खेल खिलाड़ी
Chhattisgarh: वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Raipur: वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने आज मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि “छत्तीसगढ़ मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यहीं की मिट्टी, यहां के लोग, यहां की शिक्षा और संस्कारों ने मुझे यह मुकाम हासिल करने की ताकत दी है।”यह कहना था विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट और छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का, जिन्होंने आज मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर अपनी खुशियां साझा कीं।
मुख्यमंत्री साय ने आकांक्षा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “आपकी सफलता पूरे छत्तीसगढ़ की सफलता है। महिला क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप अभियान में छत्तीसगढ़ की बेटी के शामिल होने से प्रदेशवासियों को यह महसूस हुआ कि हम सभी इस जीत में सहभागी हैं।”इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आकांक्षा को मेडल पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस उपलब्धि को देखते हुए मुख्यमंत्री साय ने आकांक्षा को 10 लाख रुपये की सम्मान राशि प्रदान करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री साय ने आकांक्षा सत्यवंशी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि “आपने यह सिद्ध कर दिया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आपकी सफलता आने वाली पीढ़ियों की बेटियों को प्रेरित करेगी।”उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल, शिक्षा और कौशल विकास के अवसरों को विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि और भी युवा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल अलंकरण सम्मान को पुनः प्रारंभ कर रही है। साथ ही, ओलंपिक में शामिल होने वाले और पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सुदूर अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ‘बस्तर ओलंपिक’ जैसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार का लक्ष्य अपने खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिसके लिए कई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।
फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री के साथ इस ऐतिहासिक जीत की खुशी साझा करते हुए कहा, “वर्ल्ड कप जीतना भारतीय महिला टीम की सफलता के साथ ही छत्तीसगढ़ का भी सम्मान है। मुझे गर्व है कि मैं अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए इस जीत में योगदान दे पाई।” उन्होंने बताया कि यद्यपि वे मैदान में सक्रिय खिलाड़ी के रूप में नहीं थीं, लेकिन खिलाड़ियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य, फिटनेस और रिकवरी को बनाए रखने की जिम्मेदारी उनकी रही।“मैं अपनी टीम के साथ हमेशा चट्टान की तरह खड़ी रही। यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं टीम को जीत तक पहुंचाने की यात्रा में साथ रही।”
नियमित दिनचर्या, संयमित खानपान और योग — फिट रहने का मंत्र
वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय महिला फिजियाथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने मुख्यमंत्री के साथ खिलाड़ियों की फिटनेस पर विस्तृत चर्चा की। महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत में छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी बतौर फिजियोथेरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ टीम के साथ रहीं और खिलाड़ियों की फिटनेस व मानसिक मजबूती को बनाए रखने में अहम योगदान दिया।आकांक्षा सत्यवंशी ने बतौर फिजियोथेरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट, भारतीय टीम का हिस्सा बनकर खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
दुर्ग की रहने वाली है आकांक्षा
दुर्ग में जन्मी आकांक्षा का परिवार रायपुर में निवासरत है, जबकि उनका पैतृक गांव कवर्धा है। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा और फिजियोथेरेपी में बैचलर की पढ़ाई छत्तीसगढ़ में पूरी की, जबकि मास्टर्स डिग्री कटक से प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उनका झुकाव खेल और फिजियो साइंस के प्रति स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा था। साल 2019 में आकांक्षा ने छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट टीम (CSCS) के साथ बतौर फिजियोथेरेपिस्ट अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की। केवल छह वर्षों के छोटे से सफर में उन्होंने अपने समर्पण, मेहनत और प्रोफेशनलिज़्म के बल पर राष्ट्रीय खेल जगत में विशेष पहचान बनाई। साल 2022 में उन्हें भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के साथ वर्ल्ड कप अभियान में शामिल किया गया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों की फिटनेस मैनेजमेंट, रिकवरी सेशन, मानसिक दृढ़ता और ऊर्जा संतुलन पर विशेष ध्यान दिया, जिसके परिणामस्वरूप टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
खेल खिलाड़ी
IND Vs SA T20: भारत ने तीसरे टी20 मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त

IND Vs SA T20: भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। रविवार शाम धर्मशाला में खेले गए इस मैच में भारतीय टीम ने 118 रन का टारगेट 15.5 ओवर में तीन विकेट पर चेज कर लिया। शिवम दुबे ने लगातार दो बाउंड्री लगाकर भारतीय टीम को जीत दिला दी। वे 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 12, अभिषेक शर्मा ने 35 और शुभमन गिल ने 28 रन बनाए।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम 117 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने महज 7 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे। क्विंटन डी कॉक एक रन, रीजा हेंड्रिक्स जीरो और डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन बनाकर आउट हुए।
ऐडन मार्करम ने एक छोर से पारी को संभाले रखा, लेकिन, वे 46 बॉल पर 61 रन बनाकर आउट हो गए। उनके अलावा, डोनेवान फरेरा ने 20 रन का योगदान दिया। भारत से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला।
जवाबी पारी में भारतीय ओपनर्स ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई। अभिषेक-गिल की जोड़ी ने 31 बॉल पर 68 रन की साझेदारी कर डाली। अभिषेक (18 बॉल पर 35 रन) के आउट होने के बाद उतरे तिलक वर्मा भारत को जिताकर वापस लौटे। उन्होंने नाबाद 26 रन की पारी खेली। अर्शदीप सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच मिला।
खेल खिलाड़ी
Chhattisgarh: जशपुर में बनेगी अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी, 20.53 करोड़ की मिली स्वीकृति

Jashpur: अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी का मतलब ऐसी अकादमी से है जहां खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और बेहतरीन सुविधाएं (जैसे हॉस्टल, इनडोर/आउटडोर रेंज) मिलती हैं, ताकि वे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जशपुर जिले को एक और बड़ी सौगात मिली है। जिले के बगीचा विकासखंड के पंडरा पाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी (आर्चरी सेंटर) के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है।इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण हेतु एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड से 20.53 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
युवा तीरंदाजों के लिए एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र बनेगा
नई तीरंदाजी अकादमी बनने से जिले के ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं मिलेंगी। यह पहल आने वाले समय में जशपुर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतिभाओं का हब बनाने में निर्णायक साबित होगी। मुख्यमंत्री साय की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें विश्व पटल तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता का यह एक और बड़ा उदाहरण है। अकादमी के बनने से जशपुर न केवल खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा, बल्कि यह देश के युवा तीरंदाजों के लिए एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभरेगा। यह पहल खेलों के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा हैं।
वित्तीय सहयोग एनटीपीसी के सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग से
तीरंदाजी अकादमी के निर्माण में एनटीपीसी लिमिटेड अपनी कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा। यहां आउटडोर और वातानुकूलित इनडोर तीरंदाजी रेंज, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास जैसे निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।जशपुर के युवाओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।
खेल खिलाड़ी
IND Vs SA: भारत ने पहले टी20 में साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया, हार्दिक ने लगाई शानदार फिफ्टी

IND vs SA 1st T20: कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए भारत और साउथ INके बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया ने नौवीं बार कोई टी-20 मैच में 100 रन या इससे ज्यादा के अंतर से जीत हासिल की है। दूसरा टी-20 मैच 11 दिसंबर को चंडीगढ़ में खेला जाएगा।
मंगलवार को कटक के बाराबाती स्टेडियम में साउथ अफ्रीका ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने हार्दिक पंड्या की शानदार फिफ्टी के दम पर 6 विकेट खोकर 175 रन बनाए। हार्दिक ने 28 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 59 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 26 और अक्षर पटेल ने 23 रन की पारी खेली। साउथ अफ्रीका से लुंगी एनगिडी को 3 और लुथो सिपामला को 2 विकेट मिले।
टीम इंडिया के 176 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी मेहमान टीम साउथ अफ्रीका सिर्फ 74 रन बनाकर ही सिमट गई। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए। 7 प्लेयर्स तो 10 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकें। भारत से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को 1-1 विकेट मिला।
खेल खिलाड़ी
Smriti Mandhana: महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी अब नहीं होगी, इंस्टाग्राम पर दोनों ने दिया अपडेट

Smriti Mandhana Wedding Cancelled: भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर सिंगर पलाश मुछाल ने अपनी शादी टूटने की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। दोनों ने एक ही समय पर इंस्टाग्राम पर स्टोरी के माध्यम से शादी टूटने की जानकारी दी है। दोनों की शादी 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में होने वाली थी, मेहंदी से लेकर हल्दी की रस्में तक पूरी हो चुकी थीं, लेकिन 23 नवंबर की सुबह स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आने के बाद शादी पोस्टपोन कर दी गई थी। शादी टलने के बाद से ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के दावे किए जाने लगे थे। अब आखिरकार दोनों ने शादी टूट जाने की पुष्टि कर दी है।
शादी टूट गई है, निजता का सम्मान करें- स्मृति
स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए लिखा कि वो अपने निजी मामलों को खुद तक सीमित रखना चाहती हैं। उन्होंने लिखा, “पिछले कुछ हफ्तों में मेरे व्यक्तिगत जीवन को लेकर अलग-अलग तरह की बातें सामने आई हैं। मुझे लगता है कि इस पर मेरे द्वारा सब स्पष्ट कर देना उचित होगा। मैं बहुत निजी व्यक्ति हूं और उसी तरह रहना चाहती हूं। मैं यह बता देना चाहती हूं कि शादी टूट गई है।” स्मृति ने लोगों से यह भी आग्रह किया कि दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें।
वहीं पलाश मुछाल ने भी इंस्टा स्टोरी में लिखा- मैंने अपने जीवन में आगे बढ़ने और अपनी निजी रिश्ते से पीछे हटने का फैसला किया है। मेरे लिए यह बहुत मुश्किल स्थिति रही है, खासकर तब जब लोग बिना किसी आधार के फैल रही अफवाहों पर इतनी आसानी से रिएक्ट करते हैं। जो चीज मेरे लिए सबसे पवित्र थी, उसी पर ऐसी बातें होना बेहद दुखद है। यह मेरे जीवन का सबसे कठिन दौर है, और मैं इसे अपनी मान्यताओं पर टिके रहते हुए शांत और सम्मानजनक तरीके से संभालूंगा।
पलाश ने आगे लिखा- मैं सच में उम्मीद करता हूं कि हम एक समाज के रूप में यह सीखें कि किसी के बारे में बिना सत्यापित खबरों और अनजान सोर्स वाली गॉसिप पर भरोसा करके तुरंत फैसला न करें। हमारे शब्द कभी-कभी ऐसे घाव दे सकते हैं जिनकी गहराई हम समझ भी नहीं पाते। मेरी टीम उन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी जो झूठी और बदनाम करने वाली बातें फैला रहे हैं। इस कठिन समय में जिन्होंने मेरे साथ खड़े होकर मेरा साथ दिया, उनके लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं।
खेल खिलाड़ी
IND Vs SA 3rd ODI: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हराया, 2-1 से अपने नाम की सीरीज

IND Vs SA 3rd ODI: भारत ने साउथ अफ्रीका को तीसरे और सीरीज के आखिरी वनडे में 9 विकेट से हरा दिया। विशाखापट्टनम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका 270 रन ही बना सका। भारत ने 40वें ओवर में महज एक विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। विराट कोहली ने लुंगी एनगिडी की बॉल पर लगातार दो चौके मारकर टीम इंडिया को जीत दिलाई।
डॉ वाय एस राजशेखर रेड्डी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में साउथ अफ्रीका की ओर से क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 48, डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 और मैथ्यू ब्रीट्जकी ने 24 रन की पारी खेलकर टीम को 270 तक पहुंचाया। भारत से कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने 4-4 विकेट लिए।
271 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों ने 155 रन की पार्टनरशिप की। रोहित 75 रन बनाकर आउट हुए, यह सीरीज में उनकी दूसरी फिफ्टी रही। यशस्वी ने फिर 111 गेंद पर अपने वनडे करियर का पहला शतक लगाया। उनके सामने विराट कोहली ने महज 40 गेंद पर फिफ्टी लगा दी। दोनों ने 40वें ओवर में टीम को जीत दिला दी।
ख़बर छत्तीसगढ़21 hours agoChhattisgarh Assembly: राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, वित्तमंत्री बोले- सरकार वादों पर नहीं, परिणामों पर विश्वास करती है
ख़बर छत्तीसगढ़23 hours agoChhattisgarh: बीजापुर में 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों का सरेंडर, 7 महिला नक्सली भी शामिल













