ख़बर दुनिया
Trump-Putin Meeting: अलास्का में ट्रंप-पुतिन के बीच नहीं बनी बात, ट्रंप बोले- बैठक सकारात्मक, पुतिन बोले- रूस की सुरक्षा सबसे जरूरी

Trump-Putin Meeting:रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने की पहल करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से शुक्रवार देर रात अलास्का में मुलाकात की। दोनों के बीच यूक्रेन जंग खत्म करने पर करीब 3 घंटे चर्चा हुई। ट्रंप-पुतिन की बैठक में क्या सहमति बनी, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। बैठक के बाद दोनों नेताओं ने सिर्फ 12 मिनट की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के किसी सवाल का जवाब नहीं दिया।
यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने शनिवार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के साथ होने वाली बातचीत के बारे में जानकारी दी। एक्सियोस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ज़ेलेंस्की सोमवार, 18 अगस्त को वाशिंगटन की यात्रा की योजना बना रहे हैं। व्हाइट हाउस के अनुसार, अलास्का से वाशिंगटन लौटते समय ट्रंप ने ज़ेलेंस्की के साथ “लंबी बातचीत” की और उसके बाद नाटो नेताओं से भी बात की। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ फोन पर बातचीत लगभग डेढ़ घंटे तक चली।
इससे पहले प्रेसिडेंट ट्रंप ने अलास्का के एंकोरेज स्थित ज्वाइंट बेस एल्मेंडॉर्फ-रिचर्डसन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का गर्मजोशी से स्वागत किया। पुतिन और ट्रंप ने ‘अलास्का 2025’ लिखे पोडियम पर खड़े होकर पोज दिया। उनके पीछे B-2 बॉम्बर और अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक प्लेन एयरफोर्स वन खड़ा है। एक तरह से ट्रंप, पुतिन को अमेरिका की ताकत का अहसास कराना चाहते थे, लेकिन ट्रंप का ये दांव और सारा पॉवर शो पुतिन को झुका नहीं पाया।
बैठक के बाद दोनों नेताओं ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भविष्य में फिर मुलाकात की बात कही। पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन को लेकर ‘सहमति’ बनी है साथ ही उन्होंने यूरोप को चेतावनी दी कि वह प्रगति में कोई बाधा नहीं डाले। पुतिन के दावे के बाद ट्रंप ने कहा ‘‘जब तक कोई समझौता नहीं हो जाता जब तक कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता।’’ ट्रंप ने कहा कि वह पुतिन और उनके बीच हुई बातचीत की जानकारी देने के लिए यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं को बुलाएंगे।
बैठक के बाद ट्रंप ने कहा, ‘‘हमारी बैठक बेहद फलदायी रही, कई मुद्दों पर सहमति बनी है कुछ अभी बचे हैं। कुछ उतने महत्वपूर्ण नहीं हैं। एक सबसे महत्वपूर्ण है और इस बात की संभावना है कि हम उसे भी सुलझा लेंगे।’’ वहीं पुतिन ने कहा कि ट्रंप इस बात को समझते हैं कि रूस के अपने हित हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के लिए ट्रंप की अगली बार मास्को में मेजबानी की पेशकश की।
ख़बर दुनिया
School Shooting: स्कूल में 9वीं के छात्र की गोलीबारी, 6 की मौत; घर में दादा-दादी की भी हत्या

Thailand School Shooting: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास स्थित एक हाई स्कूल में शुक्रवार को 9वीं कक्षा के एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 3 शिक्षकों और 3 छात्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार घटना नोंथाबुरी प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कूल पहुंचने से पहले आरोपी छात्र ने अपने घर में अपने दादा-दादी की भी हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने दोनों के शव घर से बरामद किए।
जांच में पता चला है कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल छात्र के दादा की थी, जो पेशे से शिक्षक थे। वारदात के बाद आरोपी छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस का कहना है कि छात्र ने यह हमला किन परिस्थितियों में किया, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
थाईलैंड में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद सरकार ने हथियारों की उपलब्धता और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों की निगरानी बढ़ाने की बात कही थी। इसके बावजूद समय-समय पर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा पर सवाल उठते रहे हैं।
ख़बर दुनिया
US Iran Conflict: ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में 1 वोट से गिरा, ट्रम्प को मिली राहत

US Iran Conflict: ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति के अधिकार सीमित करने वाला प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में महज एक वोट से खारिज हो गया। गुरुवार को हुई वोटिंग में प्रस्ताव के पक्ष में 49 और विरोध में 50 वोट पड़े। ट्रम्प की पार्टी के एक सांसद डेव मैककॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए। यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता, तो राष्ट्रपति को ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई से पहले अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की मंजूरी लेना अनिवार्य होता।
विपक्ष ने उठाई थी संसद की मंजूरी की मांग
विपक्षी सांसदों का कहना है कि ईरान जैसे बड़े सैन्य अभियान का अंतिम फैसला केवल राष्ट्रपति नहीं, बल्कि संसद को करना चाहिए। प्रस्ताव खारिज होने के बाद इसे दोबारा सीनेट में लाने के लिए नई प्रक्रिया अपनानी होगी। फिलहाल यह विधेयक अमेरिकी सीनेट की विदेश मामलों की समिति के पास विचाराधीन है।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े घटनाक्रम
1. मिस्र पर पहली बार हमला
मिस्र के एक बंदरगाह पर ड्रोन हमले में दो जहाजों में आग लग गई। शुरुआती रिपोर्टों में इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार माना जा रहा है।
2. अमेरिका के ईरान पर हवाई हमले
अमेरिकी सेना ने ईरान के कई इलाकों में हवाई कार्रवाई की। बंदर अब्बास, किश और क़ेश्म द्वीप में विस्फोटों की खबरें सामने आईं।
3. ईरान का जवाबी दावा
ईरान की रिवोल्यूशनरी फोर्स ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों के जवाब में कुवैत और जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
4. कुवैत में चीनी कंपनी की इमारत पर हमला
हमले में उत्तरी कुवैत स्थित एक चीनी कंपनी की इमारत प्रभावित हुई, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई।
5. रेड सी की सुरक्षा के लिए नया गठबंधन
सऊदी अरब ने लाल सागर में जहाजों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की पहल की है। अब तक 14 देशों ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है।
ख़बर दुनिया
Japan Earthquake: जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी एडवाइजरी जारी, तटीय इलाकों से लोगों को हटाया गया

Japan Earthquake: जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी एडवाइजरी जारी करते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। JMA के अनुसार, भूकंप का केंद्र कुमामोटो तट के पास समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
1 मीटर तक ऊंची सुनामी की आशंका
भूकंप के बाद एजेंसी ने 1 मीटर तक ऊंची सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से अरियाके और यात्सुशिरो सागर के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी एडवाइजरी लागू की गई है।
तटीय इलाकों से तत्काल निकासी के आदेश
सुनामी चेतावनी के बाद स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित तटीय क्षेत्रों में तत्काल निकासी (Evacuation) के आदेश जारी किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे समुद्र और तट से दूर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं तथा जब तक एडवाइजरी वापस नहीं ली जाती, तब तक समुद्र या तटीय इलाकों के पास न जाएं।
कई प्रांतों में आपात चेतावनी
भूकंप के बाद कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में भी आपातकालीन चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने, आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और टीवी, रेडियो व सरकारी माध्यमों से जारी अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।
फिलहाल बड़े नुकसान की सूचना नहीं
अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
ख़बर दुनिया
US-Iran War: ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका, ट्रम्प बोले- फैसला बाकी, तेहरान की चेतावनी- इसकी भारी कीमत चुकानी होगी

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सैन्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब केवल अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान ने अभी तक पर्याप्त दर्द नहीं झेला है। उनके इस बयान के कुछ ही देर बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
ईरान बोला- नए हमले हुए तो कीमत चुकानी पड़ेगी
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि यदि अमेरिका ने हमले जारी रखे तो उसे इसकी “और भारी कीमत” चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्त करने का रास्ता बातचीत है, न कि नए सैन्य हमले।
ब्रिटेन ने सेना को किया अलर्ट
तनाव के बीच ब्रिटेन ने भी अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सेना देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने चेतावनी दी थी कि यदि अमेरिका ने ब्रिटेन के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल किया तो उन्हें भी निशाना बनाया जाएगा।
पिछले 24 घंटे की 5 बड़ी घटनाएं
1. सऊदी के दो तेल टैंकरों पर हमला
यमन के हूती विद्रोहियों ने रेड सी में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। संगठन का दावा है कि दोनों जहाजों में आग लग गई।
2. 10 जहाजों ने बदला समुद्री रास्ता
हूती विद्रोहियों के खतरे के चलते बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कम से कम 10 जहाजों ने अपना मार्ग बदल दिया। अब वे अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप के रास्ते लंबी दूरी तय कर रहे हैं।
3. ब्रिटेन ने अमेरिका को सैन्य अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति दी
ब्रिटेन ने हिंद महासागर स्थित डिएगो गार्सिया और फेयरफोर्ड एयरबेस को अमेरिकी सैन्य विमानों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की मंजूरी दी है।
4. भारतीय एयरलाइंस की 26 हजार उड़ानें प्रभावित
अमेरिका-ईरान तनाव के कारण 20 जुलाई तक भारतीय एयरलाइंस की करीब 26 हजार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुईं। कई उड़ानों का रूट भी बदला गया और उनमें देरी हुई।
5. ट्रम्प को रक्षा बजट पर बड़ी जीत
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 95 अरब डॉलर के रक्षा बजट प्रस्ताव को 216-214 मतों से मंजूरी दे दी। अब इसे सीनेट में पेश किया जाएगा।
ख़बर दुनिया
Iran US Conflict: ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, ‘खार्ग आइलैंड पर कब्जे की कोशिश की तो सैनिक जिंदा नहीं लौटेंगे’

Iran US Conflict: ईरान ने अमेरिका को खार्ग आइलैंड को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि यदि अमेरिका ने खार्ग आइलैंड पर कब्जे की कोशिश की, तो उसके सैनिक जिंदा वापस नहीं लौट पाएंगे। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से खार्ग आइलैंड को लेकर दिए गए हालिया बयानों के बाद आया है।
बघाई ने कहा, “ईरान में ऐसे लोग हैं जो अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। खार्ग आइलैंड और उसके आसपास हर स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तैयारी है।”
क्यों अहम है खार्ग आइलैंड?
फारस की खाड़ी में बुशहर प्रांत के तट से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित खार्ग आइलैंड ईरान के तेल निर्यात का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। देश के अधिकांश कच्चे तेल का निर्यात इसी द्वीप के जरिए होता है, इसलिए इसे ईरान की सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा परिसंपत्तियों में गिना जाता है।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े घटनाक्रम
- अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जॉर्डन, कुवैत और ओमान सहित कई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले करने का दावा किया और कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
- कुवैत के डिसेलिनेशन प्लांट पर फिर हमला: कुवैत के बिजली उत्पादन और समुद्री जल शोधन (डिसेलिनेशन) संयंत्र पर दो दिनों में दूसरी बार हमला हुआ। घटना के बाद कई बिजली उत्पादन इकाइयों में आग लग गई।
- परमाणु संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने खुजेस्तान प्रांत में निर्माणाधीन डारखोविन परमाणु ऊर्जा परियोजना को निशाना बनाया है।
- ईरान में बिजली संकट गहराया: लगातार हमलों और भीषण गर्मी के बीच तेहरान समेत कई इलाकों में बिजली कटौती बढ़ गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
- इराक ने शुरू की नई पाइपलाइन योजना: इराक ने बसरा से तुर्किये और सीरिया तक नई तेल पाइपलाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता कम की जा सके।
ख़बर मध्यप्रदेश19 hours agoMP News: उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा स्वतंत्रता दिवस, तिथि के अनुसार होगा ध्वजारोहण
ख़बर दुनिया17 hours agoSchool Shooting: स्कूल में 9वीं के छात्र की गोलीबारी, 6 की मौत; घर में दादा-दादी की भी हत्या
ख़बर बिहार16 hours agoPatna: सड़क हादसे में युवक की मौत से भड़की भीड़, बस समेत 10 वाहन फूंके
ख़बर देश18 hours agoNEET-UG 2026 पेपर लीक: परीक्षा से महीनों पहले रची गई थी साजिश, NTA के 3 एक्सपर्ट्स पर CBI का बड़ा दावा
ख़बर छत्तीसगढ़20 hours agoCGPSC: SI भर्ती रिजल्ट में ‘NEWS’ और ‘SPACERANI’ जैसे नामों पर विवाद, आयोग बोला- अभ्यर्थियों ने आवेदन में खुद यही नाम दर्ज किए थे
ख़बर उत्तरप्रदेश13 hours agoUP News: भाई की मिट्टी में शामिल होने के लिए अली और उमर अहमद को पेरोल, इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश



















