Connect with us

Film Studio

Sky Force Trailer: स्काई फोर्स के साथ फिर देशभक्ति का जोश भरेंगे अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर छाया ट्रेलर

Published

on

Sky Force Trailer: Akshay Kumar will again fill the spirit of patriotism with Sky Force, trailer released

Sky Force Trailer: अक्षय कुमार की 2025 की पहली फिल्म ‘स्काई फोर्स’ का ट्रेलर सामने आ गया है, जो 24 जनवरी को रिलीज होने को तैयार है। स्काई फोर्स का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो फैंस के रोंगटे खड़े कर देने वाला है। ‘स्काई फोर्स’ से वीर पहाड़िया अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रहे हैं। दोनों फिल्म में इंडियन एयरफोर्स के अधिकारियों की भूमिका निभाएंगे। स्काई फोर्स का ट्रेलर देखकर अंदाजा लगता है कि ये फिल्म पाकिस्तान से बदला लेने, एक होनहार अफसर के खो जाने और उसके बाद उस दर्द से जूझ रहे उसके परिवार की कहानी है।

फिल्म में सारा अली खान वीर की प्रेमिका के रूप में दिखाई देती हैं। जबकि निमृत कौर अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाती दिख रही हैं। ‘स्काई फोर्स’ संदीप केवलानी और अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म है। स्काई फोर्स’ के 2 मिनट 48 सेकेंड के ट्रेलर में शानदार विजुअल्स देखने को मिलते हैं और एयर वॉर सीन्स भी कमाल के लग रहे हैं। यही वजह है कि फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Film Studio

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज, कालीन भैया का फिर दिखा भौकाल, 4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म

Published

on

मिर्जापुर द मूवी, Mirzapur The Movie, Mirzapur Movie Trailer, Mirzapur Trailer, पंकज त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु, रवि किशन, कालीन भैया, गुड्डू पंडित, मुन्ना त्रिपाठी, Mirzapur Movie Release Date, Mirzapur 2026, Gurmeet Singh, Puneet Krishna, Farhan Akhtar, Ritesh Sidhwani, Bollywood News

मुंबई: कालीन भैय्या के दीवानों के लंबे इंतजार के बाद ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर सामने आ गया है। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। प्रोडक्शन की जिम्मेदारी रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के पास है।

ट्रेलर में फिर दिखा कालीन भैया का भौकाल

ट्रेलर की शुरुआत पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया वाले अंदाज से होती है। सत्ता, डर और बाहुबल की लड़ाई के बीच किरदारों की टक्कर साफ नजर आती है। ट्रेलर में एक्शन, खून-खराबा और तीखे डायलॉग की भरमार है। पंकज त्रिपाठी अपने पुराने अंदाज में दमदार दिखे हैं। वहीं अली फजल बतौर गुड्डू पंडित और दिव्येंदु बतौर मुन्ना त्रिपाठी भी फैंस को पुराने ‘मिर्जापुर’ की याद दिलाते हैं।

रवि किशन ने भी खींचा ध्यान

ट्रेलर में रवि किशन का अंदाज भी खास है। उनके किरदार की भिड़ंत कालीन भैया से होती नजर आती है। इसके अलावा जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर समेत बाकी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।

Advertisement

OTT के बाद बड़े पर्दे पर ‘मिर्जापुर’

‘मिर्जापुर’ फ्रेंचाइजी पहली बार बड़े पर्दे पर पहुंच रही है। फिल्म को सिनेमाघरों के लिए बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है। 4 सितंबर को हिंदी और तेलुगु में फिल्म रिलीज होगी।

Continue Reading

Film Studio

Ramayana Trailer: ‘रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर बने भगवान राम, यश रावण के किरदार में; दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म

Published

on

Ramayana Trailer, Nitesh Tiwari, Ranbir Kapoor, Yash, Sai Pallavi, Sunny Deol, AR Rahman, Hans Zimmer, Bollywood News, Ramayana Movie

मुंबई: निर्देशक नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का पहला ट्रेलर बुधवार को रिलीज कर दिया गया। मेकर्स ने इसे ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर सुबह 4:15 बजे दुनियाभर में लॉन्च किया। ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर जारी किया गया।

रणबीर बने भगवान राम, यश निभाएंगे रावण

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। साउथ सुपरस्टार यश रावण की भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान, रवि दुबे लक्ष्मण और अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में हैं।

ए.आर. रहमान और हैंस जिमर पहली बार साथ

फिल्म के संगीत की जिम्मेदारी ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान और हॉलीवुड के मशहूर संगीतकार हैंस जिमर ने संभाली है। दोनों पहली बार किसी भारतीय फिल्म के लिए साथ काम कर रहे हैं।

Advertisement

दो भागों में रिलीज होगी फिल्म

‘रामायण’ को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले किया जा रहा है।

4000 करोड़ के बजट का दावा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट करीब ₹4000 करोड़ है। यदि यह आंकड़ा सही साबित होता है, तो यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल होगी। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स का काम ऑस्कर विजेता स्टूडियो DNEG संभाल रहा है।

फिल्म से जुड़ी खास बातें

Advertisement
  • रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में।
  • यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में।
  • अरुण गोविल इस बार राजा दशरथ की भूमिका निभा रहे हैं।
  • ए.आर. रहमान और हैंस जिमर ने मिलकर संगीत तैयार किया है।
  • फिल्म IMAX फॉर्मेट में भी रिलीज होगी।
  • पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में रिलीज होगा।
Continue Reading

Film Studio

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में 3 महीने की जेल, दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखी सजा, 7.35 करोड़ का जुर्माना भी लगाया

Published

on

राजपाल यादव, चेक बाउंस मामला, दिल्ली हाई कोर्ट, अता पता लापता, बॉलीवुड, जेल की सजा, मुरली प्रोजेक्ट्स, तिहाड़ जेल, Rajpal Yadav, Bollywood News, Entertainment News

Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें चेक बाउंस मामले में एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने शुक्रवार को अभिनेता की दोषसिद्धि को बरकरार रखते हुए तीन महीने की सादा कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उनके आचरण पर गंभीर टिप्पणी करते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।

मामला वर्ष 2010 का है, जब राजपाल यादव ने अपनी फिल्म ‘अता पता लापता’ के निर्माण के लिए मेसर्स मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही और समय पर कर्ज नहीं चुकाए जाने के कारण दिए गए कई चेक बाउंस हो गए। इसके बाद मामला अदालत पहुंचा।

कोर्ट ने क्या कहा?

दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा कि राजपाल यादव को कई अवसर दिए गए, लेकिन उन्होंने बार-बार किए गए आश्वासनों के बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं किया। अदालत ने उनकी पुनरीक्षण याचिकाएं खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट की सजा को बरकरार रखा। रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत ने करीब 7.35 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लगाया है।

पहले भी जा चुके हैं जेल

Advertisement

इस मामले में वर्ष 2018 में मजिस्ट्रेट कोर्ट ने राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा यादव को दोषी ठहराते हुए छह महीने की सजा सुनाई थी। बाद में सेशंस कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा।

वर्ष 2026 में हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देते हुए उन्हें भुगतान के लिए समय दिया था, लेकिन अदालत के अनुसार तय शर्तों का पालन नहीं होने पर राहत समाप्त कर दी गई। राजपाल यादव इससे पहले भी इस मामले में तिहाड़ जेल जा चुके हैं।

कॉमेडी से बनाई अलग पहचान

राजपाल यादव ने ‘हंगामा’, ‘गरम मसाला’, ‘चुप चुप के’, ‘फिर हेरा फेरी’ और ‘भूल भुलैया’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से अलग पहचान बनाई। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार का यश भारती सम्मान भी मिल चुका है। हालांकि, चेक बाउंस मामले में लंबे समय से चल रही कानूनी लड़ाई अब उनके लिए नई मुश्किल लेकर आई है।

Advertisement
Continue Reading

Film Studio

Aamir Khan Wedding: 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे आमिर, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा

Published

on

Aamir Khan Wedding, Aamir Khan Gauri Spratt, Aamir Khan Third Marriage, Bollywood News, Aamir Khan Marriage Date, Gauri Spratt News, Bollywood Wedding, Aamir Khan Girlfriend, Entertainment News, Celebrity Wedding

Mumbai: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबरों पर आखिरकार मुहर लगा दी है। लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब आमिर ने खुद पुष्टि की है कि वे 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

वैराइटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में किया खुलासा

आमिर खान ने वैराइटी इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनका और गौरी का रिश्ता समय के साथ और मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक शादी उनकी प्राथमिकता नहीं थी, लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम देने का फैसला किया है। आमिर ने कहा कि गौरी के साथ उन्हें एक बेहद शांत, मजबूत और भरोसेमंद रिश्ता महसूस होता है। यही वजह है कि उन्होंने शादी का निर्णय लिया है।

घर पर होगा निजी समारोह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी का आयोजन बेहद निजी और पारिवारिक रखा जाएगा। यह समारोह आमिर खान के घर पर ही आयोजित होगा, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया जाएगा। हालांकि मेहमानों की आधिकारिक सूची अभी सामने नहीं आई है, लेकिन माना जा रहा है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान भी इस खास मौके का हिस्सा बन सकते हैं।

Advertisement

आमिर की होगी तीसरी शादी

यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने रीना दत्ता और किरण राव से शादी की थी। दोनों रिश्तों के खत्म होने के बाद भी आमिर अपने परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए हुए हैं। आमिर और गौरी स्प्रैट पिछले कुछ समय से रिलेशनशिप में हैं और सार्वजनिक मंचों पर भी साथ नजर आ चुके हैं। अब दोनों अपने रिश्ते को आधिकारिक रूप देने जा रहे हैं।

Continue Reading

Film Studio

Dhurandhar 2 trailer: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर रिलीज, 19 मार्च को पांच भाषाओं में होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

Published

on

Ranveer Singh, Dhurandhar 2, Bollywood News, Movie Trailer, Sanjay Dutt, Arjun Rampal, R Madhavan, Upcoming Movies

Dhurandhar 2 trailer: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया। फिल्म का ट्रेलर सुबह 11:01 बजे जारी किया गया, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और बड़े स्टारकास्ट की झलक देखने को मिल रही है। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और एआर माधवन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आदित्य धर ने किया निर्देशन

फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा ज्योति देशपांडे और लोकेश घर भी फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।फिल्म को Jio Studios ने प्रेजेंट किया है, जबकि इसे बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है।

19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर में दमदार एक्शन, शानदार सिनेमैटोग्राफी और बड़े स्टारकास्ट की झलक ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

MP Police SI Recruitment 2026, MP Police Subedar Recruitment 2026, MP Police 507 Vacancy, MP Police SI Bharti 2026, MPESB SI Recruitment, मध्यप्रदेश SI भर्ती, मध्यप्रदेश सूबेदार भर्ती, MP Police Vacancy 2026, SI भर्ती आवेदन तारीख, MP Police Exam Date
ख़बर मध्यप्रदेश9 hours ago

MP News: मध्यप्रदेश पुलिस में SI-सूबेदार के 507 पदों पर भर्ती, 9 सितंबर से आवेदन, 8 अक्टूबर से परीक्षा

PM मोदी, नरेंद्र मोदी, GDP Growth, भारत की अर्थव्यवस्था, 7.8% GDP, सोना खरीदने पर PM मोदी, Gold Import, Swadeshi, आत्मनिर्भर भारत, रुपये की कीमत, Foreign Exchange, Indian Economy
ख़बर देश9 hours ago

PM मोदी: 7.8% GDP ग्रोथ पर बोले प्रधानमंत्री- देशवासियों की मेहनत का नतीजा; गैर-जरूरी सोना न खरीदें, विदेश में शादी-हॉलिडे से भी बचें

नेपाल बाढ़, Nepal Flood, अज्ञात शव, DNA जांच, सामूहिक दफन, चितवन, देवघाट, नेपाल मौत, नेपाल लापता, रसुवा बाढ़, नुवाकोट बाढ़, Nepal Disaster
ख़बर दुनिया9 hours ago

Nepal Flood: नेपाल बाढ़ की सबसे दर्दनाक तस्वीर, पहचान से पहले दफन हो रहे अज्ञात शव, DNA सैंपल सुरक्षित; मौतों का आंकड़ा 1,066 पहुंचा

सुप्रीम कोर्ट, CJP, Cockroach Janta Party, CJP Protest, NEET Protest, FIR, छात्र प्रदर्शन, Supreme Court Verdict, दिल्ली प्रदर्शन, Article 142, NEET Paper Leak
ख़बर देश12 hours ago

Supreme Court: CJP प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, 20-25 जुलाई के सभी FIR रद्द; आपराधिक रिकॉर्ड वालों को नहीं मिलेगा फायदा

भारत की अर्थव्यवस्था ने FY2026-27 की पहली तिमाही में 7.8% GDP ग्रोथ दर्ज की। नॉमिनल GDP 10.3% और रियल GVA 8.2% बढ़ा। जानिए नए GDP बेस ईयर और आंकड़ों की पूरी जानकारी।
अर्थ जगत2 days ago

GDP Growth: महंगाई की चिंता के बीच अर्थव्यवस्था ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में GDP ग्रोथ 7.8%; GVA 8.2% बढ़ा

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending