Connect with us

ख़बर दुनिया

Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 20 की मौत, इमारतें खाली कराई गईं

Published

on

कोलंबिया भूकंप, Colombia Earthquake, Colombia Earthquake 2026, 7.4 magnitude earthquake, कोलंबिया में भूकंप, बोगोटा भूकंप, San Jose del Palmar, Choco Earthquake, Earthquake News, South America Earthquake, भूकंप में मौत, Colombia News

Colombia Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार सुबह 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। हादसे में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पश्चिमी कोलंबिया में भूकंप से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।

भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 7:34 बजे आया। तेज झटकों से लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। कई जगह एहतियातन इमारतों को खाली कराया गया। प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है।

सैन जोस डेल पालमार के पास था केंद्र

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र सैन जोस डेल पालमार, चोको के करीब था। USGS ने इसकी तीव्रता 7.4 और गहराई करीब 107 किलोमीटर दर्ज की है। यह जगह राजधानी बोगोटा से करीब 280 किलोमीटर पश्चिम में है। भूकंप के झटके इक्वाडोर और वेनेजुएला तक महसूस किए गए। बोगोटा में भी तेज झटकों के बाद कई इमारतों से लोग बाहर निकल आए।

मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका

Advertisement

पश्चिमी कोलंबिया के प्रभावित इलाकों में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कुछ जगहों पर लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। राहत और बचाव टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को निकालने में जुटी हैं। स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

ख़बर दुनिया

School Shooting: स्कूल में 9वीं के छात्र की गोलीबारी, 6 की मौत; घर में दादा-दादी की भी हत्या

Published

on

Thailand School Shooting, Bangkok School Shooting, Thailand News, School Firing, Nonthaburi School, Thailand Crime, Bangkok News, School Violence, 9mm Pistol, World News, थाईलैंड, बैंकॉक, स्कूल फायरिंग, अंतरराष्ट्रीय समाचार

Thailand School Shooting: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास स्थित एक हाई स्कूल में शुक्रवार को 9वीं कक्षा के एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 3 शिक्षकों और 3 छात्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार घटना नोंथाबुरी प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कूल पहुंचने से पहले आरोपी छात्र ने अपने घर में अपने दादा-दादी की भी हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने दोनों के शव घर से बरामद किए।

जांच में पता चला है कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल छात्र के दादा की थी, जो पेशे से शिक्षक थे। वारदात के बाद आरोपी छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस का कहना है कि छात्र ने यह हमला किन परिस्थितियों में किया, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

Advertisement

थाईलैंड में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद सरकार ने हथियारों की उपलब्धता और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों की निगरानी बढ़ाने की बात कही थी। इसके बावजूद समय-समय पर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा पर सवाल उठते रहे हैं।

Continue Reading

ख़बर दुनिया

US Iran Conflict: ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में 1 वोट से गिरा, ट्रम्प को मिली राहत

Published

on

US Senate, Iran War, Donald Trump, US Iran Conflict, Military Action, America News, Middle East, World News, Breaking News

US Iran Conflict: ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति के अधिकार सीमित करने वाला प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में महज एक वोट से खारिज हो गया। गुरुवार को हुई वोटिंग में प्रस्ताव के पक्ष में 49 और विरोध में 50 वोट पड़े। ट्रम्प की पार्टी के एक सांसद डेव मैककॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए। यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता, तो राष्ट्रपति को ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई से पहले अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की मंजूरी लेना अनिवार्य होता।

विपक्ष ने उठाई थी संसद की मंजूरी की मांग

विपक्षी सांसदों का कहना है कि ईरान जैसे बड़े सैन्य अभियान का अंतिम फैसला केवल राष्ट्रपति नहीं, बल्कि संसद को करना चाहिए। प्रस्ताव खारिज होने के बाद इसे दोबारा सीनेट में लाने के लिए नई प्रक्रिया अपनानी होगी। फिलहाल यह विधेयक अमेरिकी सीनेट की विदेश मामलों की समिति के पास विचाराधीन है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े घटनाक्रम

1. मिस्र पर पहली बार हमला

Advertisement

मिस्र के एक बंदरगाह पर ड्रोन हमले में दो जहाजों में आग लग गई। शुरुआती रिपोर्टों में इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार माना जा रहा है।

2. अमेरिका के ईरान पर हवाई हमले

अमेरिकी सेना ने ईरान के कई इलाकों में हवाई कार्रवाई की। बंदर अब्बास, किश और क़ेश्म द्वीप में विस्फोटों की खबरें सामने आईं।

3. ईरान का जवाबी दावा

ईरान की रिवोल्यूशनरी फोर्स ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों के जवाब में कुवैत और जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।

Advertisement

4. कुवैत में चीनी कंपनी की इमारत पर हमला

हमले में उत्तरी कुवैत स्थित एक चीनी कंपनी की इमारत प्रभावित हुई, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई।

5. रेड सी की सुरक्षा के लिए नया गठबंधन

सऊदी अरब ने लाल सागर में जहाजों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की पहल की है। अब तक 14 देशों ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर दुनिया

Japan Earthquake: जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी एडवाइजरी जारी, तटीय इलाकों से लोगों को हटाया गया

Published

on

Japan Earthquake, Japan Tsunami, Kumamoto Earthquake, JMA, Tsunami Warning, Kyushu Earthquake, Japan News, Breaking News, Earthquake Today, Tsunami Advisory

Japan Earthquake: जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी एडवाइजरी जारी करते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। JMA के अनुसार, भूकंप का केंद्र कुमामोटो तट के पास समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।

1 मीटर तक ऊंची सुनामी की आशंका

भूकंप के बाद एजेंसी ने 1 मीटर तक ऊंची सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से अरियाके और यात्सुशिरो सागर के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी एडवाइजरी लागू की गई है।

तटीय इलाकों से तत्काल निकासी के आदेश

सुनामी चेतावनी के बाद स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित तटीय क्षेत्रों में तत्काल निकासी (Evacuation) के आदेश जारी किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे समुद्र और तट से दूर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं तथा जब तक एडवाइजरी वापस नहीं ली जाती, तब तक समुद्र या तटीय इलाकों के पास न जाएं।

Advertisement

कई प्रांतों में आपात चेतावनी

भूकंप के बाद कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में भी आपातकालीन चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने, आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और टीवी, रेडियो व सरकारी माध्यमों से जारी अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।

फिलहाल बड़े नुकसान की सूचना नहीं

अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर दुनिया

US-Iran War: ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका, ट्रम्प बोले- फैसला बाकी, तेहरान की चेतावनी- इसकी भारी कीमत चुकानी होगी

Published

on

अमेरिका ईरान तनाव, डोनाल्ड ट्रम्प, ईरान हमला, अब्बास अराघची, US Iran War, IRGC, ब्रिटेन सेना, हूती विद्रोही, रेड सी हमला, भारतीय उड़ानें, रक्षा बजट, World News

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सैन्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब केवल अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान ने अभी तक पर्याप्त दर्द नहीं झेला है। उनके इस बयान के कुछ ही देर बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

ईरान बोला- नए हमले हुए तो कीमत चुकानी पड़ेगी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि यदि अमेरिका ने हमले जारी रखे तो उसे इसकी “और भारी कीमत” चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्त करने का रास्ता बातचीत है, न कि नए सैन्य हमले।

ब्रिटेन ने सेना को किया अलर्ट

तनाव के बीच ब्रिटेन ने भी अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सेना देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने चेतावनी दी थी कि यदि अमेरिका ने ब्रिटेन के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल किया तो उन्हें भी निशाना बनाया जाएगा।

Advertisement

पिछले 24 घंटे की 5 बड़ी घटनाएं

1. सऊदी के दो तेल टैंकरों पर हमला

यमन के हूती विद्रोहियों ने रेड सी में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। संगठन का दावा है कि दोनों जहाजों में आग लग गई।

2. 10 जहाजों ने बदला समुद्री रास्ता

हूती विद्रोहियों के खतरे के चलते बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कम से कम 10 जहाजों ने अपना मार्ग बदल दिया। अब वे अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप के रास्ते लंबी दूरी तय कर रहे हैं।

Advertisement

3. ब्रिटेन ने अमेरिका को सैन्य अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति दी

ब्रिटेन ने हिंद महासागर स्थित डिएगो गार्सिया और फेयरफोर्ड एयरबेस को अमेरिकी सैन्य विमानों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की मंजूरी दी है।

4. भारतीय एयरलाइंस की 26 हजार उड़ानें प्रभावित

अमेरिका-ईरान तनाव के कारण 20 जुलाई तक भारतीय एयरलाइंस की करीब 26 हजार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुईं। कई उड़ानों का रूट भी बदला गया और उनमें देरी हुई।

5. ट्रम्प को रक्षा बजट पर बड़ी जीत

Advertisement

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 95 अरब डॉलर के रक्षा बजट प्रस्ताव को 216-214 मतों से मंजूरी दे दी। अब इसे सीनेट में पेश किया जाएगा।

Continue Reading

ख़बर दुनिया

Iran US Conflict: ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, ‘खार्ग आइलैंड पर कब्जे की कोशिश की तो सैनिक जिंदा नहीं लौटेंगे’

Published

on

ईरान, अमेरिका, खार्ग आइलैंड, Donald Trump, इस्माइल बघाई, फारस की खाड़ी, मध्य पूर्व, Iran US Conflict, Hormuz, World News

Iran US Conflict: ईरान ने अमेरिका को खार्ग आइलैंड को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि यदि अमेरिका ने खार्ग आइलैंड पर कब्जे की कोशिश की, तो उसके सैनिक जिंदा वापस नहीं लौट पाएंगे। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से खार्ग आइलैंड को लेकर दिए गए हालिया बयानों के बाद आया है।

बघाई ने कहा, “ईरान में ऐसे लोग हैं जो अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। खार्ग आइलैंड और उसके आसपास हर स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तैयारी है।”

क्यों अहम है खार्ग आइलैंड?

फारस की खाड़ी में बुशहर प्रांत के तट से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित खार्ग आइलैंड ईरान के तेल निर्यात का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। देश के अधिकांश कच्चे तेल का निर्यात इसी द्वीप के जरिए होता है, इसलिए इसे ईरान की सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा परिसंपत्तियों में गिना जाता है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े घटनाक्रम

Advertisement
  1. अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जॉर्डन, कुवैत और ओमान सहित कई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले करने का दावा किया और कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
  2. कुवैत के डिसेलिनेशन प्लांट पर फिर हमला: कुवैत के बिजली उत्पादन और समुद्री जल शोधन (डिसेलिनेशन) संयंत्र पर दो दिनों में दूसरी बार हमला हुआ। घटना के बाद कई बिजली उत्पादन इकाइयों में आग लग गई।
  3. परमाणु संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने खुजेस्तान प्रांत में निर्माणाधीन डारखोविन परमाणु ऊर्जा परियोजना को निशाना बनाया है।
  4. ईरान में बिजली संकट गहराया: लगातार हमलों और भीषण गर्मी के बीच तेहरान समेत कई इलाकों में बिजली कटौती बढ़ गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
  5. इराक ने शुरू की नई पाइपलाइन योजना: इराक ने बसरा से तुर्किये और सीरिया तक नई तेल पाइपलाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता कम की जा सके।
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending