, Exam Reforms Task Force
ख़बर देश11 hours ago

Exam Reforms: NTA परीक्षा सुधार के लिए हाई-पावर्ड टास्क फोर्स ने जनता से मांगे सुझाव,13 सितंबर तक दे सकेंगे राय

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending