Connect with us

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: बकरीद पर CM योगी सख्त, सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं, सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी पर रोक

Published

on

Yogi Adityanath, Bakrid guidelines UP, road namaz ban, Bakrid 2026, UP police flag march, public sacrifice ban, Uttar Pradesh news, Eid al Adha rules, CM Yogi order, कानून व्यवस्था यूपी, बकरीद गाइडलाइन

Lucknow: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद को लेकर कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। रविवार शाम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पशुओं की कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी पूरी तरह बंद रहेगी।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि बकरीद के दौरान कोई नई परंपरा शुरू नहीं होने दी जाए। नमाज केवल तय और पारंपरिक स्थानों पर ही अदा की जाए। सड़क पर नमाज पढ़कर यातायात बाधित करने की अनुमति किसी भी स्थिति में नहीं दी जाएगी।

सीएम योगी ने पुलिस और प्रशासन को त्योहार से पहले फ्लैग मार्च निकालने और धार्मिक स्थलों के आसपास लगातार पैदल गश्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

गौरतलब है कि इस वर्ष 28 मई को बकरीद का पर्व मनाया जाएगा। प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अफवाहों पर नजर रखने के लिए भी अलर्ट रहने को कहा गया है।

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: बकरीद से पहले CM योगी की चेतावनी, ‘सड़क पर नमाज नहीं पढ़ने देंगे, तय जगह पर ही करें आयोजन’

Published

on

Yogi Adityanath, Road Namaz Ban, Bakrid 2026, Uttar Pradesh News, Lucknow, Bareilly Violence, UP Politics, Namaz on Road, BrahMos UP, Law and Order

Lucknow: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद से पहले सड़कों पर नमाज को लेकर सख्त संदेश दिया है। राजधानी लखनऊ में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सड़क पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि नमाज पढ़नी है तो तय स्थानों पर पढ़ें। अगर संख्या अधिक है तो लोग शिफ्ट में नमाज अदा कर सकते हैं, लेकिन सड़क पर किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “हम नमाज नहीं रोकेंगे, लेकिन सड़क पर अराजकता नहीं होने देंगे। सड़कें आम लोगों के चलने के लिए हैं।”

‘प्यार से मानेंगे ठीक, नहीं तो दूसरा तरीका अपनाएंगे’

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि क्या उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज होती है? इस पर उन्होंने जवाब दिया कि “कतई नहीं।” उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे तो प्रशासन कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगा।

बरेली हिंसा का भी किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने बरेली में हुए बवाल का उल्लेख करते हुए कहा कि “लोगों ने हाथ आजमाया था, ताकत भी देख ली।” दरअसल, सितंबर 2025 में ‘लव मोहम्मद’ विवाद को लेकर मौलाना तौकीर रजा ने धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। पुलिस द्वारा रोकने पर पथराव और लाठीचार्ज की घटना हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है और किसी को सड़क जाम करने या ट्रैफिक बाधित करने की छूट नहीं दी जाएगी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: योगी कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, भूपेंद्र चौधरी को MSME, मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद विभाग

Published

on

Yogi Cabinet Expansion, Uttar Pradesh Cabinet, Bhupendra Chaudhary, Manoj Pandey, Yogi Adityanath, UP Ministers Portfolio, Akhilesh Yadav, MSME Ministry, Uttar Pradesh Politics, BJP UP

Lucknow: उत्तरप्रदेश में कैबिनेट विस्तार के एक हफ्ते बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए और प्रमोटेड मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। रविवार रात जारी आदेश में 6 नए और 2 प्रमोटेड मंत्रियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (MSME) मंत्रालय दिया गया है। वहीं मनोज पांडेय को खाद्य एवं रसद और नागरिक आपूर्ति विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

इन मंत्रियों को भी मिले विभाग

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सौंपा गया है। सोमेंद्र तोमर को राजनीतिक पेंशन, सैनिक कल्याण और प्रांतीय रक्षक दल विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कृष्णा पासवान को पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग, कैलाश सिंह राजपूत को ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग और सुरेश राहि को राजस्व विभाग का कार्यभार सौंपा गया है।

विभागों के बंटवारे में लगे 7 दिन

गौरतलब है कि योगी सरकार में 10 मई को कैबिनेट विस्तार हुआ था, लेकिन विभागों के आवंटन में पूरे 7 दिनों का समय लग गया। इसी को लेकर अखिलेश यादव ने शुक्रवार को X पर तंज कसते हुए कहा था कि मंत्रालयों के बंटवारे में देरी की वजह ‘कमीशन-कमाई’ को लेकर डबल इंजन सरकार के भीतर टकराव है। हालांकि सरकार की ओर से इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: ऊर्जा संकट पर योगी सरकार के 7 बड़े फैसले, मंत्री-अफसरों के काफिले आधे होंगे, हफ्ते में एक दिन बस-मेट्रो से चलेंगे

Published

on

Yogi government energy saving, UP convoy reduction, public transport rule UP, PM Modi fuel saving appeal, work from home advisory, Uttar Pradesh news, Yogi Adityanath decisions, energy crisis India, virtual meetings government, khabritaau.com

Lucknow: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऊर्जा संकट और बढ़ती आर्थिक चुनौतियों के बीच मंगलवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर हुई उच्चस्तरीय बैठक में कई बड़े फैसले लिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) और प्रधान सचिव मौजूद रहे। प्रधानमंत्री मोदी की अपील के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने ईंधन बचत और संसाधनों के सीमित उपयोग को लेकर 7 बड़े फैसले लागू करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री, मंत्री और अफसरों के काफिले होंगे 50% कम

सरकार के फैसले के मुताबिक मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों के काफिलों में शामिल वाहनों की संख्या 50% तक घटाई जाएगी। इसके अलावा सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को हफ्ते में एक दिन सार्वजनिक परिवहन, बस या मेट्रो से यात्रा करनी होगी।

सरकारी बैठकों को किया जाएगा वर्चुअल

राज्य सरकार ने सभी सरकारी बैठकें, सेमिनार, कॉन्फ्रेंस और वर्कशॉप को वर्चुअल मोड में आयोजित करने का फैसला लिया है। सचिवालय की 50% बैठकें भी ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी।

Advertisement

कंपनियों के लिए वर्क फ्रॉम होम एडवाइजरी

सीएम योगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन कंपनियों में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू करने के लिए एडवाइजरी जारी की जाए।

जनता से अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से भी ईंधन और बिजली बचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग हफ्ते में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाएं और अनावश्यक निजी वाहनों के उपयोग से बचें। इसके अलावा जनता से अपील की गई, कि वो पेट्रोल-डीजल और बिजली की बचत करें, सजावटी लाइटों का कम उपयोग करें, बिना जरूरत सोना न खरीदें और
सार्वजनिक परिवहन का अधिक इस्तेमाल करें।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस

Published

on

Prateek Yadav death, Akhilesh Yadav brother, Aparna Yadav husband, Mulayam Singh Yadav family, Lucknow news, pulmonary embolism, Samajwadi Party news, UP political news, KGMU Lucknow, khabritaau.com

Lucknow: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 साल के थे। उन्हें सुबह करीब 6 बजे सिविल हॉस्पिटल लखनऊ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक यादव को अस्पताल लाया गया तब उनकी पल्स डाउन थी और हार्ट काम करना बंद कर चुका था। प्रतीक यादव को उनकी पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

असम में थीं पत्नी अपर्णा यादव

प्रतीक यादव की पत्नी और भाजपा नेता अपर्णा यादव उस समय असम में थीं। वह मुख्यमंत्री हेमंत विस्वा शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गई थीं। सूचना मिलने के बाद वह तुरंत लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 11 बजे भी प्रतीक यादव की तबीयत अचानक खराब हुई थी। तब उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन हालत में सुधार होने पर वह घर लौट आए थे। इससे पहले 30 अप्रैल को भी उन्हें गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

फेफड़ों की गंभीर बीमारी से थे पीड़ित

डॉक्टरों के अनुसार, प्रतीक यादव पल्मोनरी एम्बोलिज्म नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। इस बीमारी में फेफड़ों की नसों में खून का थक्का फंस जाता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बाधित हो जाता है।

Advertisement

KGMU में हुआ पोस्टमॉर्टम

प्रतीक यादव के शव का पोस्टमॉर्टम King George’s Medical University में कराया गया। इसके बाद शव को उनके आवास ले जाया गया।

मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी के बेटे थे प्रतीक

प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। साधना गुप्ता की पहली शादी चंद्रप्रकाश गुप्ता से हुई थी। बाद में तलाक के बाद उनकी नजदीकियां मुलायम सिंह यादव से बढ़ीं और वर्ष 2003 में दोनों ने शादी की थी। इसके बाद मुलायम सिंह ने सार्वजनिक रूप से प्रतीक को बेटे का दर्जा दिया था।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: ‘साइको किलर’ पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 26 घंटे में ट्रेन और अस्पताल में की थीं 3 हत्याएं

Published

on

UP psycho killer, Chandauli encounter, Gurpreet Singh killer, train murder UP, hospital shooting UP, UP police encounter, serial killer news, Chandauli crime news, Uttar Pradesh crime, khabritaau.com

UP psycho killer: उत्तर प्रदेश के चंदौली में 26 घंटे के भीतर तीन सनसनीखेज हत्याएं करने वाला आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि आरोपी क्राइम सीन रीक्रिएट कराने के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहा था। जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी और बाद में जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस अफसर की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश

पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर रात आरोपी गुरप्रीत सिंह को घटनास्थल पर ले जाया गया था। इसी दौरान उसने एक पुलिस अधिकारी की पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने लगा। पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके सिर और सीने में गोली लगी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

26 घंटे में 3 हत्याएं, एक जैसा पैटर्न

45 साल के गुरप्रीत सिंह ने चंदौली में बेहद कम समय में तीन लोगों की हत्या की थी। तीनों मामलों में हत्या का तरीका लगभग एक जैसा था। आरोपी ने पीड़ितों की कनपटी पर गोली मारी थी।

Advertisement

ट्रेन में की दो हत्याएं

पहली वारदात रविवार सुबह करीब 7 बजे हुई। आरोपी ने पैसेंजर ट्रेन में सफर कर रहे एक युवक को गोली मार दी।इसके बाद रविवार रात करीब 2 बजे जम्मूतवी एक्सप्रेस में बाथरूम गए एक अन्य युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

अस्पताल में महिला की हत्या

तीसरी वारदात सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे हुई। आरोपी एक प्राइवेट अस्पताल में घुसा और बेड पर भर्ती महिला की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी। हत्या के बाद भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पूछताछ में बोला आरोपी- ‘मैं मन का राजा हूं’

Advertisement

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कहा, “मैं मन का राजा हूं। शराब पीने के बाद होश में नहीं रहता। जो मन में आता है, करता हूं।” उसने यह भी कबूल किया कि वह पहले ही दो-तीन लोगों की हत्या कर चुका है।

आर्मी से रिटायर था आरोपी

गुरप्रीत सिंह मूल रूप से पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था। वह करीब छह साल पहले सेना से रिटायर हुआ था।पुलिस के अनुसार, उसका कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। वह शादीशुदा था, लेकिन उसने अपने परिवार के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Yogi Adityanath, Bakrid guidelines UP, road namaz ban, Bakrid 2026, UP police flag march, public sacrifice ban, Uttar Pradesh news, Eid al Adha rules, CM Yogi order, कानून व्यवस्था यूपी, बकरीद गाइडलाइन
ख़बर उत्तरप्रदेश1 hour ago

UP News: बकरीद पर CM योगी सख्त, सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं, सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी पर रोक

Vishnu Deo Sai, Tribal Cultural Conclave, Red Fort Delhi, Birsa Munda 150th birth anniversary, Amit Shah, tribal culture India, Chhattisgarh tribal news, Bastar Olympics, tribal language preservation, जनजातीय समागम, लाल किला कार्यक्रम, बिरसा मुंडा
ख़बर छत्तीसगढ़3 hours ago

New Delhi: लाल किला मैदान में गूंजा जनजातीय गौरव, CM साय बोले- दुनिया को प्रकृति संग विकास सिखा सकता है आदिवासी समाज

OP Choudhary, Nava Raipur development, Raipur smart city, IT building Nava Raipur, Sports Complex Nava Raipur, railway overbridge, Nava Raipur projects, Chhattisgarh infrastructure, Peepal Garden, NRDA, नवा रायपुर विकास, ओपी चौधरी
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Chhattisgarh: नवा रायपुर को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने की तैयारी, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

Chhattisgarh petrol diesel stock, petrol shortage news, diesel supply update, Raipur fuel stock, Chhattisgarh news, fuel supply in CG, petrol pump update, diesel stock India, खाद्य विभाग छत्तीसगढ़, पेट्रोल डीजल स्टॉक, रायपुर समाचार
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Raipur: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, सरकार ने कहा- अफवाहों से बचें, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

Rudreshwar Dham Corridor, Rudri temple, Dhamtari news, Chhattisgarh tourism, religious tourism, Rudreshwar Mahadev Temple, temple corridor project, Chhattisgarh development, AI health kiosk, spiritual tourism, रुद्रेश्वर धाम कॉरिडोर, धमतरी समाचार, धार्मिक पर्यटन
ख़बर छत्तीसगढ़1 day ago

Chhattisgarh: रुद्री में बनेगा भव्य रुद्रेश्वर धाम कॉरिडोर, 20 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending