Connect with us

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, दो शूटर एनकाउंटर में ढेर, DGP बोले- बाहर बैठकर साजिश रचने वाले हमारी पहुंच से दूर नहीं

Published

on

अंकित बालियान हत्याकांड, अंकित बालियान मर्डर, अंकित बालियान शूटर एनकाउंटर, शामली एनकाउंटर

लखनऊ/शामली: हरियाणवी सिंगर और यूट्यूबर अंकित बालियान हत्याकांड में उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने सोमवार सुबह मामले में शामिल बताए जा रहे दो शूटरों सुमित (24) और मोहित (22) को शामली में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। दोनों सोनीपत के रहने वाले थे और उन पर 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइक से शामली से हरियाणा की ओर निकलने की कोशिश कर रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हुए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मौके से हथियार, कारतूस, बाइक और अन्य सामान बरामद किया है। इस कार्रवाई में पुलिस के दो जवानों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।

26 अगस्त को जिम से निकलते ही अंकित पर हमला हुआ था

अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में जिम से निकलने के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। CCTV फुटेज में चार हमलावरों के हमला करने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने अलग-अलग टीमों को जांच में लगाया था।

Advertisement

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों की गतिविधियों से जुड़े CCTV फुटेज भी मिले। रिपोर्टों के मुताबिक, शूटर्स ने वारदात से पहले अंकित की रेकी की थी और 20-21 अगस्त को शामली में ठहरे भी थे।

दो शूटर मारे गए, दो अब भी फरार

पुलिस की जांच में हत्या में चार शूटर्स के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें से सुमित और मोहित मुठभेड़ में मारे गए, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस अब फरार आरोपियों के साथ-साथ उन लोगों की तलाश में भी जुटी है, जिन्होंने कथित तौर पर शूटर्स को रेकी, हथियार या फरार होने में मदद की।

हत्या के पीछे पूर्व नियोजित साजिश- DGP राजीव कृष्ण

उत्तर प्रदेश के DGP राजीव कृष्ण ने कहा है कि अंकित बालियान की हत्या कोई अचानक हुई वारदात नहीं थी, बल्कि इसके पीछे सुनियोजित साजिश थी। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले अंकित की गतिविधियों की जानकारी जुटाई, हथियारों की व्यवस्था की और फिर हत्या के बाद फरार होने की योजना बनाई।

Advertisement

DGP के मुताबिक, जांच में गोगी गैंग नेटवर्क की भूमिका सामने आई है। पुलिस हत्या के पीछे गैंगवार और अंकित से जुड़े एक गाने को लेकर बने विवाद समेत अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है।

एक गाने को लेकर भी जांच

पुलिस के अनुसार, अंकित से जुड़े एक गाने को गैंगवार के विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अंकित ने गाने में केवल अभिनय किया था, लेकिन गैंग से जुड़े लोगों ने इसे विरोधी गैंग के समर्थन से जोड़कर देखा।हालांकि पुलिस ने साफ किया है कि हत्या के पूरे मकसद और साजिश में शामिल लोगों की भूमिका की जांच अभी जारी है।

मोहित पर कई केस, दोनों पर था 50 हजार का इनाम

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक मोहित के खिलाफ हरियाणा में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। सुमित के खिलाफ भी आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। दोनों पर अंकित हत्याकांड के बाद 50-50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

Advertisement

अब साजिश के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश

DGP राजीव कृष्ण ने कहा है कि पुलिस की कार्रवाई केवल दो शूटर्स के एनकाउंटर तक सीमित नहीं रहेगी। हत्या की साजिश में शामिल हर व्यक्ति की भूमिका की जांच की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शूटर्स को किसने निर्देश दिए, हथियार कहां से मिले, रेकी में किसने मदद की और वारदात के बाद फरार होने में किसकी भूमिका रही। हरियाणा और दिल्ली पुलिस से भी जांच में सहयोग लिया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: एक साल में 1 लाख नौकरियां देने की तैयारी: CM योगी बोले- 32 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी, UP TET पास 13 लाख युवाओं के लिए जल्द आएगा विज्ञापन

Published

on

योगी आदित्यनाथ नौकरी ऐलान, यूपी में 1 लाख नौकरी, UP Police Recruitment 2026, 32 हजार पुलिस भर्ती, UP TET 13 लाख अभ्यर्थी, योगी आदित्यनाथ बलिया, योगी आदित्यनाथ देवरिया, अखिलेश यादव, JPNIC विवाद, यूपी बाढ़ राहत

देवरिया/बलिया: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही नौकरियों का खजाना खुलने वाला है। सरकार की तैयारी एक साल में करीब 1 लाख युवाओं को रोजगार देने की है। इसमें 32 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती भी शामिल है। उन्होंने कहा कि UP TET पास 13 लाख अभ्यर्थियों के लिए भी जल्द भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।

सीएम योगी शनिवार को देवरिया पहुंचे थे। जनसभा से पहले उन्होंने मझौलीराज गांव में सलेमपुर और भाटपाररानी विधानसभा क्षेत्रों के लिए 305 करोड़ रुपए की 80 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

अखिलेश यादव पर साधा निशाना

सीएम योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में जेपीएनआईसी के निर्माण पर 862 करोड़ रुपए पानी की तरह बहाए गए। योगी ने कहा कि जेपीएनआईसी के नाम पर एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाई गई थी, जिसमें अखिलेश यादव, डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव और उनके करीबी लोग शामिल थे। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे का इस्तेमाल निजी ऐशो-आराम के लिए किया गया। इतनी रकम से लाखों लोगों के लिए स्कूल, सड़क और उद्योग बनाए जा सकते थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “इन लोगों ने अपनी अय्याशी के लिए जनता के पैसे का इस्तेमाल किया। इसके लिए उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।”

Advertisement

बलिया में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे

देवरिया के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बलिया पहुंचे। यहां उन्होंने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद गलाफरपुर गांव स्थित बाढ़ राहत शिविर पहुंचकर पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की।

सपा सरकार पर निशाना साधते हुए योगी ने कहा कि आज सरकार बाढ़ पीड़ितों को 50 किलो राहत सामग्री दे रही है, जबकि सपा सरकार के समय 500 ग्राम सामग्री भी नहीं मिलती थी।

दयाशंकर सिंह पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी

मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का जिक्र करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा कि वह जहां-जहां देखते हैं, वहां दयाशंकर की जमीन दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि बक्सर से लेकर बलिया तक उनकी जमीन है। योगी ने बताया कि वे पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर भी गए थे, वहां भी दयाशंकर सिंह के पिता का मकान है।

Advertisement

बाढ़ पीड़ितों को राहत पोटली में क्या मिल रहा?

सरकार की ओर से प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार को राहत पोटली दी जा रही है। इसमें 10 किलो आटा, 10 किलो चावल, 2 किलो अरहर की दाल, 2 किलो चना, 2 किलो भुना चना, 1 किलो चीनी, 10 पैकेट बिस्किट, नहाने का साबुन,
डेटॉल और 2 किलो रिफाइंड तेल, तौलिया शामिल है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, पायलट-ट्रेनी की मौत, DGCA और AAIB ने शुरू की जांच

Published

on

Kanpur Plane Crash, Kanpur News, Aircraft Crash, Training Aircraft, DGCA, AAIB, Uttar Pradesh News, Pilot Death, Aviation News

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार सुबह बड़ा विमान हादसा हो गया। ट्रेनिंग विमान क्रैश होने से पायलट और ट्रेनी की मौत हो गई। विमान ने सुबह करीब 11:30 बजे चकेरी स्थित गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से उड़ान भरी थी। करीब 20 मिनट बाद 11:50 बजे गंगा बैराज के पास नाथपुरवा गांव में 5 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल से टकराकर खेत में जा गिरा।

हादसे में पायलट सचिन भाटिया (गुजरात) और ट्रेनी अभिषेक पुजारी (कर्नाटक) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों की मौत ऊंचाई से गिरने के कारण हुई। उनके शरीर में मल्टीपल इंजरी थीं। मौत की स्पष्ट वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद सामने आएगी।

200-250 फीट ऊपर था विमान, अचानक डगमगाने लगा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे से पहले विमान करीब 200 से 250 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक हवा में डगमगाने लगा और क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिर गया। विमान 5 फीट ऊंची बाउंड्री वॉल से टकराने के बाद खेत में जा गिरा। जमीन पर गिरते ही विमान पूरी तरह टूटकर बिखर गया। उसके कई पुर्जे काफी दूर तक फैल गए। हालांकि, विमान में आग नहीं लगी।

Advertisement

हादसे से जुड़े वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें विमान का मलबा खेत में बिखरा दिखाई दे रहा है। एक पायलट कॉकपिट के पास फंसा था, जबकि दूसरा विमान से थोड़ी दूरी पर गंभीर हालत में पड़ा था। विमान की एक सीट भी टूटकर बाहर निकल गई थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद करीब 12:15 बजे पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची।

पायलट के पास 3 हजार घंटे का उड़ान अनुभव

कानपुर पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि विमान ने चकेरी स्थित गर्ग एविएशन ट्रेनिंग सेंटर से उड़ान भरी थी। करीब 20 मिनट बाद 39 किलोमीटर दूर नाथपुरवा गांव में क्रैश हो गया। उन्होंने बताया कि विमान में सवार पायलट के पास करीब 3,000 घंटे का उड़ान अनुभव था। हादसे की जानकारी DGCA को दे दी गई है। अब DGCA की टीम पूरे मामले की जांच करेगी।

प्रत्यक्षदर्शी बोले- धमाके की आवाज के साथ गिरा विमान

नाथपुरवा गांव के रोहित निषाद ने बताया कि वह खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने ऊपर देखा तो एक एयरक्राफ्ट उड़ रहा था। अचानक विमान नीचे की ओर गिरने लगा। कुछ ही देर बाद धमाके की आवाज के साथ वह जमीन पर जा गिरा।उन्होंने बताया कि विमान के जमीन पर गिरने के बाद भी उसमें आग नहीं लगी।

Advertisement

एक अन्य ग्रामीण सर्वेश ने बताया कि विमान उनके खेत में ही गिरा। उन्होंने कहा कि वह सुबह करीब 10 बजे तक खेत में थे और बाद में घर चले गए थे। इसके बाद फोन आया कि उनके खेत में विमान गिर गया है। मौके पर पहुंचने पर दोनों पायलट जमीन पर पड़े मिले।

रिहायशी बस्ती से सिर्फ 1 किलोमीटर दूर था हादसा

जिस जगह ट्रेनिंग विमान गिरा, वहां से रिहायशी बस्ती करीब एक किलोमीटर दूर है। ग्रामीणों के मुताबिक, विमान करीब 4-5 मिनट तक इलाके के ऊपर उड़ता रहा। इसके बाद अचानक नीचे गिर गया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर विमान रिहायशी बस्ती के ऊपर गिरता तो घरों और आम लोगों को भी नुकसान पहुंच सकता था।

गर्ग एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी का था विमान

क्रैश हुआ विमान कानपुर की गर्ग एविएशन फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी का था। एकेडमी की स्थापना वर्ष 1995 में हुई थी।यहां 100 से ज्यादा लोग पायलट की ट्रेनिंग ले रहे हैं। हादसे वाले विमान ने भी इसी फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी से उड़ान भरी थी और करीब 39 किलोमीटर दूर जाकर क्रैश हुआ। हादसे के बाद डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की तीन सदस्यीय टीम और एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

दोनों मृतकों की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सचिन भाटिया, पायलट, निवासी गुजरात और अभिषेक पुजारी, ट्रेनी पायलट, निवासी कर्नाटक के रूप में हुई है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: ‘स्कूल में हिजाब की अनुमति नहीं’, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की, कहा- तय यूनिफॉर्म का पालन जरूरी

Published

on

Allahabad High Court, Hijab Case, School Uniform, Uttar Pradesh News, Prayagraj News, Hijab Verdict, High Court News, School Dress Code, UP News

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति मांगने वाली नाबालिग छात्रा की याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि यदि स्कूल ने सभी विद्यार्थियों के लिए समान और भेदभाव रहित ड्रेस कोड तय किया है तो कोई छात्र अपनी व्यक्तिगत पसंद के आधार पर उसमें बदलाव की मांग नहीं कर सकता।

जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला की डिविजन बेंच ने कहा कि यूनिफॉर्म का उद्देश्य विद्यार्थियों में समानता, अनुशासन और संस्थान की पहचान बनाए रखना है। कोर्ट ने यह भी कहा कि यूनिफॉर्म से अलग-अलग धार्मिक पहचान के आधार पर भेदभाव से मुक्त माहौल बनाए रखने में मदद मिलती है।

कोर्ट ने कहा- व्यक्तिगत आधार पर हिजाब की अनुमति नहीं

कोर्ट ने कहा कि किसी छात्र को व्यक्तिगत आधार पर हिजाब या कोई अन्य अतिरिक्त पहनावा जोड़ने की अनुमति देने से यूनिफॉर्म की अवधारणा प्रभावित होगी। इससे स्कूल के ड्रेस कोड और अनुशासन से जुड़े फैसले का अधिकार संस्थान के बजाय अलग-अलग छात्रों के हाथ में जाने की स्थिति बन सकती है। अदालत ने यह भी कहा कि स्कूल अपनी यूनिफॉर्म नीति में बदलाव करने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन जब तक तय ड्रेस कोड लागू है, उसका पालन करना होगा।

छात्रा ने मां के जरिए दाखिल की थी याचिका

Advertisement

मामला प्रयागराज के एक निजी स्कूल का है। नाबालिग छात्रा ने अपनी मां के जरिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। वह इसी स्कूल में कक्षा 6 से 10 तक पढ़ चुकी थी और कक्षा 11 में भी प्रवेश चाहती थी। छात्रा का कहना था कि वह कक्षा 6 से 10 तक स्कूल यूनिफॉर्म के साथ सिर पर स्कार्फ पहनती रही और इस दौरान स्कूल की ओर से कोई आपत्ति नहीं जताई गई। उसने अपनी बात के समर्थन में पुराने पहचान पत्र और स्कूल की ग्रुप फोटो भी अदालत में पेश की थी।

स्कूल ने कहा- सभी छात्रों के लिए एक जैसा ड्रेस कोड

कक्षा 11 में प्रवेश के समय स्कूल प्रबंधन ने स्कार्फ को निर्धारित ड्रेस कोड के खिलाफ बताते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया था। छात्रा की ओर से पहले जिला प्रशासन के सामने भी शिकायत की गई थी। स्कूल का पक्ष था कि संस्थान में सभी विद्यार्थियों के लिए समान ड्रेस कोड लागू है और किसी एक छात्रा को अलग छूट देने से व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

छात्रा ने धार्मिक स्वतंत्रता का दिया तर्क

याचिका में छात्रा की ओर से तर्क दिया गया था कि हिजाब पहनना उसकी धार्मिक मान्यता से जुड़ा है। इसलिए उसे स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने से रोकना उसकी निजता, व्यक्तिगत स्वतंत्रता और धार्मिक स्वतंत्रता से जुड़े अधिकारों को प्रभावित करता है।

Advertisement

हालांकि, हाईकोर्ट ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता रिकॉर्ड पर ऐसा पर्याप्त तथ्य या सामग्री पेश नहीं कर सकी, जिससे यह साबित हो कि सिर पर स्कार्फ पहनना इस्लाम की ऐसी आवश्यक धार्मिक प्रथा है, जिसके बिना आस्था प्रभावित होगी।

हाईकोर्ट ने कर्नाटक के फैसले का भी किया जिक्र

अदालत ने कहा कि इस मुद्दे पर हाईकोर्ट के पहले के फैसलों में हिजाब को इस्लाम की आवश्यक धार्मिक प्रथा नहीं माना गया है। कोर्ट ने कर्नाटक हाईकोर्ट के 2022 के फैसले का भी उल्लेख किया और कहा कि उसके विपरीत राय रखने का कोई आधार सामने नहीं आया।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

Raksha Bandhan: यूपी सरकार ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को दी बड़ी सौगात, 3 दिन रोडवेज बसों में कर सकेंगी फ्री यात्रा

Published

on

Yogi Adityanath, Uttar Pradesh News, Raksha Bandhan, Free Bus Travel, UP Roadways, Women Free Travel, Transport Department, UP Government, Rakhi 2026

लखनऊ: रक्षाबंधन पर उत्तर प्रदेश की महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी है। 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। महिला के साथ यात्रा करने वाले एक पुरुष सहयात्री को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा नगर विकास विभाग की 900 से ज्यादा बसों में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रक्षाबंधन के दौरान परिवहन और यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक में ये निर्देश दिए।

26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसें चलेंगी

रक्षाबंधन पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम 26 से 31 अगस्त तक अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। इस अवधि में परिवहन निगम की सभी बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और घर जाएंगी। इसी को देखते हुए महिलाओं और उनके एक सहयात्री के लिए मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था की गई है।

निजी बस, टैक्सी और ऑटो में मनमाना किराया नहीं

CM योगी ने सभी जिलों में 25 अगस्त तक बस, टैक्सी और ऑटो-टेम्पो यूनियनों के साथ बैठक करने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने स्पष्ट कहा कि निजी वाहन संचालक यात्रियों से निर्धारित किराया ही लें। ओवरलोडिंग, ओवरस्पीडिंग, अधिक किराया वसूलने और यात्रियों से दुर्व्यवहार की शिकायत पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Advertisement

अयोध्या, मथुरा और वाराणसी समेत धार्मिक स्थलों पर खास इंतजाम

रक्षाबंधन के दौरान प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रैफिक व्यवस्था की जाएगी। अयोध्या, मथुरा-वृंदावन, वाराणसी, प्रयागराज और विंध्याचल समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर यातायात प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

बस स्टेशनों पर CCTV और पेयजल की व्यवस्था

सरकार ने सभी बस स्टेशनों पर यात्रियों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने को कहा है। यहां CCTV, साफ-सफाई, पेयजल और फर्स्ट एड की व्यवस्था रहेगी। वेटिंग रूम में लाइट और पंखे की व्यवस्था बेहतर करने के भी निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों की मदद के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी चालू रहेगा।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: यूपी में मिड-डे मील रसोइयों का मानदेय बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे ₹3 हजार, 3.53 लाख से ज्यादा लोगों को फायदा

Published

on

Yogi Government, UP Government, Mid Day Meal, Cook Honorarium, Uttar Pradesh News, Basic Education Council, Yogi Adityanath, Maternity Leave, Cabinet Decision

लखनऊ: योगी सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में मिड-डे मील बनाने वाले रसोइयों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने उनका मासिक मानदेय ₹2 हजार से बढ़ाकर ₹3 हजार कर दिया है। यानी रसोइयों को हर महीने ₹1 हजार ज्यादा मिलेंगे। इस फैसले का फायदा उत्तर प्रदेश के 3 लाख 53 हजार से ज्यादा रसोइयों को मिलेगा। मानदेय बढ़ाने के प्रस्ताव को योगी सरकार ने कैबिनेट बाई सर्कुलेशन के जरिए मंजूरी दी है।

योगी सरकार में तीसरी बार बढ़ा मानदेय

योगी सरकार के कार्यकाल में रसोइयों का मानदेय लगातार तीसरी बार बढ़ाया गया है।

  • 2019: ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,500 प्रति माह
  • अप्रैल 2022: ₹1,500 से बढ़ाकर ₹2,000 प्रति माह
  • अगस्त 2026: ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 प्रति माह

रसोइयों को इसके अलावा हर साल ₹500 यूनिफॉर्म और ₹400 दस्तानों के लिए भी दिए जाते हैं।

5 साल से नहीं बढ़ा था मानदेय

प्रदेश में करीब 3.53 लाख रसोइए हैं, जिनमें बड़ी संख्या ग्रामीण इलाकों में काम करती है। उनका मानदेय पिछले 5 साल से नहीं बढ़ाया गया था और वे लगातार बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे।

Advertisement

क्या होता है कैबिनेट बाई सर्कुलेशन?

कैबिनेट बाई सर्कुलेशन में किसी प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए औपचारिक कैबिनेट बैठक जरूरी नहीं होती। प्रस्ताव की फाइल मंत्रियों के पास भेजी जाती है और उनकी सहमति के बाद फैसला मंजूर किया जाता है।

महिला कर्मचारियों को प्रसूति अवकाश में भी राहत

सरकार ने महिला कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रसूति अवकाश से जुड़ी 2 साल की बाध्यता भी खत्म कर दी है। अब दो प्रसूति अवकाश के बीच 2 साल का अंतर अनिवार्य नहीं होगा। पहले महिला कर्मचारियों को दूसरे प्रसूति अवकाश के लिए पहले अवकाश के बाद 2 साल का अंतर पूरा करना जरूरी था। अब इस शर्त को हटा दिया गया है।

ये प्रस्ताव भी मंजूर हुए

Advertisement
  • विधानमंडल के मानसून सत्र के सत्रावसान को मंजूरी।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तिरंगा अभियान के तहत लगाए गए 3 करोड़ झंडों का खर्च राज्य वित्त आयोग से वहन करने की मंजूरी।
  • शहरी क्षेत्रों में लगाए गए 1 करोड़ झंडों के खर्च को भी राज्य वित्त आयोग से वहन करने की मंजूरी।
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

दिल्ली स्लीपर बस गैंगरेप, 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, दिल्ली गैंगरेप केस, स्लीपर बस में गैंगरेप, दिल्ली पुलिस, कश्मीरी गेट गैंगरेप, परी चौक, बस ड्राइवर कंडक्टर गिरफ्तार, Delhi Crime News, Delhi Gang Rape Case
ख़बर देश39 minutes ago

Delhi: स्लीपर बस में 16 साल की छात्रा से गैंगरेप, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार, CCTV से बस तक पहुंची पुलिस

नेपाल बाढ़, Nepal Flood, नेपाल में मौतें, अज्ञात शव, सामूहिक दफन, चितवन, देवघाट, DNA टेस्ट, Trishuli 3A, Hydropower Rescue, Nepal-Tibet Flood, नेपाल रेस्क्यू
ख़बर दुनिया2 hours ago

Nepal Flood: नेपाल बाढ़ की भयावह तस्वीर, 196 अज्ञात शव दफनाए गए, DNA से होगी पहचान; टनल में फंसे लोगों की तलाश जारी

अंकित बालियान हत्याकांड, अंकित बालियान मर्डर, अंकित बालियान शूटर एनकाउंटर, शामली एनकाउंटर
ख़बर उत्तरप्रदेश3 hours ago

UP News: अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा एक्शन, दो शूटर एनकाउंटर में ढेर, DGP बोले- बाहर बैठकर साजिश रचने वाले हमारी पहुंच से दूर नहीं

नेपाल बाढ़, Nepal Flood, हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट, Trishuli 3A, Nepal Rescue Operation, Tunnel Rescue, भोटेकोशी नदी, त्रिशूली नदी, नेपाल आपदा, Hydropower Workers
ख़बर दुनिया21 hours ago

Nepal Flood: बाढ़ के बाद टनल में फंसे मजदूरों को बचाने की जंग, 537 कर्मचारी अब भी लापता, त्रिशूली-3A सुरंग तक पहुंचने का रास्ता मिला

TGCG 2026, The Great Chhattisgarh Run 2026, TGCG poster launch, Rivers of Chhattisgarh, Nava Raipur running event, Chandan Kumar NRANVP, LetsRun Community, Chhattisgarh Run, TGCG 2026 date, 20 December 2026
ख़बर छत्तीसगढ़2 days ago

Chhattisgarh: TGCG 2026 का पोस्टर लॉन्च, 20 दिसंबर को नवा रायपुर में दौड़ेंगे हजारों लोग, ‘Rivers of Chhattisgarh’ होगी इस साल की थीम

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending