Connect with us

ख़बर यूपी / बिहार

UP News: नोएडा की तर्ज पर झांसी के पास बसेगा नया ओद्योगिक शहर, 35 हजार एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

Published

on

UP News: A new industrial city will be established near Jhansi on the lines of Noida, 35 thousand acres of land will be acquired

UP News(Lucknow): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोकभवन में कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें कई महत्वपूर्ण फैसलों पर कैबिनेट की मुहर लगी। कैबिनेट ने बुंदेलखंड के विकास के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया। अब नोएडा की तर्ज पर 47 साल बाद बुंदेलखंड में एक नया औद्योगिक शहर बसाया जाएगा। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण व नए औद्योगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत झांसी में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) द्वारा नोएडा की तर्ज पर एक नए इंडस्ट्रियल टाउनशिप को विकसित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गई है।

https://twitter.com/UPGovt/status/1701579195850387701?s=20

35 हजार एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

झांसी-ग्वालियर मार्ग पर प्रस्तावित नए औद्योगिक शहर के लिए पहले चरण में झांसी के 33 राजस्व ग्रामों की 35 हजार एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इस जमीन की कीमत 6312 करोड़ रुपए है। मंत्री खन्ना ने बताया कि बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में सरकार की ओर से 5 हजार करोड़ की व्यवस्था की गई थी। वहीं इस वर्ष(2023-24) में मुख्यमंत्री औद्योगिक क्षेत्र विस्तारीकरण व नए औद्योगिक क्षेत्र प्रोत्साहन योजना मद के तहत ऋण के रूप में 5000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि जितनी जमीन का अधिग्रहण किया जाना है, उसमें से 8 हजार एकड़ जमीन ग्राम समाज की है।

कैबिनेट के अन्य महत्वपूर्ण निर्णय

Advertisement

1.मंत्रिपरिषद ने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान क्रय नीति को अनुमोदित कर दिया है। कॉमन धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2,183/कुंतल तथा ग्रेड-ए धान का समर्थन मूल्य ₹2,203/कुंतल निर्धारित है, जिसमें ₹143/कुंतल की दर से 07% की वृद्धि की गई है।

2.मंत्रिपरिषद ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रारम्भ की जा रही ‘आकांक्षी नगर योजना’ के क्रियान्वयन हेतु तैयार दिशा-निर्देशों को स्वीकृति प्रदान कर दी है। योजना का मुख्य उद्देश्य, वर्तमान में चल रही सरकारी योजनाओं को नियोजित शहरी विकास हेतु अच्छे ढंग से लागू करते हुए त्वरित प्रगति व सतत विकास प्राप्त करना है। योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में ₹100 करोड़ की व्यवस्था है।

3.मंत्रिपरिषद ने अयोध्या, फिरोजाबाद एवं सहारनपुर में नगरीय बसों के संचालन हेतु कंपनी अधिनियम, 2013 के अंतर्गत कतिपय शर्तों के अनुसार स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) गठन के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। एसपीवी को नगरों में बसें चलाने के लिए मार्ग निर्धारित करने, किराया एवं यात्री सुविधाओं पर विचार-विमर्श करने का अधिकार होगा।

4.मंत्रिपरिषद ने प्रदेश पुलिस बल में नियुक्त आरक्षी/मुख्य आरक्षी को प्रदत्त साइकिल भत्ते को मोटर साइकिल भत्ते में परिवर्तित करते हुए इसे ₹200/माह से बढ़ाकर ₹500/माह अनुमन्य किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।

5.मंत्रिपरिषद ने जनपद गोरखपुर में उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल की 2वीं वाहिनी के स्थापना हेतु आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण में प्रयुक्त उच्च विशिष्टियों एवं आवासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु ₹25,523.07 लाख तथा अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु ₹17,647.19 लाख की लागत पर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

Advertisement

6.मंत्रिपरिषद ने जनपद शामली में एक नई PAC वाहिनी की स्थापना हेतु आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण में प्रयुक्त उच्च विशिष्टियों एवं आवासीय भवनों के निर्माण कार्य हेतु ₹24,448.82 लाख तथा अनावासीय भवनों निर्माण कार्य हेतु ₹13,360.07 लाख की लागत पर प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

7.मंत्रिपरिषद ने जनपद लखनऊ में ‘वीरांगना ऊदादेवी महिला पुलिस बटालियन’ की स्थापना हेतु आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण के संबंध में कुल धनराशि ₹39,156.10 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

8.मंत्रिपरिषद ने जनपद उन्नाव में राज्य अग्निशमन प्रशिक्षण महाविद्यालय के आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण के संबंध में कुल ₹43,402.86 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।

9.मंत्रिपरिषद ने पर्यटन विभाग के बंद/घाटे में चल रहे/असंचालित पर्यटक आवास गृहों एवं टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर, अयोध्या को PPP मोड पर विकसित व संचालित किए जाने संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस निर्णय से पर्यटन अवस्थापना सुविधाओं का विकास होगा तथा प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा।

10.मंत्रिपरिषद ने आगरा एयरपोर्ट पर नवीन सिविल एनक्लेव के विकास हेतु प्रस्तुत प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। आगरा एयरपोर्ट के विकास हेतु अतिरिक्त प्रस्तावित कुल भूमि 37.4336 हेक्टेयर के क्रय हेतु कुल अनुमानित ₹123 करोड़ पर अनुमोदन प्रदान करते हुए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ व्यय किए जाने का भी अनुमोदन कर दिया है।

Advertisement

ख़बर उत्तरप्रदेश

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, आरोपियों के घरों से लाखों की नकदी और विदेशी मुद्रा बरामद, SIT जांच का दायरा बढ़ा

Published

on

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, अयोध्या, राम मंदिर, SIT जांच, ED, अविनाश शुक्ला, टिन्नू, चंपत राय, नृत्य गोपाल दास, रामराज्य कोष, राम मंदिर न्यूज, Ayodhya News, UP News, Crime News

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी लवकुश मिश्रा और अनुकल्प मिश्रा के घर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की और परिजनों से पूछताछ की। इस बीच, मामले में गिरफ्तार 8 आरोपियों में से 7 के घरों से हुई बरामदगी का विवरण भी सामने आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सबसे अधिक 20 लाख रुपए नकद जेल में बंद आरोपी अविनाश शुक्ला के पास से मिले हैं। इसके अलावा उसके यहां से 1121 अमेरिकी डॉलर (करीब 1.06 लाख रुपए) और सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए। वहीं आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू के पास से 1 लाख रुपए और उसके भतीजे के पास से 2 लाख रुपए नकद मिलने की जानकारी सामने आई है।

रामराज्य कोष लिखी संदूक भी मिली

पुलिस ने 28 जून को अयोध्या स्थित अविनाश शुक्ला के योग सेंटर पर छापा मारा था। वहां से एक संदूक बरामद हुई, जिस पर लाल रंग से ‘रामराज्य कोष’ लिखा था। संदूक पर पेटीएम का QR कोड भी लगा था। छापेमारी का वीडियो बुधवार को सामने आया।

SIT को मिले 15 दिन और, ED भी हो सकती है जांच में शामिल

Advertisement

राज्य सरकार ने मामले की जांच कर रही SIT को जांच पूरी करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय दिया है। सूत्रों के अनुसार, मामले में धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) के पहलुओं की जांच के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) को भी शामिल किया जा सकता है। इस संबंध में अयोध्या पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों से अनुरोध किया है।

मंगलवार को फैजाबाद जेल में बंद सभी आठ आरोपियों से पूछताछ की गई। सबसे लंबी पूछताछ अविनाश शुक्ला से हुई, जो करीब दो घंटे चली। इसमें उसके घर से बरामद नकदी और आभूषणों को लेकर सवाल किए गए।

400 निजी सुरक्षाकर्मी भी जांच के दायरे में

जांच एजेंसियों ने राम मंदिर परिसर में तैनात करीब 400 निजी सुरक्षाकर्मियों को भी जांच के दायरे में लिया है। उनके ड्यूटी रोस्टर, CCTV फुटेज, एंट्री-एग्जिट रिकॉर्ड और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, मंदिर की निजी सुरक्षा का जिम्मा एक ऐसी कंपनी के पास था, जिसका संबंध बिहार के एक पूर्व सांसद से बताया जा रहा है। ट्रस्ट इस सुरक्षा व्यवस्था पर हर महीने लगभग 1 करोड़ रुपए खर्च करता था।

चंपत राय से पूछताछ, RMO का तबादला

Advertisement

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय से पुलिस ने करीब तीन घंटे पूछताछ की। उनसे पूछा गया कि चढ़ावा चोरी की जानकारी उन्हें पहली बार कब और कैसे मिली तथा इसके बाद उन्होंने क्या कदम उठाए।

वहीं, राम मंदिर में पिछले 17 वर्षों से तैनात रेडियो ऑपरेशन अधिकारी (RMO) अर्जुन देव का गोरखपुर तबादला कर दिया गया है। काउंटिंग रूम और मंदिर परिसर में लगे 1600 CCTV कैमरों की निगरानी की जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी। SIT उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

महंत नृत्य गोपाल दास अस्पताल में भर्ती

इसी बीच, राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ और यूरिन संक्रमण की शिकायत के बाद 29 जून को भर्ती कराया गया था।

कब क्या हुआ?

Advertisement
  • 7 जून: चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार सामने आया।
  • 13 जून: यूपी सरकार ने SIT का गठन किया।
  • 25 जून: FIR दर्ज हुई और 8 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई।
  • 25 जून: ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दिया।
  • अब: SIT जांच जारी, ED की एंट्री की संभावना।
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP Weather: यूपी में मानसून की धमाकेदार एंट्री, 25 शहरों में बारिश, 55 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

Published

on

UP Weather Today,Uttar Pradesh Monsoon,UP Rain Alert Monsoon in UP,IMD Weather Update, Uttar Pradesh Rain News

Lucknow: उत्तर प्रदेश में मानसून ने दस्तक देने के साथ ही मौसम का मिजाज बदल दिया है। बुधवार सुबह से प्रयागराज, बरेली, मुरादाबाद, ललितपुर समेत 25 शहरों में बारिश हो रही है। वहीं कानपुर, आगरा, मथुरा सहित अधिकांश जिलों में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

सबसे ज्यादा असर बिजनौर में देखने को मिला, जहां सुबह हुई तेज बारिश से कई सड़कों पर करीब तीन फीट तक पानी भर गया। लोग घुटनों तक पानी में होकर गुजरते नजर आए। ललितपुर में भारी बारिश के कारण रेलवे स्टेशन के वेटिंग हॉल और जीआरपी थाने में पानी भर गया। फतेहपुर में तेज आंधी के दौरान एक ई-रिक्शा पलट गया, जबकि बदायूं में बारिश से खेत जलमग्न हो गए।

55 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 55 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में मानसून और सक्रिय होगा तथा पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक बारिश होने की संभावना है।

10 दिन की देरी से पहुंचा मानसून

Advertisement

मंगलवार को मानसून ने सोनभद्र और महराजगंज के रास्ते उत्तर प्रदेश में प्रवेश किया। इसके प्रभाव से पूर्वी उत्तर प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून करीब 19 दिन तक यूपी-बिहार सीमा पर रुका रहा, जिसके कारण प्रदेश में इसकी एंट्री सामान्य से लगभग 10 दिन देरी से हुई। सामान्यतः मानसून 20 जून तक उत्तर प्रदेश पहुंच जाता है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब मानसून लगातार सक्रिय रहेगा और अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की जाएगी।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, 8 आरोपी जेल भेजे गए

Published

on

Ram Mandir Donation Case,Champat Rai Resignation,Ayodhya Ram Mandir News,Ram Janmabhoomi Trust,Ayodhya Donation Theft,Uttar Pradesh News

Ayodhya:राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के अनुसार, दोनों ने नैतिक आधार पर पद छोड़ा है। वहीं मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्थाओं से अलग कर दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक अब श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पुनर्गठन की तैयारी की जा रही है। चंपत राय ट्रस्ट के गठन के बाद से मंदिर प्रबंधन की प्रमुख जिम्मेदारी संभाल रहे थे, जबकि डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव भी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।

इससे पहले गुरुवार को चढ़ावा चोरी मामले में ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद देर रात रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि दर्ज एफआईआर में चंपत राय और डॉ. अनिल मिश्रा के नाम आरोपी के रूप में शामिल नहीं हैं।

सभी 8 आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

शुक्रवार को गिरफ्तार सभी आठ आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया गया। सीजेएम कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अभियोजन अधिकारी केसी वर्मा के अनुसार सोमवार को सभी को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। अभियोजन पक्ष के मुताबिक आरोपियों से कुल 79 लाख 85 हजार 493 रुपये की बरामदगी हुई है। केवल एक आरोपी सुभाष से कोई बरामदगी नहीं हुई, जबकि उसे भी कथित साजिश में शामिल बताया गया है।

Advertisement

SIT रिपोर्ट के दो दिन बाद कार्रवाई

चढ़ावा चोरी का मामला पहली बार 7 जून को सामने आया था। 13 जून को उत्तर प्रदेश सरकार ने एसआईटी का गठन किया। एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंपी, जिसके दो दिन बाद एफआईआर दर्ज हुई और आठ आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष यादव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडेय, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव और रमाशंकर मिश्रा शामिल हैं। जांच एजेंसियां मामले की आगे की पड़ताल कर रही हैं।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

Lucknow: कोचिंग सेंटर वाली बिल्डिंग में भीषण आग, 15 की मौत

Published

on

Lucknow Fire News, Aliganj Fire, Coaching Center Fire, Lucknow Building Fire, Brajesh Pathak, UP Fire Accident, Breaking News

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर 2:15 बजे एक तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग लगने के समय दूसरी मंजिल पर संचालित कोचिंग एवं लाइब्रेरी में कई छात्र मौजूद थे। धुएं और लपटों से घिरने के बाद कुछ छात्रों ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया, जबकि एक छात्र ने जान बचाने के लिए पहली मंजिल से छलांग लगा दी। छात्र नीचे लगी लोहे की ग्रिल पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे में अब तक 15 की मौत

पुलिस और प्रशासन के अनुसार भवन के अंदर कई लोग फंसे हुए थे। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान अब तक 15 मौत की जानकारी सामने आ रही है। सोमवार दोपहर हुए हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 3 महिलाएं और 12 पुरुष हैं। ज्यादातर स्टूडेंट्स हैं।

AC शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना

अभी आग लगने की वजह सामने नहीं आई है, लेकिन बेसमेंट में लगे AC में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। SDRF और NDRF भी पहुंची थीं। फायरकर्मियों ने बिल्डिंग की पीछे की दीवार को तोड़ा, जिससे शव निकाले हैं। इमारत में इमरजेंसी एग्जिट नहीं था।

Advertisement

बिल्डिंग में क्या-क्या संचालित हो रहा था?

प्राप्त जानकारी के अनुसार भवन के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर पेट शॉप और क्लीनिक संचालित हो रहे थे। दूसरी मंजिल पर “लर्निंग स्पेस” नाम की लाइब्रेरी एवं कोचिंग सेंटर चल रहा था। इसी मंजिल पर “हेड हॉपर स्टूडियो” भी संचालित था, जहां 3D आर्ट प्रोडक्शन और गेम एसेट आउटसोर्सिंग का कार्य किया जाता है।

आग लगने के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आग पर पूरी तरह काबू पाने और भवन की तलाशी पूरी होने के बाद ही नुकसान और हताहतों की वास्तविक संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: सहारनपुर में STF के साथ एनकाउंटर में 1.25 लाख का इनामी बदमाश ललन सिंह ढेर, 7 हत्याओं का था आरोपी

Published

on

Lalan Singh Encounter, UP STF Encounter, Saharanpur Encounter, Bihar Criminal Lalan Singh, Amitabh Yash, STF Action, Crime News

Saharanpur: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार के कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन को मुठभेड़ में मार गिराया। उस पर बिहार और उत्तर प्रदेश में हत्या, डकैती, एटीएम कैश वैन लूट सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस ने उस पर 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। मुठभेड़ सहारनपुर जिले के सरसावा थाना क्षेत्र में सरसावा-नकुड़ रोड पर हुई।

चेकिंग के दौरान शुरू हुई फायरिंग

एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि रविवार रात करीब डेढ़ बजे एएसपी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूपी एसटीएफ की टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में ललन सिंह गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा।

अस्पताल में हुई मौत

पुलिस ने घायल बदमाश को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि मुठभेड़ के दौरान उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस अभियान चला रही है।

Advertisement

दो दरोगा समेत 7 हत्याओं का आरोपी

पुलिस के अनुसार ललन सिंह पर बिहार और यूपी में दो पुलिस दरोगाओं, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड सहित कुल सात हत्याओं के आरोप थे। इसके अलावा उस पर डकैती, लूट और एटीएम कैश वैन लूटने जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज थे।

पहले एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं दोनों भाई

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक ललन सिंह के दो भाई रजनीश उर्फ बऊआ सिंह और मनीष सिंह चार वर्ष पहले पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके थे। उस समय ललन सिंह पुलिस कार्रवाई से बचकर फरार हो गया था। पुलिस का कहना है कि तीनों भाई मिलकर लंबे समय से कई बड़ी आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते रहे थे और विभिन्न राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे।

STF की बड़ी सफलता

Advertisement

यूपी एसटीएफ इस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ललन सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी अथवा जानकारी देने पर 1.25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। फरार साथी की तलाश जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending