ख़बर मध्यप्रदेश
75th Republic Day: CM डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में किया झंडावंदन, बोले- राष्ट्र-पर्व के ठीक पहले राष्ट्र-गर्व के एक महान प्रसंग ने अयोध्या में स्वर्णिम अध्याय रच दिया

75th Republic Day: देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में झंडावंदन कर परेड की सलामी ली। वहीं राजधानी भोपाल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वाजारोहण करने के बाद परेड की सलामी ली। अपने अभिभाषण में राज्यपाल ने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों और अयोध्या के राम मंदिर का जिक्र भी किया। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंदसौर और उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में झंडावंदन किया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना में तिरंगा फहराया।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश वासियों के नाम अपने संबोधन में कहा कि यह एक अद्भुत संयोग है कि राष्ट्र-पर्व के ठीक पहले राष्ट्र-गर्व के एक महान प्रसंग ने अयोध्या में स्वर्णिम अध्याय रच दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत 21वीं सदी के ऐसे रोमांचक दौर में पहुंच रहा है, जब ‘सबका साथ, सबका विकास’ लोकतंत्र का शरीर और राम राज्य लोकतंत्र की आत्मा बन गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में बिजली घर-घर को रोशन और खेत-खेत को सिंचाई से समृद्ध कर रही है। प्रदेश के इतिहास की अब तक की सर्वाधिक 17 हजार 586 मेगावाट बिजली की मांग की पूर्ति हमने बिना किसी कटौती के की है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार न केवल नई सिंचाई क्षमता निर्मित कर रही है, बल्कि उपलब्ध सिंचाई क्षमता का भी भरपूर उपयोग सुनिश्चित कर रही है।
मुख्यमंत्री के संबोधन की अन्य बड़ी बातें
1.प्रदेशवासियों के नाम अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प के अनुरूप श्रीअन्न उत्पादन में एक नई क्रांति लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ₹100 करोड़ से भी अधिक की नई “रानी दुर्गावती श्रीअन्न प्रोत्साहन योजना” लागू कर दी गई है।
2. मध्यप्रदेश राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन में प्रारंभ से ही अग्रणी रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश को 416 पीएमश्री विद्यालयों की सौगात दी है। प्रदेश में अब तक 369 सीएम राइज विद्यालयों का संचालन प्रारंभ हो चुका है।
3.गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित 700 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं। कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से लगभग 28 हजार पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षाओं के परिणाम भी शीघ्र घोषित कर, चयनितों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाएंगे।
4.सरकार ने उज्जैन में आगामी महाशिवरात्रि पर्व से गुड़ी पड़वा पर्व तक विक्रमोत्सव-2024 एवं विशाल व्यापार मेले के आयोजन का निर्णय लिया है। उन्होंने ये भी कहा कि एमपी में हर साल रामायण मेला लगेगा।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: कटनी, दतिया एसपी हटाए गए, चंबल रेंज के आईजी-डीआईजी भी हटे, सीएम बोले- इनका व्यवहार लोकसेवा में खेदजनक

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को चार आईपीएस अफसरों पर सख्त एक्शन लिया है। उन्होंने कटनी और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा चंबल रेंज के आईजी और डीआईजी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, कि ‘कटनी के पुलिस अधीक्षक और दतिया के पुलिस अधीक्षक तथा आईजी, डीआईजी चंबल रेंज द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है। इस कारण इन्हें तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिये हैं।’
कटनी एसपी अभिजीत रंजन और दतिया एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा को एआईजी, पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। वर्तमान में डीसीपी इंदौर अभिनव विश्वकर्मा को एसपी कटनी और सूरज वर्मा सेनानी प्रथम वाहनी इंदौर को दतिया एसपी बनाकर भेजा गया। चंबल रेंज के आईजी सुशांत कुमार सक्सेना को आईजी पीएचक्यू और डीआईजी कुमार सौरभ को आईजी अजाक पुलिस मुखायाल्य पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश में छिंदवाड़ा डीआईजी सचिन कुमार अतुलकर को आईजी चंबल रेंज और सुनील कुमार जैन डीआईजी सागर को डीआईजी चंबल रेंज बनाया गया है। चंद्रशेखर सोलंकी को आईजी सागर बनाया गया है। गृह विभाग ने रविवार रात में कुल 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए है।
ख़बर मध्यप्रदेश
Indore: इंदौर मेट्रो रेल का ऐतिहासिक शुभारंभ, प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली किया उद्घाटन

Indore: मध्यप्रदेश की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी कहा जाने वाला इंदौर अब मेट्रो ट्रेन प्रणाली से जुड़ चुका है। प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल से वर्चुअल माध्यम से इंदौर मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से मौजूद थे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर इंदौर में शुरू हुए मेट्रो रेल परियोजना के शुभारंभ के इस ऐतिहासिक अवसर पर इंदौर में उत्सव जैसा माहौल रहा, जिसमें नागरिकों विशेष कर महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की खासियत
इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण की सबसे बड़ी खासियत इसका सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है, जिसकी लंबाई लगभग 6 किलोमीटर है। यह येलो लाइन का हिस्सा है, जिसमें 5 प्रमुख स्टेशन-गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6, 5, 4 और 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर न केवल शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाएगा, बल्कि प्रदूषण को भी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित यह कॉरिडोर इंदौर को एक स्मार्ट और आधुनिक शहर की दिशा में अग्रसर करने वाला है।
इंदौर मेट्रो के होंगे कुल 28 स्टेशन
पूरे इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 31.32 किलोमीटर है, जिसमें 22.62 किलोमीटर एलेवेटेड और 8.7 किलोमीटर भूमिगत मेट्रो लाइन शामिल है। येलो लाइन पर कुल 28 स्टेशन प्रस्तावित हैं, जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ते हुए शहरी यात्रा को आसान, तेज और सुरक्षित बनाएंगे। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत लगभग 7,500 करोड़ रुपये आंकी गई है, जबकि पहले चरण के 6 किलोमीटर के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर लगभग 1,520 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
महिलाओं के लिए विशेष सुविधाएं
इस परियोजना को महिलाओं को समर्पित किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से प्रत्येक स्टेशन पर महिला सुरक्षा बल (महिला गार्ड्स) की तैनाती रहेगी। मेट्रो डिब्बों में आरक्षित कोच रहेगा और सीसीटीवी से निगरानी रहेगी। टिकट वितरण और स्टेशन प्रबंधन में महिला कर्मचारियों की विशेष भागीदारी होगी। गर्भवती महिलाओं और बुजुर्ग महिलाओं के लिए विशेष सीट आरक्षण और सहायता सुविधा उपलब्ध रहेगी।
ख़बर मध्यप्रदेश
MP News: सरकारी कर्मचारियों के तबादले की समय सीमा बढ़ी, अब 10 जून तक हो सकेंगे तबादले

Bhopal: राज्य शासन ने स्थानांतरण पर प्रतिबंध से शिथिलता अवधि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्थानांतरण पर प्रतिबंध से शिथिलता अवधि को बढ़ाकर 10 जून 2025 किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा से संबंधित आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि पहले राज्य एवं जिला स्तर पर अधिकारियों/कर्मचारियों की स्थानांतरण नीति द्वारा 1 मई से 30 मई 2025 तक की अवधि के लिये स्थानांतरण पर प्रतिबंध शिथिल किया गया था। अब 10 जून तक कर्मचारियों के ट्रांसफर हो सकेंगे।
दरअसल,कैबिनेट की पिछली बैठक में मंत्रियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा बढ़ाने की मांग रखी थी, लेकिन तब सीएम ने इस पर पूरी तरह से सहमति नहीं दी थी। आज (शुक्रवार) तबादला आदेश जारी करने की समय सीमा खत्म हो रही थी। लेकिन नए आदेश के बाद अब 11 दिन तक ई-आफिस के जरिए आदेश जारी किए जा सकेंगे।
डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने 29 अप्रैल को स्थानांतरण नीति को मंजूरी दी थी। इसके चार दिन बाद जीएडी ने नीति जारी की थी। इसमें दस फीसदी तबादले किए जाने की बात कही गई है। प्रदेश में 6 लाख से ज्यादा नियमित कर्मचारी अधिकारी हैं। इसके हिसाब से 60 हजार कर्मचारियों के तबादले किए जा सकते हैं।
ख़बर मध्यप्रदेश
Indore: हनीमून के लिए मेघालय गए नव दंपति का 6 दिन बाद भी सुराग नहीं, 11 मई को हुई थी शादी

Indore: मेघालय में हनीमून के लिए गए इंदौर के नवविवाहित जोड़े का 6 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। ईस्ट खासी हिल्स क्षेत्र में चार खोज और बचाव टीमें सक्रिय हैं, जिनमें मेघालय पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDERF), होम गार्ड्स और स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं। सर्च टीम का पूरा ध्यान नोंग्रियात और मावलाखियात के आस-पास के बीहड़ इलाकों पर केंद्रित है, जो ट्रैकिंग और पर्यटन के लिए मशहूर हैं। दंपति की आखिरी लोकेशन भी यहीं पाई गई है। पुलिस के मुताबिक 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में लावारिस हालत में मिला था।
11 मई को हुई थी शादी
जानकारी के मुताबिक, इंदौर निवासी राजा रघुवंशी(30) और सोनम (27) की हाल ही में 11 मई को शादी हुई थी। शादी के बाद वे हनीमून के लिए मेघालय आए थे। 22 मई को इस जोड़े ने शिलांग के कीटिंग रोड से एक टू-व्हीलर लिविंग रूट ब्रिज को देखने के लिए किराए पर लिया। दंपती ने नोंग्रियाट गांव में गाइड के साथ ‘लिविंग रूट्स ब्रिज’ देखा था और वहीं एक होमस्टे में रात गुजारी थी। इसके बाद अगले दिन मावलखियात लौटने के लिए चेक आउट किया। पुलिस के मुताबिक 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग से सोहरा जाने वाली सड़क के किनारे एक कैफे में लावारिस हालत में मिला था।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की मेघालय के सीएम से बात
मेघालय में हनीमून के लिए गए इंदौर निवासी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम के लापता होने का मामला मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव तक पहुंचा है। उन्होंने इस मामले में मेघालय के मुख्यमंत्री काॅनराड संगमा से फोन पर चर्चा की थी। इसके बाद सर्चिंग ऑपरेशन में बुधवार से तेजी आई है। इंदौर सांसद शंकर लालवानी भी बुधवार सुबह शिलांग पहुंच गए हैं। अब तक की जांच में लगभग साफ हो गया है कि नवदंपती हादसे का शिकार नहीं हुए हैं। पुलिस क्राइम के एंगल पर काम कर रही है। जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।
ख़बर मध्यप्रदेश
Supreme Court: मंत्री विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक आगे बढ़ी, हाईकोर्ट नहीं अब SC में होगी मामले की सुनवाई

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी से विवादों में घिरे मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह को दी गई राहत बढ़ा दी है। आज हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने मंत्री कुंवर विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक के अपने अंतरिम आदेश को आगे बढ़ा दिया। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सामने लंबित कार्यवाही को भी बंद कर दिया, क्योंकि सर्वोच्च अदालत खुद इस मामले पर विचार कर रही है। मामले की सुनवाई अब जुलाई के पहले हफ्ते में होगी।
जस्टिस सूर्यकांत ने कहा- एसआईटी 21 मई को जांच के लिए बयान देने वाली जगह गई थी। मोबाइल समेत कुछ सबूत भी इकट्ठा किए गए। गवाहों के बयान भी लिए गए। फिलहाल जांच शुरुआती चरण में है। हाईकोर्ट से हमारी रिक्वेस्ट है कि वो हमारे साथ-साथ सुनवाई न करे। वहीं एसआईटी ने तय तारीख को जांच रिपोर्ट पेश कर कुल और समय की मांग की। इस मामले की सुनवाई अब जुलाई के पहले हफ्ते में होगी।
एमपी के मंत्री विजय शाह ने पाकिस्तान और पीओके(PoK) में आतंकी ठिकानों पर चलाए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में मीडिया को जानकारी देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसे लेकर विजय शाह सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे, जहां कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। आज हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने भाजपा नेता कुंवर विजय शाह की गिरफ्तारी पर रोक के अपने अंतरिम आदेश को आगे बढ़ा दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने डीआईजी पुलिस द्वारा पेश स्टेटस रिपोर्ट पर गौर किया, जिसमें कहा गया है कि तीन आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी गठित की गई थी। 21 मई को जांच शुरू हुई थी। एसआईटी रिपोर्ट में कहा गया है कि अधिक दस्तावेज एकत्र किए गए हैं। गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच अभी प्रारंभिक चरण में है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन 19 मई को सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ही हुआ था। इसमें IG सागर रेंज प्रमोद वर्मा, DIG SAF कल्याण चक्रवर्ती और SP डिंडौरी वाहिनी सिंह शामिल हैं।
-
ख़बर छत्तीसगढ़17 hours ago
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में होगी शिक्षकों की बंपर भर्ती, पहले चरण में भरे जाएंगे 5,000 पद
-
ख़बर दुनिया7 hours ago
Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने किया रूस के 2 एयरबेस पर बड़ा ड्रोन अटैक, 40 विमान तबाह करने का दावा
-
अर्थ जगत5 hours ago
GST Collection: मई में सरकार को जीएसटी से हुई बंपर कमाई, 2 लाख करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
-
ख़बर मध्यप्रदेश2 hours ago
MP News: कटनी, दतिया एसपी हटाए गए, चंबल रेंज के आईजी-डीआईजी भी हटे, सीएम बोले- इनका व्यवहार लोकसेवा में खेदजनक