Connect with us

Film Studio

एक वीडियो जो आपकी सोच बदल देगा, दिल को छू लेने वाली कहानी

Published

on

मुंबई: छोटै परदे पर इन दिनों एक बार फिर बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ छाया हुआ है। शुक्रवार को प्रसारित कर्मवीर स्पेशल एपिसोड में सेना के जाबांज अधिकारी रहे नवीन गुलिया और उनकी पत्नी ने 12.50 लाख रुपए जीते। शो के दौरान उन्होंने जो अपनी जिंदगी की कहानी दर्शकों के सामने रखी, वो दिल को छू लेने वाली है। कमांडो ट्रेनिंग के दौरान चोट लगने पर नवीन गुलिया अपने पैरों पर चल नहीं सकते। लेकिन समाज के लिए वो जो कर रहे हैं, वो दूसरों के लिए मिसाल है। नवीन गुलिया की कहानी उन लाखों लोगों को प्रेरित कर सकती है, जो जिंदगी की मुश्किलों के आगे हार मान जाते हैं। हरियाणा के बरहना गांव के रहने वाले नवीन दुनिया अपना आशियाना नाम से एक चैरिटेबल ट्रस्ट चलाते हैं। उनकी संस्था वंचित बच्चों के लिए काम करती है। शो के दौरान अमिताभ बच्चन भी उनकी कहानी सुनकर भावुक हो गए।

https://twitter.com/SonyTV/status/1169432426193412096

ये भी पढ़ें:

http://khabritaau.com/chandrayaan-2-mission-update/

http://khabritaau.com/8-september-ka-rashifal-today-rashifal-aaj-ka-rashifal-daily-rashifal/

Advertisement

Film Studio

Mardaani 3: YRF पर फेक पब्लिसिटी का आरोप, 800 लड़कियों के लापता होने की खबरें ‘पैसे देकर फैलाने’ का दावा, जानें दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?

Published

on

Mardaani 3: YRF accused of fake publicity, claims of 'paying money to spread' news of 800 girls missing, find out what Delhi Police said?

Delhi: रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 को लेकर इन दिनों विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म पर आरोप है कि इसके प्रमोशन के लिए दिल्ली में लड़कियों के लापता होने की खबरों को गलत तरीके से सनसनीखेज बनाकर फैलाया गया। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि दिल्ली से करीब 800 लोग लापता हुए हैं, जिनमें लगभग 300 लड़कियां शामिल हैं। इसी दौरान मर्दानी 3 का ट्रेलर और प्रमोशनल कैंपेन सामने आया, जिसमें लड़कियों के अपहरण और रेस्क्यू का कॉन्सेप्ट दिखाया गया। इसके बाद दोनों के बीच कनेक्शन जोड़कर आरोप लगाए जाने लगे।

दावे किए गए कि फिल्म के मेकर्स ने कुछ एजेंसियों को पैसे देकर लापता लड़कियों से जुड़ी खबरें फैलवाईं, जिसे अन्य मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने भी उठाया और इससे डर का माहौल बना। आरोपों के मुताबिक, इसी माहौल के बीच फिल्म को रिलीज किया गया। इस पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से सफाई दी है। पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि लड़कियों के लापता होने को लेकर फैलाया गया हंगामा पैसे के बदले किए गए प्रचार का नतीजा है।

दिल्ली पुलिस ने लिखा,

“कुछ सुरागों का पीछा करने के बाद यह स्पष्ट हुआ कि दिल्ली में लड़कियों के लापता होने में अचानक बढ़ोतरी को लेकर फैलाया जा रहा डर पैसों के बदले किए गए प्रचार के जरिए बढ़ाया गया। दहशत फैलाकर मुनाफा कमाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

वहीं, इन आरोपों पर यशराज फिल्म्स की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। कंपनी के स्पोक्सपर्सन ने कहा कि यशराज फिल्म्स पिछले 50 वर्षों से नैतिकता और पारदर्शिता के सिद्धांतों पर काम कर रही है।

Advertisement

स्पोक्सपर्सन ने कहा,

“सोशल मीडिया पर मर्दानी 3 के प्रमोशन को लेकर लगाए जा रहे सभी आरोपों का हम खंडन करते हैं। किसी भी संवेदनशील मुद्दे को जानबूझकर सनसनीखेज बनाने का सवाल ही नहीं उठता। हमें पूरी उम्मीद है कि संबंधित संस्थाएं समय आने पर सभी तथ्यों और सच्चाई को सामने लाएंगी।”

Continue Reading

Film Studio

Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया रिटायरमेंट, बोले- ‘अब कुछ नया म्यूज़िक करना चाहता हूं’

Published

on

Arijit Singh Retirement: Arijit Singh retired from playback singing, saying- ‘Now I want to do some new music’

Arijit Singh Retirement: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने फैंस को बड़ा झटका दिया है। अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग के किसी भी नए प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे। उन्होंने यह जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट के जरिए दी।

इंस्टाग्राम पोस्ट में अरिजीत सिंह ने लिखा, “हैलो, हैप्पी न्यू ईयर आप सभी को। सालों से मिले प्यार के लिए धन्यवाद। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि अब मैं प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। यह एक बेहद खूबसूरत जर्नी रही।”

म्यूजिक बनाते रहेंगे अरिजीत

हालांकि अरिजीत सिंह ने यह भी साफ किया कि वह म्यूजिक से दूरी नहीं बना रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मैं म्यूजिक बनाना बंद नहीं करूंगा। मेरे कुछ पेंडिंग कमिटमेंट्स हैं, जिन्हें मैं पूरा करूंगा, इसलिए इस साल आप मेरे कुछ नए गाने जरूर सुनेंगे।”

क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट के पीछे की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि इसके पीछे कोई एक कारण नहीं, बल्कि कई वजहें हैं। अरिजीत के मुताबिक, “मैं बहुत जल्दी बोर हो जाता हूं। स्टेज पर एक ही गानों को अलग-अलग तरीके से परफॉर्म करता रहता हूं, लेकिन अब मुझे कुछ नया चाहिए। मुझे जिंदा महसूस करने के लिए अलग तरह का म्यूजिक करना है।” उन्होंने आगे कहा कि वह इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ओर वापस लौटना चाहते हैं और उसी में गहराई से काम करेंगे।

अरिजीत सिंह का करियर

अरिजीत सिंह ने साल 2005 में रियलिटी शो फेम गुरुकुल से अपने करियर की शुरुआत की थी। 2011 में फिल्म मर्डर 2 के गाने “फिर मोहब्बत” से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। “तुम ही हो”, “केसरिया”, “बिन्ते दिल” जैसे सुपरहिट गानों से उन्होंने करोड़ों दिल जीते।
अरिजीत सिंह को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुके हैं और 2025 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया।

Continue Reading

Film Studio

Border 2 Advance Booking: 48 घंटे में रिकॉर्ड प्री-सेल, सनी देओल की ‘जाट’ और ‘वॉर 2’ को छोड़ा पीछे

Published

on

Border 2 Advance Booking: Record pre-sales in 48 hours, leaving Sunny Deol's 'Jatt' and 'War 2' behind

Border 2 Advance Booking: सनी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित देशभक्ति ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस शुक्रवार, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। सोमवार से शुरू हुई फिल्म की एडवांस बुकिंग ने महज 48 घंटों में रिकॉर्ड प्री-सेल दर्ज कर ली है।

फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और इसी का असर इसकी धुआंधार एडवांस टिकट बिक्री पर साफ नजर आ रहा है। एडवांस बुकिंग के मामले में ‘बॉर्डर 2’ ने न सिर्फ सनी देओल की पिछली हिट फिल्म ‘जाट’ को पीछे छोड़ दिया है, बल्कि हालिया हिट ‘धुरंधर’ और पैन इंडिया एक्शन फिल्म ‘वॉर 2’ को भी मात दे दी है।

 ‘बॉर्डर 2’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई की?

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में ‘बॉर्डर 2’ (Hindi 2D) फॉर्मेट में अब तक 1,02,750 टिकट बिक चुके हैं। बिना ब्लॉक सीटों के एडवांस बुकिंग से 3.29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ब्लॉक सीटों सहित कुल एडवांस बुकिंग कलेक्शन 6.53 करोड़ रुपये हुआ है। रिलीज से पहले ही करोड़ों की कमाई कर चुकी यह फिल्म ओपनिंग डे पर बड़े धमाके की ओर बढ़ती नजर आ रही है।

एडवांस बुकिंग में इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

Advertisement

रिलीज से दो दिन पहले ही ‘बॉर्डर 2’ की एडवांस बुकिंग कमाई ने सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘जाट’ ने एडवांस बुकिंग में 2.4 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन ‘जाट’ का कलेक्शन 9 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि, सनी देओल की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर ‘गदर 2’ अभी भी आगे है, जिसने एडवांस बुकिंग में 17.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी। लेकिन ‘बॉर्डर 2’ के पास अभी भी रिलीज से पहले दो पूरे दिन बचे हैं और उम्मीद की जा रही है कि इसकी प्री-सेल में और उछाल आएगा।

‘बॉर्डर 2’ के बारे में सब कुछ

‘बॉर्डर 2’, जे.पी. दत्ता की 1997 की आइकॉनिक ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है।फिल्म में सनी देओल के साथ, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। गणतंत्र दिवस से ठीक पहले 23 जनवरी को रिलीज हो रही ‘बॉर्डर 2’ से बॉक्स ऑफिस पर बमफाड़ ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।

Continue Reading

Film Studio

Dharmendra: एक्टर धर्मेंद्र ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज, परिवार ने की निजता का सम्मान करने की अपील

Published

on

Actor Dharmendra discharged from Breach Candy Hospital, family appeals for respect for privacy

Dharmendra Health Update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। उनके परिवार ने फैसला किया है कि अब उनका इलाज और रिकवरी घर पर ही जारी रहेगी। यह जानकारी साझा करते हुए उनके डॉक्टर प्रतीत समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले कई हफ्तों से कभी अस्पताल में भर्ती हो रहे थे, तो कभी घर लौट रहे थे। उन्हें सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया।

परिवार ने प्राइवेसी की अपील की

एक्टर धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद परिवार ने प्राइवेसी की अपील करते हुए आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा, ‘धर्मेंद्र जी को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और अब वे घर पर आराम करेंगे। हम मीडिया और लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और इस समय उनकी तथा परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। हम सभी का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने धर्मेंद्र जी की अच्छी हेल्थ और लंबी उम्र के लिए दुआ की। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वे आप सभी से बहुत प्यार करते हैं।

सांस लेने की तकलीफ की वजह से हॉस्पिटल में हुए थे भर्ती

लीजेंड एक्टर धर्मेंद्र को 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके बेटे सनी देओल की टीम ने मंगलवार को बताया था कि धर्मेंद्र की सेहत में सुधार आ रहा है। उनकी अच्छी सेहत और लंबी उम्र के लिए दुआ करिए। इससे पहले 11 नवंबर की मीडिया में धर्मेंद्र के निधन की फर्जी खबर आई थी, जिसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने नाराजगी जताई थी।

Advertisement
Continue Reading

Film Studio

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ मां बनीं, पति विक्की कौशल ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Published

on

Katrina Kaif: Bollywood actress Katrina Kaif became a mother, husband Vicky Kaushal gave information on social media

Katrina Kaif: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ शुक्रवार को बेटे को जन्म दिया। विक्की कौशल और कटरीना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। घर पर नन्हा राजकुमार आया है। विक्की ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर खुशखबरी देते हुए बताया है कि दोनों पेरेंट्स बन गए हैं। घर पर नन्हा राजकुमार आया है। विक्की ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा है कि मैं ब्लेस्ड महसूस कर रहा हूं। ओम्।

शादी के करीब चार साल बाद कटरीना और विक्की माता-पिता बने हैं। कटरीना और विक्की ने अपनी पोस्ट में लिखा- हमारी खुशियों का खिलौना इस दुनिया में आ चुका है. हम दोनों ही खुशी से फूले नहीं समा पा रहे हैं, क्योंकि वो हमारी हैप्पीनेस है और हम भगवान का शुक्रिया अदा भी करते हैं कि उन्होंने जीवन में बेटे को दिया है। 7 नवंबर 2025, कटरीना और विक्की।

Katrina Kaif: Bollywood actress Katrina Kaif became a mother, husband Vicky Kaushal gave information on social media

कटरीना ने सितंबर महीने में मां बनने की घोषणा की थी। इंस्टाग्राम पर कटरीना कैफ ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वो और विक्की कौशल बेबी बंप थामे हुए नजर आए थे। इसके साथ कटरीना ने पोस्ट में लिखा था- “हम जिंदगी का सबसे अच्छा चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं, दिल खुशी और आभार से भरे हुए हैं।” कटरीना और विक्की की शादी 9 दिसंबर 2021 में हुई थी। जिसमें केवल करीबी लोग शामिल हुए थे।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

MP News: A Tavera filled with wedding guests falls into a dry pond in Vidisha: 3 dead, 7 injured; 2 in critical condition
ख़बर मध्यप्रदेश10 hours ago

MP News: विदिशा में बारातियों से भरी टवेरा सूखे तालाब में गिरी: 3 की मौत, 7 घायल; 2 की हालत नाजुक

ख़बर दुनिया11 hours ago

Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश में BNP की ऐतिहासिक जीत, 209 सीटों के साथ बहुमत, तारिक रहमान के PM बनने का रास्ता साफ; हसीना ने चुनाव को बताया फर्जी

UP News: Amjad, carrying a reward of 50,000 rupees, killed in Muzaffarnagar; 25-minute encounter; SP-CO's jackets hit by bullets
ख़बर उत्तरप्रदेश21 hours ago

UP News: मुजफ्फरनगर में 50 हजार का इनामी अमजद ढेर, 25 मिनट मुठभेड़, एसपी-सीओ की जैकेट में लगी गोलियां

Chhattisgarh: Mega salary package for state government employees, accident insurance worth Rs 1.25 crore, benefits for daughter's marriage and higher education
ख़बर छत्तीसगढ़23 hours ago

Chhattisgarh: प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए मेगा सैलरी पैकेज, 1.25 करोड़ का दुर्घटना बीमा, बेटी की शादी-उच्च शिक्षा पर भी मिलेगा लाभ

Ujjain: Mahakal temple will remain open for 44 hours on Mahashivratri, with 1 million devotees expected to visit
ख़बर मध्यप्रदेश1 day ago

Ujjain: 44 घंटे खुले रहेंगे महाकाल के पट, 15 फरवरी को महाशिवरात्रि, 10 लाख श्रद्धालुओं की संभावना

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending