Film Studio
70th National Film Awards: गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म, ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

70th National Film Awards: नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस साल फिल्म ‘गुलमोहर’ को बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड मिला। इतना ही नहीं मनोज बाजपेयी की इस फिल्म ने स्पेशल मेंशन अवॉर्ड भी अपने नाम किया। वहीं बेस्ट फिल्म का पुरस्कार मलयालम फिल्म आट्टम को मिला।
70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट एक्टर का पुरस्कार ऋषभ शेट्टी ने अपने नाम किया है। उन्हें यह सम्मान फिल्म कंतारा के लिए हासिल हुआ है। बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार नित्या मेनन को तिरुचित्रम्बलम के लिए और मानसी पारेख को कच्छ एक्सप्रेस के लिए संयुक्त रूप से दिया गया।
बेस्ट डायरेक्टर का पुरस्कार सूरज बड़जात्या को ‘ऊंचाई’ के लिए मिला। हिंदी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम ने बेस्ट म्यूजिक का पुरस्कार जीता। ब्रह्मास्त्र के लिए ही अरिजीत सिंह को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड मिला। वहीं 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में फौजा के लिए नौशाद सदर खान को बेस्ट लिरिक्स का पुरस्कार दिया गया।
Film Studio
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में 3 महीने की जेल, दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी लगाया

Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें चेक बाउंस मामले में एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को अभिनेता की दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए तीन महीने की सादा कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उनके आचरण पर गंभीर टिप्पणी करते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।
मामला वर्ष 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और समय पर कर्ज नहीं चुकाए जाने के कारण दिए गए कई चेक बाउंस हो गए। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा।
कोर्ट ने क्या कहा?
दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि राजपाल यादव को कई अवसर दिए गए, लेकिन उन्होंने बार-बार किए गए आश्वासनों के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया। अदालत ने उनकी पुनरीक्षण याचिकाएं खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट की सजा को बरकरार रखा। रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत ने करीब 7.35 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
पहले भी जा चुके हैं जेल
इस मामले में वर्ष 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को दोषी ठहराते हुए छह महीने की सजा सुनाई थी। बाद में सेशंस कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा।
वर्ष 2026 में हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए उन्हें भुगतान के लिए समय दिया था, लेकिन अदालत के अनुसार तय शर्तों का पालन नहीं होने पर राहत समाप्त कर दी गई। राजपाल यादव इससे पहले भी इस मामले में तिहाड़ जेल जा चुके हैं।
कॉमेडी से बनाई अलग पहचान
राजपाल यादव ने ‘हंगामा’, ‘गरम मसाला’, ‘चुप चुप के’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से अलग पहचान बनाई। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार का यश भारती सम्मान भी मिल चुका है। हालांकि, चेक बाउंस मामले में लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई अब उनके लिए नई मुश्किल लेकर आई है।
Film Studio
Aamir Khan Wedding: 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे आमिर, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबरों पर आखिरकार मुहर लगा दी है। लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब आमिर ने खुद पुष्टि की है कि वे 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में किया खुलासा
आमिर खान ने वैराइटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनका और गौरी का रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक शादी उनकी प्राथमिकता नहीं थी, लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया है। आमिर ने कहा कि गौरी के साथ उन्हें एक बेहद शांत, मजबूत और भरोसेमंद रिश्ता महसूस होता है। यही वजह है कि उन्होंने शादी का निर्णय लिया है।
घर पर होगा निजी समारोह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का आयोजन बेहद निजी और पारिवारिक रखा जाएगा। यह समारोह आमिर खान के घर पर ही आयोजित होगा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि मेहमानों की आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान भी इस खास मौके का हिस्सा बन सकते हैं।
आमिर की होगी तीसरी शादी
यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी। दोनों रिश्तों के खत्म होने के बाद भी आमिर अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। आमिर और गौरी स्प्रैट पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं और सार्वजनिक मंचों पर भी साथ नजर आ चुके हैं। अब दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने जा रहे हैं।
Film Studio
Dhurandhar 2 trailer: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज, 19 मार्च को पांच भाषाओं में होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

Dhurandhar 2 trailer: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर सुबह 11:01 बजे जारी किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और बड़े स्टारकास्ट की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और एआर माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
आदित्य धर ने किया निर्देशन
फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा ज्योति देशपांडे और लोकेश घर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।फिल्म को Jio Studios ने प्रेजेंट किया है, जबकि इसे बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है।
19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज
‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर में दमदार एक्शन, शानदार सिनेमैटोग्राफी और बड़े स्टारकास्ट की झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
Film Studio
Dhurandhar: धुरंधर ने बनाया नया रिकॉर्ड, 59 दिन तक BookMyShow पर ट्रेंड; 1300 करोड़ कमाई, सीक्वल 19 मार्च को

Dhurandhar: आदित्य धर की ‘धुरंधर’ को थिएटर में रिलीज हुए दो महीने से ज्यादा हो गए हैं। रणवीर सिंह की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और यह अब तक की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बन गई है। यह शानदार कमाई जबरदस्त वर्ड ऑफ माउथ की वजह से मुमकिन हुई, जिससे धुरंधर हर हफ्ते इंडियन बॉक्स ऑफिस पर नंबर वन फिल्म बनी रही। यह फिल्म रिलीज होने के बाद से ही ऑनलाइन टिकटिंग प्लेटफॉर्म BookMyShow पर ट्रेंड कर रही है। असल में यह अब प्लेटफॉर्म पर सबसे लंबे समय तक ट्रेंड करने वाली इंडियन फिल्म है।
धुरंधर ने BookMyShow पर ऑल-टाइम रिकॉर्ड तोड़ा
Sacnilk के मुताबिक, फरवरी के बीच तक ‘धुरंधर’ बुकमायशो पर 59 दिनों तक ट्रेंड कर रही थी, जिसने 2025 की शुरुआत में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के 58 दिनों के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को पार कर लिया। दोनों फिल्में काफी हद तक वर्ड ऑफ माउथ पर निर्भर थीं और दूसरे और तीसरे हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए, जिससे टॉप भारतीय फिल्मों की तुलना में थिएटर में ज्यादा समय तक टिकीं। ‘स्त्री 2’ वर्ड ऑफ माउथ से चलने वाली एक और ब्लॉकबस्टर है, जो 57 दिनों के साथ तीसरे स्थान पर है।
BookMyShow पर दूसरी ट्रेंडिंग फिल्में
बुकमायशो के मुताबिक, ज्यादातर फिल्मों की टिकट बिक्री का आधा हिस्सा प्लेटफॉर्म पर होता है। प्लेटफॉर्म पर सबसे लंबे समय तक ट्रेंड करने वाली टॉप दस फिल्मों की लिस्ट में हाल की बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर और मलयालम की हिट फिल्में भी शामिल हैं।
धुरंधर 2 बड़े पर्दे पर मचाएगी धूम
आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी ‘धुरंधर’ एक स्पाई थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। साथ ही इसमें अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी हैं। फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू मिले और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही। फिल्म ने दुनिया भर में 1300 करोड़ की कमाई की है, जिसमें भारत में रिकॉर्ड 800 से ज्यादा करोड़ शामिल हैं, जो किसी भी हिंदी फिल्म के लिए सबसे ज्यादा है। इसका सीक्वल, जिसका नाम धुरंधर: द रिवेंज है। वो 19 मार्च को रिलीज होने वाला है, जो पार्ट 1 के मुश्किल से तीन महीने बाद आ रही है। सीक्वल में मुख्य कलाकार अपने रोल फिर से करेंगे।
Film Studio
Mardaani 3: YRF पर फेक पब्लिसिटी का आरोप, 800 लड़कियों के लापता होने की खबरें ‘पैसे देकर फैलाने’ का दावा, जानें दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

Delhi: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 को लेकर इन दिनों विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म पर आरोप है कि इसके प्रमोशन के लिए दिल्ली में लड़कियों के लापता होने की खबरों को गलत तरीके से सनसनीखेज बनाकर फैलाया गया। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दिल्ली से करीब 800 लोग लापता हुए हैं, जिनमें लगभग 300 लड़कियां शामिल हैं। इसी दौरान मर्दानी 3 का ट्रेलर और प्रमोशनल कैंपेन सामने आया, जिसमें लड़कियों के अपहरण और रेस्क्यू का कॉन्सेप्ट दिखाया गया। इसके बाद दोनों के बीच कनेक्शन जोड़कर आरोप लगाए जाने लगे।
दावे किए गए कि फिल्म के मेकर्स ने कुछ एजेंसियों को पैसे देकर लापता लड़कियों से जुड़ी खबरें फैलवाईं, जिसे अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी उठाया और इससे डर का माहौल बना। आरोपों के मुताबिक, इसी माहौल के बीच फिल्म को रिलीज किया गया। इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से सफाई दी है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि लड़कियों के लापता होने को लेकर फैलाया गया हंगामा पैसे के बदले किए गए प्रचार का नतीजा है।
दिल्ली पुलिस ने लिखा,
“कुछ सुरागों का पीछा करने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि दिल्ली में लड़कियों के लापता होने में अचानक बढ़ोतरी को लेकर फैलाया जा रहा डर पैसों के बदले किए गए प्रचार के जरिए बढ़ाया गया। दहशत फैलाकर मुनाफा कमाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
वहीं, इन आरोपों पर यशराज फिल्म्स की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि यशराज फिल्म्स पिछले 50 वर्षों से नैतिकता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर काम कर रही है।
स्पोक्सपर्सन ने कहा,
“सोशल मीडिया पर मर्दानी 3 के प्रमोशन को लेकर लगाए जा रहे सभी आरोपों का हम खंडन करते हैं। किसी भी संवेदनशील मुद्दे को जानबूझकर सनसनीखेज बनाने का सवाल ही नहीं उठता। हमें पूरी उम्मीद है कि संबंधित संस्थाएं समय आने पर सभी तथ्यों और सच्चाई को सामने लाएंगी।”
ख़बर देश7 hours agoHydrogen Train: भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन शुरू, PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी, दुनिया का पांचवां देश बना भारत
अर्थ जगत7 hours agoRBI: देश में जल्द शुरू होगा प्लास्टिक नोटों का ट्रायल, ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोट पहले आएंगे, RBI 2027 से कर सकता है बड़े स्तर पर लॉन्च
ख़बर छत्तीसगढ़8 hours agoRaipur: छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, CM रायपुर में फहराएंगे तिरंगा






















