ख़बर यूपी / बिहार
6 दिसंबर को लेकर यूपी में चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, अयोध्या, मथुरा और काशी में विशेष इंतजाम

लखनऊ: उत्तरप्रदेश में 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की वर्षगांठ पर प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया गया है। एडीजीपी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने इस संबंध में सभी जिलों के अफसरों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। प्रशांत कुमार ने बताया कि तीनों धार्मिक नगरी अयोध्या, मथुरा और काशी में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यहां अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है। वरिष्ठ अधिकारी प्रमुख जिलों में कैंप कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए 150 कंपनी पीएसी और 6 कंपनी केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों को लगाया गया है।
एडीजीपी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने यह भी बताया कि आधा दर्जन संगठनों ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की थी। लेकिन पुलिस के अधिकारियों द्वारा बातचीत के बाद सभी संगठनों ने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। प्रशांत कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार परंपरा से हटकर किसी तरह का कोई आयोजन नहीं करने दिया जाएगा।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP Weather Update: बारिश से ठंडा हुआ मौसम, 7-8 अप्रैल को फिर आंधी-तूफान का अलर्ट

UP Weather Update: उत्तरप्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। बीते दिनों पूरे प्रदेश में हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार और रविवार को हुई बारिश के कारण पूरे उत्तर प्रदेश में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को मौसम साफ रहने के आसार हैं, लेकिन राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक 7 और 8 अप्रैल को प्रदेश में एक बार फिर आंधी-तूफान, गरज-चमक और बारिश की संभावना है। इस बदलाव के पीछे पश्चिमी विक्षोभ का नया सिस्टम है, जो 7 अप्रैल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सक्रिय होगा और 8 अप्रैल तक पूरे प्रदेश को प्रभावित करेगा।
रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बने चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। हालांकि 6 अप्रैल को मौसम में आंशिक सुधार के साथ तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल सकती है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 7 अप्रैल से शुरू होने वाला यह सिस्टम धीरे-धीरे पूरे प्रदेश में असर दिखाएगा। वहीं 9 अप्रैल को इसके कमजोर पड़ने के दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। 10 अप्रैल से मौसम के फिर शुष्क होने की संभावना जताई गई है।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: CM योगी की मां पर आपत्तिजनक बयान देने वाला मौलाना गिरफ्तार, UP STF ने बिहार से दबोचा

Lucknow: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर कथित आपत्तिजनक बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सलीम चतुर्वेदी को यूपी STF ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिहार के पूर्णिया/अररिया क्षेत्र से दबोचा गया। जानकारी के मुताबिक यूपी STF ने खुफिया इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए मौलाना को बिहार के जोकीहाट क्षेत्र से हिरासत में लिया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा में उसे उत्तर प्रदेश लाया गया और जेल भेज दिया गया।
वायरल वीडियो से शुरू हुआ विवाद
मामला उस वीडियो से जुड़ा है, जो रमजान के दौरान सामने आया था। इसमें मौलाना पर सीएम योगी की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। वीडियो वायरल होने के बाद यूपी में विरोध बढ़ गया था और कार्रवाई की मांग उठी थी।
दो FIR दर्ज, जांच तेज
इस मामले में उत्तर प्रदेश में दो FIR दर्ज की गई थीं, जिसके बाद STF ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार यह बयान एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया था, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मौलाना ने मांगी माफी
गिरफ्तारी के बाद मौलाना अब्दुल सलीम ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ख़बर बिहार
Bihar: नालंदा में शीतलाष्टमी मेले में भगदड़, 9 की मौत, 8 महिलाएं शामिल; 6 से ज्यादा घायल

Nalanda stampede: बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मघड़ा गांव स्थित माता शीतलाष्टमी मंदिर में शीतलाष्टमी मेले के दौरान भगदड़ मचने से 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 8 महिलाएं शामिल हैं। वहीं 6 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
भीड़ के दबाव में मची भगदड़
चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दर्शन करने की जल्दबाजी में लोग एक-दूसरे से आगे निकलने की कोशिश कर रहे थे, जिससे अचानक भगदड़ मच गई।
मंदिर का छोटा गर्भगृह बना वजह
बताया जा रहा है कि मंदिर का गर्भगृह छोटा होने के कारण भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। कई श्रद्धालु लाइन में लगने के बजाय सीधे आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे, जिससे स्थिति बिगड़ गई।
2 मृतकों की पहचान, घायलों का इलाज जारी
हादसे में मारे गए 9 लोगों में से 2 की पहचान नालंदा निवासी रीता देवी (50) और रेखा देवी (45) के रूप में हुई है। घायलों को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रशासन ने मेला बंद कराया, जांच के आदेश
घटना के बाद प्रशासन ने मंदिर और मेले को बंद करा दिया है। बिहार शरीफ से अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख जताते हुए मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए हैं।
ख़बर बिहार
Patna: बिहार में सियासी हलचल तेज, CM आवास पर जुटे कई बड़े नेता, नीतीश खुद छोड़ने निकले

Patna: बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राजधानी पटना स्थित 1 अन्ने मार्ग पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर रविवार को अचानक कई बड़े नेताओं का जमावड़ा लग गया। इस बैठक ने सियासी गलियारों में चर्चाओं को हवा दे दी है।
इन नेताओं की हुई मौजूदगी
मुख्यमंत्री आवास पर बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री अशोक चौधरी और विजय कुमार चौधरी के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा पहुंचे। इसके अलावा बिजेंद्र यादव और चर्चित नेता अनंत सिंह भी मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे।
बैठक के बाद CM का खास अंदाज
बैठक खत्म होने के बाद एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद अपनी बुलेटप्रूफ फॉर्च्यूनर में बैठे और विजय चौधरी, ललन सिंह व संजय झा को साथ लेकर उनके आवास तक छोड़ने गए। इसके बाद वे वापस अपने आवास लौट आए।
चर्चाओं का बाजार गर्म
हालांकि इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन एक साथ इतने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी और CM का खुद उन्हें छोड़ने जाना सियासी तौर पर अहम संकेत माना जा रहा है।
ख़बर उत्तरप्रदेश
UP News: जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, PM मोदी बोले- वैश्विक संकट में एकजुट रहें

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला चरण शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार दोपहर इसका उद्घाटन किया। यह एयरपोर्ट अभी देश का सबसे बड़ा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट माना जा रहा है। इसके सभी चार फेज पूरे होने के बाद यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा।
वैश्विक संकट पर PM का संदेश
उद्घाटन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का जिक्र किया। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि इस वैश्विक संकट का सामना धैर्य और एकजुटता के साथ करें। उन्होंने राजनीतिक दलों को भी नसीहत देते हुए कहा कि संकट के समय ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिए, जिससे देश को नुकसान हो।
एयरपोर्ट की खासियतें
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का पहला फेज करीब 3300 एकड़ में विकसित किया गया है। इसमें एक रनवे और आधुनिक टर्मिनल बनाया गया है, जिसकी सालाना क्षमता लगभग 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की है। इस फेज के निर्माण पर करीब 11 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पूरे प्रोजेक्ट को 52 वर्ग किलोमीटर में विकसित किया जाना है और इसकी पूर्णता की समयसीमा 2040 तय की गई है।
20 मिनट में बोर्डिंग की सुविधा
इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यात्रियों को एंट्री से लेकर बोर्डिंग तक 20 मिनट से कम समय लगेगा, जिससे ट्रैवल अनुभव तेज और आसान होगा।
मई से उड़ानें शुरू होने की संभावना
एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों के मुताबिक, यहां से फ्लाइट संचालन मई 2026 से शुरू हो सकता है।
एशिया में दूसरी सबसे बड़ी सुविधा
फिलहाल एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट Beijing Daxing International Airport है, जिसका क्षेत्रफल 47 वर्ग किलोमीटर है। जेवर एयरपोर्ट के सभी फेज पूरे होने के बाद यह उससे भी बड़ा हो जाएगा।
ख़बर छत्तीसगढ़11 hours agoRaipur: छत्तीसगढ़ में 9 नए बायपास बनेंगे, 448 करोड़ मंजूर, रायगढ़-धमतरी समेत कई जिलों को राहत
ख़बर दुनिया11 hours agoIsrael-Iran Tension: साउथ पार्स गैस फील्ड पर फिर मिसाइल हमला, ईरान ने दी ग्लोबल सप्लाई ठप करने की धमकी
ख़बर छत्तीसगढ़15 hours agoChhattisgarh: रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को हाईकोर्ट से उम्रकैद, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश
ख़बर देश10 hours agoLPG Rules Changed: अब बिना एड्रेस प्रूफ भी मिलेगा 5Kg गैस सिलेंडर, सरकार ने आसान किए नियम






















