Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

महाशिवरात्रि पर महाकाल की नगरी उज्जैन 21 लाख दीपों से हुई जगमग, गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

Published

on

उज्जैन: महाशिवरात्रि पर महाकाल की नगरी उज्जैन लाखों दीपों से जगमगा उठी। 21 लाख से ज्यादा दीप जलाकर उज्जैन ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। पहला दीपक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जलाया। इस दौरान रंगारंग आतिशबाजी भी की गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसे दीपों का सबसे बड़ा प्रदर्शन बताकर उज्जैन का नाम दर्ज किया। इसके पहले अयोध्या में नौ लाख 41 हजार 551 दीप जलाकर रिकॉर्ड बनाया गया था लेकिन उज्जैन ने इस रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा। शिव ज्योति अर्पणम महोत्सव के नाम से आयोजन हुआ जिसमें 20 हजार से अधिक लोग शामिल हुए।

दीयों की रोशनी से जगमगा उठे शिप्रा के घाट

धर्म नगरी उज्जैन महाशिवरात्रि पर लाखों दीपों से जगमदा उठी। 21 लाख से ज्यादा दीप जलाकर उज्जैन ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। शिप्रा नदी के तट पर 11 लाख 71 हजार 78 दीप जलाए गए। पहला दीपक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जलाया। इस दौरान रंगारंग आतिशबाजी भी की गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम ने इसे दीपों का सबसे बड़ा प्रदर्शन बताकर उज्जैन का नाम दर्ज किया। इतना ही नहीं कार्यक्रम खत्म होने के बाद खाली बोतलें और दीये नगर निगम की टीम ने एकत्र कर स्वच्छता का संदेश भी दिया।

सायरन बजने के बाद दीपों की रोशनी में नहा गए शिप्रा के घाट

उज्जैन के पांच घाटों पर 11 लाख से अधिक दीप प्रज्वलित किए गए। 6222 ब्लॉक में दीए रखे गए थे। सायरन बजने के बाद स्वयंसेवकों ने दीपक जलाना शुरू किए थे। सबसे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ 11 दीपक जलाए। यहां पांच ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। रामघाट से लेकर भूखी माता घाट तक लोगों की भीड़ जमा रही। महज 10 मिनट में 11 लाख 71 हजार 78 दीए जलाए गए।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Cabinet: लाड़ली बहना-लक्ष्मी योजना अगले 5 साल जारी रखने का फैसला, 18 प्रस्तावों को मंजूरी

Published

on

MP Cabinet Meeting, Mohan Yadav Cabinet, Ladli Behna Yojana, Ladli Lakshmi Yojana, MP Government, Narmada Mission, Naman Mission, Madhya Pradesh News, Rakesh Singh, MP Health Schemes, MP Road Development Corporation

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार ने कई अहम फैसलों को मंजूरी दी। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला किया गया है। दोनों योजनाओं पर सरकार कुल 1 लाख 30 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करेगी।

कैबिनेट ने इसके अलावा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, किसानों से जुड़ी तीन योजनाओं और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की योजनाओं को भी अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी दी है। बैठक में ‘निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन’ यानी नमन मिशन के गठन को भी मंजूरी मिली।

लाड़ली बहना योजना पर 1.14 लाख करोड़ खर्च

महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रस्ताव के मुताबिक मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना-2023 अगले पांच साल तक जारी रहेगी। इस अवधि में योजना पर 1,14,365 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वहीं मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना को भी अगले पांच साल तक जारी रखने का फैसला किया गया है। इस योजना के लिए 16,326 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

मातृ वंदना योजना के लिए 2,137 करोड़

Advertisement

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। योजना में 60% हिस्सा केंद्र सरकार और 40% हिस्सा राज्य सरकार का रहेगा। अगले पांच साल में इस योजना पर 2,137 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

स्वास्थ्य योजनाओं पर 11,835 करोड़ रुपए

लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की मौजूदा योजनाओं को भी अगले पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी मिली है। इनमें उप स्वास्थ्य केंद्रों की निरंतरता, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना, अस्पताल और औषधालय भवनों का निर्माण शामिल है। आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाले अतिरिक्त प्रोत्साहन को भी जारी रखा जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र की इन योजनाओं पर पांच साल में 11,835 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

नर्मदा मिशन को मंजूरी

कैबिनेट ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के ‘निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन’ यानी नमन मिशन के गठन को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य नर्मदा नदी से जुड़े संरक्षण और विकास कार्यों को संस्थागत रूप से आगे बढ़ाना है।लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि मां नर्मदा को अविरल बनाए रखने के लिए इस मिशन को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश की 35% से अधिक आबादी नर्मदा नदी के किनारे रहती है।

Advertisement

किसानों की 3 योजनाएं भी 5 साल तक जारी

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग की 500 करोड़ रुपए से कम वित्तीय आकार वाली तीन विभागीय योजनाओं को भी पांच साल तक जारी रखने की मंजूरी मिली है। इन योजनाओं की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक रहेगी।

सड़क विकास निगम में 35 नए पद

मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के सुचारू संचालन के लिए 35 नए पदों के सृजन को मंजूरी दी गई है। साथ ही पहले से स्वीकृत 7 पदों को 19 सितंबर 2026 के बाद अगले पांच साल तक बनाए रखने की अनुमति भी दी गई है।

विज्ञान विभाग की योजनाओं के लिए 492 करोड़ से ज्यादा

Advertisement

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की अनुसंधान, योजना एवं विकास गतिविधियां, निर्देशन एवं प्रशासन तथा विज्ञान को लोकप्रिय बनाने और उसके प्रसार से जुड़ी योजनाओं को भी जारी रखने की मंजूरी मिली है। मंत्री राकेश सिंह के मुताबिक, विभाग में अगले पांच साल के लिए 492 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाएं प्रस्तावित हैं।

पुलिस कर्मियों के मेडिकल बिल मंजूर

गृह विभाग के दो मामलों में राज्य के बाहर निजी अस्पतालों में कराए गए इलाज के देयकों के भुगतान को मंजूरी दी गई है। इनमें भोपाल के निरीक्षक कर्ण सिंह और छतरपुर के सहायक उप निरीक्षक स्वर्गीय चन्द्रभान सिंह के मामले शामिल हैं।

वनपाल की 10% पेंशन तीन साल तक रुकेगी

वन विभाग के सेवानिवृत्त तत्कालीन वनपाल रघुवीर सिंह यादव के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसमें हानि की राशि की वसूली और तीन साल तक 10% पेंशन रोकने का फैसला शामिल है।

Advertisement

सहकारी निरीक्षक के खिलाफ विभागीय जांच

कैबिनेट ने सेवानिवृत्त सहकारी निरीक्षक प्रवीण जैन के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

कृषि विज्ञान केंद्र के लिए 20 हेक्टेयर जमीन

आईसीएआर के नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट के कृषि विज्ञान केंद्र निर्माण के लिए सीहोर जिले की इछावर तहसील के ग्राम भाउखेड़ी में जमीन आवंटित करने को मंजूरी मिली है। कुल 36.022 हेक्टेयर भूमि में से 20 हेक्टेयर जमीन स्थायी पट्टे पर दी जाएगी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: भिंड में पिकअप-ट्रक की भिड़ंत, यूपी के 8 मजदूरों की मौत, 23 घायल, धान रोपाई कर लौट रहे थे

Published

on

भिंड सड़क हादसा, Bhind Accident, पिकअप ट्रक टक्कर, गोहद हादसा, NH-719 Accident, 8 मजदूरों की मौत, मध्य प्रदेश हादसा, ग्वालियर मजदूर, लखीमपुर खीरी मजदूर, योगी आदित्यनाथ मुआवजा

भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। गोहद इलाके में तेज रफ्तार पिकअप वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल हैं। घायलों में ट्रक चालक भी शामिल है। हादसे के वक्त पिकअप में कुल 29 मजदूर सवार थे। सभी ग्वालियर में धान की रोपाई का काम पूरा करने के बाद उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी स्थित अपने गांव लौट रहे थे।

गायों को बचाने के दौरान हुआ हादसा

गोहद चौराहा थाना प्रभारी रामनरेश यादव के मुताबिक, पिकअप की रफ्तार करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे होने का अनुमान है। छीमका गांव के पास हाईवे पर कुछ गायें सड़क पर बैठी थीं। अचानक सामने आए मवेशियों को बचाने के प्रयास में चालक ने पिकअप मोड़ी, लेकिन सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

29 मजदूरों में 8 की मौत, 23 घायल

घायल नंदलाल के मुताबिक, पिकअप में 29 मजदूर सवार थे और सभी अलग-अलग गांवों के रहने वाले थे। शुरुआती जानकारी में 4 मजदूरों की मौत और 25 के घायल होने की बात सामने आई थी। बाद में मृतकों की संख्या बढ़कर 8 हो गई। पांच शव गोहद और तीन शव ग्वालियर में रखे गए हैं। मृतकों में 6 लोगों की पहचान हो चुकी है, जबकि 2 की पहचान की जा रही है।

Advertisement

मृतकों में एक ही गांव के 4 लोग

हादसे में थाना मोहम्मदी के बेला तरसिया गांव के रहने वाले उपदेश, अमर सिंह, सुखदेव और रजनीश की मौत हुई। इसके अलावा किशनपुर गांव के गुड्डू, पसगवां के अजीत और हरना निउली के सुभाष की भी जान गई। अन्य मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: पिस्तौल की तलाश में पहुंची पुलिस, अलमारी से मिला करीब 3 करोड़ कैश, गिनती के लिए मंगानी पड़ी मशीन

Published

on

सागर 3 करोड़ कैश, सागर पुलिस, मध्य प्रदेश कैश बरामद, लॉक अलमारी में कैश, सौरभ अहिरवार, सागर न्यूज, MP News, Sagar Cash Recovery, 3 Crore Cash

सागर: मध्य प्रदेश के सागर में पुलिस एक युवक के घर पिस्तौल की तलाश में पहुंची, लेकिन तलाशी के दौरान कुछ ऐसा मिला कि पुलिस भी हैरान रह गई। एक लॉक अलमारी के अंदर रखे बैग से करीब 3 करोड़ रुपए नकद बरामद किए गए। रकम इतनी ज्यादा थी कि नोटों की गिनती के लिए मशीन मंगानी पड़ी। मामला गोपालगंज थाना क्षेत्र के तिली तिगड्डा का है।

इंस्टाग्राम पर पिस्तौल के साथ फोटो मिली थी

पुलिस के मुताबिक, सागर में ऐसे सोशल मीडिया प्रोफाइल की स्क्रीनिंग की जा रही है, जिनमें आपराधिक प्रवृत्ति के लोग पिस्तौल या चाकू के साथ फोटो पोस्ट करते हैं। इसी दौरान दो इंस्टाग्राम प्रोफाइल में पिस्तौल के साथ तस्वीरें मिली थीं। इसी जांच के तहत पुलिस सौरभ अहिरवार के घर पहुंची थी। यहां पिस्तौल के संबंध में पूछताछ और तलाशी ली गई।

लॉक अलमारी खुलवाई तो मिला कैश से भरा बैग

तलाशी के दौरान पुलिस को एक अलमारी लॉक मिली। परिवार के पास उसकी चाबी नहीं थी। इसके बाद पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में अलमारी खुलवाई। अलमारी के अंदर एक बैग रखा मिला, जिसमें बड़ी मात्रा में नकदी थी। शुरुआती गिनती में करीब 3 करोड़ रुपए मिलने की बात सामने आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब्ती की कार्रवाई गवाहों की मौजूदगी में की जा रही है।

Advertisement

परिवार बोला- रिश्तेदार रख गया था पैसा

पुलिस के मुताबिक, सौरभ अहिरवार ड्राइवर है और उसका भाई ऑटो चलाता है। परिवार का कहना है कि अलमारी और उसमें रखा पैसा उनका नहीं है। परिजनों के अनुसार, उनके रिश्तेदार रमेश अहिरवार करीब 8-9 महीने पहले यह रकम यहां रख गए थे। परिवार का दावा है कि रमेश भोपाल के चूना भट्टी इलाके में रहते हैं और PWD में इंजीनियर हैं।पुलिस अब इस दावे की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से आई।

संबंधित एजेंसियों को दी जाएगी जानकारी

मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं और परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पहले जब्ती और नकदी की गिनती की कार्रवाई पूरी की जाएगी। इसके बाद मामले की जानकारी संबंधित जांच एजेंसियों को दी जाएगी। फिलहाल, कैश के वास्तविक स्रोत और उसके मालिकाना हक को लेकर जांच जारी है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: 7.5 करोड़ की सोना-चांदी लूट का खुलासा, सराफा व्यापारी के कर्मचारी ने रची थी साजिश, 6 गिरफ्तार

Published

on

रतलाम लूट, सराफा व्यापारी लूट, 7.5 करोड़ की लूट, अर्पित चौरड़िया, रतलाम पुलिस, सोना चांदी लूट, मध्य प्रदेश अपराध, Ratlam Robbery, Gold Silver Loot

रतलाम: सराफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया से 13 अगस्त की रात हुई करीब 7.5 करोड़ रुपए की सोना-चांदी लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि लूट की पूरी साजिश व्यापारी की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी रोहित नायक ने रची थी।

रोहित को व्यापारी के आने-जाने का समय, रास्ता और उसके पास मौजूद सोना-चांदी की जानकारी थी। उसने यह जानकारी अपने साथी अभिजीत उर्फ अभय को दी। इसके बाद आरोपियों ने करीब डेढ़ महीने तक व्यापारी की रैकी की।

पुलिस ने मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मास्टरमाइंड रोहित नायक और उसका साथी गौरव गुर्जर अभी फरार हैं।

5.41 करोड़ का माल बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.167 किलो सोने के 238 जेवर और 4.47 किलो चांदी के 183 जेवर बरामद किए हैं। बरामद माल की कुल कीमत करीब 5.41 करोड़ रुपए बताई गई है।

Advertisement

पहले भी बनाई थी लूट की योजना

पुलिस के मुताबिक, रोहित और अभिजीत ने करीब डेढ़ महीने पहले भी व्यापारी को लूटने की योजना बनाई थी। उन्हें पता था कि व्यापारी कभी बस तो कभी दोपहिया वाहन से अकेले आता-जाता है।

दोनों ने रुणीजा-बड़नगर के बीच लूट की तैयारी भी की थी, लेकिन उस दिन व्यापारी के साथ एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। इसके बाद आरोपियों ने योजना टाल दी और लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखते रहे।

दुकान के नीचे चाय की दुकान से मिली अंदर की जानकारी

मुख्य आरोपी अभिजीत उर्फ अभय गणेश मार्केट में व्यापारी की दुकान के नीचे चाय की दुकान चलाता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती व्यापारी के कर्मचारी रोहित नायक से हुई। पुलिस के अनुसार, रोहित ने व्यापारी के रूट, समय और उसके साथ ले जाए जाने वाले माल की जानकारी अभिजीत को दी। इसके बाद अन्य आरोपियों को शामिल कर लूट की पूरी योजना बनाई गई।

Advertisement

बस में बैग छीना, दो बाइक से फरार

13 अगस्त की रात अर्पित चौरड़िया बड़नगर से रतलाम लौटने के लिए बस में सवार हुए थे। आरोपियों ने रेन फंटे के पास बस रुकवाई। बस में सवार बदमाशों ने व्यापारी से जेवरों से भरा बैग छीना और बाहर निकलकर दो बाइक से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के भागने के लिए रवि उर्फ बबला गुर्जर ने बाइक उपलब्ध कराई थी।

लूट के बाद इंदौर में छिपने की थी तैयारी

वारदात से पहले ही आरोपियों ने छिपने की योजना भी बना ली थी। वे इंदौर के हरसौला इलाके में रुकने वाले थे। पुलिस की तलाश तेज होने पर आरोपी वहां से हिम्मतगढ़ के पहाड़ी इलाके में चले गए। यहीं से पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार मास्टरमाइंड रोहित नायक और गौरव गुर्जर की तलाश जारी है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

80th Independence Day: CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, 2027 होगा ‘युवा वर्ष’; हर साल 1 लाख नौकरियां, हर जिले में बनेगा Incubation Center

Published

on

CM Mohan Yadav, Mohan Yadav Independence Day Speech, Madhya Pradesh Youth Year 2027, MP Jobs, MP Startup, Incubation Center, Global Investors Summit 2027, MP Kisan Kalyan, Ken Betwa Link Project, Madhya Pradesh News, भोपाल स्वतंत्रता दिवस, मोहन यादव घोषणा, युवा वर्ष 2027

भोपाल: मध्य प्रदेश के 80वें स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य समारोह भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह 9 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास का रोडमैप पेश करते हुए युवाओं, रोजगार, स्टार्टअप, निवेश, किसानों और इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने ऐलान किया कि वर्ष 2027 को मध्य प्रदेश में ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा।

सीएम ने कहा कि अगले ढाई साल सरकार का मुख्य फोकस युवाओं को रोजगार और कौशल से जोड़ने, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और बड़े निवेश को जमीन पर उतारने पर रहेगा।

हर साल 1 लाख से ज्यादा रोजगार के अवसर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र में हर वर्ष 1 लाख से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। युवाओं की स्किलिंग के लिए अगले एक साल में 1 लाख युवाओं को ITI में ट्रेनिंग, 10 हजार युवाओं को Global Skill Park में प्रशिक्षण, उद्योग और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के लिए अलग Placement Cell, शिक्षा, कौशल, स्वरोजगार, स्टार्टअप, खेल-संस्कृति, शोध और नेतृत्व क्षमता विकास के 7 पिलर्स पर काम होगा।

2027 होगा ‘युवा वर्ष’

Advertisement

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2027 को मध्य प्रदेश में युवा वर्ष के रूप में मनाया जाएगा। सरकार युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, स्वरोजगार और स्टार्टअप के नए अवसर तैयार करने पर विशेष फोकस करेगी।

हर जिले में बनेगा Incubation Center

प्रदेश में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए 100 नए Incubation Centers स्थापित किए जाएंगे। इसका लक्ष्य हर जिले में कम से कम एक Incubation Center उपलब्ध कराना है। मध्य प्रदेश में वर्तमान में करीब 8 हजार स्टार्टअप्स हैं, जिनमें लगभग 50% महिला नेतृत्व वाले बताए गए हैं। सरकार ने इनकी संख्या बढ़ाकर 12 हजार से अधिक करने का लक्ष्य रखा है।

34 लाख करोड़ के प्रस्ताव, 10 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश जमीन पर

मुख्यमंत्री ने निवेश को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को मिले 34 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों में से 10 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश जमीन पर उतर चुका है। धार में ₹21,500 करोड़ का PM MITRA Park वस्त्र उद्योग को नई दिशा देगा। साथ ही, अगली Global Investors Summit 2027 में भोपाल में आयोजित की जाएगी।

Advertisement

2026 रहेगा ‘किसान कल्याण वर्ष’

सीएम मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। पिछले ढाई वर्षों में किसानों के खातों में 3 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की गई है। सरकार ने भूमि अधिग्रहण के मामलों में 4 गुना मुआवजा देने का फैसला भी किया है।

100 लाख हेक्टेयर सिंचाई क्षमता का लक्ष्य

₹44,600 करोड़ की केन-बेतवा लिंक परियोजना के जरिए वर्ष 2028-29 तक प्रदेश की सिंचाई क्षमता को 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, सड़क और ऊर्जा क्षेत्र में भी बड़े लक्ष्य तय किए गए हैं। प्रदेश में ₹23 हजार करोड़ की लागत से 15 हजार किलोमीटर सड़कें बनाई गई हैं। बिजली उत्पादन में ग्रीन एनर्जी की हिस्सेदारी को 30% से बढ़ाकर 50% करने का लक्ष्य है।

CM मोहन यादव के भाषण की 7 बड़ी बातें

Advertisement

1. 2027 होगा युवा वर्ष
युवाओं, रोजगार, स्टार्टअप और कौशल विकास पर रहेगा विशेष फोकस।

2. हर साल 1 लाख नौकरियां
सार्वजनिक क्षेत्र में प्रतिवर्ष 1 लाख से अधिक रोजगार के अवसर देने का लक्ष्य।

3. 1 लाख युवाओं को ITI Training
अगले एक साल में बड़े स्तर पर Skill Development Program चलाया जाएगा।

4. हर जिले में Incubation Center
प्रदेश में 100 नए सेंटर स्थापित करने की तैयारी।

5. 12 हजार से ज्यादा Startups का लक्ष्य
वर्तमान स्टार्टअप इकोसिस्टम को तेजी से विस्तार देने की योजना।

Advertisement

6. GIS 2027 भोपाल में
अगली Global Investors Summit राजधानी भोपाल में आयोजित होगी।

7. 2026 किसान कल्याण वर्ष
सिंचाई, भूमि अधिग्रहण और किसान हितों पर सरकार का विशेष फोकस।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending