Connect with us

ख़बर यूपी / बिहार

UP News: पत्नी और तीन बच्चों की हत्या, कातिल पति ने भी की खुदकुशी, तांत्रिक के आदेश पर वारदात

Published

on

UP News: Murder of wife and three children, murderer husband also committed suicide, the incident took place on the orders of a Tantrik

Varanasi:वाराणसी में एक शराब कारोबारी के अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या के मामले में पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। भदैनी स्थित पॉवर हाउस के सामने की गली में राजेंद्र गुप्ता अपनी पत्नी नीतू, बेटी गौरांगी और बेटों नवनेंद्र व सुबेंद्र के साथ रहता था। मंगलवार को पड़ोसियों ने राजेंद्र के घर का दरवाजा खुला नहीं देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और राजेंद्र के घर गई तो नीतू अपने तीनों बच्चों के साथ खून से लथपथ मृत पड़ी थी। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है। वहीं, राजेंद्र घटना को अंजाम देने के बाद घर से फरार हो गया। वारदात के कुछ घंटों बाद राजेंद्र का शव मीरापुर लठिया स्थित अर्धनिर्मित एक मकान में मिला है।

प्रारंभिक जांच में  यह बात सामने आई है कि राजेंद्र किसी तांत्रिक के संपर्क में था। वह देसी शराब ठेका का संचालन करता था। बताया जा रहा है कि कारोबार में फायदे के लिए उसने किसी तांत्रिक से संपर्क किया। जिसने राजेंद्र से कहा कि उसकी पत्नी और बच्चे उसकी प्रगति की राह में बाधक हैं। इसी वजह से राजेंद्र ने पत्नी और बच्चों की हत्या की है। पुलिस ने तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी है।

राजेंद्र गुप्ता अपराधी किस्म का व्यक्ति था और हत्या के मामलों में पहले भी जेल में रह चुका है। उसके घर के आसपास के लोगों ने बताया कि 20 वर्ष पहले भी आरोपी राजेंद्र कई हत्याएं कर चुका है। वह जेल में सजा काटकर आया है। मृतका नीतू उसकी दूसरी पत्नी थी। भेलूपुर पुलिस आरोपी राजेंद्र गुप्ता का और इतिहास खंगाल रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि वह तांत्रिक कौन था जिससे राजेंद्र मिलता-जुलता था।

ख़बर उत्तरप्रदेश

पीलीभीत: रामलीला चंदे के विवाद में 3 की हत्या, दो सगे कारोबारी भाई और राहगीर की मौत

Published

on

पीलीभीत हत्याकांड, पीलीभीत में तीन की हत्या, रामलीला चंदा विवाद, अमरिया फायरिंग, कारोबारी भाइयों की हत्या, पीलीभीत क्राइम न्यूज

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रामलीला कमेटी के चंदे को लेकर हुए विवाद में दो सगे कारोबारी भाइयों समेत तीन लोगों की हत्या कर दी गई। वारदात में एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच लंबे समय से रामलीला कमेटी के चंदे के हिसाब को लेकर विवाद चल रहा था।

घटना सोमवार रात करीब 9:30 बजे अमरिया थाना क्षेत्र में हुई। आरोप है कि कारोबारी भाई मोहित गुप्ता (38) और अंकित गुप्ता (30) अपने साथियों के साथ दूसरे गुट के घर पहुंचे। वहां कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान लाठी-डंडे चले और फायरिंग हुई।

गोली लगने से दोनों भाई मोहित गुप्ता और अंकित गुप्ता, उनके रिश्तेदार रोज गुप्ता (20) और वहां से गुजर रहे राहगीर कुणाल श्रीवास्तव (18) घायल हो गए। चारों को अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान मोहित, अंकित और कुणाल की मौत हो गई। रोज गुप्ता का बरेली में इलाज चल रहा है।

20-22 लाख रुपये के चंदे के हिसाब पर विवाद

अमरिया कस्बे में कौशल गुप्ता और चंद्र प्रकाश गुप्ता के परिवारों के बीच रामलीला कमेटी के चंदे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कौशल कमेटी के सदस्य हैं, जबकि चंद्र प्रकाश का बेटा सूरज कमेटी का अध्यक्ष है। कमेटी हर साल कस्बे में रामलीला का आयोजन कराती है।

Advertisement

बताया गया है कि 9 अक्टूबर को हुई कमेटी की बैठक में कौशल ने सूरज से पिछले चार साल के चंदे का हिसाब मांगा था। इसी बात पर दोनों के बीच बहस हुई। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया।

शाम को फिर हुई कहासुनी

सोमवार शाम करीब 6 बजे कस्बे में एक कार्यक्रम के दौरान दोनों पक्षों का फिर आमना-सामना हुआ। इस बार भी उनके बीच बहस हुई, लेकिन लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। इसके बाद रात करीब 9:30 बजे चंद्र प्रकाश के भाई नरेश गुप्ता के बेटे मोहित और अंकित साथियों के साथ कौशल गुप्ता के घर पहुंचे। यहां दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि कौशल ने अपने भाई हर्षित, चाचा संतोष गुप्ता और अन्य लोगों के साथ लाइसेंसी राइफल व तमंचों से फायरिंग की। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले।

इलाज के दौरान तीन ने तोड़ा दम

Advertisement

फायरिंग में मोहित और अंकित को गोली लगी। उनके परिवार के रोज गुप्ता और वहां से गुजर रहे कुणाल श्रीवास्तव भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां अंकित और कुणाल को मृत घोषित कर दिया गया।

गंभीर रूप से घायल मोहित को बरेली रेफर किया गया, लेकिन रात करीब 11 बजे इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। चौथे घायल रोज गुप्ता का बरेली में इलाज जारी है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP Board Exam 2027: 5 फरवरी से 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, टाइमटेबल जारी

Published

on

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027, यूपी बोर्ड टाइमटेबल, UP Board Exam Date 2027, 10वीं परीक्षा, 12वीं परीक्षा, UPMSP

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 का टाइमटेबल जारी कर दिया है। परीक्षाएं 5 फरवरी से शुरू होकर 24 फरवरी तक चलेंगी। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं एक साथ दो पालियों में कराई जाएंगी।

पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। बोर्ड की ओर से जारी विषयवार कार्यक्रम के मुताबिक, 5 फरवरी को पहली पाली में हाईस्कूल का हिंदी, प्रारंभिक हिंदी का पेपर होगा। जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट का हिंदी, सामान्य हिंदी का पेपर होगा।

वहीं, 24 फरवरी को आखिरी दिन हाईस्कूल का पहली पाली में कृषि और इंटरमीडियट का पहली पाली में कम्प्यूटर, जबकि दूसरी पाली में संस्कृत विषय का पेपर होगा।

52 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 52,04,713 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछले साल 53,37,432 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इस बार विद्यार्थियों की संख्या में 1,32,719 की कमी आई है।

Advertisement

फरवरी में पूरी होंगी परीक्षाएं

बोर्ड की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं फरवरी में पूरी करा ली जाएंगी। टाइमटेबल में विषयवार परीक्षा की तारीखें और पालियों का विवरण दिया गया है। परीक्षार्थी अपने विषयों के अनुसार परीक्षा कार्यक्रम देखकर तैयारी कर सकते हैं।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: यूपी कांग्रेस कार्यालय में मारपीट, आराधना मिश्रा-इमरान मसूद के पदभार ग्रहण के दौरान जूते-चप्पल चले

Published

on

यूपी कांग्रेस कार्यालय हंगामा, अजय राय धरना, इमरान मसूद पदभार, आराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी, राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, लखनऊ कांग्रेस समाचार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आराधना मिश्रा और इमरान मसूद के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई और जूते-चप्पल चलने की बात सामने आई। करीब 30 मिनट तक कार्यालय में गहमागहमी बनी रही। हंगामे के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी की गई।

अजय राय बोले- मुझे गाली दी गई

मामला बढ़ने पर सांसद प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद मौके पर पहुंचे। प्रमोद तिवारी ने अजय राय के सामने हाथ जोड़कर उन्हें मनाने की कोशिश की। इस दौरान अजय राय ने कहा कि उन्हें गाली दी गई है। इमरान मसूद ने भी उनसे बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अजय राय की राहुल गांधी से फोन पर बात हुई। इसके बाद वह धरने से उठकर वहां से चले गए।

ममता चौधरी से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेत्री ममता चौधरी और अजय राय के बीच पहले से तनातनी थी। आरोप है कि अजय राय के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर ममता चौधरी ने उनसे वहां से चले जाने को कहा। इसके जवाब में अजय राय ने भी नाराजगी जताई। इसी दौरान उनके एक समर्थक के जूता निकालने की बात सामने आई। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान हुए इस घटनाक्रम से पार्टी कार्यालय में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: योगी की अखिलेश को चुनौती- अयोध्या से चुनाव लड़ो, मैं भी लड़ूंगा; बोले- आमने-सामने हो जाए मुकाबला

Published

on

योगी की अखिलेश को चुनौती, योगी आदित्यनाथ बयान, अखिलेश यादव अयोध्या चुनाव, योगी अखिलेश सियासी बयान, बलरामपुर समाचार, 803 करोड़ विकास परियोजनाएं, उत्तर प्रदेश राजनीति

बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। शनिवार को बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र स्थित कालूबनकट में आयोजित कार्यक्रम में योगी ने कहा, “अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ें, हम भी लड़ेंगे। आमने-सामने मुकाबला हो जाए और तय हो जाए कि किसमें कितना दम है।” योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले उनसे क्या लड़ेंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान से यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है।

अयोध्या के विकास पर भी बोले योगी

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के प्रति अपनी आस्था जाहिर करते हुए कहा कि वह बार-बार अयोध्या जाते हैं। अयोध्या उनके लिए पावन धाम है और वहां विकास कार्यों में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी और मां विंध्यवासिनी धाम में हो रहे विकास कार्यों का विरोध करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन का विरोध कर रहे हैं। योगी ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने पहले जय श्रीराम के उद्घोष पर रोक लगाई थी, वे आज अयोध्या के विकास पर सवाल उठा रहे हैं।

803 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 803 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी सौंपे। योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक विरासत के संरक्षण के साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

बिहार में अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, सीएम सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल बैठक, डायल-112 और साइबर क्राइम पर फोकस

Published

on

बिहार कानून व्यवस्था, सम्राट चौधरी बैठक, बिहार अपराध नियंत्रण, बिहार पुलिस, महिला सुरक्षा बिहार, डायल 112, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, बिहार डीजीपी, सीसीए कानून, बिहार अपराध समाचार

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना स्थित अपने आवास पर कानून-व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, डीजीपी प्रीता वर्मा, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार और पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में महिलाओं के खिलाफ हाल की घटनाओं, गंभीर आपराधिक मामलों और अपराध नियंत्रण के उपायों की समीक्षा की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से पुलिस कार्रवाई का फीडबैक लिया और अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने को कहा। उन्होंने सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने और कानून-व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

अपराधियों की सूची बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिलावार और थानावार अपराधियों की सूची तैयार करने और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। आदतन अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी बढ़ाने और जरूरत के अनुसार अपराध नियंत्रण अधिनियम (सीसीए) का इस्तेमाल करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में पुलिस की कार्रवाई का प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें अपराध नियंत्रण के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी गई।

डायल-112 का रिस्पॉन्स टाइम घटाने पर जोर

Advertisement

मुख्यमंत्री ने आपातकालीन पुलिस सेवा डायल-112 को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में औसत रिस्पॉन्स टाइम करीब 11 मिनट या उससे कम बताया गया। मुख्यमंत्री ने इसमें और सुधार करने को कहा, ताकि जरूरत के समय लोगों को पुलिस सहायता जल्दी मिल सके।

सोशल मीडिया पर संवेदनशील मामलों में दो घंटे में प्रतिक्रिया

संवेदनशील घटनाओं से जुड़ी सोशल मीडिया पोस्ट पर त्वरित प्रतिक्रिया देने की व्यवस्था पर जोर दिया गया। इसके तहत जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को ऐसे मामलों में दो घंटे के भीतर आवश्यक प्रतिक्रिया देने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराध और नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने साइबर अपराध की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने और संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई, संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Advertisement

दंगा निरोधी दस्ते और महिला पुलिसकर्मियों की सुविधाओं पर ध्यान

बैठक में जिला दंगा निरोधी दस्तों के पुनर्गठन और विशेष कार्य बल को आधुनिक बनाने पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने महिला पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और अश्लील गानों पर भी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने प्रतियोगी परीक्षाओं को कदाचार मुक्त कराने और गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा। इसके साथ ही अश्लील और द्विअर्थी गानों के उन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए, जिनसे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका हो। बैठक में भ्रष्टाचार के मामलों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जवाबदेही सुनिश्चित करने और कार्रवाई में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending