Connect with us

ख़बर देश

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने फिर की अपील, ‘पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करें, सोने और खाने के तेल की खरीद टालें’

Published

on

Narendra Modi appeal, fuel saving India, gold import India, cooking oil consumption, PM Modi Vadodara speech, public transport India, foreign exchange savings, Modi latest speech, India economy news, khabritaau.com

PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन देशवासियों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा बचाने और मौजूदा आर्थिक संकट से निपटने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि जहां संभव हो वहां पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें।

‘कोरोना की तरह इस संकट से भी देश निकलेगा’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे देश ने मिलकर कोरोना महामारी का सामना किया था, उसी तरह मौजूदा चुनौती से भी भारत बाहर निकल जाएगा। उन्होंने विदेशों में रहने वाले भारतीयों से भी भारत पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। मोदी ने कहा कि हर प्रवासी भारतीय कम से कम पांच विदेशी मेहमानों को भारत घुमाने लेकर आए।

सोने की खरीद टालने की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा कि सोने के आयात पर देश की बड़ी विदेशी मुद्रा खर्च होती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “जब तक हालात सामान्य न हों, सोने की खरीद टालें। गोल्ड की जरूरत नहीं है।”

Advertisement

खाने के तेल की खपत कम करने की सलाह

मोदी ने खाद्य तेल के आयात पर बढ़ते खर्च को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खाने के तेल का कम इस्तेमाल करने से देश की विदेशी मुद्रा बचेगी और लोगों की सेहत को भी फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि लोग तेल की खपत नियंत्रित करें, तो इससे देश और परिवार दोनों को लाभ मिलेगा।

आत्मनिर्भरता और बचत पर जोर

प्रधानमंत्री का फोकस ईंधन बचत, आयात कम करने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर रहा। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर देश आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है।

Advertisement

ख़बर देश

Delhi Police: CJP प्रदर्शन में 101 हत्या के आरोपी शामिल थे, 2,873 लोगों का मिला आपराधिक रिकॉर्ड

Published

on

दिल्ली पुलिस, CJP, संसद चलो मार्च, फेशियल रिकग्निशन सिस्टम, हत्या के आरोपी, आपराधिक रिकॉर्ड, जंतर मंतर, दिल्ली हिंसा, NEET Protest, National News

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘संसद चलो मार्च’ में शामिल लोगों में बड़ी संख्या में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोग मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल 2,873 लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। इनमें 101 हत्या के आरोपी और 989 गंभीर आपराधिक मामलों में नामजद लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि इन लोगों की पहचान फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) और अन्य तकनीकी माध्यमों से की गई।

हत्या, पॉक्सो और लूट के आरोपी भी शामिल होने का दावा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन में शामिल लोगों में हत्या, यौन अपराध, पॉक्सो, लूट और अन्य गंभीर मामलों के आरोपी भी शामिल थे। पुलिस ने कहा कि सभी की पहचान तकनीकी जांच के आधार पर की गई है।

20 जुलाई को हुआ था संसद मार्च

CJP ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक ‘संसद चलो मार्च’ निकाला था। प्रदर्शन के दौरान कई जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई थी। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इसके बाद 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद CJP ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया।

Advertisement

118 पुलिसकर्मियों के घायल होने का दावा

दिल्ली पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई की हिंसा और झड़पों में 118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इनमें स्पेशल कमिश्नर, जॉइंट कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर, डीसीपी, एडिशनल डीसीपी, एसीपी स्तर के अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थे। पुलिस का यह भी दावा है कि इस दौरान करीब 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए।

सोशल मीडिया पोस्ट पर भी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आंदोलन और उसके बाद हुई हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो को हटाने के लिए कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को नोटिस जारी किए गए हैं।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

सुप्रीम कोर्ट: शांतिपूर्ण प्रदर्शन संवैधानिक अधिकार, पुलिस की ज्यादती स्वीकार नहीं; पुलिस से मारपीट भी चिंताजनक

Published

on

Supreme Court, शांतिपूर्ण प्रदर्शन, जंतर मंतर, CJP, संसद मार्च, पुलिस लाठीचार्ज, NEET Protest, CJI सूर्यकांत, Supreme Court Hearing, National News

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इसे छीना नहीं जा सकता। अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल प्रदर्शन या आंदोलन होने के आधार पर पुलिस की बर्बरता या अत्यधिक बल प्रयोग को उचित नहीं ठहराया जा सकता।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए लाठीचार्ज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान यह टिप्पणी की।

पुलिस पर हमला भी गंभीर मामला: सुप्रीम कोर्ट

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह भी कहा कि यदि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ है तो यह भी गंभीर विषय है और सरकार से इस संबंध में जवाब मांगा जा सकता है। अदालत ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं पर एक साथ विचार किया जाएगा।

मंगलवार को होगी विस्तृत सुनवाई

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले से जुड़ी सभी याचिकाओं पर मंगलवार को एक साथ सुनवाई करने का फैसला किया है।याचिकाओं में आरोप लगाया गया है कि NEET पेपर लीक और तत्कालीन शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया।

20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई थी झड़प

20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था। प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड पार कर संसद की ओर बढ़ गए और संसद परिसर की ओर जाने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। शाम के समय पथराव की घटनाएं भी सामने आई थीं। इस पूरे घटनाक्रम में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस ने शाम तक जंतर-मंतर खाली करा दिया था, हालांकि देर रात कुछ प्रदर्शनकारी दोबारा वहां पहुंचकर धरने पर बैठ गए थे।

Continue Reading

ख़बर देश

Exam Reform: पीएम मोदी बोले- कल संसद में पेश होगा पेपर लीक पर सख्त बिल, परीक्षा सुधार के लिए बनी हाईपावर टास्क फोर्स

Published

on

नंदन नीलेकणी, परीक्षा सुधार, हाईपावर टास्क फोर्स, पेपर लीक बिल 2026, NTA Reform, नरेंद्र मोदी, जितेंद्र सिंह, Exam Reform, Public Examination Bill, National News

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की परीक्षा व्यवस्था में बड़े सुधार की दिशा में अहम कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए 6 सदस्यीय हाईपावर टास्क फोर्स के गठन का ऐलान किया है। इस समिति की अध्यक्षता इन्फोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी करेंगे।

प्रधानमंत्री ने रविवार शाम जारी वीडियो संदेश में कहा कि सरकार छात्रों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए लगातार फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक में शामिल आरोपी जेल में हैं, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जा चुके हैं और अब परीक्षा व्यवस्था को तकनीक के जरिए अधिक भरोसेमंद बनाया जाएगा।

टेक्नोलॉजी से मजबूत होगी परीक्षा व्यवस्था

प्रधानमंत्री ने कहा कि हाईपावर टास्क फोर्स परीक्षा प्रणाली में तकनीकी और संरचनात्मक सुधारों पर काम करेगी। समिति की सिफारिशों के आधार पर सरकार जल्द जरूरी फैसले लेगी, ताकि भविष्य में परीक्षाओं की विश्वसनीयता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

टास्क फोर्स में ये 6 सदस्य शामिल

Advertisement

हाईपावर टास्क फोर्स में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं-

  • नंदन नीलेकणी – अध्यक्ष, टेक्नोलॉजी विशेषज्ञ
  • एस. सोमनाथ – पूर्व चेयरमैन, ISRO
  • तपन डेका – पूर्व निदेशक, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB)
  • वी. कामाकोटी – निदेशक, IIT मद्रास
  • अनीता करवाल – पूर्व शिक्षा सचिव
  • अमृत लाल मीणा – लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ

सरकार का मानना है कि यह समिति राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) सहित परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

कल संसद में पेश होगा नया बिल

सरकार सोमवार को लोकसभा में ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश करेगी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इस विधेयक को सदन में रखेंगे। प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक और परीक्षा में धांधली करने वालों के लिए कड़ी सजा, भारी जुर्माने और विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का प्रावधान किया जाएगा। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भी ऐसी अदालतें गठित करने का अधिकार मिलेगा, जहां मामलों की रोजाना सुनवाई होगी।

Continue Reading

ख़बर देश

Education Ministry: प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार का फैसला

Published

on

प्रह्लाद जोशी, शिक्षा मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा, Education Ministry, Cabinet Reshuffle, केंद्रीय मंत्री, मोदी सरकार, National News, Breaking News

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। केंद्र सरकार ने उन्हें उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंप दी है। शनिवार शाम करीब 8:15 बजे इस संबंध में आदेश जारी किया गया। यह फैसला केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के कुछ घंटे बाद लिया गया।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नई जिम्मेदारी

शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले 36 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रही थी। प्रधान के इस्तीफे के बाद सरकार ने शिक्षा मंत्रालय का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार सौंपने का फैसला किया।

पहले से संभाल रहे हैं अहम मंत्रालय

प्रह्लाद जोशी वर्तमान में उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार संभाल रहे हैं। अब उनके पास शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी होगी, जब तक इस पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो जाती।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

CJP Protest: 36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का आंदोलन, सरकार ने तीनों मांगें मानीं

Published

on

CJP आंदोलन खत्म, NEET Paper Leak, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा, जंतर मंतर, JP Nadda, जितेंद्र सिंह, छात्र आंदोलन, आशुतोष रांका, सौरभ दास, National News, Breaking News

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले को लेकर पिछले 36 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के साथ CJP के प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया। सौरभ दास ने कहा कि जंतर-मंतर पर मौजूद सभी प्रदर्शनकारी अब अपने-अपने घर लौट जाएं। उन्होंने कहा कि आंदोलन का उद्देश्य पूरा हो चुका है।

‘सरकार ने तीनों मांगें मान लीं’

प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में सरकार के साथ तीन दौर की बातचीत हुई। इन बैठकों के बाद सरकार ने CJP की तीनों प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली हैं।

इनमें शामिल हैं

  1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
  2. आंदोलनकारियों पर दर्ज सभी मामलों की वापसी
  3. NEET पीड़ितों के लिए ₹1 करोड़ मुआवजा

इस्तीफे की खबर के बाद जंतर-मंतर पर जश्न

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आते ही जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। छात्रों ने “छात्र एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए और राष्ट्रगान गाया। इस दौरान NEET पेपर लीक के बाद जान गंवाने वाले छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending