Connect with us

ख़बर बिहार

Patna: सड़क हादसे में युवक की मौत से भड़की भीड़, बस समेत 10 वाहन फूंके

Published

on

Patna News, Patna Road Accident, Bihar News, Agam Kuan, Zero Mile Patna, NH-30 Jam, Bus Burnt, Violence in Patna, Police Vehicle Burnt, बिहार समाचार, पटना सड़क हादसा

पटना: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने पहले बस में आग लगा दी, फिर हिंसा फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को भी भीड़ ने रोक दिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी तनाव बढ़ गया।

गुस्साई भीड़ ने दो पुलिस वाहनों, कई बसों और मोटरसाइकिलों समेत करीब 10 वाहनों को आग के हवाले कर दिया। ट्रैफिक पुलिस पोस्ट में भी आग लगा दी गई। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-30 जाम कर दिया, जिससे लंबा ट्रैफिक जाम लग गया।

हंगामे के दौरान कुछ पत्रकारों के साथ भी मारपीट की गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 9 थानों की पुलिस मौके पर तैनात की गई है। पुलिस हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति सामान्य करने का प्रयास कर रही है।

ख़बर बिहार

Bihar: जमुई में छात्रा से बदसलूकी का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

Published

on

जमुई छात्रा से बदसलूकी, नंदन यादव पुलिस मुठभेड़, जमुई वायरल वीडियो, मड़वा पहाड़ी मामला, बिहार पुलिस, जमुई क्राइम न्यूज

जमुई: बिहार के जमुई में 10वीं कक्षा की छात्रा से बदसलूकी और उसके दोस्त के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था। घेराबंदी के दौरान उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस से मुठभेड़ हुई।

पुलिस की गोली नंदन के बाएं पैर में लगी है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना के वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने नजर आ रहा युवक नंदन यादव ही है।

मामले में अब तक 6 गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन नाबालिग भी शामिल हैं। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई कर रही है।

वीडियो वायरल करने के आरोप में रामाशीष चौधरी गिरफ्तार

Advertisement

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने रामाशीष चौधरी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और इसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

19 सितंबर को ट्यूशन से लौटते समय हुई थी घटना

पुलिस के अनुसार घटना 19 सितंबर की शाम करीब 7 बजे की है। दोनों पीड़ित छात्र 10वीं कक्षा में पढ़ते हैं। ट्यूशन के बाद दोनों मड़वा पहाड़ी घूमने गए थे। वापस लौटते समय कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने छात्रा के साथ बदसलूकी की और उसके दोस्त के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

करीब एक घंटे तक परेशान करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक दोनों छात्रों को आरोपियों ने करीब एक घंटे तक परेशान किया। वायरल वीडियो में एक आरोपी छात्रा के साथ जबरदस्ती करता दिखाई देता है। छात्र ने अपनी दोस्त को बचाने की कोशिश की, जिसके बाद उसके साथ खींचतान हुई। दोनों छात्र लगातार वहां से निकलने की कोशिश करते रहे। पुलिस अब मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar कैबिनेट के 17 बड़े फैसले: गया में काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विष्णुपद कॉरिडोर, ₹3,516 करोड़ मंजूर

Published

on

बिहार कैबिनेट फैसले 2026, बिहार कैबिनेट 17 फैसले, विष्णुपद कॉरिडोर, गया विष्णुपद मंदिर, सोन फल्गु नदी जोड़ योजना, सम्राट चौधरी कैबिनेट, बिहार मेडिकल भर्ती, 366 सहायक प्राध्यापक, बिहार जी राम जी योजना

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में विकास, धार्मिक पर्यटन, रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि, जल प्रबंधन और हवाई संपर्क से जुड़े 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सबसे बड़ा फैसला गया के विष्णुपद मंदिर क्षेत्र के समग्र विकास और सोन-फल्गु नदी जोड़ परियोजना को लेकर हुआ, जिस पर कुल ₹3,516.05 करोड़ खर्च होंगे।

काशी विश्वनाथ की तर्ज पर विकसित होगा विष्णुपद क्षेत्र

गया के ऐतिहासिक विष्णुपद मंदिर परिसर को वाराणसी के काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए ₹2,520 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। योजना में मंदिर परिसर के विकास के साथ मल्टीलेवल पार्किंग, एलिवेटेड पथ, घाट, रैंप, पैदल पुल, डॉर्मिटरी और कैंटीन जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मंसारवा-मानपुर पुल, सार्वजनिक सुविधाओं और सीता कुंड के पीएफसी समेत कई निर्माण कार्य भी योजना में शामिल हैं। परियोजना का क्रियान्वयन बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड करेगा।

सोन-फल्गु नदी जोड़ने पर ₹996.05 करोड़

Advertisement

कैबिनेट ने सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के लिए भी ₹996.05 करोड़ मंजूर किए हैं। इसके तहत इंद्रपुरी बैराज से करीब 23 किलोमीटर ऊपर सोन नदी में इंटेक वेल बनाया जाएगा। यहां से लगभग 11 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने की योजना है। सरकार के मुताबिक इससे गया क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ जल उपलब्धता से जुड़ी जरूरतों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मखाना और बागवानी योजनाओं को मंजूरी

कृषि क्षेत्र में 2026-27 के लिए मखाना विकास योजना के तहत ₹89.79 करोड़ की लागत से कार्यक्रमों के क्रियान्वयन, राशि निकासी और व्यय को मंजूरी दी गई। इसके अलावा एकीकृत बागवानी विकास मिशन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 और 2027-28 के दौरान ₹78.34 करोड़ की योजना को मंजूरी मिली। 2026-27 के लिए इसमें ₹68.66 करोड़ खर्च किए जाएंगे। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल पाम के तहत भी 2026-27 में ₹2.10 करोड़ की निकासी और खर्च को मंजूरी दी गई।

5 मेडिकल कॉलेजों में 366 सहायक प्राध्यापक

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े फैसले में राज्य के पांच सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 366 रिक्त सहायक प्राध्यापक पदों पर संविदा नियुक्ति को मंजूरी दी गई है। ये नियुक्तियां नियमित नियुक्ति होने तक की जाएंगी। इनमें बेतिया, पूर्णिया, मधेपुरा, छपरा और समस्तीपुर के मेडिकल कॉलेज शामिल हैं।

Advertisement

सरकारी दंत महाविद्यालयों और अस्पतालों में भी रिक्त शिक्षक पदों पर नियमित नियुक्ति या प्रोन्नति होने तक संविदा आधार पर नियुक्ति का रास्ता साफ किया गया है।

पैरावेट स्कूल में 6 स्थायी पद बनेंगे

बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, पटना में पैरावेट स्कूल की स्थापना के लिए 4 अनुदेशक और 2 निम्नवर्गीय लिपिक समेत छह पदों के सृजन को मंजूरी मिली। इन पदों पर सालाना करीब ₹45.99 लाख का व्यय भार आएगा।

ग्रामीण परिवारों को 125 दिन रोजगार

बिहार में विकसित भारत-जी राम जी व्यवस्था के तहत ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के अकुशल मजदूरी रोजगार की कानूनी गारंटी है। यह कानून 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू हो चुका है। बिहार कैबिनेट ने इस व्यवस्था से संबंधित शिकायत निवारण नियमावली को भी मंजूरी दी है।

Advertisement

गाद हटेगी, निर्माण में भी इस्तेमाल होगी

कैबिनेट ने बिहार जलस्रोत पुनर्स्थापन एवं गाद प्रबंधन नीति-2026 को मंजूरी दी है। इसके तहत नदियों, बराजों और जलाशयों से जमा गाद हटाकर जल संरचनाओं की क्षमता बहाल करने और निकाली गई गाद का इस्तेमाल निर्माण कार्यों में मिट्टी भराई के लिए करने की व्यवस्था की जाएगी।

जल संसाधन विभाग को बाढ़ और सिंचाई से जुड़े कार्यों के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से ₹1,000 करोड़ की अग्रिम राशि लेने की भी मंजूरी मिली है।

छोटे शहरों तक बढ़ेगा हवाई संपर्क

कैबिनेट ने केंद्र के Modified UDAN Scheme के तहत बिहार में हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और राज्य सरकार के बीच MoU को मंजूरी दी। इसके जरिए नए हवाई मार्गों को वित्तीय सहायता और कम यात्री संख्या वाले मार्गों के शुरुआती संचालन को समर्थन मिलने की व्यवस्था होगी।

Advertisement

राज्य में तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती एवं प्रोन्नति के लिए बिहार राज्य विमानन संवर्ग भर्ती नियमावली-2026 को भी मंजूरी दी गई।

जेल की जमीन पर खुलेंगे पेट्रोल पंप

बिहार की जेलों की खाली जमीन का व्यावसायिक इस्तेमाल करते हुए वहां पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट खोलने की नियमावली को मंजूरी दी गई है। इसके तहत पूर्णिया और मुजफ्फरपुर की केंद्रीय जेल की जमीन पर इंडियन ऑयल, जबकि बक्सर और भागलपुर की जेल की जमीन पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम के माध्यम से पेट्रोल पंप संचालित किए जाने का प्रस्ताव है।

कैबिनेट के फैसलों में ये प्रस्ताव भी शामिल

  • बिहार सूचना आयोग में 2 अतिरिक्त राज्य सूचना आयुक्त पदों का सृजन।
  • ईंट-भट्ठों के बकाया राजस्व के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना।
  • बिहार जिला खनिज फाउंडेशन नियमावली में संशोधन।
  • नागरिक उड्डयन क्षेत्र में भर्ती एवं पदोन्नति के नए नियम।
  • स्वास्थ्य और पशु विज्ञान क्षेत्र में नए पदों का सृजन।
  • जल संसाधन और बाढ़ नियंत्रण से जुड़े कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृतियां।
Continue Reading

ख़बर बिहार

Bihar: भागलपुर में BJP मंडल अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, कनपटी के पास मारी गोली; परिजन बोले- काली पूजा के चंदे के विवाद में वारदात

Published

on

भागलपुर BJP मंडल अध्यक्ष हत्या, उमा भूषण तांती हत्या, भागलपुर क्राइम न्यूज, कुतुबगंज गोलीकांड, भाजपा नेता की हत्या, Bihar Crime News, Bhagalpur Murder News

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में अपराधियों ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष उमा भूषण तांती की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में हुई। गोली सिर के पास लगने से उमा भूषण सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस उन्हें तत्काल मायागंज अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सिटी SDPO समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

बाइक सवार बदमाशों ने रोका, फिर गोली मारने का आरोप

मृतक के भाई अरविंद के मुताबिक, उमा भूषण बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए और उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी कनपटी के पास लगी। परिजनों का आरोप है कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के पीछे काली पूजा के चंदे को लेकर विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

भतीजे ने किशन कुमार पर लगाया आरोप

Advertisement

मृतक के भतीजे अंकित ने दावा किया कि वह भी बाइक से जा रहा था और उमा भूषण दूसरी बाइक से आगे चल रहे थे। इसी दौरान दो लोग बाइक से पहुंचे और उमा भूषण की बाइक रुकवाई।

अंकित के मुताबिक, उनमें से एक की पहचान किशन कुमार के रूप में हुई है, जिसे वह पूर्व वार्ड पार्षद शशि मोदी का भांजा बता रहा है। आरोप है कि बाइक रुकवाने के बाद किशन ने उमा भूषण को गोली मार दी।

पुलिस ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या की वजह को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

1995 से भाजपा से जुड़े थे उमा भूषण

परिजनों के अनुसार, उमा भूषण तांती लंबे समय से भाजपा से जुड़े हुए थे और 1995 से पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वर्ष 2025 में उन्हें भाजपा के श्रीनारायण शाह नगर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक रोहित पांडे समेत पार्टी के स्थानीय नेता मायागंज अस्पताल पहुंचे।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

BPSC TRE 4.0: सरकार का बड़ा फैसला, अब PT और Mains अलग-अलग नहीं होंगे, एक ही परीक्षा होगी; सरकार ने अभ्यर्थियों की मांग मानी

Published

on

BPSC TRE 4, BPSC TRE 4.0, Bihar Teacher Recruitment, TRE 4 Single Exam, Samrat Choudhary, BPSC Teacher Vacancy, Bihar Teacher Vacancy 2026, TRE 4 Exam Date, बिहार शिक्षक भर्ती, बीपीएससी TRE 4, TRE 4 एकल परीक्षा

पटना: बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सरकार ने अभ्यर्थियों की बड़ी मांग मान ली है। अब TRE 4 में PT और Mains की दो अलग-अलग परीक्षाएं नहीं होंगी। भर्ती परीक्षा एकल चरण में आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की।

पटना में छात्र नेताओं और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में 10 बिंदुओं पर सहमति बनी। सरकार के इस फैसले के बाद गर्दनीबाग में चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन भी खत्म हो गया।

TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती होनी है। BPSC के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू होगी और अभ्यर्थी 30 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। परीक्षा की तारीख अक्टूबर में घोषित किए जाने की संभावना है और परीक्षा दिसंबर-जनवरी के दौरान हो सकती है।

5 लाख तक अभ्यर्थी हुए तो एक दिन में परीक्षा

सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक परीक्षा की तारीख और शिफ्टों का निर्धारण आवेदन आने के बाद किया जाएगा। अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर परीक्षा एक या दो दिन में कराई जा सकती है। यानी TRE-4 में ‘एकल परीक्षा’ का मतलब PT और Mains को हटाकर एक ही चयन परीक्षा है। यह जरूरी नहीं कि सभी अभ्यर्थियों की परीक्षा एक ही दिन हो।

Advertisement

परीक्षा सुधार के लिए बनेगी विशेषज्ञ कमेटी

सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार के लिए परीक्षा सुधार पर विशेषज्ञ समिति बनाने का फैसला किया है। इसकी अध्यक्षता पटना हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश करेंगे। यह कमेटी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी शिकायतों और सुझावों पर विचार करेगी। अभ्यर्थी अपने पक्ष और संबंधित साक्ष्य कमेटी के सामने रख सकेंगे।

छात्रों की समस्याओं के लिए पोर्टल और शिविर

सरकार ने अभ्यर्थियों की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विद्यार्थी सहयोग पोर्टल और विद्यार्थी सहयोग शिविर शुरू करने का फैसला भी किया है। सरकार के मुताबिक इन माध्यमों से छात्रों की समस्याओं का समाधान 30 दिनों के भीतर करने की व्यवस्था की जाएगी।

10 बिंदुओं पर बनी सहमति

Advertisement
  1. BPSC और अन्य भर्ती परीक्षाएं तय समय पर कराने पर जोर।
  2. परीक्षा सुधार के लिए हाईकोर्ट के जज की अध्यक्षता में विशेषज्ञ कमेटी।
  3. लाइब्रेरियन की भर्ती जल्द शुरू करने का निर्णय।
  4. संविदा कर्मचारियों के अंक और वेटेज के लिए अलग कोटे के निर्धारण पर हाईलेवल कमेटी।
  5. भर्ती प्रक्रियाओं में अधिकतम स्तर पर डोमिसाइल नीति लागू करने का निर्णय।
  6. अधिकतम आयु सीमा से जुड़े मुद्दे विशेषज्ञ कमेटी के सामने रखे जाएंगे।
  7. सभी भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी कर उसका सख्ती से पालन होगा।
  8. प्रश्नपत्र, OMR शीट और उत्तर पुस्तिका में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उपायों पर कमेटी विचार करेगी।
  9. AEDO, सेनेटरी इंस्पेक्टर आदि परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों की जांच EOU करेगी।
  10. सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शी, निष्पक्ष और जवाबदेह व्यवस्था सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।

‘एक अभ्यर्थी-एक परिणाम’ पर भी होगी कार्रवाई

बैठक में One Candidate, One Result की मांग पर भी नियमानुसार आगे की कार्रवाई करने पर सहमति बनी है। इसका मकसद एक ही अभ्यर्थी के अलग-अलग श्रेणियों की चयन सूची में आने के कारण पदों के खाली रह जाने की समस्या को कम करना है।

क्यों हुआ था विवाद?

TRE-4 को लेकर BPSC ने पहले PT और Mains के दो चरणों में परीक्षा कराने का फैसला किया था। आयोग का तर्क था कि दो स्तरीय परीक्षा से चयन प्रक्रिया बेहतर होगी और पूर्व में सामने आए पेपर लीक के मामलों को देखते हुए परीक्षा की सुरक्षा मजबूत की जा सकेगी।

अभ्यर्थी इसके विरोध में थे। उनकी प्रमुख मांगों में एकल परीक्षा, परीक्षा में पारदर्शिता और भर्ती प्रक्रिया को समय पर पूरा करना शामिल था। आंदोलन के बाद सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच बातचीत हुई और अब एकल परीक्षा पर सहमति बन गई है।

32,388 पदों पर होगी भर्ती

Advertisement

BPSC के TRE-4 विज्ञापन के मुताबिक शिक्षा विभाग में कुल 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती की जानी है।

  • कक्षा 1-5: 3,847 पद
  • कक्षा 6-8: 8,563 पद
  • कक्षा 9-10: 3,877 पद
  • कक्षा 11-12: 16,101 पद
Continue Reading

ख़बर बिहार

BPSC TRE 4.0 पर बड़ा अपडेट: PT-मेंस और निगेटिव मार्किंग जारी रहेगी, दिसंबर-जनवरी में परीक्षा

Published

on

BPSC, BPSC TRE 4.0, Bihar Teacher Recruitment, TRE 4 Exam, AEDO Exam, BPSC News, Bihar News, Teacher Vacancy, BPSC Exam

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षाओं को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच आयोग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE 4.0 को लेकर अभ्यर्थियों की कई शंकाओं का जवाब दिया है। आयोग ने साफ किया है कि TRE 4.0 में PT और मेंस दोनों परीक्षाएं होंगी और निगेटिव मार्किंग भी जारी रहेगी।

BPSC के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने सोमवार को कहा कि TRE 4.0 को लेकर कई तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और अन्य एजेंसियों से मिले सुझावों के आधार पर PT-मेंस कराने का फैसला लिया गया है। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।

निगेटिव मार्किंग भी नहीं हटेगी

परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि TRE 4.0 में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था भी बनी रहेगी। आयोग का कहना है कि परीक्षा प्रक्रिया में ये दोनों व्यवस्थाएं अभ्यर्थियों की तैयारी और परीक्षा की निष्पक्षता को ध्यान में रखकर तय की गई हैं।

AEDO और TRE 4 की परीक्षा कब होगी?

Advertisement

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) और TRE 4.0 की परीक्षा को लेकर भी आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है।परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक, AEDO की परीक्षा के लिए दोबारा फॉर्म भरवाए जाएंगे। दोनों परीक्षाएं दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 के बीच आयोजित किए जाने की तैयारी है। यानी अभ्यर्थियों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए अब सीमित समय रहेगा।

असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती का रिजल्ट कोर्ट केस के कारण अटका

असिस्टेंट इंजीनियर भर्ती परीक्षा के परिणाम को लेकर भी आयोग ने स्थिति स्पष्ट की है। राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कोर्ट केस का निपटारा होने तक संबंधित परिणाम जारी करने की दिशा में आयोग स्तर से कार्रवाई संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि अंतिम विकल्प के तौर पर एडवोकेट जनरल से कानूनी मंतव्य मांगा गया है। करीब एक सप्ताह में कानूनी राय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि आवेदन की अंतिम तिथि तक आने वाली सभी याचनाओं को प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

TRE 4.0 को लेकर छात्रों में क्यों है नाराजगी?

TRE 4.0 में PT और मेंस की व्यवस्था तथा निगेटिव मार्किंग को लेकर अभ्यर्थियों के बीच सवाल उठ रहे हैं। इसी को लेकर छात्र आंदोलन भी कर रहे हैं। आयोग ने अब स्पष्ट कर दिया है कि PT-मेंस और निगेटिव मार्किंग के फैसले में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending