Connect with us

ख़बर यूपी / बिहार

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण की तारीख तय, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

Published

on

UP News: Counting of votes continues in civic elections, BJP at the forefront

नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तरप्रदेश की योगी सरकार का दूसरा शपथ ग्रहण समारोह शहीद पद स्थित इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को शाम चार बजे होगा। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी के साथ कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्यमंत्री शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र सरकार के मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संघ और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। शासन ने इकाना स्टेडियम में 25 मार्च को प्रस्तावित शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

शपथ ग्रहण समारोह का बन सकते हैं हिस्सा

योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा। योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। लखनऊ सहित आसपास के जिलों से लाभार्थियों को शपथ ग्रहण समारोह में लाया जाएगा।

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: उन्नाव एक्सप्रेस-वे हादसा, डबल डेकर AC बस पलटी, दरोगा-कैदी समेत 7 की मौत

Published

on

Unnao bus accident, Lucknow Agra Expressway accident, double decker bus overturned, Uttar Pradesh road accident, Yogi Adityanath, Siwan police, bus accident today, Lucknow Trauma Centre, highway accident India, उन्नाव बस हादसा

Unnao bus accident: उत्तरप्रदेश के उन्नाव में मंगलवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर AC बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दरोगा और कैदी समेत 7 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 3 पुलिसकर्मियों सहित 25 लोग घायल हुए हैं।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस तेज रफ्तार में थी। अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस डिवाइडर से टकराने के बाद रेलिंग पर लटक गई। हादसे में कई यात्री खिड़कियों से नीचे जा गिरे। एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया।

यह हादसा औरास थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 262 के पास हुआ। मृतकों में बिहार के सीवान पुलिस लाइन में तैनात दरोगा रामचंद्र राम (59) और गुरुग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल सिंह तोमर (59) भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बिहार के सीवान पुलिस की टीम 24 मई को कैदी को गुरुग्राम कोर्ट में पेशी के लिए लेकर गई थी।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। एक्सप्रेस-वे के किनारे ढलान वाली जगह पर घायल यात्री तड़पते रहे। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया। 6-7 एंबुलेंस की मदद से 32 घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने 6 यात्रियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान एक और यात्री की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बस में अधिकतर यात्री बस्ती, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के रहने वाले थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: जौनपुर में शादी वाले दिन दूल्हे के हत्यारोपी का एनकाउंटर, 1 लाख का इनामी रवि यादव ढेर

Published

on

Jaunpur encounter, Ravi Yadav killed, groom murder case, UP police encounter, Aligarh robbers encounter, Azad Bind murder, Pradeep Bind, UP crime news, police firing, Uttar Pradesh news, जौनपुर एनकाउंटर, अलीगढ़ मुठभेड़

UP Police Encounter: उत्तर प्रदेश के जौनपुर में शादी वाले दिन दूल्हे की हत्या के मुख्य आरोपी रवि यादव (28) को पुलिस ने सोमवार तड़के एनकाउंटर में मार गिराया। आरोपी पर एक लाख रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ खेतासराय थाना क्षेत्र में हुई, जहां रवि ने पुलिस पर फायरिंग की थी। यह मामला 1 मई का है, जब दूल्हे आजाद बिंद (21) की शादी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि दूल्हा-दुल्हन लव मैरिज कर रहे थे, जिसका दुल्हन का ममेरा भाई प्रदीप बिंद विरोध कर रहा था।

पुलिस के अनुसार रवि यादव, प्रदीप बिंद का दोस्त था। वहीं भोले राजभर नाम के युवक ने दूल्हे की लोकेशन शेयर की थी। इसके बाद प्रदीप और रवि ने बारात रोककर वारदात को अंजाम दिया। CCTV फुटेज में दोनों आरोपी नजर आए थे। दूल्हे के पिता राम लखन बिंद की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था।

पुलिस का कहना है कि रविवार रात चेकिंग के दौरान रवि बाइक से भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। पुलिस अब तक आरोपियों को पनाह देने और मदद करने के आरोप में 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि प्रदीप बिंद और भोले राजभर अब भी फरार हैं।

महिलाओं से लूट करने वाले 2 बदमाश अलीगढ़ में एनकाउंटर में ढेर

अलीगढ़ में महिलाओं से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। दोनों आरोपियों ने रविवार दोपहर एक महिला से कुंडल लूटे थे, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। पुलिस ने देर शाम मढौली गांव के पास दोनों बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश मारे गए, जबकि दो सिपाही घायल हो गए।

Advertisement

मारे गए बदमाशों की पहचान रजा मोहम्मद और मोमीन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक रजा मोहम्मद पर 40 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के रजापुर गांव का रहने वाला था। वहीं मोमीन बुलंदशहर का निवासी था और उस पर 27 मुकदमे दर्ज थे। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: बकरीद पर CM योगी सख्त, सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं, सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी पर रोक

Published

on

Yogi Adityanath, Bakrid guidelines UP, road namaz ban, Bakrid 2026, UP police flag march, public sacrifice ban, Uttar Pradesh news, Eid al Adha rules, CM Yogi order, कानून व्यवस्था यूपी, बकरीद गाइडलाइन

Lucknow: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद को लेकर कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। रविवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह बंद रहेगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बकरीद के दौरान कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाए। नमाज केवल तय और पारंपरिक स्थानों पर ही अदा की जाए। सड़क पर नमाज पढ़कर यातायात बाधित करने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जाएगी।

सीएम योगी ने पुलिस और प्रशासन को त्योहार से पहले फ्लैग मार्च निकालने और धार्मिक स्थलों के आसपास लगातार पैदल गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

गौरतलब है कि इस वर्ष 28 मई को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर नजर रखने के लिए भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

Continue Reading

ख़बर बिहार

Patna: बिहार में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा, पटना-सीवान में 2 बदमाशों का ‘हाफ एनकाउंटर’, 26 दिन में 7 मुठभेड़

Published

on

Bihar Encounter, Patna Encounter, Siwan Encounter, Bihar Police Action, Half Encounter, Patna Crime News, Siwan Loot Case, Bihar Crime, Police Encounter News, Bihar Breaking News

Patna: बिहार में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त अभियान लगातार जारी है। राज्य में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत पिछले 26 दिनों में पुलिस ने 7 एनकाउंटर किए हैं। इनमें 2 अपराधी मारे गए, जबकि कई बदमाशों को गोली मारकर गिरफ्तार किया गया है। ताजा मामलों में पटना और सीवान में पुलिस ने दो कुख्यात अपराधियों का ‘हाफ एनकाउंटर’ किया। दोनों मामलों में अपराधियों के पैर में गोली लगी है।

पटना: शिक्षक को गोली मारने वाला बदमाश गिरफ्तार

पटना के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में अगमकुआं थाना पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने संदीप उर्फ बादल नाम के लुटेरे को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान संदीप ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली पुलिस वाहन के शीशे में लगी, हालांकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में संदीप घायल हो गया। उसके साथी प्रिंस को भी गिरफ्तार किया गया है।

संदीप पर 13 मई को शिक्षक शंभू कुमार को गोली मारकर मोबाइल लूटने और शिक्षिका वीणा का बैग छीनने का आरोप है। पुलिस ने मौके से देसी कट्टा और बाइक बरामद की है। घायल संदीप का इलाज एनएमसीएच में चल रहा है।

सीवान: 20 लाख की डकैती का आरोपी घायल

Advertisement

सीवान में 20 लाख रुपए की ज्वेलरी लूट के मुख्य आरोपी अंकित कुमार सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी वारदात के बाद यूपी भाग गया था। रविवार रात मैरवा पुलिस ने बैदौली छठ घाट के पास उसे रोकने की कोशिश की। खुद को घिरता देख अंकित ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों घुटनों में गोली लगी। अंकित ने 6 मई को जामापुर स्थित ओम साईं ज्वेलर्स में डकैती की थी। उसके पास से लोडेड पिस्टल और लूटी गई बाइक बरामद हुई है। गंभीर हालत में उसे पीएमसीएच रेफर किया गया है।

नशे की लत ने बनाया अपराधी

पटना में पकड़े गए संदीप और प्रिंस की कहानी चौंकाने वाली है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों स्मैक और नशीले इंजेक्शन के आदी हैं। नशे का खर्च निकालने के लिए दोनों मोबाइल, चेन और महिलाओं के बैग लूटते थे। लूट का सामान तुरंत सस्ते दामों में बेचकर नशे के लिए पैसे जुटाए जाते थे। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक को गोली मारने की घटना भी नशे की तलब का नतीजा थी।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: बकरीद से पहले CM योगी की चेतावनी, ‘सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे, तय जगह पर ही करें आयोजन’

Published

on

Yogi Adityanath, Road Namaz Ban, Bakrid 2026, Uttar Pradesh News, Lucknow, Bareilly Violence, UP Politics, Namaz on Road, BrahMos UP, Law and Order

Lucknow: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद से पहले सड़कों पर नमाज को लेकर सख्त संदेश दिया है। राजधानी लखनऊ में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि नमाज पढ़नी है तो तय स्थानों पर पढ़ें। अगर संख्या अधिक है तो लोग शिफ्ट में नमाज अदा कर सकते हैं, लेकिन सड़क पर किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम नमाज नहीं रोकेंगे, लेकिन सड़क पर अराजकता नहीं होने देंगे। सड़कें आम लोगों के चलने के लिए हैं।”

‘प्यार से मानेंगे ठीक, नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे’

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि क्या उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज होती है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि “कतई नहीं।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे तो प्रशासन कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगा।

बरेली हिंसा का भी किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने बरेली में हुए बवाल का उल्लेख करते हुए कहा कि “लोगों ने हाथ आजमाया था, ताकत भी देख ली।” दरअसल, सितंबर 2025 में ‘लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। पुलिस द्वारा रोकने पर पथराव और लाठीचार्ज की घटना हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और किसी को सड़क जाम करने या ट्रैफिक बाधित करने की छूट नहीं दी जाएगी।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending