Connect with us

ख़बर दुनिया

अमेरिकी कमांडो ने रात 1 बजे चलाया सीक्रेट ऑपरेशन, हमले में आईएसआईएस कमांडर ढेर

Published

on

US commandos kill ISIS chief: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने गुरुवार को जानकारी दी कि सीरिया में देर रात अमेरिकी फोर्सेस के हमले में इस्लामिक स्टेट समूह का प्रमुख मारा गया। हमले में अबू इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को निशाना बनाया गया, जिसने अबू बकर अल बगदादी के इसी इलाके में एक अमेरिकी हमले में मारे जाने के बाद 31 अक्टूबर 2019 को आतंकी संगठन की बागडोर संभाली थी।

वहीं एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी सैनिकों के पहुंचने पर जिस तरह बगदादी ने एक बम विस्फोट कर खुद को अपने परिवार के सदस्यों को मार डाला था उसी तरह अल कुरैशी की मौत हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमेरिकी विशेष बल सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले एक इलाके में उतरे और एक मकान को घेरकर उसपर धावा बोल दिया। इसके बाद करीब दो घंटे तक उनकी बंदूकधारियों के साथ झड़प हुई। प्राप्त सूचना के मुताबिक हमले में 6 बच्चों और 4 महिलाएं समेत 13 लोग मारे गये हैं।

ख़बर दुनिया

Israel-Iran Tension: साउथ पार्स गैस फील्ड पर फिर मिसाइल हमला, ईरान ने दी ग्लोबल सप्लाई ठप करने की धमकी

Published

on

मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव ⚠️ इजराइल का ईरान की गैस फील्ड पर हमला, ईरान ने ग्लोबल सप्लाई ठप करने की दी धमकी

Israel-Iran Tension: मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। इजराइल ने सोमवार को ईरान की साउथ पार्स गैस फील्ड पर दोबारा मिसाइल हमला किया। यह दुनिया की सबसे बड़ी गैस फील्ड मानी जाती है, जो ईरान और कतर के बीच फैली हुई है। इससे पहले 18 मार्च को भी इस गैस फील्ड को निशाना बनाया गया था। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि उन्हें इस हमले की जानकारी नहीं थी और ऐसे हमले नहीं होने चाहिए। इधर सोमवार को जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकाने के पास भी धमाकों की आवाज सुनी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाकर किया गया।

ग्लोबल सप्लाई पर खतरे की चेतावनी

ईरान ने साफ चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजराइल के हमले बढ़े तो वह वैश्विक सप्लाई चेन को प्रभावित कर सकता है। अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने संकेत दिए हैं कि वह अहम समुद्री रास्तों को निशाना बना सकता है। ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार अली अकबर वेलायती ने कहा कि किसी भी कार्रवाई का जवाब केवल सैन्य स्तर पर नहीं, बल्कि वैश्विक ऊर्जा और व्यापार पर असर डालकर दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के साथ-साथ बाब-अल-मंदेब जैसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्ते भी खतरे में आ सकते हैं।

ट्रम्प का अल्टीमेटम

यह बयान ऐसे समय आया है जब डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने का अल्टीमेटम दिया है और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इससे पहले ईरान समर्थित हूती विद्रोही रेड सी में जहाजों पर हमले की धमकी दे चुके हैं, जिससे वैश्विक व्यापार और ऊर्जा सप्लाई पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर दुनिया

Middle East tension: इटली ने अमेरिका को सैन्य अड्डा देने से किया इनकार, ईरान पर US एयरस्ट्राइक से बढ़ा तनाव

Published

on

Italy US base denial, Sigonella base news, US Iran airstrike, Isfahan attack, Spain airspace closure, Russia Lavrov statement, Middle East tension, bunker buster bomb

Middle East tension: यूरोप और मिडिल ईस्ट के बीच बढ़ते तनाव के बीच इटली ने अमेरिका को बड़ा झटका दिया है। इटली ने अमेरिका को अपने सिसिली द्वीप पर स्थित सिगोनेला सैन्य अड्डा के इस्तेमाल की अनुमति देने से साफ इनकार कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी बॉम्बर विमान इस बेस पर उतरकर मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना चाहते थे, लेकिन इटली को इस योजना की पहले से कोई जानकारी नहीं दी गई थी। न ही अमेरिका ने औपचारिक रूप से अनुमति मांगी और न ही सैन्य स्तर पर समन्वय किया। इस वजह से इटली ने तुरंत इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया। इससे पहले स्पेन भी इसी तरह का कदम उठा चुका है। स्पेन ने ईरान से जुड़े संभावित सैन्य अभियान के बीच अमेरिकी विमानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था।

इसी बीच रूस के विदेश मंत्री  सर्गेई लावरोव ने अमेरिका और इजराइल पर आरोप लगाया कि वे ईरान और उसके पड़ोसी देशों के बीच संबंध सामान्य नहीं होने देना चाहते। लावरोव ने कहा कि क्षेत्र में “रेजीम चेंज” की चर्चा के पीछे असली मकसद तेल और गैस संसाधनों पर नियंत्रण बढ़ाना है।

वहीं अमेरिका ने ईरान में सैन्य कार्रवाई भी तेज कर दी है। अमेरिका ने इस्फहान में एक बड़े हथियार डिपो पर एयरस्ट्राइक की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार रात किए गए इस हमले में 2000 पाउंड के बंकर-बस्टर बमों का इस्तेमाल हुआ। हमले के बाद डिपो में मौजूद हथियारों में कई विस्फोट हुए, जिससे इलाके में आग के बड़े गुबार उठे। डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी शेयर किया है।

Continue Reading

ख़बर दुनिया

Asim munir iran statement: पाक सेना प्रमुख का बयान, ‘ईरान पसंद है तो वहीं चले जाएं’, शिया समुदाय में नाराजगी

Published

on

pakistan iran policy shift, asim munir statement controversy, shia population pakistan percentage, iran pakistan tension news, middle east geopolitics pakistan

Asim munir iran statement: पाकिस्तान में सेना प्रमुख आसिम मुनीर के एक बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। रावलपिंडी में इफ्तार कार्यक्रम के दौरान मुनीर द्वारा ईरान को लेकर की गई टिप्पणी के बाद अब मामला सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि पाकिस्तान की बदलती विदेश नीति से भी जुड़ गया है। आसिम मुनीर ने गुरुवार को शिया धर्मगुरुओं से कहा कि जो लोग ईरान से इतना प्यार करते हैं, वे वहां चले जाएं।

विशेषज्ञों के अनुसार, पाकिस्तान पहले ईरान और खाड़ी देशों के बीच संतुलन बनाए रखता था, लेकिन अब वह तेजी से Saudi Arabia और उसके सहयोगियों के करीब जाता दिख रहा है। मुनीर का बयान इसी बदलते कूटनीतिक रुख का संकेत माना जा रहा है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने आधिकारिक तौर पर कहा कि आसिम मुनीर ने धार्मिक नेताओं से राष्ट्रीय एकता बनाए रखने और सांप्रदायिक तनाव से बचने की अपील की थी। लेकिन जमीनी स्तर पर शिया समुदाय इस दावे से सहमत नहीं है।

पाकिस्तान में 15% शिया आबादी

पाकिस्तान में ईरान के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी शिया आबादी रहती है। कुल आबादी का करीब 15% (लगभग 3.77 करोड़) शिया मुसलमान हैं। समुदाय का कहना है कि इस तरह के बयान उनकी पहचान और देशभक्ति दोनों पर सवाल उठाते हैं। यह विवाद उस समय सामने आया है, जब अली खामनेई की मौत के बाद पाकिस्तान के कई शहरों में प्रदर्शन हुए थे।

Continue Reading

ख़बर दुनिया

Iran War News: ईरान जंग पर ट्रम्प का दावा, ‘लगभग सब तबाह’, IEA 40 करोड़ बैरल तेल बाजार में उतारेगा

Published

on

iran war news, donald trump statement iran war, iea oil release 400 million barrels, strait of hormuz oil supply, global oil crisis news, israel iran conflict update

Israel Iran Conflict: डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान के साथ चल रही जंग “बेहतरीन तरीके से” आगे बढ़ रही है और यह जल्द खत्म हो सकती है। अमेरिकी मीडिया को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान को उम्मीद से कहीं ज्यादा नुकसान पहुंचाया है और कई अहम सैन्य व रणनीतिक ठिकानों को तबाह कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हमलों के बाद वहां निशाना बनाने के लिए अब लगभग कुछ भी नहीं बचा है।

इजराइल बोला- जंग की कोई तय समय सीमा नहीं

इस बीच इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रही सैन्य कार्रवाई की कोई तय समयसीमा नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ मिलकर चलाया जा रहा अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक सभी सैन्य लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते। काट्ज के मुताबिक यह ऑपरेशन जरूरत पड़ने तक जारी रहेगा और इसका समय पहले से तय नहीं किया गया है।

IEA बाजार में उतारेगा 40 करोड़ बैरल तेल

वैश्विक ऊर्जा संकट की आशंका के बीच International Energy Agency ने घोषणा की है कि उसके 32 सदस्य देश अपने आपातकालीन भंडार से 40 करोड़ बैरल कच्चा तेल बाजार में जारी करेंगे। यह एजेंसी के इतिहास में सबसे बड़ा तेल रिलीज माना जा रहा है। IEA के कार्यकारी निदेशक Fatih Birol ने कहा कि यह कदम युद्ध के कारण तेल बाजार में आई आपूर्ति बाधा को दूर करने के लिए उठाया गया है।

Advertisement

होर्मुज स्ट्रेट से सप्लाई गंभीर रूप से प्रभावित

एजेंसी के मुताबिक 28 फरवरी से शुरू हुए युद्ध के बाद Strait of Hormuz से तेल की आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। युद्ध से पहले के मुकाबले इस रूट से कच्चे तेल और पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात अब 10% से भी कम रह गया है। IEA ने कहा कि आपातकालीन भंडार से तेल सदस्य देशों की जरूरत के अनुसार चरणबद्ध तरीके से बाजार में उतारा जाएगा।

पहले भी कई बार जारी किया गया रणनीतिक तेल

1974 में स्थापित IEA के इतिहास में यह छठी बार है जब सदस्य देश मिलकर रणनीतिक भंडार से तेल जारी कर रहे हैं। इससे पहले 1991 के खाड़ी युद्ध, 2005 के हरिकेन कैटरीना, 2011 के लीबिया संकट और 2022 के रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान ऐसा कदम उठाया गया था।IEA के 32 सदस्य देशों में अमेरिका, जापान, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन, कनाडा और दक्षिण कोरिया जैसे देश शामिल हैं। भारत 2017 से इसका एसोसिएट सदस्य है।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर दुनिया

Iran Israel War: ईरान के तेल ठिकानों पर इजराइल के हमले तेज, 30 फ्यूल टैंक और कई डिपो निशाने पर; ट्रम्प बोले- ईरान लड़ने लायक नहीं बचेगा

Published

on

Iran Israel war, Israel attack on Iran oil tanks, Donald Trump statement Iran,Middle East conflict, Hormuz Strait tension,Iran oil depot attack

Iran Israel War: मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। Israel और Iran के बीच संघर्ष के नौवें दिन इजराइल ने ईरान के तेल भंडार से जुड़े ठिकानों पर बड़े हमले किए हैं। इजराइली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान में करीब 30 फ्यूल टैंकों और कई तेल डिपो को निशाना बनाया गया है। इन हमलों से ईरान के ऊर्जा ढांचे को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

ट्रम्प बोले- ईरान को पूरी तरह हार माननी होगी

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि अमेरिका चाहता है कि ईरान पूरी तरह हार मान ले। ट्रम्प ने कहा कि या तो ईरान खुद आत्मसमर्पण करे या फिर उसकी सैन्य ताकत इतनी कमजोर कर दी जाए कि वह आगे लड़ने की स्थिति में न रहे। उन्होंने यह भी दावा किया कि लगातार दबाव के कारण ईरान अब पहले जैसा प्रभावशाली नहीं रहा।

फारस की खाड़ी को लेकर बढ़ा तनाव

दूसरी ओर ईरानी सेना ने अमेरिका को चेतावनी दी है कि यदि अमेरिकी जहाज फारस की खाड़ी में आते हैं तो उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी नौसेना द्वारा ऑयल टैंकरों की सुरक्षा के लिए जहाज भेजने की संभावना जताई जा रही है। ये टैंकर आमतौर पर Strait of Hormuz से होकर गुजरते हैं, जो दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक है।

Advertisement

जंग से भारी नुकसान

संघर्ष के दौरान अब तक ईरान में कई नागरिक इलाकों को भी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक हजारों घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचा है, जबकि कई स्कूल और मेडिकल सेंटर भी हमलों की चपेट में आए हैं। इस युद्ध में अब तक बड़ी संख्या में लोगों की मौत और हजारों के घायल होने की खबरें सामने आई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

पड़ोसी देशों से माफी का दावा

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दावा किया कि ईरान ने कुछ पड़ोसी देशों से माफी मांगी है और वादा किया है कि उनकी जमीन से ईरान पर हमला न होने तक वह उन पर हमला नहीं करेगा। यह बयान ऐसे समय आया है जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते संघर्ष के कारण वैश्विक तेल बाजार और ऊर्जा आपूर्ति पर भी असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending