खेल खिलाड़ी
Women’s T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा भारत का सपना, 5 रन से हारी टीम इंडिया
IND vs AUS, Women’s T20 World Cup semifinal: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। सेमीफाइनल मैच में टीम ऑस्ट्रेलिया ने बेथ मूनी (54 रन) और मेग लेनिंग (नाबाद 49 रन) के अर्धशतक की बदौलत भारत को 173 रनों का टारगेट दिया था। भारत की तरफ से शिखा पांडे ने 32 रन देकर दो विकेट और दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने एक-एक विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया कप्तान हरमनप्रीत कौर की अर्धशतकीय पारी (52) और जेमिमा रोड्रिग्ज के 43 रन के बावजूद 20 ओवर में 167 रन का स्कोर ही कर सकी। इस तरह एक बार फिर आईसीसी टूर्नामेंट में भारत एक कदम से चूक गई।
ऑस्ट्रेलिया है भारत के सामने रोड़ा
टीम इंडिया और वर्ल्ड कप खिताब के बीच में कोई सबसे बड़ा रोड़ा है, तो वो ऑस्ट्रेलिया है। दोनों टीमें इस राउंड में 5 बार आमने-सामने आ चुकी हैं। जिसमें से 4 बार भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया से हारी है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 7वीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है। इनमें से उसने 5 बार खिताब पर कब्जा जमाया है।
खेल खिलाड़ी
D Gukesh: कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट जीत 17 साल के डी गुकेश ने रचा इतिहास, गैरी कास्परोव का तोड़ा रिकॉर्ड
Candidates Chess 2024: भारत के डी गुकेश ने 17 साल की उम्र में कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट जीतकर रूस के गैरी कास्परोव का 40 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस जीत के साथ गुकेश कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट में वर्ल्ड चैंपियन को चुनौती देने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। अब गुकेश को इस साल के आखिर में चीन के मौजूदा वर्ल्ड कप चैंपियन डिंग लिरिन के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।
गुकेश से पहले रूस के गैरी कास्परोव के नाम सबसे कम उम्र में कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट जीतने का रिकॉर्ड दर्ज था। कास्परोव ने 1984 में अपने ही देश के नातोली कारपोव को 22 साल की उम्र में हराकर क्वालिफाई किया था। जबकि डी गुकेश ने 17 साल की उम्र में ही यह कारनामा कर दिखाया है।
बता दें कि कैंडिडेट्स चेस टूर्नामेंट जीतने वाले डी गुकेश दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। गुकेश से पहले भारत के विश्वनाथन आनंद ने इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था।
खेल खिलाड़ी
IND VS ENG: धर्मशाला टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हराया, 4-1 से जीती सीरीज
IND VS ENG: धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 64 रन से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-1 से जीत ली। गुरुवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहली पारी में इंग्लैंड 218 और टीम इंडिया 477 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत को दूसरी पारी में 259 रन का बढ़त मिली। इसके जवाब में इंग्लैंड टीम 195 रन पर ही सिमट गई। इस तरह इंग्लिश टीम को पारी और 64 रन से हार का सामना करना पड़ा। रविचंद्रन अश्विन ने मैच में 9 विकेट लिए।
होम ग्राउंड पर टीम इंडिया ने लगातार 17वीं सीरीज जीती
भारत की घरेलू मैदानों पर पिछले 12 साल में ये लगातार 17वीं सीरीज जीत है। होम ग्राउंड पर सबसे ज्यादा सीरीज जीतने का रिकॉर्ड पहले से भारतीय टीम के नाम है। ऑस्ट्रेलिया लगातार 10 सीरीज जीतकर दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया घर में 2012 के बाद कोई भी सीरीज नहीं हारी है। 2012 में इंग्लैंड ने ही भारत को सीरीज में 2-1 से हराया था। उसके बाद से टीम इंडिया अपने घर में कोई भी सीरीज नहीं हारी है।
Sela tunnel: देश को मिली सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बनी सबसे लंबी सुरंग, चीन को हुई टेंशन
खेल खिलाड़ी
BCCI: सालाना कॉन्ट्रेक्ट में नहीं मिली इन खिलाड़ियों को एंट्री, जानें किस खिलाड़ी को मिली कौन सी ग्रेड
BCCI: बीसीसीआई ने साल 2023-24 के लिए सीनियर मेंस टीम के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया है। इसमें कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी गई है। इस बार की लिस्ट में ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, चेतेश्वर पुजारा, शिखर धवन, उमेश यादव और युजवेंद्र चहल को शामिल नहीं किया गया है। यह सभी खिलाड़ी पिछले कुछ समय से नेशनल टीम से बाहर हैं। पिछली बार की तरह इस बार भी ए प्लस ग्रेड में सिर्फ चार खिलाड़ी-रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं।
Grade A+
Rohit Sharma, Virat Kohli, Jasprit Bumrah and Ravindra Jadeja.#TeamIndia
— BCCI (@BCCI) February 28, 2024
डोमेस्टिक क्रिकेट न खेलना ईशान-श्रेयस को पड़ा भारी
ईशान और श्रेयस को रणजी ट्रोफी में खेलने के निर्देशों का पालन नहीं करना भारी पड़ा। राष्ट्रीय टीम में नहीं होने के बावजूद इन दोनों खिलाड़ियों ने डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेला। ईशान निजी कारणों से साउथ अफ्रीका के दौरे के बीच में से स्वदेश लौट आए थे और इसके बाद से वह नैशनल टीम से बाहर हैं। बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी करते हुए एक बार फिर साफ तौर पर कहा है कि सभी खिलाड़ी जब राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हों तो वे घरेलू क्रिकेट में खेलने को प्राथमिकता दें।
इन खिलाड़ियों का हुआ प्रमोशन
फास्ट बॉलर मोहम्मद सिराज को ग्रेड बी से ग्रेड ए में प्रमोट किया गया है। जबकि अक्षर पटेल को ग्रेड ए से निकालकर ग्रेड बी में डाला गया है। अक्षर के अलावा सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव और यशस्वी जायसवाल को ग्रेड बी में रखा गया है। पंत पिछले साल ग्रेड ए में थे, लेकिन दिसंबर 2022 में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्होंने कोई क्रिकेट मैच नहीं खेला है, इसलिए उन्हें ग्रेड बी में रखा गया है।
बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (अक्टूबर 2023 से सितंबर 2024 तक) पाने वाले खिलाड़ी
ए प्लस ग्रेड(कॉन्ट्रैक्ट राशि-सालाना 7 करोड़ रुपए)
रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमरा, रविंद्र जाडेजा
ए ग्रेड(कॉन्ट्रैक्ट राशि-सालाना 5 करोड़ रुपए)
आर अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमान गिल और हार्दिक पंड्या
बी ग्रेड (कॉन्ट्रैक्ट राशि-सालाना 3 करोड़ रुपए)
सूर्य कुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जायसवाल
सी ग्रेड(कॉन्ट्रैक्ट राशि-सालाना 1 करोड़ रुपए)
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और रजत पाटीदार
खेल खिलाड़ी
Virat Kohli: विराट-अनुष्का दूसरी बार बने पैरेंट्स, अनुष्का ने दिया बेटे को जन्म
Akaay: टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। हालांकि उन्होंने इसकी जानकारी आज 20 फरवरी को इंस्टाग्राम पोस्ट पर दी। विरुष्का ने अपने बेटे का नाम अकाय (Akaay) रखा है। विराट-अनुष्का के पहले से एक बेटी है। जिसका नाम वामिका है। कपल ने कहा- आपकी दुआओं की दरकार है। कृपया इस वक्त हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।
साल 2017 में हुई थी दोनों की शादी
विराट-अनुष्का ने साल 2017 में शादी की थी। इसके चार साल बाद 2021 में अनुष्का शर्मा ने मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज से विराट ब्रेक पर हैं। शुरुआती तीन मुकाबलों में विराट टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। फिलहाल ये तय नहीं है कि विराट सीरीज के शेष दो मुकाबलों के लिए टीम इंडिया का हिस्सा होंगे या नहीं।
Jammu Kashmir: देश को मिली सबसे लंबी रेलवे सुरंग, कश्मीर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रुिक ट्रेन
खेल खिलाड़ी
IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में भारत ने रचा इतिहास, दर्ज की टेस्ट में सबसे बड़ी जीत, सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल की
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की सीरीज के तीसरे मैच में भारत ने 434 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। राजकोट में खेले गए मुकाबले की पहली पारी में भारतीय टीम ने 445 रन बनाए। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 319 रन बना सकी। भारत को 126 रन की लीड मिली। दूसरी पारी में भारत ने 430 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और बेन स्टोक्स की टीम को 557 रन का लक्ष्य थमाया। इसका पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
टेस्ट में भारत की अब तक सबसे बड़ी जीत
राजकोट में खेले गए टेस्ट मुकाबले में भारत ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 2021 में खेले गए मैच में भारत ने 372 रन से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत ने 337 रन से मुकाबला अपने नाम किया था। 2016 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 321 रन से मात दी थी। इसके अलावा 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने मोहाली में 320 रन से जीत दर्ज की थी।
122 रनों पर सिमटा इंग्लैंड
दूसरी पारी में बैजबॉल के लिए मशहूर इंग्लैंड की टीम कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई। मार्क वुड के अलावा कोई भी बल्लेबाज 20 रन से अधिक का स्कोर नहीं तैयार कर पाया। जैक क्रॉली 11 और बेन डकेट चार रन बनाकर आउट हुए। कप्तान बेन स्टोक्स सिर्फ 15 रन बना सके। उन्हें कुलदीप यादव ने आउट किया। इसके अलावा ओली पोप ने तीन, रुट ने सात, बेयरस्टो ने चार, बेन फोक्स ने 16, रेहान अहमद ने शून्य, टॉम हार्टले ने 16 रन बनाए। वहीं, जेम्स एंडरसन एक रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड 122 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने पांच और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। वहीं, बुमराह और अश्विन को एक-एक सफलता मिली।
यशस्वी जायसवाल का डबल धमाका
यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन करते हुए राजकोट टेस्ट में दोहरा शतक लगाया। उन्होंने लगातार दूसरे टेस्ट मैच में दोहरा शतक जड़ा है। यशस्वी ने टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी में नाबाद 214 रन बनाए। उन्होंने 236 गेंदों का सामना करते हुए 14 चौके और 12 छक्के लगाए। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए थे। इस दौरान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा ने शतक लगाया था। वहीं इसके बाद 430 रन बनाकर दूसरी पारी घोषित कर दी। इस दौरान यशस्वी ने दोहरा शतक जड़ा।
-
ख़बर मध्यप्रदेश14 hours ago
PM Modi: पूर्व सीएम शिवराज के लिए पीएम मोदी ने कह दी बड़ी बात, विरासत टैक्स पर कांग्रेस को घेरा
-
ख़बर मध्यप्रदेश19 hours ago
MP Board Result 2024: 10 वीं बोर्ड में अनुष्का अग्रवाल, 12वीं बोर्ड में अंशिका मिश्रा और मुस्कान दांगी ओवरऑल टॉपर
-
ख़बर छत्तीसगढ़16 hours ago
CG Board Result 2024: छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं, 12वीं परीक्षा के रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, जानें कब आएगा रिजल्ट