Connect with us

ख़बर देश

US ट्रेड ऑफिस का नया इंडिया मैप वायरल: PoK और अक्साई चिन को भारत का हिस्सा दिखाया, इसी बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क जारी

Published

on

US Trade Office's new India map goes viral: PoK and Aksai Chin shown as part of India, meanwhile India-US trade deal framework released

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को एक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement- ITA) का फ्रेमवर्क घोषित किया। इस घोषणा के साथ अमेरिकी ट्रेड ऑफिस (USTR) ने भारत का आधिकारिक मैप शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस मैप में पूरा जम्मू-कश्मीर क्षेत्र, जिसमें पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और चीन के कब्जे वाला अक्साई चिन भी शामिल है, को भारत का अभिन्न हिस्सा दिखाया गया है।

अब तक अमेरिका और अधिकांश पश्चिमी देशों के सरकारी नक्शों में PoK और अक्साई चिन जैसे विवादित क्षेत्रों को अलग रंग या डॉटेड लाइनों से दर्शाया जाता रहा है। अमेरिका के पुराने मैप्स में भी PoK को भारत से अलग दिखाया गया था। लेकिन इस बार ट्रम्प प्रशासन के कार्यकाल में जारी किए गए इस मैप को भारत की सीमाओं को पूरी तरह मान्यता देने वाला माना जा रहा है- चाहे यह जानबूझकर किया गया हो या अनजाने में।

भारत लंबे समय से यह स्पष्ट करता आया है कि जम्मू-कश्मीर उसका अभिन्न अंग है और इस नक्शे को उसी रुख की अंतरराष्ट्रीय पुष्टि के तौर पर देखा जा रहा है।

अब समझिए भारत-अमेरिका ट्रेड डील का फ्रेमवर्क

भारत और अमेरिका ने इंटरिम ट्रेड एग्रीमेंट (ITA) का फ्रेमवर्क जारी किया है, जिसके तहत भारतीय उत्पादों पर अमेरिका का औसत टैरिफ 50% से घटाकर 18% किया जाएगा। रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाया गया 25% अतिरिक्त टैक्स हटाया गया। दोनों देशों ने जल्द फ्रेमवर्क लागू करने और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) की दिशा में बातचीत आगे बढ़ाने पर सहमति जताई। संयुक्त बयान के मुताबिक, यह फ्रेमवर्क 13 फरवरी 2025 से शुरू हुई भारत-अमेरिका BTA वार्ता को आगे बढ़ाएगा।

Advertisement

सरकार का दावा

कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल के मुताबिक, यह समझौता भारतीय निर्यातकों के लिए 30 ट्रिलियन डॉलर (करीब 27.18 लाख करोड़ रुपए) के अमेरिकी बाजार के दरवाजे खोलेगा। इससे MSME, किसान और मछुआरे सबसे बड़े लाभार्थी होंगे। महिलाओं और युवाओं के लिए लाखों नए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही भारत अगले 5 साल में अमेरिका से 500 अरब डॉलर (45.30 लाख करोड़ रुपए) के उत्पाद खरीदेगा।

ख़बर देश

Monsoon 2026: देश में मानसून 25-27 मई के बीच केरल पहुंचने के आसार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Published

on

Monsoon 2026, early monsoon India, Kerala monsoon update, IMD weather alert, heatwave Rajasthan, UP rain alert, Bihar weather, Odisha rain warning, India weather news, khabritaau.com

Monsoon 2026: देश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंचता है, लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस बार यह 25 से 27 मई के बीच केरल तट पर पहुंच सकता है।

बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, मानसून को मिल रही रफ्तार

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक मौसम प्रणाली सक्रिय हुई है, जो अगले 48 घंटे में और मजबूत हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इसी सिस्टम की वजह से मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं।

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ है। बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड और पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी आशंका है।

Advertisement

हिमाचल में तूफान से नुकसान

Himachal Pradesh के कुल्लू में आंधी-तूफान और बारिश से 5 घरों और 7 गोशालाओं की छतें उड़ गईं। कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने की खबरें भी सामने आई हैं।

राजस्थान और MP में हीटवेव जारी

एक तरफ कई राज्यों में बारिश हो रही है, वहीं पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी का असर जारी है। सोमवार को राजस्थान का बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में 46.5°C, फलोदी में 45.6°C और बीकानेर में 45.3°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। मध्यप्रदेश के रतलाम में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया।

दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Advertisement

केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 14 से 17 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा असल, मेघालय और मणिपुर में भी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा में 6 दिन तक बारिश का अनुमान

बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर ओडिशा में भी दिखाई देगा। राज्य के कई हिस्सों में अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना है। 20 जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अगले दो दिन का मौसम अपडेट

13 मई

Advertisement
  • पूर्वी यूपी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक
  • हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश व ओलावृष्टि
  • पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं की संभावना
  • मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बिजली गिरने का अलर्ट

14 मई

  • दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं
  • जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि
  • बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी
Continue Reading

ख़बर देश

NEET UG 2026: पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA का बड़ा फैसला, NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच

Published

on

NEET 2026 cancelled, NTA NEET exam cancelled, NEET paper leak, CBI investigation NEET, Rajasthan NEET leak, NEET UG 2026 latest news, NTA update, SOG Rajasthan, medical entrance exam news, khabritaau.com

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। एजेंसी ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

CBI करेगी पूरे मामले की जांच

भारत सरकार ने NEET पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। NTA ने कहा कि जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और निष्कर्षों के आधार पर यह तय किया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना संभव नहीं था। एजेंसी जांच में CBI को सभी रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएगी।

8 मई से चल रही थी जांच

NTA के मुताबिक, 8 मई 2026 को ही मामले से जुड़ी जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी गई थी। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर 3 मई को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया। एजेंसी का कहना है कि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।

Advertisement

राजस्थान से सामने आया था पेपर लीक का मामला

पेपर लीक की आशंका सबसे पहले राजस्थान से सामने आई थी। जांच में कई छात्रों के पास हाथ से लिखा हुआ ‘गेस पेपर’ मिला, जिसके सवाल असली परीक्षा से मैच कर रहे थे। 10 मई को राजस्थान SOG ने देहरादून, सीकर और झुंझुनूं में कार्रवाई करते हुए 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इनमें एक कोचिंग संस्थान से जुड़े करियर काउंसलर का नाम भी शामिल है।

720 में से 600 नंबर के सवाल मैच होने का दावा

जांच एजेंसियों के मुताबिक, परीक्षा से दो दिन पहले ही सीकर में छात्रों तक ऐसे सवाल पहुंच गए थे, जो असली पेपर से मेल खा रहे थे। बताया जा रहा है कि केरल के एक मेडिकल कॉलेज में MBBS कर रहे छात्र ने 1 मई को यह गेस पेपर अपने दोस्त को भेजा था। बाद में यह पेपर कई छात्रों तक पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में दावा किया गया है कि 720 में से करीब 600 नंबर के सवाल असली पेपर से कॉमन पाए गए।

छात्रों में बढ़ी चिंता

Advertisement

परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। अब सभी की नजर NTA द्वारा घोषित की जाने वाली नई परीक्षा तारीखों पर टिकी है।

Continue Reading

ख़बर देश

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने फिर की अपील, ‘पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करें, सोने और खाने के तेल की खरीद टालें’

Published

on

Narendra Modi appeal, fuel saving India, gold import India, cooking oil consumption, PM Modi Vadodara speech, public transport India, foreign exchange savings, Modi latest speech, India economy news, khabritaau.com

PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन देशवासियों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा बचाने और मौजूदा आर्थिक संकट से निपटने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि जहां संभव हो वहां पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें।

‘कोरोना की तरह इस संकट से भी देश निकलेगा’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे देश ने मिलकर कोरोना महामारी का सामना किया था, उसी तरह मौजूदा चुनौती से भी भारत बाहर निकल जाएगा। उन्होंने विदेशों में रहने वाले भारतीयों से भी भारत पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। मोदी ने कहा कि हर प्रवासी भारतीय कम से कम पांच विदेशी मेहमानों को भारत घुमाने लेकर आए।

सोने की खरीद टालने की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा कि सोने के आयात पर देश की बड़ी विदेशी मुद्रा खर्च होती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “जब तक हालात सामान्य न हों, सोने की खरीद टालें। गोल्ड की जरूरत नहीं है।”

Advertisement

खाने के तेल की खपत कम करने की सलाह

मोदी ने खाद्य तेल के आयात पर बढ़ते खर्च को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खाने के तेल का कम इस्तेमाल करने से देश की विदेशी मुद्रा बचेगी और लोगों की सेहत को भी फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि लोग तेल की खपत नियंत्रित करें, तो इससे देश और परिवार दोनों को लाभ मिलेगा।

आत्मनिर्भरता और बचत पर जोर

प्रधानमंत्री का फोकस ईंधन बचत, आयात कम करने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर रहा। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर देश आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

Tamil Nadu: अभिनेता से नेता बने विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 59 साल बाद गैर-द्रविड़ दल की सरकार

Published

on

Vijay Tamil Nadu CM, TVK government, Tamil Nadu new chief minister, Vijay oath ceremony, Rahul Gandhi Tamil Nadu, TVK ministers, Tamil Nadu politics, Vijay party TVK, non Dravidian CM Tamil Nadu, khabritaau.com

Tamil Nadu CM: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। विजय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय ने तमिल भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।

शपथ के दौरान राज्यपाल ने टोका

शपथ लेते समय विजय निर्धारित शपथ-पत्र से हटकर कुछ अतिरिक्त बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि वही पढ़ें जो आधिकारिक रूप से लिखा गया है। यह पल समारोह का सबसे चर्चित क्षण बन गया।

विजय के साथ 9 मंत्रियों ने ली शपथ

मुख्यमंत्री विजय के साथ TVK के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं। पहले मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों के किसी विधायक को जगह नहीं दी गई है।

Advertisement

121 विधायकों के समर्थन से बनी सरकार

शनिवार को विजय ने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के कुल 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे थे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद विजय के पास 121 विधायकों का आंकड़ा पहुंच गया, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी।

59 साल बाद गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री

तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले 1963 से 1967 तक कांग्रेस नेता एम भक्तवत्सलम राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। विजय की ताजपोशी को तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर देश

Delhi: दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, BJP मुख्यालय समेत कई सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ाई गई

Published

on

Delhi terror alert, BJP headquarters security, DDU Marg alert, Delhi Police high alert, IED threat Delhi, terrorist attack warning, Delhi security news, intelligence agencies alert, Delhi breaking news, khabritaau.com

Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट जारी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, इंटेलिजेंस एजेंसियों ने संभावित आतंकी खतरे को लेकर चेतावनी जारी की है। अलर्ट के बाद भाजपा मुख्यालय और आसपास स्थित सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली फायर सर्विस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को लावारिस वस्तुओं, संदिग्ध वाहनों और असामान्य गतिविधियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।

DDU मार्ग स्थित दफ्तर निशाने पर होने की आशंका

सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों को शक है कि दीन दयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग स्थित कार्यालयों को आत्मघाती हमला, कार ब्लास्ट, गोलीबारी या IED के जरिए निशाना बनाया जा सकता है। संभावित खतरे को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी और एहतियाती कदम बढ़ा दिए हैं।

CCTV निगरानी और चेकिंग बढ़ाई गई

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने के साथ बैरिकेडिंग और वाहनों की रैंडम चेकिंग भी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां आपसी समन्वय के साथ संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही हैं। बम निरोधक दस्तों, स्निफर डॉग यूनिट्स और क्विक रिएक्शन टीम (QRT) को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Advertisement

पहले भी हो चुका है बड़ा हमला

दिल्ली में इससे पहले लाल किले के पास 10 नवंबर को बड़ा आतंकी हमला हुआ था। शाम करीब 6:52 बजे चलती कार में हुए धमाके में 13 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। जांच में इस धमाके के तार एक बड़े टेरर मॉड्यूल से जुड़े पाए गए थे। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बाद में हरियाणा से जुड़े मॉड्यूल का खुलासा किया था। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों की योजना 6 दिसंबर को दिल्ली समेत कई शहरों में सीरियल ब्लास्ट करने की थी।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending