खेल खिलाड़ी
ICC Women’s T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया, प्लेयर ऑफ द मैच रहीं जेमिमा

IND W vs PAK W T20 World Cup: टीम इंडिया ने रविवार को महिला टी20 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 149 रन बनाए। जवाब में भारत ने 19वें ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। जेमिमा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने मैच में अपने टी20 करियर का 10वां अर्धशतक लगाया।
https://twitter.com/ICC/status/1624803783753576449?s=20&t=pAeaJ_EVGJIsz9sQWuOfzg
भारत को आखिरी तीन ओवर में जीत के लिए 28 रन की जरूरत थी। 18वें ओवर में ऋचा ने लगातार तीन चौके जड़कर मैच का रुख बदल दिया। इसके बाद 19वें ओवर में जेमिमा ने तीन चौके लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर जेमिमा को अर्धशतक के लिए एक रन चाहिए थे। उन्होंने चौका लगाकर अपना अर्धशतक भी पूरा किया और टीम इंडिया को जीत भी दिला दी।
https://twitter.com/BCCIWomen/status/1624808434041491456?s=20&t=pAeaJ_EVGJIsz9sQWuOfzg
भारतीय टीम अब 15 फरवरी को वेस्टइंडीज से भिड़ेगी। पाकिस्तान पर जीत के बाद ग्रुप-बी में टीम इंडिया दो अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। इंग्लैंड की टीम दो अंक और बेहतर रन रेट के साथ शीर्ष पर है। वहीं, पाकिस्तान चौथे स्थान पर है। टीम पाकिस्तान 15 फरवरी को आयरलैंड से भिड़ेगी।
खेल खिलाड़ी
khelo india tribal games 2026: छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, झारखंड को हराकर महिला फुटबॉल में जीता स्वर्ण

Raipur: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में टीम ने झारखंड को 1-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच शुरुआत से ही कड़ी टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ तक मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा, जहां दोनों टीमों ने मजबूत डिफेंस और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया।
दूसरे हाफ में छत्तीसगढ़ की टीम ने आक्रामक रणनीति अपनाई और मैच के 61वें मिनट में कप्तान किरण पिस्दा ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह गोल ही मैच का निर्णायक क्षण साबित हुआ। इसके बाद टीम ने बेहतरीन डिफेंस करते हुए अंत तक बढ़त बनाए रखी और खिताब अपने नाम कर लिया।
इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ की टीम ने न केवल स्वर्ण पदक जीता, बल्कि घरेलू दर्शकों के सामने अपनी श्रेष्ठता भी साबित की। कप्तान किरण पिस्दा ने जीत के बाद कहा कि यह उनके लिए बेहद खास पल है और दर्शकों का समर्थन टीम के लिए बड़ी ताकत बना।
खेलों के अन्य मुकाबलों में भी छत्तीसगढ़ ने दमदार प्रदर्शन किया। पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में टीम ने रजत पदक जीता, जबकि 1500 मीटर दौड़ में मनीष कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 में देशभर के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के हजारों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन ने जनजातीय क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने का काम किया है।
खेल खिलाड़ी
Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का दम, वेटलिफ्टिंग में रिशिका कश्यप ने जीता सिल्वर, लकी मरकाम को ब्रॉन्ज

Khelo India Tribal Games 2026: रायपुर में आयोजित ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का नाम रोशन किया। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित वेटलिफ्टिंग स्पर्धाओं में स्थानीय खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।
रिशिका कश्यप का सिल्वर, घरेलू दर्शकों में उत्साह
महिला 86 किलोग्राम वर्ग में छत्तीसगढ़ की Rishika Kashyap ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। उन्होंने कुल 121 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें स्नैच में 55 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 71 किग्रा शामिल रहा। इस स्पर्धा में महाराष्ट्र की साक्षी बुरकुले ने 150 किलोग्राम के साथ स्वर्ण और असम की बिटुपुना देओरी ने कांस्य पदक जीता।
लकी बाबू मरकाम ने दिलाया ब्रॉन्ज
पुरुष 110 किलोग्राम वर्ग में छत्तीसगढ़ के Lucky Babu Markam ने 261 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया। उनका यह प्रदर्शन घरेलू दर्शकों के लिए गर्व का क्षण रहा।
टीम प्रदर्शन में भी छत्तीसगढ़ चमका
वेटलिफ्टिंग के समापन पर घोषित टीम परिणामों में महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ सेकेंड रनरअप रहा। वहीं पुरुष वर्ग में अरुणाचल प्रदेश ओवरऑल चैम्पियन बना।
जनजातीय खिलाड़ियों को मिला बड़ा मंच
पूरे आयोजन में देशभर के खिलाड़ियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। छत्तीसगढ़ में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता ने जनजातीय अंचलों की प्रतिभाओं को बड़ा मंच दिया है। खिलाड़ियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का मौका मिलता है।
खेल खिलाड़ी
Khelo India Tribal Games 2026: 94 किग्रा वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल के लालू ताकू ने जीता गोल्ड

Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ में वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के सीनियर पुरुष 94 किलोग्राम वर्ग में शानदार मुकाबला देखने को मिला। पंडित रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में आयोजित इस स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। अरुणाचल प्रदेश के Lalu Taku ने कुल 250 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 110 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 140 किलोग्राम उठाकर प्रतियोगिता में दबदबा कायम रखा।
टॉप-3 में इन खिलाड़ियों का जलवा
- सिल्वर मेडल: P Mani Shankar (आंध्र प्रदेश) – 244 किग्रा
- ब्रॉन्ज मेडल: Khemraj (हिमाचल प्रदेश) – 232 किग्रा
अन्य खिलाड़ियों का प्रदर्शन
असम के समुंद्रा दोइमारी और झारखंड के हर्ष कुमार हेम्ब्रम ने 225-225 किलोग्राम वजन उठाया, लेकिन पदक से चूक गए। मध्य प्रदेश के किशन भुरिया 218 किलोग्राम के साथ छठे स्थान पर रहे। छत्तीसगढ़ के Viravi Khusro ने 160 किलोग्राम के साथ सातवां स्थान हासिल किया, जबकि तेलंगाना के वी. अरुण 113 किलोग्राम के साथ आठवें स्थान पर रहे।
जनजातीय प्रतिभाओं को मिल रहा मंच
इस प्रतियोगिता ने एक बार फिर साबित किया कि देश के दूर-दराज जनजातीय क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ जैसे आयोजन इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
खेल खिलाड़ी
Raipur: ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का आगाज, 2500 खिलाड़ी, 30 राज्यों की भागीदारी

Khelo India Tribal Games 2026: छत्तीसगढ़ में जनजातीय खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के उद्देश्य से देश के पहले ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ हुआ। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आयोजन की शुरुआत की। यह खेल महाकुंभ 25 मार्च से 3 अप्रैल तक रायपुर, बस्तर और सरगुजा में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देशभर के 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से करीब 2500 खिलाड़ी 9 खेल विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक है और इससे देश में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी।
CM साय बोले- खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया आसमान
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गर्व का क्षण है कि प्रभु श्रीराम के ननिहाल में इस आयोजन का शुभारंभ हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य में खेल अधोसंरचना और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ‘मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन’ के तहत 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। साथ ही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ओलंपिक पदक विजेताओं को करोड़ों रुपये की इनाम राशि दी जा रही है।
बस्तर-सरगुजा में खेलों का बढ़ता क्रेज
मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर ओलंपिक में 4 लाख और सरगुजा ओलंपिक में साढ़े तीन लाख लोगों की भागीदारी इस बात का प्रमाण है कि जनजातीय क्षेत्रों में खेलों के प्रति गहरी रुचि है। उन्होंने यह भी कहा कि आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली भी अब खेलों के जरिए मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
खेल हस्तियों की मौजूदगी से बढ़ा गौरव
आयोजन में हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की और ओलंपिक पदक विजेता साइखोम मीराबाई चानू की उपस्थिति ने कार्यक्रम को खास बनाया। खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की हस्तियां शामिल हुईं। केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया ने कहा कि ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों से देश में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिला है। अब जनजातीय क्षेत्रों की प्रतिभाएं भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं।
जनजातीय गौरव और संस्कृति का संगम
मुख्यमंत्री ने देशभर से आए खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ जनजातीय शौर्य और संस्कृति की भूमि है। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर और गेंद सिंह जैसे नायकों को याद करते हुए खिलाड़ियों को नवा रायपुर स्थित जनजातीय संग्रहालय देखने का आग्रह किया।
खेल खिलाड़ी
नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026: रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर में 3000 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

National tribal games 2026: छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे नेशनल ट्राइबल गेम्स 2026 में देशभर के जनजातीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के करीब 3000 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिनमें छत्तीसगढ़ के 164 खिलाड़ी भी शामिल हैं।
3 शहरों में होंगे मुकाबले
टूर्नामेंट के मुकाबले तीन प्रमुख शहरों में आयोजित होंगे-
- रायपुर
- जगदलपुर
- अंबिकापुर
राजधानी रायपुर में 5 प्रमुख खेल आयोजित होंगे-
- हॉकी
फुटबॉल
तैराकी
तीरंदाजी
वेट-लिफ्टिंग
हॉकी मुकाबले सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में होंगे। जबकि फुटबॉल मैच पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान और स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा में खेले जाएंगे।
जगदलपुर और अंबिकापुर में ये स्पर्धाएं होंगी-
- Jagdalpur में एथलेटिक्स
- Ambikapur में कुश्ती
- पारंपरिक खेल भी शामिल
इस बार डेमो गेम्स के रूप में दो पारंपरिक खेल भी शामिल किए गए हैं-
- कबड्डी (रायपुर)
- मलखंब (अंबिकापुर)
कबड्डी मुकाबले सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर किकेट स्टेडिम में होंगे। इसको लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारियां हो रही हैं। तीनों शहरों में खेल स्थलों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा रहा है। इस आयोजन से न सिर्फ खिलाड़ियों को मंच मिलेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान भी मिलेगी।
ख़बर छत्तीसगढ़5 hours agoRaipur: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का भव्य समापन आज, CM साय मुख्य अतिथि, मेरीकॉम और बाइचुंग भूटिया रहेंगे शामिल
ख़बर मध्यप्रदेश5 hours agoBhopal: एमपी बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म, 10वीं-12वीं के नतीजे 7 से 12 अप्रैल के बीच संभव
खेल खिलाड़ी20 hours agokhelo india tribal games 2026: छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, झारखंड को हराकर महिला फुटबॉल में जीता स्वर्ण















