Connect with us

ख़बर देश

Sikkim: टनल हादसे में 25 में से 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 तक पहुंचना अब भी चुनौती; मीथेन गैस से रेस्क्यू में मुश्किल

Published

on

सिक्किम टनल हादसा, तीस्ता स्टेज 6 प्रोजेक्ट, NHPC, नामची, पटेल इंजीनियरिंग, टनल दुर्घटना, मीथेन गैस, रेस्क्यू ऑपरेशन, 20 मजदूरों के शव, Sikkim News, Tunnel Accident, Breaking News

Sikkim Tunnel Accident: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की टनल में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में मंगलवार देर रात तक 20 शव बरामद कर लिए गए। हालांकि, बाकी पांच मजदूरों तक राहत दल अब भी नहीं पहुंच पाया है। मीथेन गैस और मलबे के कारण बचाव अभियान लगातार चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

हादसा एनएचपीसी के तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की आदित-3 टनल में हुआ। यह परियोजना नामची जिले के समरडुंग-झोलुंगय क्षेत्र में निर्माणाधीन है और इसका निर्माण पटेल इंजीनियरिंग कंपनी कर रही है।

मीथेन गैस बनी सबसे बड़ी बाधा

रेस्क्यू टीमों के सामने सबसे बड़ी चुनौती टनल में भरी मीथेन गैस है। गैस के कारण कई बचावकर्मी बेहोश हो चुके हैं, जिससे अभियान की रफ्तार प्रभावित हुई है।

मजदूर टनल के प्रवेश द्वार से करीब 1.5 किलोमीटर अंदर अलग-अलग स्थानों पर फंसे हुए थे। हादसा टनल के फेस-4बी हिस्से में हुआ, जहां छत से मलबा गिरने के साथ मीथेन गैस भर गई। टनल का बाकी हिस्सा सुरक्षित बताया गया है।

Advertisement

40 मिनट में खत्म हो जाता है ऑक्सीजन सिलेंडर

बचाव अभियान में आठ-आठ सदस्यों की टीमें बारी-बारी से टनल के भीतर भेजी जा रही हैं। एक राहतकर्मी का ऑक्सीजन सिलेंडर करीब 40 मिनट ही चलता है। सिलेंडर खत्म होने से पहले टीम को बाहर लौटना पड़ता है, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन धीमा हो रहा है।

ब्लास्ट-प्रूफ ब्लोअर और रोबोट से हटाया जा रहा मलबा

टनल के भीतर ताजा हवा पहुंचाने के लिए ब्लास्ट-प्रूफ ब्लोअर्स और वेंटिलेशन पाइप लगाए गए हैं, ताकि मीथेन गैस का असर कम किया जा सके। वहीं, दोबारा मलबा गिरने से रोकने के लिए शॉटक्रीट और रॉक-बोल्टिंग की जा रही है। मलबा हटाने के लिए छोटे लोडर और रोबोटिक मशीनों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।

5-5 किलोमीटर लंबी हैं दोनों टनल

Advertisement

जानकारी के अनुसार, तीस्ता स्टेज-6 परियोजना में पानी के प्रवाह के लिए 5-5 किलोमीटर लंबी दो समानांतर टनल बनाई जा रही हैं। हादसा इनमें से एक टनल के निर्माण के दौरान हुआ।

ख़बर देश

CJP Protest: जंतर-मंतर पर फिर जुटे हजारों लोग, संसद मार्च हिंसा में 10 FIR; बंगाल से बुलाए गए 2 हजार CRPF जवान

Published

on

CJP प्रदर्शन, जंतर मंतर, दिल्ली प्रदर्शन, संसद मार्च, दिल्ली पुलिस, 10 FIR, सोनम वांगचुक, जेपी नड्डा, CRPF, RAF, संसद मानसून सत्र, दिल्ली सुरक्षा, Breaking News, Delhi News

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन बुधवार को 33वें दिन भी जारी रहा। सुबह से ही हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस कार्रवाई में घायल हुए लोग भी शामिल हैं।

उधर, संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने 10 एफआईआर दर्ज की हैं। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) के जवानों पर हमला, पथराव, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सरकारी काम में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए गए हैं।

संसद मार्च हिंसा पर 10 FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, संसद मार्ग थाने में 4, कनॉट प्लेस थाने में 3 और मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड तथा कर्तव्य पथ थानों में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों पर जानलेवा हमला करने, पथराव, तोड़फोड़ और कानून-व्यवस्था बाधित करने के आरोप शामिल हैं।

सोनम वांगचुक से मेदांता में मिले जेपी नड्डा

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मंगलवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की। वांगचुक 28 जून से अनशन पर हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद मंगलवार को उन्हें सफदरजंग अस्पताल से मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा, बंगाल से मंगाई गईं CRPF की 20 कंपनियां

दिल्ली में संसद के मानसून सत्र और जारी प्रदर्शनों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। गृह मंत्रालय के निर्देश पर पश्चिम बंगाल से CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियां दिल्ली भेजी जा रही हैं। एक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं। इस तरह लगभग 2 हजार जवानों को कोलकाता से एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जा रहा है।

पहले से तैनात हैं CRPF और RAF की 30 कंपनियां

इससे पहले भी दिल्ली पुलिस की सहायता के लिए CRPF और RAF की करीब 30 कंपनियां राजधानी में तैनात की जा चुकी हैं। ये बल 20 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र और CJP के प्रदर्शन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

डेंगू वैक्सीन: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन, 4 से 60 साल तक के लोगों को लगेगी

Published

on

डेंगू वैक्सीन, QDENGA, TAK-003, DCGI, भारत की पहली डेंगू वैक्सीन, ताकेदा, Biological E, मेक इन इंडिया, Dengue Vaccine India, Dengue News, Health News, Vaccine Approval, Breaking News

Dengue Vaccine India: भारत में पहली बार डेंगू से बचाव के लिए वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने ताकेदा बायोफार्मास्यूटिकल्स इंडिया की QDENGA (TAK-003) वैक्सीन को बाजार में इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही भारत उन देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां डेंगू की रोकथाम के लिए वैक्सीन उपलब्ध होगी।

कंपनी के अनुसार, यह वैक्सीन 4 से 60 वर्ष तक की आयु के लोगों को लगाई जा सकेगी। खास बात यह है कि वैक्सीन लगवाने से पहले यह जांच कराने की जरूरत नहीं होगी कि व्यक्ति पहले कभी डेंगू से संक्रमित हुआ है या नहीं।

28 हजार से ज्यादा लोगों पर हुए क्लीनिकल ट्रायल

QDENGA को भारत में मंजूरी ताकेदा के वैश्विक क्लीनिकल डेवलपमेंट प्रोग्राम के आधार पर दी गई है। इसके तहत फेज-I, फेज-II और फेज-III के कुल 19 क्लीनिकल ट्रायल किए गए, जिनमें 28 हजार से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

दो डोज में लगेगी वैक्सीन

Advertisement

कंपनी के मुताबिक, QDENGA की दो डोज दी जाती हैं। प्रत्येक डोज 0.5 मिलीलीटर की होती है, जिसे त्वचा के नीचे (सबक्यूटेनियस इंजेक्शन) लगाया जाता है। पहली और दूसरी डोज के बीच तीन महीने का अंतर रखा जाएगा।

‘मेक इन इंडिया’ के तहत भारत में होगा उत्पादन

QDENGA (TAK-003) का विकास जापान की दवा कंपनी टाकेडा ने किया है। हालांकि, ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन भारत में ही किया जाएगा। इसके लिए टाकेडा ने हैदराबाद स्थित प्रमुख फार्मा कंपनी बायोलॉजिकल ई के साथ साझेदारी की है। देश में उत्पादन होने से वैक्सीन की उपलब्धता बेहतर रहने और सप्लाई में किसी तरह की बाधा नहीं आने की उम्मीद है।

कीमत का ऐलान अभी बाकी

फिलहाल कंपनी ने वैक्सीन की कीमत की घोषणा नहीं की है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में निर्माण होने की वजह से इसकी कीमत अपेक्षाकृत किफायती हो सकती है, जिससे ज्यादा लोगों तक इसकी पहुंच आसान होगी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर CJP का फिर प्रदर्शन, PM बोले- दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा, राजनीति न हो

Published

on

पेपर लीक, CJP, जंतर मंतर प्रदर्शन, पीएम मोदी, NDA बैठक, किरेन रिजिजू, अभिजीत दीपके, सोनम वांगचुक, मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, शिक्षा मंत्री, संसद मार्च, दिल्ली न्यूज, Breaking News

नई दिल्ली: पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मंगलवार को जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीं, एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

CJP का आरोप- छात्रों पर हुई बर्बरता

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि सोमवार को संसद मार्च के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों के साथ बर्बर व्यवहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में कई छात्र घायल हुए। दीपके ने कहा, “हमने आज संसद मार्च नहीं निकालने का फैसला किया है, क्योंकि सरकार और पुलिस ने छात्रों का खून बहाया है। सरकार को छात्रों की कोई परवाह नहीं है, लेकिन हमें उनकी चिंता है।” उन्होंने यह भी बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने पुलिस कार्रवाई के विरोध में अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया है।

खड़गे ने सरकार से मांगा जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “छात्रों पर आंसू गैस क्यों छोड़ी गई? लाठीचार्ज क्यों किया गया? कई छात्र अस्पताल में भर्ती हैं।” खड़गे ने सरकार से यह भी मांग की कि प्रदर्शनकारियों और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच हुई बातचीत की पूरी जानकारी संसद में दी जाए।

Advertisement

प्रियंका गांधी बोलीं- शिक्षा मंत्री लें जिम्मेदारी

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “यह सरकार पूरी तरह युवा विरोधी है। पिछले 12 वर्षों से युवाओं, गरीबों और किसानों की आवाज दबाई जा रही है।” उन्होंने कहा कि “जब किसान आंदोलन करते हैं तो उन्हें दबाया जाता है और अब छात्रों के साथ भी ऐसा ही किया जा रहा है। वे बच्चे हैं, उनकी बात शांतिपूर्वक सुनी जानी चाहिए।” प्रियंका गांधी ने शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की मांग भी की।

Continue Reading

ख़बर देश

Sikkim Tunnel Collapse: लैंडस्लाइड से एंट्री बंद, 27 मजदूर फंसे; 8 की मौत, मीथेन गैस से रेस्क्यू में मुश्किल

Published

on

सिक्किम टनल हादसा, Sikkim Tunnel Collapse, नामची, लैंडस्लाइड, 27 मजदूर फंसे, 8 मजदूरों की मौत, मीथेन गैस, NDRF, SDRF, पटेल इंजीनियरिंग, NHPC, तीस्ता स्टेज 6 प्रोजेक्ट, Breaking News, Sikkim News

Sikkim Tunnel Collapse: सिक्किम के नामची जिले में सोमवार को निर्माणाधीन सुरंग (टनल) पर लैंडस्लाइड होने से बड़ा हादसा हो गया। मलबा गिरने से सुरंग का प्रवेश द्वार बंद हो गया, जिससे अंदर काम कर रहे 27 मजदूर फंस गए। अब तक 8 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 19 अन्य को निकालने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

जिला कलेक्टर अनुपा तामलिंग ने बताया कि हादसा नामची जिले के मामरिंग स्थित समरदुंग सुरंग में हुआ। उन्होंने कहा कि सुरंग के भीतर फंसे मजदूरों की संख्या में बदलाव भी हो सकता है, क्योंकि अभी सटीक जानकारी जुटाई जा रही है।

मीथेन गैस ने बढ़ाई चुनौती

प्रशासन के अनुसार, सुरंग के भीतर मीथेन गैस रिसाव की आशंका है, जिससे रेस्क्यू अभियान काफी चुनौतीपूर्ण हो गया है। गैस के प्रभाव से कई बचावकर्मियों को सुरंग के अंदर चक्कर आए, जबकि कुछ बेहोश भी हो गए। इसके चलते राहत कार्य प्रभावित हुआ।

NDRF-SDRF समेत कई एजेंसियां मौके पर

Advertisement

जिला प्रशासन को दोपहर करीब 3:40 बजे हादसे की सूचना मिली। इसके बाद NDRF, SDRF, जिला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। प्रशासन के मुताबिक, सुरंग में पटेल इंजीनियरिंग के 21 और एनएचपीसी के 6 कर्मचारी समेत कुल 27 मजदूर फंसे होने की आशंका है।

बंगाल से बुलाई गई स्पेशल रेस्क्यू टीम

मीथेन गैस के खतरे को देखते हुए पश्चिम बंगाल से गैस-रोधी उपकरणों से लैस एक विशेष रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है। बचाव दल गैस मास्क पहनकर सुरंग के भीतर मजदूरों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है। मौके पर एंबुलेंस भी तैनात रखी गई हैं। यह सुरंग तीस्ता स्टेज-6 हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर प्रोजेक्ट के लिए बनाई जा रही है, जिसका निर्माण कार्य पटेल इंजीनियरिंग कंपनी कर रही है।

Continue Reading

ख़बर देश

Tripura DGP: त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ मृत मिले, शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका

Published

on

अनुराग धनखड़, त्रिपुरा DGP, IPS अधिकारी, अगरतला, बागपत, पुलिस मुख्यालय, Tripura DGP, Anurag Dhankar, India News, Breaking News

Tripura DGP: त्रिपुरा के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग धनखड़ सोमवार सुबह पुलिस मुख्यालय में अचेत अवस्था में मिले। अधिकारियों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही होगी। फिलहाल उनका शव अगरतला के गोविंद बल्लभ पंत अस्पताल में रखा गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है।

1994 बैच के IPS अधिकारी थे

अनुराग धनखड़ 1994 बैच के IPS अधिकारी थे। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बिहारीपुर गांव के रहने वाले धनखड़ ने अपने सेवा काल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामलों की जांच में भी अहम भूमिका निभाई थी। परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके बड़े भाई भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि छोटे भाई खेती-किसानी करते हैं।

25 साल पहले आखिरी बार गांव आए थे

गांव के लोगों के अनुसार, अनुराग धनखड़ करीब 25 साल पहले आखिरी बार अपने पैतृक गांव आए थे। गांव में उनका पुश्तैनी मकान है, लेकिन वर्तमान में वहां परिवार का कोई सदस्य नहीं रहता।

Advertisement

गांव के स्कूल से शुरू हुई पढ़ाई

अनुराग धनखड़ ने पांचवीं तक की पढ़ाई गांव के प्राथमिक विद्यालय से की। इसके बाद उन्होंने सरूरपुर इंटर कॉलेज से 12वीं और बड़ौत डिग्री कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

सिक्किम टनल हादसा, तीस्ता स्टेज 6 प्रोजेक्ट, NHPC, नामची, पटेल इंजीनियरिंग, टनल दुर्घटना, मीथेन गैस, रेस्क्यू ऑपरेशन, 20 मजदूरों के शव, Sikkim News, Tunnel Accident, Breaking News
ख़बर देश22 seconds ago

Sikkim: टनल हादसे में 25 में से 20 मजदूरों के शव बरामद, 5 तक पहुंचना अब भी चुनौती; मीथेन गैस से रेस्क्यू में मुश्किल

CJP प्रदर्शन, जंतर मंतर, दिल्ली प्रदर्शन, संसद मार्च, दिल्ली पुलिस, 10 FIR, सोनम वांगचुक, जेपी नड्डा, CRPF, RAF, संसद मानसून सत्र, दिल्ली सुरक्षा, Breaking News, Delhi News
ख़बर देश39 minutes ago

CJP Protest: जंतर-मंतर पर फिर जुटे हजारों लोग, संसद मार्च हिंसा में 10 FIR; बंगाल से बुलाए गए 2 हजार CRPF जवान

चित्रकोट जलप्रपात, चित्रकोट टेंट सिटी, बस्तर पर्यटन, छत्तीसगढ़ पर्यटन, PPP मॉडल, तीरथ गांव, टेंट सिटी प्रोजेक्ट, डेस्टिनेशन वेडिंग, एडवेंचर टूरिज्म, विकासशील, Chhattisgarh Tourism, Bastar News, Chitrakote Waterfall
ख़बर छत्तीसगढ़3 hours ago

Chhattisgarh Tourism: चित्रकोट के पास बनेगी ₹25 करोड़ की टेंट सिटी, 500 मीटर दूर मिलेगा लग्जरी स्टे, एडवेंचर एक्टिविटी और डेस्टिनेशन वेडिंग की सुविधा

यूपी कैबिनेट, योगी आदित्यनाथ, प्रयागराज सोनभद्र एक्सप्रेसवे, विंध्य पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, उत्तर प्रदेश, यूपी सरकार, कैबिनेट बैठक, मानसून सत्र, योगेंद्र उपाध्याय, UP News, Yogi Cabinet Decisions
ख़बर उत्तरप्रदेश22 hours ago

यूपी कैबिनेट: 18 प्रस्ताव मंजूर, दो नए एक्सप्रेसवे को हरी झंडी, टॉप छात्राओं को मिलेगी स्कूटी

डेंगू वैक्सीन, QDENGA, TAK-003, DCGI, भारत की पहली डेंगू वैक्सीन, ताकेदा, Biological E, मेक इन इंडिया, Dengue Vaccine India, Dengue News, Health News, Vaccine Approval, Breaking News
ख़बर देश23 hours ago

डेंगू वैक्सीन: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन, 4 से 60 साल तक के लोगों को लगेगी

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending