Connect with us

ख़बर यूपी / बिहार

Azam Khan: आजम खां का वोट देने का अधिकार खत्म, जाने क्या है मामला?

Published

on

Azam Khan: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनका वोट देने का अधिकार खत्म कर दिया गया है। आजम खां का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया है। इसके चलते वे 5 दिसंबर को होने वाले रामपुर विधानसभा उपचुनाव में वोट भी नहीं डाल पाएंगे। बता दें कि बुधवार को ही भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने आजम खां का वोट देने का अधिकार समाप्त किए जाने की मांग की थी। इसको लेकर उन्होंने एसडीएम सदर और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी रामपुर विधानसभा क्षेत्र से शिकायत की थी।

तीन वर्ष की सजा को बनाया आधार

भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना ने एसडीएम सदर को भेजे पत्र में कहा था कि भडकाऊ भाषण देने के मामले में सपा नेता आजम खां को कोर्ट ने तीन वर्ष के कारावास और जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। सजा दोष सिद्ध होने के बाद हुई है। ऐसे में चुनाव आयोग ने आजम खां की सदस्यता रद्द कर दी है। जिसकी वजह से रामपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। चूंकि, आजम खां सजायाफ्ता हैं, लिहाजा चुनाव अयोग के आरपीसी एक्ट की धारा-16 के अंतर्गत एक अपराधी को वोट देने के अधिकार से वंचित किया गया है। ऐसे में आजम खां का नाम भी मतदाता सूची से काटा जाए। ताकि, नियमों और कानून का पालन हो सके।

ख़बर उत्तरप्रदेश

Varanasi: वाराणसी में आधी रात बुलडोजर एक्शन, अजगैब शहीद मस्जिद ढहाई गई

Published

on

Varanasi Masjid Demolition, Ajgaib Shaheed Masjid, Varanasi News, Railway Land Encroachment, Bulldozer Action UP, Kashi Railway Station Expansion, Uttar Pradesh News, Varanasi Bulldozer Action, Ajgaib Shaheed Masjid News, Railway Encroachment Case

Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार देर रात प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भदऊ चुंगी स्थित अजगैब शहीद मस्जिद को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के मुताबिक मस्जिद रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से बनी थी। करीब 42 फीट ऊंची इस संरचना को 5 बुलडोजरों की मदद से महज 22 मिनट में गिरा दिया गया।

कार्रवाई के दौरान इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। प्रशासन करीब 1000 पुलिसकर्मियों के साथ रात 12 बजे मौके पर पहुंचा। डीसीपी काशी गौरव बंसवाल और एडीसीपी वैभव बांगर की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र की बैरिकेडिंग की गई और लोगों की आवाजाही रोक दी गई।

रातों-रात हटाया गया मलबा

मस्जिद ढहाने के बाद प्रशासन ने मलबा भी तुरंत ट्रकों में भरकर हटवा दिया। अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई रात में इसलिए की गई ताकि ट्रैफिक और जनजीवन प्रभावित न हो।

रेलवे की जमीन पर कब्जे का दावा

Advertisement

प्रशासन के अनुसार किला कोहना क्षेत्र स्थित यह जमीन रेलवे की है। आरोप है कि पहले यहां मजार बनाई गई और बाद में मस्जिद एवं कब्रिस्तान का निर्माण किया गया। वर्ष 2024 में काशी मॉडल रेलवे स्टेशन विस्तार परियोजना के लिए कराए गए सर्वे में जमीन पर अतिक्रमण की पुष्टि हुई थी।

कोर्ट में हारने के बाद हुई कार्रवाई

मुस्लिम पक्ष का दावा है कि मस्जिद करीब 200 साल पुरानी थी। मस्जिद के मुतवल्ली शमीम उस्ताद थे, जिनका दो महीने पहले निधन हो चुका है। रेलवे द्वारा जमीन खाली कराने को लेकर मामला अदालत पहुंचा था, जहां फैसला रेलवे के पक्ष में आया। इसके बाद रेलवे ने तीन बार नोटिस जारी किए, लेकिन जमीन खाली नहीं की गई।

अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेश और नोटिस अवधि समाप्त होने के बाद ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। वहीं, काशी रेलवे स्टेशन के विस्तार कार्य के लिए इस जमीन को आवश्यक बताया गया है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर बिहार

Hospital Fire: अस्पताल के ICU में लगी आग से 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे, AC ब्लास्ट के बाद लगी आग

Published

on

Muzaffarpur Hospital Fire, ICU Fire Bihar, Bihar Hospital Accident, Muzaffarpur News, Hospital Fire News, Bihar Breaking News, AC Blast Hospital, Fire in ICU, Bihar Health News, Hospital Rescue Operation

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक निजी अस्पताल के ICU में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग झुलस गए। हादसा रात करीब 3 बजे हुआ। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के बाद ICU में लगे एयर कंडीशनर (AC) में ब्लास्ट हो गया, जिससे आग तेजी से पूरे वार्ड में फैल गई। ICU अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी मुश्किलें आईं।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों ने ICU समेत अन्य वार्डों में फंसे मरीजों को खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों का आरोप है कि हादसे के दौरान अस्पताल का स्टाफ मौके से गायब हो गया था। कई परिजन अपने मरीजों को स्ट्रेचर पर लेकर खुद अस्पताल से बाहर निकलते दिखाई दिए।

हादसे में मृतकों में गीता देवी, चंचला कुमारी, 57 वर्षीय उदय कुमार और 30 वर्षीय शशांक कुमार की पहचान हो चुकी है। एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से घटना को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उनके साथ मौजूद राज्यसभा सांसद संजय झा भी बिना कुछ बोले दिल्ली रवाना हो गए। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

Ghaziabad: सूर्या हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार

Published

on

Ghaziabad Surya murder case, Asad encounter, Surya Chauhan murder, Ghaziabad police encounter, UP crime news, Yogi government compensation, Ghaziabad latest news, Uttar Pradesh Police, student murder case, गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड

Ghaziabad: गाजियाबाद में 11वीं के छात्र सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस के मुताबिक 19 वर्षीय असद शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। रविवार तड़के करीब 4 बजे वसुंधरा इलाके में घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में वो मारा गया। पुलिस ने शनिवार को ही असद पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

बकरीद के दिन हुई थी सूर्या की हत्या

जानकारी के अनुसार, 28 मई को बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान की हत्या हुई थी। पुलिस जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक असद ने फोन कर सूर्या को बुलाया और साथियों के साथ मिलकर कथित तौर पर चाकू से हमला किया। मामले से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया था, जिसकी जांच की जा रही है।

पिता समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Uttar Pradesh Police की खोड़ा थाना पुलिस ने रविवार दोपहर असद के पिता नवाब (45), फरहान (19) और आतिफ (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर कथित साजिश, उकसावे और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement

परिवार की मांग और बढ़ी सुरक्षा

सूर्या की मां ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले के संवेदनशील होने के कारण इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।सरकार की ओर से परिवार को 5 लाख रुपए की सहायता और एक सदस्य को नगरपालिका में नौकरी देने की घोषणा की गई है।

कई स्तरों पर जांच में जुटी एजेंसियां

पुलिस पूरे घटनाक्रम, आरोपियों की भूमिका और कथित साजिश के पहलुओं की जांच कर रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP Weather: यूपी में नौतपा के बीच बदला मौसम, आंधी-बारिश से 10°C तक गिरा तापमान, 31 लोगों की मौत

Published

on

UP weather update, Uttar Pradesh rain alert, UP storm news, heatwave relief UP, Banda temperature drop, thunderstorm Uttar Pradesh, rain alert 75 districts, CM Yogi weather review, UP weather today, यूपी मौसम समाचार

UP Weather: उत्तरप्रदेश में नौतपा के बीच बीते दो दिनों से आंधी, तूफान और बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाओं के चलते भीषण गर्मी से राहत मिली। कई शहरों में तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है।

28 मई को बांदा का तापमान 47.5°C रिकॉर्ड किया गया था, जो अब घटकर करीब 37°C तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कई जिलों में दिन में छाया अंधेरा

लखीमपुर-खीरी, बहराइच, सहारनपुर और मेरठ में दोपहर बाद तेज आंधी चली, जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। आसमान में काले बादल छाने से कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में अगले कुछ घंटों के दौरान तेज आंधी, तूफान और बारिश की संभावना जताई है।

ओले गिरे, मकानों को नुकसान

Advertisement

इससे पहले गुरुवार देर रात और शुक्रवार को लखनऊ समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश हुई। कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं, टिनशेड उड़ गए और सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। चित्रकूट में आंधी-बारिश के दौरान करीब 500 तोतों की मौत होने की खबर सामने आई है। नुकसान की स्थिति को देखते हुए योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर हालात का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।

बिजली गिरने और हादसों में 31 मौतें

आंधी-तूफान, बिजली गिरने और उससे जुड़े हादसों में प्रदेश में अब तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 15 मौतें बुंदेलखंड क्षेत्र में हुईं। हमीरपुर में 6, बांदा में 3 और महोबा, उरई-जालौन में 2-2 लोगों की जान गई। इसके अलावा कौशांबी में 4, सहारनपुर और देवरिया में 2-2, जबकि प्रतापगढ़, अंबेडकरनगर, बलिया, महाराजगंज, मथुरा, उन्नाव, फतेहपुर और रामपुर में एक-एक मौत दर्ज की गई।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई दबे होने की आशंका

Published

on

Hamirpur bridge collapse, Betwa river bridge accident, Uttar Pradesh bridge accident, Hamirpur news, labourers death bridge collapse, SDRF rescue, under construction bridge accident, UP bridge corporation, bridge slab collapse, हमीरपुर पुल हादसा

Hamirpur bridge collapse: उत्तरप्रदेश के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब शुक्रवार देर रात गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत-बचाव कार्य जारी है। यह हादसा शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर ललपुरा थाना क्षेत्र में देर रात करीब 2 बजे हुआ। जानकारी के मुताबिक, पुल का स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया, जिसके नीचे सो रहे मजदूर दब गए।

SDRF रेस्क्यू में जुटी, जेसीबी से हट रहा मलबा

घटना के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया। जेसीबी मशीनों से मलबा हटाकर दबे मजदूरों की तलाश की जा रही है। उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया कि देर रात आई तेज आंधी और बारिश के कारण स्लैब गिरा। हादसे के वक्त कई मजदूर पुल के नीचे सो रहे थे। मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी

मौसम विभाग के अनुसार हमीरपुर में शुक्रवार देर रात 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चली थी। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश कुमार ने बताया कि पुल पर दो शिफ्ट में काम होता था। उन्होंने बताया कि पहली शिफ्ट के मजदूर पुल के नीचे थे, जबकि दूसरी शिफ्ट के 7 मजदूर पुल पर काम कर रहे थे। आंधी आने पर वे बचने के लिए पुल पर लेट गए, तभी अचानक हादसा हो गया।

Advertisement

90 करोड़ की लागत से बन रहा पुल

उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन की ओर से मोराकांड और कुरारा गांव के बीच 700 मीटर लंबा दो लेन पुल बनाया जा रहा है। इसकी लागत करीब 90 करोड़ रुपए बताई गई है। पुल का निर्माण मार्च 2024 में शुरू हुआ था और दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाना है। मृतकों में 4 मजदूर बांदा और 2 हमीरपुर के रहने वाले बताए गए हैं। लखनऊ से वरिष्ठ अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending