ख़बर दुनिया
रूस ने यूक्रेन के विद्रोहियों के कब्जे वाले दो इलाकों को स्वतंत्र देश घोषित किया, UNSC में भारत ने की संयम बरतने की अपील

मॉस्को:(Russia-Ukraine tension)रूस और यूक्रेन के बीच जारी तनाव अब किसी भी वक्त बड़े युद्ध का रूप ले सकता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। रूस के इस कदम को युद्ध की पहल माना जा रहा है। हालांकि रूस इसे शांति स्थापित करने के लिए की गई कार्रवाई बताने की कोशिश कर रहा है। इससे पहले, यूक्रेन के अलगाववादी नेताओं ने टेलीविजन पर प्रसारित एक बयान के जरिए रूस के राष्ट्रपति से अनुरोध किया था कि वे अलगाववादी क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दें और मित्रता संधियों पर हस्ताक्षर करके उनके ‘‘खिलाफ जारी यूक्रेनी सेना के हमलों से’’ उनकी रक्षा करने के लिए सैन्य सहायता भेजें।
Russian President Vladimir Putin announces the recognition of two separatist republics in eastern Ukraine – Donetsk and Lugansk – as independent. pic.twitter.com/O46RKXyHlZ
— ANI (@ANI) February 21, 2022
रूस के राष्ट्रपति के व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर बड़ी संख्या में रूसी सेना के टैंक पूर्वी यूक्रेन के विद्रोही इलाके में पहुंच गए हैं। दरअसल पुतिन की कोशिश डोनेट्स्क और लुहान्स्की में यूक्रेन की सेना के किसी भी हमले को रोकने की है। इसके लिए रूसी सेना दोनों ही इलाके में सैन्य अड्डा बनाने जा रही है। इससे वो लंबे समय तक यूक्रेन के विद्रोही इलाके में रह सकेगी।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(UNSC) की आपात बैठक
यूक्रेन की मांग पर आज संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाई गई। यह बैठक भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे न्यूयॉर्क में शुरू हुई। सुरक्षा परिषद सदस्य के तौर पर भारत भी इस बैठक में मौजूद है। UNSC की मीटिंग में ब्रिटेन ने कहा है कि रूस को अपना वह फैसला वापस लेना चाहिए जिसमें यूक्रेन के दो हिस्सों को अलग देश के रूप में मान्यता दी गई है। अमेरिका ने कहा कि रूस का ताजा फैसला अखंडता और संप्रभुता को चुनौती है। साथ ही यह अंतरराष्ट्रीय कानून का भी उल्लंघन है। वहीं भारत ने कहा कि सभी पक्षों के लिए जरूरी है कि इस मसले को अत्यंत संयम से हल करें। हम राजनयिक प्रयासों को तेज करने के लिए अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की महत्वपूर्ण आवश्यकता पर जोर देते हैं, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि जल्द से जल्द कोई समाधान निकल सके।
We strongly emphasize the vital need for all sides to maintain international peace and security by exercising the utmost restraint and intensifying diplomatic efforts to ensure that a mutually amicable solution is arrived at the earliest: India at UNSC meet on Ukraine pic.twitter.com/0T8uOWtjRu
— ANI (@ANI) February 22, 2022
ये भी पढ़ें:
पन्ना में मिला बेशकीमती जेम्स क्वालटी का हीरा, चमकी मध्यमवर्गीय कारोबारी की किस्मत


ख़बर दुनिया
Pakistan: पाकिस्तान ने फिर बदला पजामा, रूस नहीं अब पश्चिमी देशों की खुशामद शुरू

Pakistan: पाकिस्तान की हालत दिनोंदिन खस्ता होती जा रही है। उसके सामने कंगाली से बचने के लिए सिर्फ विदेशी कर्ज ही एकमात्र रास्ता बचा है। ऐसे में उसने अब पश्चिमी देशों की खुशामद शुरू कर दी है, ताकि उसे वहां से कुछ भीख (कर्ज) मिल जाए। पिछले दिनों सस्ते तेल की आस में पाकिस्तान ने रूस के चक्कर लगाए। पाक ने सोचा था, कि उसे भी भारत की तरह रूस सस्ता क्रूड ऑयल दे देगा। हालांकि उसे रूस से निराशा मिली। अब पाकिस्तान ने पैंतरा बदलते हुए पश्चिमी देशों को खुश करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
खुद रोटी के लिए तरस रहा पाक, यूक्रेन को देगा टैंक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान अब यूक्रेन युद्ध में मदद के लिए उसे टैंक देगा। ख़बर है कि पाकिस्तान 44 टी-80D टैंक यूक्रेन में भेज सकता है। इसमें दिलचस्प बात ये है कि ये टैंक पाकिस्तान ने 1980 में यूक्रेन से ही खरीदे थे। बताया जा रहा है कि यूक्रेन को पाकिस्तान की तरफ से अन्य रक्षा सामग्री की आपूर्ति भी की जाएगी। बता दें कि पिछले वर्षों में यूक्रेन के पाकिस्तान के साथ सैन्य और कारोबारी संबंध काफी मजबूत रहे हैं। पाकिस्तान और यूक्रेन के बीच 2020 तक लगभग 1.6 बिलियन डॉलर के डिफेंस एग्रीमेंट हो चुके हैं।

ख़बर दुनिया
Amritpal Singh: लंदन में खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर किया हंगामा, तिरंगे का किया अपमान

Indian High Commission in London: भारत में खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ सख्त एक्शन शुरू होते ही खालिस्तानियों में हड़कंप है। लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने हंगामा कर तोड़फोड़ की है। इस दौरान उच्चायोग में फहराए गए तिरंगे का भी अपमान किया गया। भारतीय उच्चायोग के परिसर में खालिस्तान समर्थकों ने काफी हंगामा किया। इस घटना के बाद भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
#WATCH | United Kingdom: Khalistani elements attempt to pull down the Indian flag but the flag was rescued by Indian security personnel at the High Commission of India, London.
(Source: MATV, London)
(Note: Abusive language at the end) pic.twitter.com/QP30v6q2G0
— ANI (@ANI) March 19, 2023
भारत ने जताया सख्त विरोध
लंदन में भारतीय उच्चायोग के परिसर में हुई शर्मनाक घटना की भारत ने निंदा करते हुए नाराजगी जाहिर की है। भारत ने देर शाम ब्रिटेन के वरिष्ठ राजनयिक को तलब भी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि घटना के वक्त ब्रिटिश सुरक्षा पूरी तरह नदारद थी। इसको लेकर स्पष्टीकरण जरूरी है। इस तरह की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वहीं भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, कि यह घटना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

ख़बर दुनिया
Loudspeaker Banned In Mosque: सऊदी सरकार का बड़ा फैसला, मस्जिदों में लाउडस्पीकर बैन

Loudspeaker Banned In Mosque: सऊदी सरकार ने अपने एक फैसले से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। सऊदी में अब मस्जिदों पर लाउडस्पीकर बैन कर दिया गया है। इसके अलावा अजान का भी लाइव प्रसारण नहीं होगा। सऊदी सरकार ने 22 मार्च को शुरू हो रहे रमजान को लेकर कई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें बच्चों को भी मस्जिद ले जाने पर रोक लगा दी गई है। सरकार ने कहा है कि बच्चों को मस्जिद में ले जाने से दूसरों की इबादत में खलल पड़ता है।
सऊदी सरकार की ओर से जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार मस्जिदों में फोटोग्राफी को भी पूरी तरह बैन कर दिया गया है। इसके अलावा मस्जिदों में इफ्तार भी नहीं की जाएगी। साथ ही इफ्तार के लिए चंदा इकट्ठा करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। सऊदी सरकार के नए दिशानिर्देशों की दुनियाभर के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने आलोजना की है।

ख़बर दुनिया
Earthquake: ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में दो बार हिली धरती, 6.6 रही तीव्रता

Earthquake: तजाकिस्तान और अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह 18 मिनट के अंदर दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। सुबह छह बजकर सात मिनट पर पहली बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 और छह बजकर 25 मिनट पर दूसरी बार आए भूकंप की तीव्रता पांच के ऊपर मापी गई। भूकंप के पहले झटके का केंद्र जमीन से 113 किमी और दूसरे का 150 किमी गहराई में था। ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किलोमीटर पश्चिम में भी रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता का भूकंप आया।
तुर्की-सीरिया में भूकंप से मारे गए 40 हजार से ज्यादा लोग
तुर्की और उसके पड़ोसी सीरिया में छह फरवरी सोमवार को तड़के भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। हालांकि इसके एक-दो दिन बाद भी कई बार भूकंप के हल्के झटके आते रहे थे। इसके बाद 21 फरवरी को भी तुर्की में 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तुर्की-सीरिया में आए इन शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने भारी तबाही मचाई है। यहां भूकंप से मरने वालों की संख्या 41,000 से ज्यादा हो गई है। वहीं हजारों की संख्या में लोग घायल हैं।

ख़बर दुनिया
Russia Ukraine war:’पुतिन याद रखें यूक्रेन को कभी जीत नहीं पाएंगे’, पोलैंड में बाइडेन ने दिया पुतिन को जवाब

Russia-Ukraine: अमेरिका के राष्ट्रपति यूक्रेन की सप्राइज विजिट के बाद मंगलवार शाम पोलैंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयान पर सख्त प्रतिक्रिया दी। पोलैंड में मंगलवार देर रात प्रेसिडेंट बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और नाटो देश यूक्रेन के साथ खड़े थे और रहेंगे। उन्होंने कहा कि रूसी फौज यूक्रेन में काफी जुल्म कर रही है और महिलाओं से रेप को हथियार बनाया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन याद रखें, वे यूक्रेन को कभी जीत नहीं पाएंगे। बाइडेन ने कहा कि पुतिन को याद रखना होगा, कि हम बिना थके और रुके यूक्रेन की मदद करते रहेंगे।
One year after the Russian invasion of Ukraine, Kyiv stands strong.
Kyiv stands proud.
Kyiv stands tall.
Kyiv stands free. pic.twitter.com/ySrDSAHQy7
— The White House (@WhiteHouse) February 21, 2023
पुतिन ने नाटो और अमेरिका पर साधा था निशाना
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने तीन दिन पहने रूस की जनता को संबोधित करते हुए यूक्रेन पर हमले को जरूरी बताया था। उन्होंने नाटो और अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा था, कि हमने यूक्रेन के साथ जंग डालने के लिए तमाम कूटनीतिक प्रयास किए, लेकिन पश्चिम की साजिश की वजह से वो कामयाब नहीं हो सकीं। उन्होंने ये भी कहा था, कि हम बातचीत के लिए अब भी तैयार है, लेकिन इसके लिए हमें कोई शर्त मंजूर नहीं है। पुतिन ने संबोधन के आखिरी मिनटों में अमेरिका के साथ परमाणु हथियारों को लेकर की गई न्यू स्टार्ट ट्रीटी को सस्पेंड करने की घोषणा की।

-
ख़बर देश5 hours ago
Amritpal Singh: खालिस्तानी अमृतपाल अब भी फरार, कुछ इलाकों को छोड़कर बहाल हुई इंटरनेट सेवा
-
ख़बर मध्यप्रदेश6 hours ago
MP News: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को इन विषयों में दिए जाएंगे बोनस अंक, जानें पूरी डिटेल
-
ख़बर दुनिया3 hours ago
Pakistan: पाकिस्तान ने फिर बदला पजामा, रूस नहीं अब पश्चिमी देशों की खुशामद शुरू
-
ख़बर छत्तीसगढ़46 mins ago
Chhattisgarh: चेट्रीचंड्र (चैतीचांद) महोत्सव के लिए बड़ी घोषणा, Know more