Connect with us

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: यूपी कांग्रेस कार्यालय में मारपीट, आराधना मिश्रा-इमरान मसूद के पदभार ग्रहण के दौरान जूते-चप्पल चले

Published

on

यूपी कांग्रेस कार्यालय हंगामा, अजय राय धरना, इमरान मसूद पदभार, आराधना मिश्रा, प्रमोद तिवारी, राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प, लखनऊ कांग्रेस समाचार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आराधना मिश्रा और इमरान मसूद के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई और जूते-चप्पल चलने की बात सामने आई। करीब 30 मिनट तक कार्यालय में गहमागहमी बनी रही। हंगामे के बाद कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ बदसलूकी की गई।

अजय राय बोले- मुझे गाली दी गई

मामला बढ़ने पर सांसद प्रमोद तिवारी और इमरान मसूद मौके पर पहुंचे। प्रमोद तिवारी ने अजय राय के सामने हाथ जोड़कर उन्हें मनाने की कोशिश की। इस दौरान अजय राय ने कहा कि उन्हें गाली दी गई है। इमरान मसूद ने भी उनसे बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अजय राय की राहुल गांधी से फोन पर बात हुई। इसके बाद वह धरने से उठकर वहां से चले गए।

ममता चौधरी से कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेत्री ममता चौधरी और अजय राय के बीच पहले से तनातनी थी। आरोप है कि अजय राय के पार्टी कार्यालय पहुंचने पर ममता चौधरी ने उनसे वहां से चले जाने को कहा। इसके जवाब में अजय राय ने भी नाराजगी जताई। इसी दौरान उनके एक समर्थक के जूता निकालने की बात सामने आई। इसके बाद दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हंगामे में बदल गई। पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान हुए इस घटनाक्रम से पार्टी कार्यालय में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

Advertisement

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: योगी की अखिलेश को चुनौती- अयोध्या से चुनाव लड़ो, मैं भी लड़ूंगा; बोले- आमने-सामने हो जाए मुकाबला

Published

on

योगी की अखिलेश को चुनौती, योगी आदित्यनाथ बयान, अखिलेश यादव अयोध्या चुनाव, योगी अखिलेश सियासी बयान, बलरामपुर समाचार, 803 करोड़ विकास परियोजनाएं, उत्तर प्रदेश राजनीति

बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। शनिवार को बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र स्थित कालूबनकट में आयोजित कार्यक्रम में योगी ने कहा, “अखिलेश यादव अयोध्या से चुनाव लड़ें, हम भी लड़ेंगे। आमने-सामने मुकाबला हो जाए और तय हो जाए कि किसमें कितना दम है।” योगी ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले उनसे क्या लड़ेंगे। मुख्यमंत्री के इस बयान से यूपी का सियासी पारा चढ़ गया है।

अयोध्या के विकास पर भी बोले योगी

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के प्रति अपनी आस्था जाहिर करते हुए कहा कि वह बार-बार अयोध्या जाते हैं। अयोध्या उनके लिए पावन धाम है और वहां विकास कार्यों में किसी तरह की कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी और मां विंध्यवासिनी धाम में हो रहे विकास कार्यों का विरोध करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास के विजन का विरोध कर रहे हैं। योगी ने यह भी कहा कि जिन लोगों ने पहले जय श्रीराम के उद्घोष पर रोक लगाई थी, वे आज अयोध्या के विकास पर सवाल उठा रहे हैं।

803 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 803 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने अलग-अलग सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आर्थिक सहायता के चेक भी सौंपे। योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक विरासत के संरक्षण के साथ सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रही है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP Cabinet: योगी कैबिनेट के बड़े फैसले, जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अग्निवीरों को 20% आरक्षण

Published

on

योगी कैबिनेट फैसले, जेवर एयरपोर्ट का नाम, नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अग्निवीर आरक्षण यूपी, अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण, मुफ्त गैस सिलेंडर योजना, यूपी इलेक्ट्रिक बसें, योगी आदित्यनाथ, उत्तर प्रदेश कैबिनेट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शुक्रवार को कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए। इनमें नोएडा के जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम बदलकर ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा-जेवर’ रखने का प्रस्ताव प्रमुख है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक के बाद प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। । अब इसे अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

इसके अलावा अग्निवीरों को राज्य के कुछ विभागों में 20% आरक्षण देने, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दिवाली पर मुफ्त एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने और 18 शहरों में 1,725 नई एसी इलेक्ट्रिक बसें चलाने जैसे फैसले भी लिए गए।

जेवर एयरपोर्ट पर 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च

जेवर एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को किया था। इस परियोजना के पहले चरण पर करीब 11,200 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है। एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश के प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में सालाना करीब 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालने की क्षमता का लक्ष्य रखा गया है।

योगी बोले- प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश का रिश्ता गहरा

Advertisement

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मंत्रिपरिषद ने अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश का रिश्ता आत्मीय है और समय के साथ मजबूत हुआ है। सीएम योगी ने कहा कि, केंद्र सरकार ने प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी है, जिससे बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं को गति मिली है।

अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, जेल और वन विभाग में 20% आरक्षण

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि, अग्निवीरों को पुलिस, परिवहन, कारागार और वन विभाग में 20% आरक्षण देने का फैसला किया गया है। उन्हें उम्र सीमा में तीन साल की छूट भी मिलेगी। भर्ती प्रक्रिया में लिखित और शारीरिक परीक्षा के बिना सीधे नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

दिवाली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर

योगी कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दिवाली पर एक-एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की योजना जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस पर सरकार करीब 2,142.78 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि, पहला मुफ्त सिलेंडर अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच और दूसरा जनवरी से मार्च 2027 के बीच दिया जाएगा। इससे योजना के पात्र लाभार्थियों को त्योहारों के दौरान राहत मिलेगी।

Advertisement

18 शहरों में चलेंगी 1,725 एसी इलेक्ट्रिक बसें

राज्य सरकार 18 शहरों में कुल 1,725 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी। इनमें आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, शाहजहांपुर, सहारनपुर, वाराणसी और नोएडा शामिल हैं। बसों का संचालन निजी ऑपरेटर करेंगे, जबकि किराया सरकार तय करेगी। सरकार का उद्देश्य शहरी परिवहन को बेहतर बनाना और इलेक्ट्रिक बसों के जरिए प्रदूषण कम करने में मदद करना है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP IPS Transfer: UP में 20 IPS अफसरों का ट्रांसफर, 11 जिलों के पुलिस कप्तान बदले

Published

on

UP IPS Transfer 2026, यूपी IPS ट्रांसफर, रवीना त्यागी, यशवीर सिंह, ओमवीर सिंह, बाराबंकी SP, जौनपुर SP, UP Police Transfer

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को 20 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बड़े फेरबदल में कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। 11 जिलों में पुलिस नेतृत्व में बदलाव हुआ है। इनमें बस्ती, जौनपुर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, हापुड़, बागपत, जालौन और आजमगढ़ शामिल हैं।

रवीना त्यागी को बाराबंकी की कमान

लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में DCP रहीं रवीना त्यागी को बाराबंकी का SP बनाया गया है। वहीं बाराबंकी के SP अर्पित विजयवर्गीय को DCP लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

जौनपुर में यशवीर सिंह, बस्ती में ओमवीर सिंह

बस्ती के SP यशवीर सिंह को जौनपुर का नया SP बनाया गया है। जौनपुर के SP कुंवर अनुपम सिंह को SP PAC मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। बलिया के SP ओमवीर सिंह को बस्ती का SP बनाया गया है। वहीं गाजीपुर के SP ईराज राजा को बलिया की कमान दी गई है।

Advertisement

गाजीपुर और जालौन के भी कप्तान बदले

जालौन के SP विनय कुमार सिंह को गाजीपुर का SP बनाया गया है। उनकी जगह मथुरा से सुरेश चंद्र रावत को जालौन का SP बनाया गया है। मऊ में PAC प्रयागराज के सेनानायक सर्वेश कुमार मिश्रा को SP बनाया गया है। वहीं मऊ के SP कमलेश बहादुर को SP लोक शिकायत लखनऊ भेजा गया है।

मुजफ्फरनगर और बागपत में भी बदलाव

बागपत के SP सूरज कुमार राय को मुजफ्फरनगर का SSP बनाया गया है। मुजफ्फरनगर के SSP संजय कुमार को 4वीं वाहिनी PAC प्रयागराज का सेनानायक बनाया गया है। DGP के स्टाफ ऑफिसर पूर्णेन्दु सिंह को बागपत का SP बनाया गया है।

हापुड़ और आजमगढ़ में भी नई तैनाती

Advertisement

आजमगढ़ के SP सिटी मधुवन कुमार सिंह को हापुड़ का SP बनाया गया है। हापुड़ के SP कुंवर ज्ञानंजय सिंह को DCP प्रयागराज भेजा गया है। बरेली के SP सिटी मानुष पारीक को आजमगढ़ SP सिटी बनाया गया है, जबकि आजमगढ़ ग्रामीण के SP चिराग जैन को SP सिटी बरेली की जिम्मेदारी दी गई है।

ADG स्तर पर भी फेरबदल

तबादलों में वरिष्ठ स्तर पर भी बदलाव हुआ है। ए. सतीश गणेश से ADG क्राइम का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वह ADG ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं भगवान एस. श्रीवास्तव को ADG क्राइम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। उनके पास तकनीकी सेवाओं की जिम्मेदारी भी रहेगी।

प्रमुख तबादले एक नजर में

  1. यशवीर सिंह – SP जौनपुर
  2. रवीना त्यागी – SP बाराबंकी
  3. ओमवीर सिंह – SP बस्ती
  4. ईराज राजा – SP बलिया
  5. सर्वेश कुमार मिश्रा – SP मऊ
  6. विनय कुमार सिंह – SP गाजीपुर
  7. सूरज कुमार राय – SSP मुजफ्फरनगर
  8. पूर्णेन्दु सिंह – SP बागपत
  9. मधुवन कुमार सिंह – SP हापुड़
  10. सुरेश चंद्र रावत – SP जालौन
  11. मानुष पारीक – SP सिटी आजमगढ़
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: BJP ने राज्यसभा के लिए 8 नए चेहरे उतारे, हरदीप पुरी-BL वर्मा का टिकट कटा

Published

on

UP Rajya Sabha Election 2026, यूपी राज्यसभा चुनाव, BJP Rajya Sabha Candidates, हरदीप पुरी, BL वर्मा, BJP 8 उम्मीदवार, धर्मपाल सिंह, श्रुति गंगवार

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए सोमवार को 8 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए। पार्टी ने सभी आठ सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। इनमें 2 महिलाएं, 3 OBC, 2 दलित और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार हैं। सामान्य वर्ग में 2 ब्राह्मण और 1 राजपूत/ठाकुर चेहरा शामिल है। BJP ने इस बार अपने मौजूदा राज्यसभा सदस्यों में से किसी को दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया है। इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा भी शामिल हैं।

BJP के 8 उम्मीदवार कौन-कौन?

  1. धर्मपाल सिंह
  2. राधाकांत ओझा
  3. प्रकाश पाल
  4. विद्यासागर सोनकर
  5. गोपी कृष्ण पांडेय
  6. प्रियंका सिंह रावत
  7. राम प्रताप सिंह चौहान
  8. श्रुति गंगवार

3 OBC, 2 दलित और 3 सामान्य वर्ग

BJP की सूची में सामाजिक प्रतिनिधित्व का भी संतुलन दिखाई देता है। रिपोर्टों के मुताबिक OBC वर्ग से धर्मपाल सिंह (लोध), प्रकाश पाल (पाल) और श्रुति गंगवार (कुर्मी) को उम्मीदवार बनाया गया है। दलित वर्ग से विद्यासागर सोनकर और प्रियंका सिंह रावत को टिकट मिला है। सामान्य वर्ग में राधाकांत ओझा और गोपी कृष्ण पांडेय ब्राह्मण, जबकि राम प्रताप सिंह चौहान राजपूत/ठाकुर समुदाय से हैं।

हरदीप पुरी और BL वर्मा का टिकट कटा

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा इस बार BJP की राज्यसभा उम्मीदवार सूची में नहीं हैं। दोनों का मौजूदा राज्यसभा कार्यकाल 25 नवंबर 2026 को समाप्त होना है। BJP ने उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया है। इन दोनों को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजे जाने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में आगे क्या बदलाव होगा, इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, मंत्रिमंडल से हटाए जाने की कोई आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

Advertisement

दिनेश शर्मा की सीट पहले ही खाली हो चुकी

पूर्व उपमुख्यमंत्री और BJP के राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा को सितंबर में अंडमान-निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया था। उनकी खाली हुई सीट भी मौजूदा चुनाव में शामिल है।

16 अक्टूबर को 10 सीटों पर मतदान

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है। इनमें 8 सीटें फिलहाल BJP के पास थीं, जबकि एक-एक सीट समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास थी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

योगी बोले- हमें जातीय खेमों में बंटा भारत नहीं, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ चाहिए

Published

on

योगी आदित्यनाथ, एक भारत श्रेष्ठ भारत, Yogi Adityanath, Yogi News, लखनऊ योगी बयान, शिक्षक गरिमा कार्यशाला, गायत्री परिवार, जातीय खेमे

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में कहा कि देश को जातीय खेमों में बंटा हुआ नहीं, बल्कि ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ बनाना है। उन्होंने कहा कि जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने से देश की एकता प्रभावित होती है। ऐसे समय में शिक्षकों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे नई पीढ़ी को एकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दें। योगी आदित्यनाथ अखिल विश्व गायत्री परिवार के शताब्दी वर्ष के तहत लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में आयोजित प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।

‘कैसा भारत चाहते हैं, यह तय करना होगा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह विचार करना होगा कि देश को कैसा बनाना है। उन्होंने सवाल किया कि क्या ऐसा भारत चाहिए जो बिखरा हुआ हो, बंटा हुआ हो और जातीय खेमों में आपस में लड़ता हो। उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के लिए काम करना चाहिए। योगी ने कहा कि उनके अनुसार जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर समाज को बांटने की प्रवृत्ति देश की एकता के लिए चुनौती है।

‘शिक्षक समाज की चेतना और युग निर्माता’

योगी ने कहा कि शिक्षक सिर्फ विद्यार्थियों को पढ़ाने का काम नहीं करते, बल्कि वे नई पीढ़ी के व्यक्तित्व और चरित्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें तो युवा पीढ़ी को सही दिशा दी जा सकती है। उन्होंने शिक्षकों से 2047 के विकसित भारत के लिए युवाओं को तैयार करने और उन्हें प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाने का आह्वान किया।

Advertisement

संयुक्त परिवार और सामाजिक एकता का भी जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि संयुक्त परिवार लंबे समय तक भारतीय समाज की ताकत रहे हैं। उनके मुताबिक, परिवारों के सीमित होने के साथ सामाजिक और पारिवारिक बिखराव की चुनौतियां भी बढ़ी हैं। उन्होंने गायत्री परिवार से समाज के साथ परिवारों को जोड़ने की दिशा में काम करने की अपील की। साथ ही कहा कि समाज में भेदभाव की जगह नहीं होनी चाहिए।

गायत्री परिवार के 100 साल का उल्लेख

योगी ने गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी को नमन किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने लंबे समय से सामाजिक एकता और जनचेतना के लिए काम किया है। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 स्कूलों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के पदाधिकारी, शिक्षक और अन्य अतिथि मौजूद रहे।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending