Connect with us

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: फर्जी पैन कार्ड केस में आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला को 7-7 की सजा, MP-MLA कोर्ट का फैसला

Published

on

UP News: Azam and his son Abdullah sentenced to 7 years each in fake PAN card case, MP-MLA court verdic

Azam khan: यूपी के रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने मंगलवार को सपा नेता आजम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दो पैन कार्ड मामले में दोषी ठहराते हुए 7-7 की कैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा दोनों पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। फैसले के बाद दोनों को अदालत ने तुरंत कस्टडी में ले लिया। रामपुर की एमपी/एमएलए कोर्ट ने फर्जी पैन कार्ड मामले में सोमवार को ही दोनों को दोषी करार देने के कुछ देर बाद सजा सुना दी। कोर्ट ने दोनों पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है।फैसले को देखते हुए कचहरी परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बाहर बड़ी संख्या में भाजपा और सपा कार्यकर्ता भी एकत्र हो गए थे। इससे परिसर के आसपास तनाव का माहौल बना रहा।

पूर्व मंत्री आजम खान को 23 सितंबर यानी 2 महीने पहले ही सीतापुर जेल से रिहा हुए थे। जबकि उनके बेटे अब्दुल्ला 9 महीने पहले हरदोई जेल से रिहा हुए थे। अब दोनों फिर से जेल जाएंगे। बता दें कि फर्जी पैन कार्ड का मामला 2019 का है। रामपुर में भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दोनों के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने आरोप लगाया था कि आजम ने बेटे अब्दुल्ला को चुनाव लड़वाने के लिए दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्रों के आधार पर दो पैन कार्ड बनवाए। असली जन्म तिथि यानी 1 जनवरी 1993 के मुताबिक, अब्दुल्ला 2017 में चुनाव लड़ने के योग्य नहीं थे। उनकी उम्र 25 साल नहीं हुई थी। इसलिए आजम ने दूसरा पैन कार्ड बनवाया, जिसमें उन्होंने जन्म का साल 1990 दिखाया था।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर उत्तरप्रदेश

Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर 7 बसें और 3 कारें टकराईं, वाहनों में लगी आग में 13 जिंदा जले, 100 से अधिक घायल

Published

on

Mathura: 7 buses and 3 cars collided on Yamuna Expressway, 13 burnt alive in the fire in the vehicles, more than 100 injured

Yamuna Expressway accident: यूपी के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के घने कोहरे की वजह से बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब 3:30 बजे बलदेव थाना क्षेत्र में 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक यात्री घायल हो गए। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि चार शवों की पहचान हो गई है, अन्य के शिनाख्त के लिए टीम जुटी हुई है। 17 बैग में कंकाल और जले हुए टुकड़े लाए गए हैं। हादसे में घायलों को जिला अस्पताल मथुरा, 100 शैय्या अस्पताल वृंदावन में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। 38 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जिनका उपचार चल रहा है। 39 बलदेव सीएचसी पर हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय विजीबिलटी लगभग शून्य थी। कोहरे के चलते एक के बाद एक सात बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई वाहनों में धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें उठते ही बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: इकलौते बेटे ने पैसों के विवाद में ली माता-पिता की जान, सिलबट्टे से वार कर की हत्या

Published

on

UP News: The only son killed his parents over a monetary dispute, killing them with a grinding stone

Jaunpur: उत्तरप्रदेश के जौनपुर के जफराबाद थाना इलाके के अहमदपुर गांव में इकलौते बेटे ने पैसे को लेकर हुए विवाद में माता-पिता की सिर पर सिलबट्टे से वार कर जान ले ली। इसके बाद उसने शवों को बोरे में भरकर कार में रखा और फिर गोमती नदी में फेंक दिया। घटना बीते आठ दिसंबर को हुई। घटना के पांच दिन बाद बेटी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच में शक होने पर पुलिस ने सोमवार की रात आरोपी अम्बेश कुमार को पकड़ा तो उसने हत्या का खुलासा किया। पुलिस आरोपी पुत्र अम्बेश कुमार से गहनता से पूछताछ कर रही है। उसकी निशानदेही पर शवों की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

एएसपी सिटी आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि लापता दंपति की बेटी वंदना देवी ने 13 दिसंबर को अपनी मां बबिता देवी और पिता श्याम बहादुर की गुमशुदगी की सूचना जफराबाद थाने में दर्ज कराई थी। वंदना ने पुलिस को बताया था कि उनके माता-पिता आठ दिसंबर से लापता हैं। उनका भाई अम्बेश कुमार भी लापता है, जो माता-पिता को ढूंढने निकला है। पुलिस ने तीनों की बरामदगी के लिए तीन टीमें गठित कीं। सोमवार की शाम अम्बेश कुमार को घर के पास से पकड़ा और गहनता से पूछताछ शुरू की तो उसने माता-पिता के हत्या की पूरी कहानी बताई।

एएसपी सिटी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि आठ दिसंबर की रात आठ बजे पैसों को लेकर माता-पिता से उसकी लड़ाई हो गई थी। उस दौरान उसने अपने माता-पिता के सिर पर सिलबट्टे से प्रहार कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। इसके बाद शवों को ठिकाने लगाने के लिए उसने बोरे में भरकर गोमती नदी में फेंक दिया।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP Bjp President: पंकज चौधरी ने भरा यूपी भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन, सीएम योगी बने प्रस्तावक

Published

on

UP BJP President: Pankaj Chaudhary files nomination for UP BJP President post, CM Yogi becomes proposer

Lucknow: उत्तरप्रदेश में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शनिवार को लखनऊ में भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके प्रस्तावक बने। इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य व ब्रजेश पाठक, मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मंत्री स्वतंत्रदेव, मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री ए के शर्मा, कमलेश पासवान, राज्यमंत्री असीम अरुण मौजूद रहे। पंकज चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। ऐसे में उनका निर्विरोध अध्यक्ष चुना जाना तय है।

रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेंगे। बता दें कि यूपी में भाजपा के होने वाले नए प्रदेश पंकज चौधरी योगी के गढ़ गोरखपुर से आते हैं। वह महाराजगंज सीट से 7 बार के सांसद हैं। ओबीसी की कुर्मी बिरादरी से आने वाले पंकज चौधरी को पीएम मोदी का करीबी नेता माना जाता है। चौधरी आरएसएस और सीएम योगी की भी पसंद हैं।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: बहराइच हिंसा में भगवा फहराने वाले की हत्या के आरोपी को फांसी, 9 को उम्रकैद

Published

on

Raipur Literature Festival 2026: Poetry and story competitions will be held in all districts for college students; original works will be accepted until December 30

Bahraich Violence: उत्तरप्रदेश के बहराइच में पिछले साल 13 अक्टूबर को महाराजगंज कस्बे में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान जुलूस पर हमले से भड़की हिंसा में चर्चित रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड में कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। इस हिंसा के मामले में कोर्ट ने मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी की सजा सुनाई है। जबकि एक अन्य मुख्य आरोपी सरफराज के पिता अब्दुल हमीद समेत 9 अन्य आरोपियों कोे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। प्रथम अपर जिला जज की अदालत ने सभी आरोपियों पर एक लाख का जुर्माना भी लगाया है।

मामले में बहराइच कोर्ट ने मंगलवार को जिन 10 लोगों को दोषी ठहराया था, उनमें अब्दुल हमीद और उसके तीन बेटे सहित छह अन्य लोग शामिल थे। दोषियों में अब्दुल हमीद, उसके बेटे फहीम, सरफराज, तालिब, सैफ, जावेद खान, जिशान, ननकऊ, शोएब, मारुफ अली, खुर्शीद, अफजल और शकील शामिल हैं। इस मामले में तीन आरोपियों शकील अहमद, बबलू अफजल उर्फ कल्लू और खुर्शीद को कोर्ट ने दोषमुक्त कर दिया था।

बता दें कि पिछले साल दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान 13 अक्टूबर को भगवा झंडा फहराने के दौरान एक घर की छत से खींच कर युवक रामगोपाल मिश्रा की गोली मारकर क्रूरता से हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस ने इस मामले की जांच के बाद 11 जनवरी 2025 को अपर सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। इस मामले से जुड़े 12 गवाहों ने कोर्ट में गवाही दी थी। 21 नवंबर को जज ने फैसला सुरक्षित रखा और बीते मंगलवार दिसंबर को 10 आरोपियों को दोषी ठहराया और तीन को दोषमुक्त करने का फैसला सुनाया था।

Continue Reading

ख़बर उत्तरप्रदेश

UP News: बाबा साहब आंबेडकर की मूर्तियों के आसपास बनेगी बाउंड्री वॉल, सीएम योगी बोले- अब मूर्तियों पर छत्र भी लगाया जाएगा

Published

on

UP News: Boundary walls will be built around the statues of Baba Saheb Ambedkar, CM Yogi said – now umbrellas will also be placed on the statues

Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी घोषणा की। कहा कि अक्सर कुछ शरारती तत्व बाबा साहब की मूर्तियों को क्षतिग्रस्त करने की कोशिश करते हैं। इसलिए हमारी सरकार प्रदेश में जहां-जहां पर डॉ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है, उसे संरक्षित करने का कार्य करेगी। वहां चारों ओर बाउंड्री वॉल बनाई जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि जिस मूर्ति के ऊपर छत नहीं होगी, वहां छत भी बनवाएंगे। यदि कहीं कोई काम छूट गया है, तो उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही हर जनजाति और मलिन बस्तियों को मुख्य सड़कों से जोड़ने का कार्य करेगी।

यूपी में सफाई कर्मियों को दो महीने के भीतर न्यूनतम वेतन की गारंटी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी, संविदा और सफाई कर्मचारियों को उचित मानदेय देने के लिए हमारी सरकार ने कॉरपोरेशन का गठन किया है। अगले एक-दो महीने के अंदर ही सरकार इन कर्मचारियों को न्यूनतम मानदेय देने की गारंटी देगी। अनुसूचित जाति-जनजाति, अति पिछड़ी जातियों के गरीबों को चिह्नित करने का काम लगभग फाइनल हो गया है। किसी के राशन, पेंशन कार्ड बन रहे तो किसी को अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। जिनके पास आवास व आयुष्मान कार्ड नहीं होगा, उन्हें आवास व पांच लाख रुपये के आयुष्मान की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

Chhattisgarh Assembly: Presents supplementary budget of ₹35,000 crore, the largest ever in the state's history; Finance Minister says government believes in results, not promises
ख़बर छत्तीसगढ़21 hours ago

Chhattisgarh Assembly: राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ₹35,000 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश, वित्तमंत्री बोले- सरकार वादों पर नहीं, परिणामों पर विश्वास करती है

Chhattisgarh: 34 Naxalites carrying a reward of Rs 84 lakh surrender in Bijapur, including 7 women Naxalites
ख़बर छत्तीसगढ़23 hours ago

Chhattisgarh: बीजापुर में 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों का सरेंडर, 7 महिला नक्सली भी शामिल

Mathura: 7 buses and 3 cars collided on Yamuna Expressway, 13 burnt alive in the fire in the vehicles, more than 100 injured
ख़बर उत्तरप्रदेश1 day ago

Mathura: यमुना एक्सप्रेस-वे पर 7 बसें और 3 कारें टकराईं, वाहनों में लगी आग में 13 जिंदा जले, 100 से अधिक घायल

UP News: The only son killed his parents over a monetary dispute, killing them with a grinding stone
ख़बर उत्तरप्रदेश2 days ago

UP News: इकलौते बेटे ने पैसों के विवाद में ली माता-पिता की जान, सिलबट्टे से वार कर की हत्या

MP News: Sand mafia hits SDM's car in Bhind, police seizes two trolleys
ख़बर मध्यप्रदेश2 days ago

MP News: भिंड में रेत माफिया ने SDM की गाड़ी को मारी टक्कर, पुलिस ने जब्त की दो ट्रॉलियां

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending