ख़बर देश
Presidential Election Result 2022: दौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा? आज हो जाएगा फैसला

Presidential Election Result 2022: देश का 15वां राष्ट्रपति कौन होगा? इस सवाल का जवाब आज मिल जाएगा। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान हो चुका है। गुरुवार यानि आज सुबह 11 बजे संसद भवन में मतगणना शुरू होगी। एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू, जबकि विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। मुर्मू की जीत की काफी संभावना जताई जा रही है। यदि वह जीत हासिल करती हैं, तो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बन जाएंगी। वहीं, राष्ट्रपति बनने वाली वह दूसरी महिला भी हो सकती हैं।

R.O. No. 12276/ 129



ख़बर देश
Odisha Naba Das Shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को करीब से मारी गोली, हालात गंभीर

Attack on Naba Kishor Das: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब कुमार दास पर जानलेवा हमला हुआ है। इस हमले में उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि स्वास्थ्य मंत्री पर उनकी ही सुरक्षा में लगे एक पुलिस एएसआई ने बिलकुल पास से 3 से 4 गोलियां मारीं। ये घटना उस वक्त हुई जब मंत्री नब दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। स्वास्थ्य मंत्री को गंभीर हालत में एयर लिफ्ट कर भुवनेश्वर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने स्वास्थ्य मंत्री पर हमले की निंदा करते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।
Odisha | An ambulance carrying State Health Minister Naba Das leaves for a private hospital from Bhubaneswar airport
He was airlifted to Bhubaneswar after he was shot at by one police personnel near Brajarajnagar in Jharsuguda district today. pic.twitter.com/ahae6zLacr
— ANI (@ANI) January 29, 2023
गाड़ी से उतरते समय मारी गोली
स्वास्थ्य मंत्री नब कुमार दास जैसे ही ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उतरे उन्हें पुलिस एएसआई ने बिलकुल करीब से गोली मार दी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि घटना को किसी पुलिस कर्मी ने ही अंजाम दिया या फिर किसी बदमाश ने पुलिस की वर्दी पहन घटना को अंजाम दिया। फिलहाल घटना के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है। इस बीच घटना के एक चश्मदीद ने दावा किया है कि सुरक्षा में तैनात पुलिसवाले ने ही गोली मारी है। चश्मदीद के मुताबिक हमलावर गोली मारने के बाद फायरिंग करते हुए भागा है, लेकिन हमलावर को किसी पुलिसवाले ने नहीं रोका।
"At a public grievance office opening, Naba Das was the chief guest. When he arrived, crowd gathered to welcome him. Suddenly, a gunshot was heard. We saw a police personnel running away after shooting from close range; Minister to be air lifted to Bhubaneswar," says eye witness https://t.co/IUtmORV2oL pic.twitter.com/7udTvCIVm0
— ANI (@ANI) January 29, 2023
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर देश
Bharat Jodo Yatra: पुलवामा हमले के घटनास्थल पर राहुल ने दी श्रद्धांजलि, यात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा फिलहाल कश्मीर के अनंतनाग जिले में है। रविवार को यात्रा की शुरुआत पंथा चौक से होकर बुलवर्ड रोड पर नेहरू पार्क तक चलेगी। शनिवार को जब भारत जोड़ो यात्रा पुलवामा जिले में थी, तब राहुल ने लेथपोरा में 2019 में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले के घटनास्थल पर श्रद्धांजलि दी। लेथपोरा हमले में सीआरपीएफ के चालीस जवान शहीद हो गए थे।
उस मिट्टी को नमन, जहां पुलवामा हमले के वीर शहीदों का खून शामिल है।
आज #BharatJodoYatra के दौरान @RahulGandhi जी ने पुलवामा हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। pic.twitter.com/OykL0ygOCb
— Congress (@INCIndia) January 28, 2023
प्रियंका गांधी वाड्रा और महबूबा मुफ्ती भी यात्रा में हुईं शामिल
शनिवार को पुलवामा में दोपहर बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी राहुल के साथ पदयात्रा में कदम से कदम मिलाते नजर आईं। वहीं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती अपनी बेटी इल्तिजा मुफ्ती के साथ यात्रा में शामिल हुईं। इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी यात्रा से जुड़े। शुक्रवार को कांग्रेस के यात्रा की सुरक्षा में चूक के आरोप लगाने के बाद शनिवार को यात्रा काफी कड़ी सुरक्षा में आगे बढ़ी। उधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भारत जोड़ो यात्रा में आगे भारी भीड़ उमड़ने का दावा करते हुए शामिल यात्रियों को समुचित सुरक्षा देने की मांग को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी में कांग्रेस पार्टी की तरफ से कई मांगें रखी हैं।
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर देश
Char Dham Yatra 2023: चार धामों के कपाट खुलने की तारीख तय, इस दिन से होगा यात्रा का आगाज

Char Dham Yatra News: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा सनातन धर्म में आस्था रखने वालों के बीच एक अहम स्थान रखती है। हर व्यक्ति जीवन में कम से कम एक बार इन चारों तीर्थों के दर्शन करना चाहता है। इस साल चार धाम यात्रा के आगाज 22 अप्रैल से होने जा रहा है। बदरी-केदार मंदिर समिति के अनुसार, गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट अक्षया तृतीया के पावन पर्व पर 22 अप्रैल को खुलेंगे। केदारनाथ मंदिर के कपाट 26 अप्रैल को खोले जाएंगे। वहीं, गुरुवार को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। इस साल बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर खुलेंगे।
पिछले साल पहुंचे थे रिकॉर्ड तीर्थ यात्री

कोरोना काल में दो साल बाद बिना किसी पाबंदी के चली चार धाम यात्रा में पिछले साल तीर्थयात्रियों ने नया रिकॉर्ड बनाया था। पहली बार चारों धामों में 46 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए थे। वहीं 19 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ ही चारधाम यात्रा का समापन हो गया था।
चार धाम यात्रा रजिस्ट्रेशन (ChardhamYatra Registration)
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए हर श्रद्धालु के लिए रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। जो भी तीर्थयात्री यात्रा करना चाहते हैं, वो चार स्टेप में अपना रजिस्ट्रेशन आसानी से कर सकते हैं। यात्रा शुरू होने से पहले इच्छुक तीर्थयात्री उत्तराखंड पर्यटन विभाग आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते है। अब यात्रिओं को चार धाम की यात्रा पर जाने के लिए ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी। अब केवल आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा और पंजीकरण करते समय उम्मीदवारों के पास सभी आवश्यक जरूरी दस्तावेज होने चाहिए।
स्टेप 1. वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
स्टेप 2. जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
स्टेप 3. प्रोसेसिंग फीस ऑनलाइन पेमेंट गेटवे या ऑफलाइन बैंक या पोस्ट ऑफिस के जरिए भरें।
स्टेप 4. रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की ई कॉपी डाउनलोड कर अपने पास रखें।
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर देश
Pariksha Pe Charcha 2023: परीक्षा को लेकर पीएम मोदी ने छात्रों को दिए टिप्स, बोले- कभी भी दबाव के दबाव में ना रहें

Pariksha Pe Charcha 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के छठे संस्करण के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्होंने छात्रों को टाइम मैनेजमेंट, दबाव से निपटने के तरीकों, जीवन प्रबंधन और स्मार्ट वर्क के टिप्स दिए। वहीं अभिभावकों को भी उन्होंने परीक्षा के दौरान बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालने की सलाह दी। पीएम मोदी ने बच्चों को आसानी से समझ आने वाले उदाहरण देकर समझाया, जिससे बच्चे उनकी बातों को अच्छे से समझ सकें। प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ मेरी भी परीक्षा है और देश के कोटि-कोटि विद्यार्थी मेरी परीक्षा ले रहे हैं… मुझे ये परीक्षा देने में आनंद आता है। उन्होंने कहा कि अभिभावकों के लिए अपने बच्चों से उम्मीदें रखना स्वाभाविक है, लेकिन अगर यह सिर्फ सामाजिक स्थिति बनाए रखने के लिए है, तो यह खतरनाक हो जाता है।
मां से सीखें टाइम मैनेंजमेंट

‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि केवल परीक्षा के लिए ही नहीं हमें अपने जीवन में हर स्तर पर टाइम मैनेजमेंट को लेकर जागरूक रहना चाहिए। पीएम ने कहा कि यदि आप अपनी मां को ध्यान से देखेंगे, तो समझ पाएंगे कि समय का अच्छे से प्रबंधन कैसे किया जाता है। पीएम ने छात्रों से कहा कि केवल परीक्षा के लिए ही नहीं, जीवन में हर स्तर पर टाइम मैनेजमेंट को लेकर जागरूक रहना चाहिए। आप ऐसा स्लैब बनाइए कि जो आपको कम पसंद विषय है उसको पहले समय दें… उसके बाद उस विषय को समय दें जो आपको पसंद है। उन्होंने कहा कि काम का ढेर इसलिए हो जाता है क्योंकि समय पर उसे नहीं किया जाता। काम करने से कभी थकान नहीं होती, काम करने से संतोष होता है। काम ना करने से थकान होती है कि इतना काम बाकी रह गया है।
कभी भी दबाव के दबाव में न रहें
प्रधानमंत्री मोदी ने स्टूडेंट्स से कहा कि हम राजनीति में कितने ही चुनाव क्यों न जीत लें, लेकिन चारों तरफ से ऐसा दवाब बनाया जाता है कि हमें हारना नहीं है। क्या हमें इन दबावों से दबना चाहिए? अगर आप अपनी एक्टिविटी पर फोकस रहते हैं तो आप ऐसे संकट से बाहर आ जाएंगे। कभी भी दबावों के दबाव में न रहें। पीएम मोदी ने कहा कि क्रिकेट में कुछ बैट्समैन के आने पर दर्शक…चौका-चौका, छक्का-छक्का चिल्लाना शुरू कर देते हैं। लेकिन वो ऑडियंस की डिमांड पर चौके-छक्के लगाता है क्या। बैट्समैन का ध्यान बॉल पर ही होता है। बॉलर के माइंड को स्टडी करने की कोशिश करता है। जैसी बॉल है वैसा ही खेलता है। फोकस रहता है।’
छात्रों को सिखाईं स्मार्ट वर्क की बारीकियां
पीएम मोदी ने कहा कि कुछ लोग है जो बहुत मेहनत करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके लिए कड़ी मेहनत उनके जीवन के शब्दकोश में मौजूद नहीं है। कुछ मुश्किल से स्मार्ट वर्क करते हैं और कुछ स्मार्ट तरीके से हार्ड वर्क करते हैं। हमें इन पहलुओं की बारीकियों को सीखना चाहिए और परिणाम के लिए उसी के अनुसार काम करना चाहिए।
शिक्षकों को सलाह डंडा वाला रास्ता न चुनें
प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों को भी छात्रों को डील करने के तरीकों पर बात की। उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षक स्टूडेंट्स के साथ जितना अपनापन बढ़ाएंगे उतना बेहतर होगा। जब कोई विद्यार्थी आपसे सवाल करता है तो उसका लक्ष्य आपके ज्ञान को परखना नहीं है। बल्कि की विद्यार्थी की जिज्ञासा ही उसकी बहुत बड़ी अमानत है। उन्होंने कहा कि आज भी हमारे छात्र अपने टीचर की बात को बहुत मूल्यवान समझते हैं। हमें डंडा लेकर अनुशासन वाला रास्ता ना चुन कर अपनेपन का रास्ता चुनना चाहिए। अपनेपन का रास्ता चुनेंगे तभी लाभ होगा।
R.O. No. 12276/ 129


ख़बर देश
Republic Day India 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फहराया तिरंगा, कर्तव्य पथ पर दुनिया ने देखी भारत के सामर्थ्य की झलक

Republic Day India 2023: देश आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day India) मना रहा है। कर्तव्य पथ पर नई दिल्ली में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तिरंगा फहराया और परेड की सलामी ली। इस साल समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर मिस्र के राष्ट्रपति अब्लेद फतह अल-सीसी शामिल हुए। इससे पहले, प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर आसमान में नेत्र फॉरमेशन में फ्लाईपास्ट का नजारा अद्भुत रहा। इंडियन एयरफोर्स के 45 विमान, नेवी का एक और आर्मी के चार हेलीकॉप्टरों ने आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाए। इस दौरान दुनिया को कर्तव्य पथ के आसमान में राफेल विमानों का शौर्य भी दिखा। वहीं बाइक पर डेयरडेविल्स ने साहस का शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सेना के जांबाज बाइक पर योग की मुद्राएं करते हुए दिखाई दिए।

कैप्टन सुनील दशरथ के नेतृत्व में 27 एयर डिफेंस मिसाइल रेजिमेंट की आकाश मिसाइल सिस्टम भी गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बना। वहीं लेफ्टिनेंट प्रज्वल कला के नेतृत्व में परेड में 861 मिसाइल रेजीमेंट की ब्रह्मोस भी शामिल रही। कर्तव्य पथ पर सेना के K9-वज्र-टी (स्व-चालित) गन सिस्टम ने भी अपनी ताकत दिखाई। लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ त्यागी के नेतृत्व में परेड में 17 मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के नाग मिसाइल सिस्टम का प्रदर्शन भी किया गया।
गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार अग्निवीर ने भी हिस्सा लिया। लेफ्टिनेंट कमांडर दिशा अमृत के नेतृत्व में 144 युवा नेवी केडेट्स शामिल हुए। इसमें 3 महिला और 6 पुरुष अग्निवीर कैडेट्स भी थे। कर्तव्य पथ पर मिस्र के सशस्त्र बलों के ज्वाइंट बैंड और मार्चिंग दल ने भी कदमताल की। इस दल का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल फत्ताह एल खारासावी ने किया।
R.O. No. 12276/ 129


-
ख़बर देश19 hours ago
Bharat Jodo Yatra: पुलवामा हमले के घटनास्थल पर राहुल ने दी श्रद्धांजलि, यात्रा में शामिल हुईं महबूबा मुफ्ती
-
ख़बर छत्तीसगढ़23 hours ago
Chhattisgarh: युवा महोत्सव एवं लोक साहित्य महोत्सव का हुआ आगाज, प्रदेश की विविध संस्कृति एवं परंपराओं की दिखी झलक
-
ख़बर मध्यप्रदेश19 hours ago
MP News: नर्मदा जयंती पर मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा ऐलान, प्रदेश में शुरू होगी लाड़ली बहन योजना
-
ख़बर मध्यप्रदेश6 hours ago
MP News: प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से लौटेगी कड़ाके की ठंड, कुछ हिस्सों में जारी रहेगी हल्की बूंदाबांदी
-
ख़बर देश2 hours ago
Odisha Naba Das Shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को करीब से मारी गोली, हालात गंभीर
-
ख़बर उत्तर प्रदेश1 hour ago
UP News: समाजवादी पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, 14 महासचिव बनाए गए