Connect with us

ख़बर देश

Tejas MK 1A: अमेरिका से मिली बड़ी खुशख़बरी, मार्च के अंत में शुरू हो जाएगी फाइटर जेट के लिए इंजन की डिलीवरी

Published

on

Tejas MK 1a: Big good news from America, delivery of engines for fighter jets will begin at the end of March

Tejas Fighter Jet: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर भले ही थोड़ी तनातनी चल रही हो, लेकिन सुरक्षा सहयोग की दिशा में अमेरिका ने एक सकारात्मक कदम आगे बढ़ाया है। तेजस एमके 1A को इंजन सप्लाई करने वाली अमेरिका की कंपनी जीई ने मार्च के अंत में पहला इंजन भेजने की बात कह दी। कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक Tejas MK 1A फाइटर जेट की इंजन की डिलीवरी में 2 सालों से ज्यादा वक्त का लेट हुआ है, जिसको लेकर भारत की तरफ से कड़ी प्रतिक्रियाएं भी दी गई थीं। लेकिन अब इस महीने से HAL को 99 जीई-404 इंजनों में से पहला इंजन मिलने जा रहा है। 

2021 में 99 इंजनों के लिए हुआ था सौदा

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पहले इंजन की डिलीवरी मार्च महीने के अंत तक होने की उम्मीद है। 2025 में कुल 12 इंजन मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि HAL ने साल 2021 में GE के साथ 99 इंजनों के लिए 716 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सौदा किया था। जिसमें इंजनों की डिलीवरी 2023 से शुरू हो जानी थी, लेकिन अभी तक इंजनों की डिलीवरी नहीं हो पाई है। जीई-404 इंजन तेजस मार्क 1-ए लड़ाकू विमानों में इस्तेमाल किए जाने हैं, जिनकी आपूर्ति में देरी को लेकर पिछले दिनों भारतीय वायुसेना के एयर मार्शल एपी सिंह ने अपनी निराशा भी जताई थी।

टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरिए भारत में  बनेंगे तेजस एमके 1A के इंजन

अमेरिका और भारत के बीच किए गये iCET (initiative on Critical and Emerging Technologies) के तहत HAL  टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के जरिए भारत में शक्तिशाली इंजनों के निर्माण के लिए GE के साथ काम कर रहा है। जीई-414 इंजन डीआरडीओ द्वारा विकसित किए जा रहे एडवांस मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) को शक्ति प्रदान करेगा। आपको बता दें भारत सरकार ने HAL को इंडियन एयरफोर्स के लिए 83 फाइटर जेट बनाने का ऑर्डर दे रखा है। लेकिन इंजन नहीं मिलने से HAL का ये प्रोजेक्ट अटका पड़ा है।

Advertisement

ख़बर देश

Maoist surrender: तेलंगाना में 47 माओवादियों का सरेंडर, AK-47 समेत भारी हथियार सौंपे

Published

on

तेलंगाना माओवादी सरेंडर, Maoist surrender Telangana, PLGA news, naxal news India, B Shivdhar Reddy, Maoist weapons surrender, security forces India

Maoist surrender: तेलंगाना में माओवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। राज्य के DGP बी. शिवधर रेड्डी ने बताया कि शनिवार को 47 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी माओवादी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, साउथ बस्तर रीजनल कमेटी की 9वीं और 30वीं प्लाटून और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी से जुड़े हुए थे।

अलग-अलग स्तर के कैडर शामिल

सरेंडर करने वालों में संगठन के कई स्तर के सदस्य शामिल हैं। इनमें 1 स्टेट कमेटी मेंबर, 3 डिवीजन कमेटी मेंबर
24 एरिया कमेटी मेंबर, 19 पार्टी मेंबर शामिल हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

AK-47, LMG समेत भारी हथियार सौंपे

DGP के मुताबिक, माओवादियों ने आत्मसमर्पण के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपा। इनमें 4 AK-47 राइफल, 3 SLR, 1 लाइट मशीन गन (LMG), 2 INSAS राइफल, 2 .410 मस्केट, 1 पिस्टल शामिल हैं। कुल मिलाकर 32 हथियार, 26 मैगजीन, 515 राउंड कारतूस और 10 बंडल कार्डेक्स वायर पुलिस को सौंपे गए।

Advertisement

पुनर्वास नीति और ऑपरेशन का असर

DGP बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि यह आत्मसमर्पण सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार चल रहे ऑपरेशनों का नतीजा है। सुरक्षा बलों के दबाव और विकास कार्यों के चलते माओवादी अब मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर रहे हैं।

“तेलंगाना में अब माओवादी मूवमेंट नहीं”

DGP ने दावा किया कि राज्य में अब माओवादी गतिविधि नहीं के बराबर रह गई है। जो लोग अभी भी जंगलों में सक्रिय हैं, उन्हें सरेंडर कर सामान्य जीवन में लौटने का मौका दिया जा रहा है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

Heatwave: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, प्रयागराज 45.2°C पर टॉप, 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार

Published

on

India heatwave news, Prayagraj temperature 45 degree, heatwave alert India 2026, weather update India summer, UP heatwave red alert, Maharashtra temperature news

Heatwave:देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। वहीं अकोला में पारा 45°C और अमरावती में 44.8°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।

14 शहरों में 44°C के पार पारा

उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44°C से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं।

यूपी के 60 जिलों में रेड अलर्ट

उत्तप्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उड़ीसा के झारसुगुड़ा में लगातार दूसरे दिन तापमान 44.8°C दर्ज हुआ। मध्यप्रदेश के 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है, जबकि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। यहां ऊना का तापमान 41.1°C तक पहुंच गया।

Advertisement

अगले 2 दिन और बढ़ेगी गर्मी

26 अप्रैल:

छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव की संभावना
आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में उमस भरी गर्मी।

27 अप्रैल:

बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप जारी
कई जगहों पर गर्म रातें (Warm Nights) रहने की आशंका।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

Raghav Chadha: आप को बड़ा झटका, राघव चड्ढा BJP में शामिल, दावा- आप के 10 में से 7 सांसद साथ

Published

on

AAP MPs join BJP, Raghav Chadha news, Rajya Sabha MPs defection, India political news 2026, BJP latest news, Punjab politics 2027, Swati Maliwal statement

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पर्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। इसके बाद चड्ढा बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

राघव चड्ढा ने दावा किया कि उनके साथ हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी हमारे साथ हैं। हालांकि, बाकी चार सांसद अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।

राघव ने कहा- “हम पार्टी के दो-तिहाई सांसद हैं, इसलिए दलबदल कानून लागू नहीं होगा। हमने संवैधानिक प्रावधानों के तहत यह फैसला लिया है।” उन्होंने यह भी कहा- “पिछले कुछ समय से मुझे लग रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं।”

वहीं आप की ही एक अन्य राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे फिलहाल इटानगर में हैं और दिल्ली लौटने के बाद इस मुद्दे पर विस्तार से बात करेंगी। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बड़े दलबदल से राज्य की राजनीति पर गहरा असर पड़ने की संभावना है।

Continue Reading

ख़बर देश

West Bengal-Tamil Nadu Election: बंगाल में पहले फेज में 91% पार मतदान, तमिलनाडू में 84.41% मतदान

Published

on

West Bengal election voting percentage, Tamil Nadu election turnout 2026, India election record voting, Bengal election violence news, Mamata Banerjee statement, Amit Shah reaction, election news India

West Bengal-Tamil Nadu Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के शाम 7 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर 91.46% वोटिंग हुई, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 84.41% मतदान दर्ज किया गया। यह प्रतिशत और बढ़ सकता है। दोनों राज्यों के चुनावी इतिहास में यह अब तक का सबसे ज्यादा मतदान बताया जा रहा है।

नेताओं के बयान: सियासी वार तेज

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- “बंगाल की जनता ने SIR के खिलाफ बंपर वोटिंग की है।” वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया- “TMC का सूरज अब ढल चुका है।”

बंगाल में हिंसा की 5 बड़ी घटनाएं

  • दक्षिण मिदनापुर में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
  • पश्चिम बर्धमान के बर्नपुर में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव, शीशा टूटा।
  • बीरभूम में EVM खराब होने पर लोगों ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर पथराव किया।
  • मुर्शिदाबाद के नौदा में देसी बम से हमला, कई लोग घायल; बाद में समर्थकों के बीच झड़प।
  • सिलीगुड़ी में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच बूथ के बाहर विवाद और झड़प।

असम, केरल और पुडुचेरी में भी हुआ था रिकॉर्ड मतदान

इससे पहले 9 अप्रैल को हुए मतदान में भी रिकॉर्ड आंकड़े सामने आए थे। इसमें असम में 85.91%, केरल में  78.27% (1987 के बाद सबसे ज्यादा), पुडुचेरी में करीब 90% मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी—इन पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, शुरू हुए दर्शन, 50 मीटर तक मोबाइल बैन

Published

on

केदारनाथ कपाट खुले, चारधाम यात्रा 2026, Kedarnath opening, Uttarakhand pilgrimage, Pushkar Singh Dhami, Narendra Modi Kedarnath, Kedarnath rules, temple mobile ban

Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। चारधाम यात्रा के चौथे दिन शुरू हुए इस शुभ अवसर पर सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार खोले गए और मुख्य पुजारी, रावल व हक-हकूकधारियों ने अंदर प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार, पिछले साल कपाट बंद करते समय ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाई गई भस्म को हटाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।

सीएम धामी ने कराई पहली पूजा

पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई। वैदिक मंत्रोच्चार और परंपराओं के अनुसार पूजा पूरी होने के बाद मंदिर के द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और दर्शन शुरू हो गए।

मंदिर परिसर में मोबाइल बैन

इस बार यात्रा में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। मंदिर परिसर के 50-60 मीटर दायरे में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है। फोटोग्राफी के लिए अलग स्थान तय किया गया है। मुख्य मंदिर क्षेत्र में फोटो, वीडियो और रील बनाना पूरी तरह बैन है।

Advertisement

PM मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा कि केदारनाथ धाम और चारधाम यात्रा आस्था, एकता और सनातन संस्कृति का दिव्य उत्सव है। उन्होंने बाबा केदार से सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय यात्रा की कामना की। साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और नई सुविधाओं का भी जिक्र किया।

धार्मिक ही नहीं, सांस्कृतिक केंद्र भी

PM मोदी ने कहा कि ये धाम सिर्फ तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन विरासत और संस्कृति के केंद्र हैं। उन्होंने केदारपुरी के नवनिर्माण में लगे सभी लोगों का आभार जताते हुए विश्वास जताया कि इस बार यात्रा पहले से ज्यादा सुगम और यादगार होगी।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending