ख़बर उत्तरप्रदेश
Ayodhya: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर लहराई धर्म ध्वजा, पीएम मोदी बोले- आज 500 साल के यज्ञ की पूर्णाहुति है

Ayodhya: राम मंदिर का निर्माण आज संपूर्ण हो गया है। 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ और 25 नवंबर को धर्म ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने शिखर पर धर्म ध्वज फहराई। मंदिर निर्माण की शुरुआत 9 नवंबर 2019 को SC के फैसले के बाद हुई। पीएम मोदी ने शुभ मुहूर्त में 22 फीट लंबे, 11 फीट चौड़े और लगभग 3 किलो वजनी धर्म ध्वजा को फहराया। कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित देशभर से आए करीब 7000 मेहमान इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। ध्वजारोहण से पूर्व पीएम मोदी ने सप्तमंदिर में सप्त ऋषियों के दर्शन और भगवान राम की आरती की।
ध्वजारोहण के बाद पीएम मोदी बोले, भाव-विहोर करने वाला अनुभव
अयोध्या राम मंदिर में ध्वरोहण कार्यक्रम के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या के पावन धाम में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ध्वजारोहण समारोह का हिस्सा बनना मेरे लिए अत्यंत भावविभोर करने वाला अनुभव रहा। शुभ मुहूर्त में संपन्न हुआ यह अनुष्ठान हमारे सांस्कृतिक गौरव और राष्ट्रीय एकता के नए अध्याय का उद्घोष है। राम मंदिर का गौरवशाली ध्वज, विकसित भारत के नवजागरण की संस्थापना है। ये ध्वज नीति और न्याय का प्रतीक हो, ये ध्वज सुशासन से समृद्धि का पथ प्रदर्शक हो और ये ध्वज विकसित भारत की ऊर्जा बनकर इसी रूप में सदा आरोहित रहे…..भगवान श्री राम से यही कामना है। जय जय सियाराम।
भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ध्वज- पीएम मोदी
अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘आज सदियों के घाव भर रहे हैं। सदियों की वेदना विराम पा रही है और संकल्प सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। राम मंदिर के शिखर पर फहरा रहा ये ध्वज भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण का ‘ध्वज’ है। ये ध्वज सदियों से चले आ रहे सपनों का साकार स्वरूप है।’
500 साल चले यज्ञ की पूर्णाहुति है- प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘आज पूरा भारत, पूरा विश्व राम-मय है। हर राम भक्त के दिल में अद्वितीय संतोष है। असीम कृतज्ञता है। अपार अलौकिक आनंद है। आज उस यज्ञ की पूर्णाहुति है, जिसकी अग्नि 500 साल तक प्रज्वलित रही। आज भगवान राम की ऊर्जा भव्य राम मंदिर के शिखर पर इस धर्म ध्वजा के रूप में स्थापित है।’
यह धर्म ध्वज निर्माण के संघर्ष की एक कहानी है- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा ‘राम मंदिर के शिखर पर फहरा रहा यह ध्वज केवल एक ध्वज नहीं है। यह पूरी तरह से भारतीय सभ्यता के कायाकल्प का ध्वज है। भगवा रंग, सूर्यवंश का निशान, ओम शब्द और कोविदारा वृक्ष राम राज्य की महिमा दिखा रहे हैं। ऐसा राम राज्य जहां सत्य ही धर्म है, कोई भेदभाव या दर्द न हो, शांति और खुशी हो, कोई गरीबी न हो और कोई लाचार न हो। यह ध्वज एक संकल्प है, एक सफलता है, निर्माण के संघर्ष की एक पूरी कहानी है, सैकड़ों सालों के संघर्ष का एक साकार रूप है। हमारी आने वाली हजारों सदियों तक यह ध्वज भगवान राम के मूल्यों का प्रचार-प्रसार करेगा।’
भगवान राम के मूल्यों को प्रसारित करेगा ध्वज- पीएम मोदी
अयोध्या के राम मंदिर से पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, ‘हमारे शास्त्रों में लिखा है कि जो लोग किसी वजह से मंदिर नहीं आ पाते और दूर से ही मंदिर के ध्वज को प्रणाम कर लेते हैं, उन्हें भी वही पुण्य मिलता है, जो मंदिर में दर्शन से प्राप्त होता है। यह ध्वज दूर से ही रामलला के जन्मस्थान के दर्शन कराएगा और आने वाली कई सदियों तक भगवान श्री राम के मूल्यों और आदर्शों को प्रसारित करेगा।’
ख़बर उत्तरप्रदेश
Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर 7 बसें और 3 कारें टकराईं, वाहनों में लगी आग में 13 जिंदा जले, 100 से अधिक घायल

Yamuna Expressway accident: यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 3:30 बजे बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि चार शवों की पहचान हो गई है, अन्य के शिनाख्त के लिए टीम जुटी हुई है। 17 बैग में कंकाल और जले हुए टुकड़े लाए गए हैं। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल मथुरा, 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। 38 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका उपचार चल रहा है। 39 बलदेव सीएचसी पर हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय विजीबिलटी लगभग शून्य थी। कोहरे के चलते एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: इकलौते बेटे ने पैसों के विवाद में ली माता-पिता की जान, सिलबट्टे से वार कर की हत्या

Jaunpur: उत्तरप्रदेश के जौनपुर के जफराबाद थाना इलाके के अहमदपुर गांव में इकलौते बेटे ने पैसे को लेकर हुए विवाद में माता-पिता की सिर पर सिलबट्टे से वार कर जान ले ली। इसके बाद उसने शवों को बोरे में भरकर कार में रखा और फिर गोमती नदी में फेंक दिया। घटना बीते आठ दिसंबर को हुई। घटना के पांच दिन बाद बेटी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में शक होने पर पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी अम्बेश कुमार को पकड़ा तो उसने हत्या का खुलासा किया। पुलिस आरोपी पुत्र अम्बेश कुमार से गहनता से पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही पर शवों की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि लापता दंपति की बेटी वंदना देवी ने 13 दिसंबर को अपनी मां बबिता देवी और पिता श्याम बहादुर की गुमशुदगी की सूचना जफराबाद थाने में दर्ज कराई थी। वंदना ने पुलिस को बताया था कि उनके माता-पिता आठ दिसंबर से लापता हैं। उनका भाई अम्बेश कुमार भी लापता है, जो माता-पिता को ढूंढने निकला है। पुलिस ने तीनों की बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित कीं। सोमवार की शाम अम्बेश कुमार को घर के पास से पकड़ा और गहनता से पूछताछ शुरू की तो उसने माता-पिता के हत्या की पूरी कहानी बताई।
एएसपी सिटी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि आठ दिसंबर की रात आठ बजे पैसों को लेकर माता-पिता से उसकी लड़ाई हो गई थी। उस दौरान उसने अपने माता-पिता के सिर पर सिलबट्टे से प्रहार कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद शवों को ठिकाने लगाने के लिए उसने बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP Bjp President: पंकज चौधरी ने भरा यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, सीएम योगी बने प्रस्तावक

Lucknow: उत्तरप्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके प्रस्तावक बने। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री स्वतंत्रदेव, मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री ए के शर्मा, कमलेश पासवान, राज्यमंत्री असीम अरुण मौजूद रहे। पंकज चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। ऐसे में उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है।
रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे। बता दें कि यूपी में भाजपा के होने वाले नए प्रदेश पंकज चौधरी योगी के गढ़ गोरखपुर से आते हैं। वह महाराजगंज सीट से 7 बार के सांसद हैं। ओबीसी की कुर्मी बिरादरी से आने वाले पंकज चौधरी को पीएम मोदी का करीबी नेता माना जाता है। चौधरी आरएसएस और सीएम योगी की भी पसंद हैं।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: बहराइच हिंसा में भगवा फहराने वाले की हत्या के आरोपी को फांसी, 9 को उम्रकैद

Bahraich Violence: उत्तरप्रदेश के बहराइच में पिछले साल 13 अक्टूबर को महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस पर हमले से भड़की हिंसा में चर्चित रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। इस हिंसा के मामले में कोर्ट ने मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई है। जबकि एक अन्य मुख्य आरोपी सरफराज के पिता अब्दुल हमीद समेत 9 अन्य आरोपियों कोे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। प्रथम अपर जिला जज की अदालत ने सभी आरोपियों पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है।
मामले में बहराइच कोर्ट ने मंगलवार को जिन 10 लोगों को दोषी ठहराया था, उनमें अब्दुल हमीद और उसके तीन बेटे सहित छह अन्य लोग शामिल थे। दोषियों में अब्दुल हमीद, उसके बेटे फहीम, सरफराज, तालिब, सैफ, जावेद खान, जिशान, ननकऊ, शोएब, मारुफ अली, खुर्शीद, अफजल और शकील शामिल हैं। इस मामले में तीन आरोपियों शकील अहमद, बबलू अफजल उर्फ कल्लू और खुर्शीद को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया था।
बता दें कि पिछले साल दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 13 अक्टूबर को भगवा झंडा फहराने के दौरान एक घर की छत से खींच कर युवक रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर क्रूरता से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद 11 जनवरी 2025 को अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इस मामले से जुड़े 12 गवाहों ने कोर्ट में गवाही दी थी। 21 नवंबर को जज ने फैसला सुरक्षित रखा और बीते मंगलवार दिसंबर को 10 आरोपियों को दोषी ठहराया और तीन को दोषमुक्त करने का फैसला सुनाया था।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: बाबा साहब आंबेडकर की मूर्तियों के आसपास बनेगी बाउंड्री वॉल, सीएम योगी बोले- अब मूर्तियों पर छत्र भी लगाया जाएगा

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की। कहा कि अक्सर कुछ शरारती तत्व बाबा साहब की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश करते हैं। इसलिए हमारी सरकार प्रदेश में जहां-जहां पर डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है, उसे संरक्षित करने का कार्य करेगी। वहां चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि जिस मूर्ति के ऊपर छत नहीं होगी, वहां छत भी बनवाएंगे। यदि कहीं कोई काम छूट गया है, तो उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही हर जनजाति और मलिन बस्तियों को मुख्य सड़कों से जोड़ने का कार्य करेगी।
यूपी में सफाई कर्मियों को दो महीने के भीतर न्यूनतम वेतन की गारंटी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी, संविदा और सफाई कर्मचारियों को उचित मानदेय देने के लिए हमारी सरकार ने कॉरपोरेशन का गठन किया है। अगले एक-दो महीने के अंदर ही सरकार इन कर्मचारियों को न्यूनतम मानदेय देने की गारंटी देगी। अनुसूचित जाति-जनजाति, अति पिछड़ी जातियों के गरीबों को चिह्नित करने का काम लगभग फाइनल हो गया है। किसी के राशन, पेंशन कार्ड बन रहे तो किसी को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिनके पास आवास व आयुष्मान कार्ड नहीं होगा, उन्हें आवास व पांच लाख रुपये के आयुष्मान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।
ख़बर छत्तीसगढ़19 hours agoChhattisgarh Assembly: राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, वित्तमंत्री बोले- सरकार वादों पर नहीं, परिणामों पर विश्वास करती है
ख़बर छत्तीसगढ़22 hours agoChhattisgarh: बीजापुर में 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों का सरेंडर, 7 महिला नक्सली भी शामिल













