Connect with us

ख़बर बिहार

Bihar: BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी, 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 1 सितंबर से आवेदन

Published

on

BPSC TRE 4, BPSC Teacher Recruitment 2026, TRE 4 Notification, Bihar Teacher Vacancy, BPSC 32388 Vacancy, Bihar Teacher Recruitment, TRE 4 Apply Online, BPSC News, बिहार शिक्षक भर्ती, BPSC TRE-4 Notification

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 32,388 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। हालांकि, आयोग ने फिलहाल परीक्षा की तारीख का ऐलान नहीं किया है।

गर्दनीबाग में छात्रों का प्रदर्शन जारी

TRE-4 और अन्य लंबित परीक्षाओं की मांग को लेकर छात्र कई दिनों से पटना के गर्दनीबाग में अनिश्चितकालीन ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ कर रहे हैं। छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रदर्शन में शामिल हैं।नोटिफिकेशन जारी होने के बाद भी छात्रों ने साफ किया है कि उनका आंदोलन जारी रहेगा।

छात्रों की ये प्रमुख मांगें

अभ्यर्थियों की मांग है कि TRE-4 की भर्ती प्रक्रिया में केवल एक ही परीक्षा आयोजित की जाए। छात्र PT और मेंस परीक्षा के मॉडल का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि सरकार या आयोग को भर्ती परीक्षा के पैटर्न में कोई नया प्रयोग करना है तो उसे TRE-5 से लागू किया जाए। इसके अलावा अभ्यर्थी TRE-4 भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग भी कर रहे हैं।

Advertisement

ख़बर बिहार

Bihar: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत:23 से ज्यादा घायल, करंट फैलने की अफवाह के बाद मची अफरा-तफरी

Published

on

लखीसराय भगदड़, अशोक धाम हादसा, बिहार न्यूज, बिहार भगदड़, सम्राट चौधरी, अशोकधाम मंदिर, लखीसराय हादसा, 7 महिलाओं की मौत, बिहार लेटेस्ट न्यूज

लखीसराय: बिहार के लखीसराय में सोमवार को अशोक धाम मंदिर जाने वाले रास्ते पर भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 23 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इनमें 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें PMCH रेफर किया गया है।

घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। प्रशासन के मुताबिक, पुरुषों की लाइन की ओर एक खंभा गिरने के बाद अफवाह फैल गई कि लोगों पर बिजली का चालू तार गिर गया है। हालांकि, डीएम शैलेंद्र कुमार के अनुसार गिरा हुआ तार बिजली का नहीं, बल्कि केबल वायर था।

अफवाह के बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ गया। इससे बैरिकेडिंग टूट गई और कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

करंट की अफवाह से भागने लगे लोग

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मंदिर में दर्शन के लिए भारी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान पोल गिरने और करंट लगने की बात फैल गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और देखते ही देखते भगदड़ मच गई। एक श्रद्धालु ने बताया कि अफरा-तफरी के दौरान बैरिकेडिंग टूट गई, जिसके बाद कई लोग जमीन पर गिर पड़े और भीड़ उनके ऊपर से गुजर गई।

Advertisement

4 मृतकों की हुई पहचान

हादसे में जान गंवाने वाली चार महिलाओं की पहचान कर ली गई है। इनमें लखीसराय की मधुबाला देवी, मनमाला देवी और हेमलता देवी शामिल हैं, जबकि एक मृतका मुंगेर की रिंकू देवी हैं।

CM सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। घटनास्थल पर प्रशासन और पुलिस की टीमें राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

80th Independence Day: CM सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान में फहराया तिरंगा, GEN-Z पर फोकस, परीक्षाओं की निगरानी के लिए बनेगी कमेटी

Published

on

Samrat Choudhary, Bihar CM Samrat Choudhary, Bihar Independence Day 2026, Patna Gandhi Maidan, विद्यार्थी सहयोग पोर्टल, Police Didi, बिहार पुलिस दीदी, Bihar Exam Committee, प्रतियोगी परीक्षा, GEN Z, Bihar News, बिहार न्यूज, स्वतंत्रता दिवस 2026, पटना गांधी मैदान, छात्राओं की सुरक्षा, Bihar Students

पटना: देशभर में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इससे पहले उन्होंने परेड की सलामी ली और वंदे मातरम् गाया। झंडोतोलन के बाद 13 विभागों की अलग-अलग थीम पर आधारित झांकियां भी निकाली गईं।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संबोधन में युवाओं और खासकर GEN-Z पर विशेष फोकस नजर आया। प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता को लेकर उठते सवालों के बीच उन्होंने बड़ा ऐलान किया।

परीक्षाओं की निगरानी के लिए बनेगी कमेटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई जाएगी। यह कमेटी परीक्षाओं की निगरानी करेगी।

17 अगस्त से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल

Advertisement

सीएम ने बताया कि 17 अगस्त से विद्यार्थी सहयोग पोर्टल की शुरुआत की जाएगी। इस पोर्टल के जरिए स्कूल, कॉलेज, कोचिंग और हॉस्टल से जुड़ी शिकायतों का निपटारा 30 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है।

छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी’

बिहार के स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती की जाएगी। इसकी शुरुआत रक्षाबंधन से करने की घोषणा की गई है।

गांधी मैदान में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर गांधी मैदान और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। करीब 1500 जवानों की तैनाती की गई है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए भी निगरानी की व्यवस्था की गई।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar: गयाजी में कुएं में जहरीली गैस का कहर, पिता-पुत्र समेत 4 की मौत

Published

on

गया कुआं हादसा, Gaya Well Accident, जहरीली गैस से मौत, पिता पुत्र समेत 4 की मौत, बिहार हादसा, Bihar News, Gaya News, डोभी प्रखंड, गढ़ करमौनी गांव, कुएं में जहरीली गैस, Well Toxic Gas Accident, Rescue Operation, SDRF, Fire Brigade, बिहार ताजा खबर

गयाजी: बिहार के गयाजी में शुक्रवार को एक पुराने कुएं में जहरीली गैस की चपेट में आने से पिता-पुत्र समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसा डोभी प्रखंड के गढ़ करमौनी गांव में हुआ। जानकारी के मुताबिक, एक ग्रामीण कुएं में लगी मोटर को ठीक करने के लिए नीचे उतरा था। कुएं के अंदर जाते ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह पानी में छटपटाने लगा। उसे बचाने के लिए उसका बेटा भी कुएं में उतर गया। पिता-पुत्र को बचाने के प्रयास में दो अन्य लोग भी कुएं में उतरे, लेकिन बंद और गहरे कुएं में मौजूद गैस की चपेट में आने से चारों की जान चली गई।

रेस्क्यू के दौरान फायर ब्रिगेड कर्मी भी बेहोश

हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस की टीम गांव पहुंची। शेरघाटी एसडीओ, डोभी बीडीओ, सीओ और शेरघाटी डीएसपी समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। हालांकि, कुएं के अंदर मौजूद गैस का असर इतना तेज बताया गया कि बचाव कार्य में लगे फायर ब्रिगेड कर्मचारी अजीत कुमार भी बेहोश हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

कुआं करीब 30 फीट गहरा, SDRF की टीम बुलाई गई

कुआं करीब 30 फीट गहरा बताया जा रहा है। राहत एवं बचाव दल ने मशक्कत के बाद दो लोगों के शव बाहर निकाल लिए हैं, जबकि अन्य दो शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम को भी बुलाया गया है।

Advertisement

कुएं में गैस कैसे बनती है?

विशेषज्ञों के अनुसार, पुराने या बंद कुओं में जैविक पदार्थों के सड़ने-गलने से विभिन्न गैसें जमा हो सकती हैं। ऑक्सीजन की कमी और कुछ गैसों की मौजूदगी नीचे उतरने वाले व्यक्ति के लिए बेहद खतरनाक हो सकती है। हालांकि, इस घटना में किस गैस के कारण हादसा हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच या विशेषज्ञ परीक्षण के बाद ही हो सकेगी।

Continue Reading

ख़बर बिहार

भरत तिवारी एनकाउंटर केस: परिवार को आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी का ऐलान

Published

on

भरत तिवारी एनकाउंटर, Bharat Tiwari Encounter, भोजपुर एनकाउंटर केस, Bihar Encounter Case, सम्राट चौधरी, Samrat Choudhary, बिहार सरकार, आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी, न्यायिक जांच, भोजपुर पुलिस, शाहपुर थाना, बिलौती गांव, STF जवान गिरफ्तार, Bihar News, Patna News

पटना: बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर हुए विवाद के बीच सरकार ने उसके परिवार को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि न्यायिक जांच की अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर दिवंगत भरत तिवारी के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।

यह मामला भरत तिवारी की पुलिस कार्रवाई में मौत के बाद विवादों में आया था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि भरत ने सरेंडर कर दिया था, इसके बावजूद पुलिस ने उसे गोली मार दी। मामले में राजनीतिक दलों ने भी सवाल उठाए थे, जिसके बाद न्यायिक जांच के आदेश दिए गए।

क्या है भरत तिवारी एनकाउंटर मामला?

पुलिस के अनुसार, यह घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौती गांव की है। पुलिस का दावा है कि 17 जून को भरत तिवारी ने उसे गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर अवैध हथियार से फायरिंग की थी।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें भरत तिवारी घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, भरत तिवारी के परिजनों ने पुलिस के इस दावे पर सवाल उठाए। परिवार का आरोप था कि भरत तिवारी ने पहले ही सरेंडर कर दिया था और अपना हथियार भी फेंक दिया था। इसके बावजूद उसे गोली मारी गई।

विवाद बढ़ने के बाद हुई न्यायिक जांच

परिजनों के आरोपों और राजनीतिक विवाद के बाद मामले की न्यायिक जांच कराने का फैसला किया गया था। अब अंतरिम रिपोर्ट के आधार पर परिवार को आर्थिक सहायता और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Advertisement

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस अधिकारियों और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR भी दर्ज की जा चुकी है। भोजपुर एसपी कार्यालय के अनुसार, भरत तिवारी की मां की शिकायत के आधार पर तत्कालीन जगदीशपुर एसडीपीओ, तत्कालीन शाहपुर थाना प्रभारी और घटना में शामिल अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले में हाल ही में भरत तिवारी पर गोली चलाने के आरोपी STF जवान को भी गिरफ्तार किए जाने की जानकारी सामने आई थी। गिरफ्तार जवान की पहचान अक्षय के रूप में बताई गई है।

Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar Fake IAS: खगड़िया में फर्जी IAS गिरफ्तार, करीब 100 करोड़ की संपत्ति का है मालिक

Published

on

खगड़िया फर्जी IAS, Fake IAS Officer, मनीष कुमार गुप्ता, चिक्कू, अजीत डोभाल, NSA Agent, Khagaria News, Bihar Fake IAS, फर्जी IAS अधिकारी, IAS Fraud, Government of India, DIU Khagaria, गोगरी पुलिस, बिहार क्राइम, Fake Government Officer

खगड़िया: बिहार के खगड़िया में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो खुद को IAS अधिकारी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताकर लोगों से ठगी करता था। आरोपी की पहचान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पिछले करीब 10 साल से फर्जी IAS अधिकारी बनकर लोगों को प्रभावित करता था। वह अपनी निजी गाड़ियों पर ‘IAS’ और ‘Government of India’ के बोर्ड लगाकर घूमता था। पुलिस को उसकी 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति होने की जानकारी मिली है, जिसकी जांच की जा रही है।

साढ़े 7 घंटे चली छापेमारी

जिला अपराध इकाई (DIU) और गोगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार स्थित आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी की। कार्रवाई दोपहर करीब 1 बजे से रात 8:30 बजे तक चली।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के आलीशान घर से दो लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं। इनमें टेस्ला वाई और डाइकोर सफारी शामिल हैं। दोनों वाहनों पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था। पुलिस अब इनके दस्तावेज और सरकारी पहचान से जुड़े दावों की जांच कर रही है।

Advertisement

घर से 31 लीटर विदेशी शराब और महंगी बोतलें मिलीं

छापेमारी के दौरान पुलिस को अलग-अलग ब्रांड की करीब 31 लीटर विदेशी शराब मिली। पुलिस के मुताबिक, एक बोतल की कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इसके अलावा घर से हिरण और बारहसिंगा के सींग, Apple के 5 मोबाइल फोन, 20 क्रेडिट कार्ड, 8 डेबिट कार्ड और 4 चेकबुक समेत कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

खुद को अजीत डोभाल का एजेंट बताता था

खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह के मुताबिक, मनीष खुद को अजीत डोभाल का ‘कवर एजेंट’ बताता था। वह IAS अधिकारी बनकर बिहार के अलग-अलग जिलों में लोगों से संपर्क करता और अपनी पहचान व प्रभाव का इस्तेमाल कर ठगी करता था। एसपी ने कहा कि मामला केवल वित्तीय धोखाधड़ी तक सीमित नहीं है। आरोपी पर फर्जी सरकारी पद और पहचान का इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह करने, भय पैदा करने और अवैध प्रभाव जमाने का भी आरोप है।

घर के चारों तरफ लगाए थे 100 CCTV कैमरे

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मनीष ने अपने घर के चारों तरफ करीब 100 CCTV कैमरे लगवा रखे थे। वह बाहर की गतिविधियों पर नजर रखता था। आसपास के लोगों के अनुसार, आरोपी बहुत कम घर से बाहर निकलता था। मनीष ने शादी नहीं की है और वह घर में अकेला रहता था।

एक महीने पहले दिल्ली से आया था खगड़िया

पुलिस के अनुसार, मनीष करीब एक महीने पहले दिल्ली से खगड़िया आया था। उसके पिता स्वर्गीय परमेश्वर गुप्ता खगड़िया के KDS कॉलेज में हिंदी के प्रोफेसर थे। मनीष छह भाइयों में सबसे छोटा है। उसका बड़ा भाई संजय कुमार गुप्ता दिल्ली में प्रोफेसर है, जबकि एक भाई कनाडा में रहता है। बाकी भाइयों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।

बिहार के अलावा दूसरे राज्यों और विदेश में संपत्ति की जांच

पुलिस को आरोपी की बिहार के अलावा दूसरे राज्यों और विदेशों में भी संपत्ति होने की जानकारी मिली है। पुलिस अब उसकी संपत्ति, बैंक खातों, दस्तावेजों और ठगी से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रही है।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending