Film Studio
एक्टर आमिर खान अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से भी हुए अलग, साझा बयान जारी कर दी जानकारी

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी दूसरी पत्नी किरण राव शादी के 15 साल बाद अलग हो गए हैं। उन्होंने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि उनका 15 सालों का सफर बहुत खूबसूरत रहा, लेकिन अब उनकी राहें अलग हो गई हैं। हालांकि, दोनों अपने बेटे आजाद की परवरिश मिलकर करेंगे। साथ ही इसका असर उनके प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स पर भी नहीं पड़ेगा।
आमिर खान और किरण राव ने ज्वॉइंट स्टेटमेंट में कहा- “इन 15 खूबसूरत वर्षों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और हंसी साझा की है और हमारा रिश्ता केवल विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है। अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे – अब पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के लिए सह-माता-पिता और परिवार के रूप में। हमने कुछ समय पहले एक प्लांड सेपरेशन शुरू किया था, और अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं, अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह साझा करेंगे।
साझा बयान में दोनों ने आगे कहा-” हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंगे। हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम भावुक महसूस करते हैं। हमारे रिश्ते में इस विकास के बारे में उनके निरंतर समर्थन और समझ के लिए हमारे परिवारों और दोस्तों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिनके बिना हम यह कदम लेने में इतने सुरक्षित नहीं करते। हम अपने शुभचिंतकों से शुभकामनाएं और आशीर्वाद की उम्मीद करते हैं और आशा करते हैं कि – हमारी तरह – आप इस तलाक को अंत की तरह नहीं, बल्कि एक नए सफ़र की शुरुआत के रूप में देखेंगे।
Film Studio
Dhurandhar 2 trailer: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज, 19 मार्च को पांच भाषाओं में होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

Dhurandhar 2 trailer: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर सुबह 11:01 बजे जारी किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और बड़े स्टारकास्ट की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और एआर माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
आदित्य धर ने किया निर्देशन
फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा ज्योति देशपांडे और लोकेश घर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।फिल्म को Jio Studios ने प्रेजेंट किया है, जबकि इसे बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है।
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर में दमदार एक्शन, शानदार सिनेमैटोग्राफी और बड़े स्टारकास्ट की झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
Film Studio
Dhurandhar: धुरंधर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 59 दिन तक BookMyShow पर ट्रेंड; 1300 करोड़ कमाई, सीक्वल 19 मार्च को

Dhurandhar: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को थिएटर में रिलीज हुए दो महीने से ज्यादा हो गए हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और यह अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। यह शानदार कमाई जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ की वजह से मुमकिन हुई, जिससे धुरंधर हर हफ्ते इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन फिल्म बनी रही। यह फिल्म रिलीज होने के बाद से ही ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर ट्रेंड कर रही है। असल में यह अब प्लेटफॉर्म पर सबसे लंबे समय तक ट्रेंड करने वाली इंडियन फिल्म है।
धुरंधर ने BookMyShow पर ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ा
Sacnilk के मुताबिक, फरवरी के बीच तक ‘धुरंधर’ बुकमायशो पर 59 दिनों तक ट्रेंड कर रही थी, जिसने 2025 की शुरुआत में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के 58 दिनों के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को पार कर लिया। दोनों फिल्में काफी हद तक वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर थीं और दूसरे और तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिससे टॉप भारतीय फिल्मों की तुलना में थिएटर में ज्यादा समय तक टिकीं। ‘स्त्री 2’ वर्ड ऑफ माउथ से चलने वाली एक और ब्लॉकबस्टर है, जो 57 दिनों के साथ तीसरे स्थान पर है।
BookMyShow पर दूसरी ट्रेंडिंग फिल्में
बुकमायशो के मुताबिक, ज्यादातर फिल्मों की टिकट बिक्री का आधा हिस्सा प्लेटफॉर्म पर होता है। प्लेटफॉर्म पर सबसे लंबे समय तक ट्रेंड करने वाली टॉप दस फिल्मों की लिस्ट में हाल की बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर और मलयालम की हिट फिल्में भी शामिल हैं।
धुरंधर 2 बड़े पर्दे पर मचाएगी धूम
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। साथ ही इसमें अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी हैं। फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ की कमाई की है, जिसमें भारत में रिकॉर्ड 800 से ज्यादा करोड़ शामिल हैं, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है। इसका सीक्वल, जिसका नाम धुरंधर: द रिवेंज है। वो 19 मार्च को रिलीज होने वाला है, जो पार्ट 1 के मुश्किल से तीन महीने बाद आ रही है। सीक्वल में मुख्य कलाकार अपने रोल फिर से करेंगे।
Film Studio
Mardaani 3: YRF पर फेक पब्लिसिटी का आरोप, 800 लड़कियों के लापता होने की खबरें ‘पैसे देकर फैलाने’ का दावा, जानें दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

Delhi: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 को लेकर इन दिनों विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म पर आरोप है कि इसके प्रमोशन के लिए दिल्ली में लड़कियों के लापता होने की खबरों को गलत तरीके से सनसनीखेज बनाकर फैलाया गया। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दिल्ली से करीब 800 लोग लापता हुए हैं, जिनमें लगभग 300 लड़कियां शामिल हैं। इसी दौरान मर्दानी 3 का ट्रेलर और प्रमोशनल कैंपेन सामने आया, जिसमें लड़कियों के अपहरण और रेस्क्यू का कॉन्सेप्ट दिखाया गया। इसके बाद दोनों के बीच कनेक्शन जोड़कर आरोप लगाए जाने लगे।
दावे किए गए कि फिल्म के मेकर्स ने कुछ एजेंसियों को पैसे देकर लापता लड़कियों से जुड़ी खबरें फैलवाईं, जिसे अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी उठाया और इससे डर का माहौल बना। आरोपों के मुताबिक, इसी माहौल के बीच फिल्म को रिलीज किया गया। इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से सफाई दी है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि लड़कियों के लापता होने को लेकर फैलाया गया हंगामा पैसे के बदले किए गए प्रचार का नतीजा है।
दिल्ली पुलिस ने लिखा,
“कुछ सुरागों का पीछा करने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि दिल्ली में लड़कियों के लापता होने में अचानक बढ़ोतरी को लेकर फैलाया जा रहा डर पैसों के बदले किए गए प्रचार के जरिए बढ़ाया गया। दहशत फैलाकर मुनाफा कमाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
वहीं, इन आरोपों पर यशराज फिल्म्स की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि यशराज फिल्म्स पिछले 50 वर्षों से नैतिकता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर काम कर रही है।
स्पोक्सपर्सन ने कहा,
“सोशल मीडिया पर मर्दानी 3 के प्रमोशन को लेकर लगाए जा रहे सभी आरोपों का हम खंडन करते हैं। किसी भी संवेदनशील मुद्दे को जानबूझकर सनसनीखेज बनाने का सवाल ही नहीं उठता। हमें पूरी उम्मीद है कि संबंधित संस्थाएं समय आने पर सभी तथ्यों और सच्चाई को सामने लाएंगी।”
Film Studio
Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया रिटायरमेंट, बोले- ‘अब कुछ नया म्यूज़िक करना चाहता हूं’

Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने फैंस को बड़ा झटका दिया है। अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग के किसी भी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने यह जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी।
इंस्टाग्राम पोस्ट में अरिजीत सिंह ने लिखा, “हैलो, हैप्पी न्यू ईयर आप सभी को। सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। यह एक बेहद खूबसूरत जर्नी रही।”
म्यूजिक बनाते रहेंगे अरिजीत
हालांकि अरिजीत सिंह ने यह भी साफ किया कि वह म्यूजिक से दूरी नहीं बना रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मैं म्यूजिक बनाना बंद नहीं करूंगा। मेरे कुछ पेंडिंग कमिटमेंट्स हैं, जिन्हें मैं पूरा करूंगा, इसलिए इस साल आप मेरे कुछ नए गाने जरूर सुनेंगे।”
क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट
इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई एक कारण नहीं, बल्कि कई वजहें हैं। अरिजीत के मुताबिक, “मैं बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं। स्टेज पर एक ही गानों को अलग-अलग तरीके से परफॉर्म करता रहता हूं, लेकिन अब मुझे कुछ नया चाहिए। मुझे जिंदा महसूस करने के लिए अलग तरह का म्यूजिक करना है।” उन्होंने आगे कहा कि वह इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ओर वापस लौटना चाहते हैं और उसी में गहराई से काम करेंगे।
अरिजीत सिंह का करियर
अरिजीत सिंह ने साल 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2011 में फिल्म मर्डर 2 के गाने “फिर मोहब्बत” से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। “तुम ही हो”, “केसरिया”, “बिन्ते दिल” जैसे सुपरहिट गानों से उन्होंने करोड़ों दिल जीते।
अरिजीत सिंह को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं और 2025 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
Film Studio
Border 2 Advance Booking: 48 घंटे में रिकॉर्ड प्री-सेल, सनी देओल की ‘जाट’ और ‘वॉर 2’ को छोड़ा पीछे

Border 2 Advance Booking: सनी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित देशभक्ति ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस शुक्रवार, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। सोमवार से शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग ने महज 48 घंटों में रिकॉर्ड प्री-सेल दर्ज कर ली है।
फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और इसी का असर इसकी धुआंधार एडवांस टिकट बिक्री पर साफ नजर आ रहा है। एडवांस बुकिंग के मामले में ‘बॉर्डर 2’ ने न सिर्फ सनी देओल की पिछली हिट फिल्म ‘जाट’ को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि हालिया हिट ‘धुरंधर’ और पैन इंडिया एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ को भी मात दे दी है।
‘बॉर्डर 2’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई की?
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में ‘बॉर्डर 2’ (Hindi 2D) फॉर्मेट में अब तक 1,02,750 टिकट बिक चुके हैं। बिना ब्लॉक सीटों के एडवांस बुकिंग से 3.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ब्लॉक सीटों सहित कुल एडवांस बुकिंग कलेक्शन 6.53 करोड़ रुपये हुआ है। रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर चुकी यह फिल्म ओपनिंग डे पर बड़े धमाके की ओर बढ़ती नजर आ रही है।
एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों को छोड़ा पीछे
रिलीज से दो दिन पहले ही ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग कमाई ने सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘जाट’ ने एडवांस बुकिंग में 2.4 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन ‘जाट’ का कलेक्शन 9 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, सनी देओल की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ अभी भी आगे है, जिसने एडवांस बुकिंग में 17.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन ‘बॉर्डर 2’ के पास अभी भी रिलीज से पहले दो पूरे दिन बचे हैं और उम्मीद की जा रही है कि इसकी प्री-सेल में और उछाल आएगा।
‘बॉर्डर 2’ के बारे में सब कुछ
‘बॉर्डर 2’, जे.पी. दत्ता की 1997 की आइकॉनिक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।फिल्म में सनी देओल के साथ, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 23 जनवरी को रिलीज हो रही ‘बॉर्डर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।
Film Studio12 hours agoDhurandhar 2 trailer: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज, 19 मार्च को पांच भाषाओं में होगी वर्ल्डवाइड रिलीज
ख़बर मध्यप्रदेश14 hours agoMP Weather: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, कई जिलों में तापमान 38°C तक पहुंचने का अनुमान
ख़बर उत्तरप्रदेश10 hours agoMathura: ‘अयोध्या की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि में बनेगा भव्य कृष्ण मंदिर: योगी आदित्यनाथ
















