Film Studio
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का 67 साल की आयु में निधन, बुधवार रात बिगड़ी थी तबियत
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का गुरुवार सुबह 8 बजकर 45 मिनट पर 67 साल की आयु में निधन हो गया। उन्हें बुधवार देर रात तबियत बिगड़ने पर मुंबई के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया था, कि वो कैंसर से पीड़ित हैं और उन्हें सांस लेने में तकलीफ है। इसलिए उन्हें भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी स्थिर है।’ गुरुवार सुबह ऋषि कपूर के निधन की सूचना ट्वीट के जरिए देते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, कि ‘वो गया..ऋषि कपूर गए..अभी उनका निधन हुआ.. मैं टूट गया हूं।’
https://twitter.com/SrBachchan/status/1255709029336322048?s=20
https://twitter.com/narendramodi/status/1255733640299835392?s=20
https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1255715374231773184?s=20
https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1255716319690964993?s=20
बता दें कि एक्टर ऋषि कपूर बीते सितंबर को ही करीब एक साल अमेरिका में रहकर कैंसर का इलाज कराकर मुंबई लौटे थे। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लेकिन 2 अप्रैल ने उन्होंने कोई अपडेट नहीं किया था। इससे उनकी तबियत को लेकर कयास पहले से ही लग रहे थे। बताया जा रहा है कि पिछले गुरुवार को भी उन्हें भर्ती कराया गया था। लेकिन कुछ घंटों बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था।
ये भी पढ़ें:
https://khabritaau.com/30-april-rashifal-aaj-ka-rashifal-today-rashifal-dainik-rashifal/
https://khabritaau.com/instructions-issued-to-prepare-an-action-plan-for-better-management-of-workers-and-individuals-coming-back-from-other-states/
Film Studio
Shefali Jariwala: मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, ‘कांटा लगा’ गाने से हुईं थीं फेमस

Mumbai:रीमेक सॉन्ग ‘कांटा लगा’ से मशहूर हुईं मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। जानकारी के मुताबिक,शुक्रवार रात अचानक रात 11 बजे के आस-पास उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के एक मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल उनके परिवार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार 27 जून की रात 11 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनकी मौत हो गई।
शेफाली जरीवाला मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। फिलहाल मुंबई पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। शेफाली जरीवाला के घर पर फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। वहीं, अंबोली पुलिस स्टेशन में घर की मेड और कुक से पूछताछ की गई है। परिजनों के भी बयान लिए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, शेफाली को उनके पति पराग त्यागी, के साथ तीन अन्य लोग बेहोशी की हालत में शुक्रवार रात अंधेरी स्थित बेलेव्यू अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
बता दें, शेफाली जरीवाला ने अपने करियर की शुरुआत 19 साल की उम्र में म्यूजिक वीडियो ‘कांटा लगा’ से की थी, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। इस गाने में उनके बोल्ड अंदाज और डांसिंग स्टाइल ने लोगों का ध्यान खींचा था। शेफाली ने कई डांस रियलिटी शोज में हिस्सा लिया। उन्होंने चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा शेफाली ने नच बलिए समेत कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया था। वे अपने डांस को लेकर भी फैंस के बीच काफी लोकप्रिय रहीं।
Film Studio
Housefull 5 Trailer: कॉमेडी-एंटरटेनमेंट का फुल डोज लेकर आ रही है ‘हाउसफुल-5’, फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज

Housefull 5 Trailer: बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी-एंटरटेनमेंट फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की अगली फिल्म ‘हाउसफुल-5’ एक बार फिर से दर्शकों को लोटपोट करने के लिए तैयार है। ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसे देखकर फैंस की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। फिल्म में एक बार फिर से अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन की तिकड़ी धमाल मचाने को तैयार है। साथ ही इस बार कॉमेडी का तड़का लगाने के लिए कई नए चेहरे भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा नजर आ रही हैं।
फिल्म ‘हाउसफुल-5’ को प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला ने किया है और इसका डायरेक्शन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं। इस फिल्म को अगले महीने 6 जून को रिलीज किया जाएगा। फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो यह शुरू से लेकर आखिर तक पूरी तरह से एंटरटेनमेंट से भरा हुआ है। ट्रेलर में कॉमिक टाइमिंग, रंगीन लोकेशंस और फुल ऑन मसाला देखने को मिला है।
Film Studio
Mukul Dev Death: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन, शाम 5 बजे दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार

Mukul Dev Passes Away: बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट जगत के लिए शनिवार सुबह एक दुखद खबर सामने आई है। एक्टर मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। आज शाम पांच बजे उनका अंतिम संस्कार दयानंद मुक्ति धाम दिल्ली में किया जाएगा। अभिनेता मुकुल देव पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि उनके निधन की वजह अब तक सामने नहीं आई है। मुकुल देव हिंदी, पंजाबी और साउथ फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन जगत में भी सक्रिय थे। उनको हाल फिलहाल की फिल्मों ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाना जाता है।
शाम पांच बजे दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार
मुकुल के बड़े भाई राहुल देव ने उनके अंतिम संस्कार की जानकारी देते हुए इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ राहुल देव ने लिखा, “हमें आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे भाई मुकुल देव का कल रात नई दिल्ली में निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी बेटी सिया देव हैं। उनके भाई-बहन रश्मि कौशल, राहुल देव और उनके भतीजे सिद्धांत देव उन्हें बहुत याद करेंगे। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे होगा।”
Film Studio
Raid 2 Trailer: अमर पटनायक की फिर हुई वापसी, रेड-2 का ट्रेलर रिलीज, 1 मई को रिलीज होगी फिल्म

feaRaid 2 Trailer: अजय देवगन एक बार फिर ‘अमय पटनायक’ के सुपरहिट किरदार में वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म ‘रेड 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें वो रितेश देशमुख के किरदार दादा मनोहर भाई के घर पर रेड डालते नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘रेड 2’ का ट्रेलर काफी दमदार है। इसमें साफ पता चल रहा है कि अजय देवगन एक बार फिर अपने धांसू अंदाज में नजर आएंगे। रितेश देशमुख का किरदार भी दमदार नजर आ रहा है। फिल्म में अजय और रितेश के अलावा अमित सियाल, वाणी कपूर और सुप्रिया पाठक भी अहम रोल निभाती नजर आएंगी। डायरेक्टर राज कुमार गुप्ता के निर्देशन में बनी ये फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होगी।
Film Studio
Manoj Kumar: पंचतत्व में विलीन हुए मनोज कुमार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Manoj Kumar Last Rites: भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर मुंबई के जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर लाया गया था। जहां 21 तोपों की सलामी के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। बेटे कुणाल गोस्वामी ने उनको मुखाग्नि दी।
बॉलीवुड के लीजेंड कलाकार को उनके आखिरी सफर पर विदाई देने के लिए अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, प्रेम चोपड़ा, रंजीत, सलीम खान, सुभाष घई, रजा मुराद, अनु मलिक समेत कई फिल्मी हस्तियां पहुंची। बता दें कि शुक्रवार 4 अप्रैल को सुबह करीब 3:30 बजे 87 साल की उम्र में मनोज कुमार का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया था।
- ख़बर बिहार9 hours ago
Bihar: कारोबारी रंजिश में हुई उद्योगपति गोपाल खेमका की हत्या, बिल्डर अशोक साव गिरफ्तार, एक आरोपी का एनकाउंटर
- ख़बर यूपी / बिहार9 hours ago
UP News: धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की कोठी पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर था निर्माण
- ख़बर छत्तीसगढ़3 hours ago
Chhattisgarh: स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय आयोजन हेतु शासन ने जारी किए दिशा-निर्देश, राजधानी रायपुर में होगा मुख्य समारोह
- ख़बर छत्तीसगढ़3 hours ago
Chhattisgarh: नैनो DAP किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प