ख़बर देश
छोटी सी चूक और माइक ने खोल दी पोल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का खुल गया कच्चा चिट्ठा!

बेंगलुरु: आज के दौर में तकनीकी को लेकर लापरवाह रवैया आपको मुश्किल में डाल सकता है। बुधवार को कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को लेकर एक बड़ा मुद्दा बीजेपी को बैठे बैठाए मिल गया। दरअसल कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी के मीडिया समन्वयक एमए सलीम और पूर्व लोकसभा सदस्य वीएस उग्रप्पा के बीच बातचीत का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें एक घोटाले में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार की कथित संलिप्तता का जिक्र किया गया है। शिवकुमार उस समय राज्य में मंत्री थे। वायरल हुई क्लिपिंग पर कड़ी आपत्ति जताते हुए, शिवकुमार ने कहा कि वह इस बात से इनकार नहीं कर सकते कि सलीम और उग्रप्पा के बीच बातचीत नहीं हुई, पर उन्होंने बातचीत की सामग्री को खारिज कर दिया।
ख़बर देश
ओडिशा में इंजीनियर के घर छापा, बैंक लॉकर से ₹2 करोड़ कैश मिला, 5 इमारतें और 14 प्लॉट भी मिले

Odisha Vigilance Raid: ओडिशा में आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस विभाग ने एक सरकारी इंजीनियर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कंधमाल जिले के बालीगुडा में पदस्थ असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (AEE) बैकुंठ नाथ बेहेरा के कई ठिकानों पर शनिवार को एक साथ छापेमारी की गई। जांच में करोड़ों रुपये की संपत्ति और भारी मात्रा में नकदी का खुलासा हुआ है।
बैंक लॉकर से मिला ₹2 करोड़ से ज्यादा कैश
विजिलेंस अधिकारियों के मुताबिक, बैकुंठ नाथ बेहेरा और उनकी पत्नी के नाम पर चार बैंक लॉकर मिले हैं। इनमें से दो लॉकरों से ही ₹2 करोड़ से अधिक नकदी बरामद की गई है। नोटों की गिनती अभी भी जारी है। इसके अलावा जांच में 341 ग्राम सोने के आभूषण, 45 लाख रुपये से अधिक की बैंक जमा राशि, पांच बहुमंजिला आलीशान इमारतें और 14 कीमती जमीन के प्लॉट भी सामने आए हैं।
कई शहरों में एक साथ छापेमारी
विजिलेंस विभाग ने भुवनेश्वर, बारीपदा, जाजपुर के धर्मशाला और कंधमाल जिले के बालीगुडा स्थित ठिकानों पर एक साथ कार्रवाई की। इस अभियान में दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), पांच डीएसपी, छह इंस्पेक्टर और अन्य अधिकारियों की टीम शामिल रही। भुवनेश्वर स्थित विशेष विजिलेंस अदालत से सर्च वारंट मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई।
6 हजार रुपये वेतन से शुरू की थी नौकरी
विजिलेंस रिकॉर्ड के अनुसार बैकुंठ नाथ बेहेरा ने वर्ष 1999 में जूनियर इंजीनियर के रूप में सरकारी सेवा शुरू की थी। उस समय उनका मासिक वेतन मात्र ₹6,000 था। बाद में उन्होंने नबरंगपुर और उडाला में विभिन्न पदों पर सेवाएं दीं। वर्ष 2016 में उन्हें असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर पदोन्नति मिली। इसके बाद 2026 में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बनाकर बालीगुडा में पदस्थ किया गया।
संपत्तियों का मूल्यांकन जारी
विजिलेंस विभाग की तकनीकी टीम इमारतों, जमीनों और अन्य संपत्तियों का मूल्यांकन कर रही है। साथ ही निवेश, बैंक खातों और आय के स्रोतों की भी विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद बेहेरा के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर देश
LPG Price Hike: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से ₹29 बढ़े, 3 महीने में ₹89 महंगा हुआ

LPG Price Hike: घरेलू रसोई गैस (LPG) की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों का दावा है कि उन्हें अभी भी भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू LPG सिलेंडर पर करीब ₹703 का नुकसान हो रहा था। कंपनियों का कहना है कि हालिया मूल्य वृद्धि से केवल आंशिक राहत मिलेगी, पूरी भरपाई नहीं।
पिछले डेढ़ साल में कई बार बढ़े गैस के दाम
सरकार ने इससे पहले 8 अप्रैल 2025 को घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में ₹50 की बढ़ोतरी की थी। वहीं 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹31 तक का इजाफा किया गया था। इसके अलावा 5 किलोग्राम वाले छोटे LPG सिलेंडर की कीमत में भी ₹11 की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद इसकी कीमत ₹821.50 हो गई।
पेट्रोल, डीजल और CNG भी हुए महंगे
LPG से पहले पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई महीने में पेट्रोल और डीजल के दाम कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं, जबकि CNG की कीमत में करीब ₹6 प्रति किलो का इजाफा हुआ है। कंपनियों के मुताबिक उन्हें अभी भी पेट्रोल पर करीब ₹11 प्रति लीटर और डीजल पर ₹33.6 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है।
कंपनियों का दावा- लागत से कम कीमत पर बिक्री
सरकारी तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद उपभोक्ताओं पर पूरा बोझ नहीं डाला गया है। कंपनियां अभी भी कई उत्पाद लागत से कम कीमत पर बेच रही हैं और नुकसान का एक हिस्सा खुद वहन कर रही हैं। सरकार का कहना है कि आम उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए वैश्विक कीमतों में हुई पूरी बढ़ोतरी का असर सीधे बाजार कीमतों में नहीं जोड़ा गया है।
ख़बर देश
मानसून ने पकड़ी रफ्तार: आंध्र, महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों में पहुंचा, 10 दिन में बिहार-झारखंड तक पहुंचने के आसार

Monsoon Update: भारत में तीन दिन की देरी से दस्तक देने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। शनिवार को मानसून ने आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम और मणिपुर में प्रवेश कर लिया। इससे पहले शुक्रवार को यह कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा पहुंचा था। मानसून ने 4 जून को केरल में एंट्री की थी।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले तीन दिनों में मानसून पूर्वोत्तर के सभी राज्यों और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है। वहीं अगले 10 दिनों में इसके बिहार, झारखंड और ओडिशा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
MP-छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी
मौसम विशेषज्ञ जी.पी. शर्मा के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी रह सकती है। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी में किसी मजबूत मौसम प्रणाली का सक्रिय नहीं होना है, जो मानसून को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद करती है।
राजस्थान में ओले, बिहार में बिजली गिरने से 2 मौत
देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां जारी हैं। राजस्थान के बीकानेर में शनिवार को ओलावृष्टि हुई। श्रीडूंगरगढ़ में वेयरहाउस का टीनशेड उड़ गया, जबकि कोटपूतली-बहरोड़ में तेज आंधी से टेंट क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।
अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम
6 जून
- केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना।
- ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ बारिश।
- राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं और आंधी-तूफान का अलर्ट।
7 जून
- केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और आंध्र प्रदेश में बारिश जारी रहने का अनुमान।
- राजस्थान में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
- पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश की संभावना।
- बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी मौसम खराब रह सकता है।
ख़बर देश
Weather: मानसून आज केरलम में दे सकता है दस्तक, IMD का दावा- कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज

Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दावा किया है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आज शाम 7 से 8 बजे के बीच केरल में प्रवेश कर सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। केरल के साथ-साथ तमिलनाडु और कर्नाटक के कई इलाकों में अगले सात दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
इससे पहले मौसम विभाग ने अनुमान लगाया था कि मानसून 26 मई तक केरल पहुंच जाएगा, लेकिन यह तय समय से करीब 9 दिन देरी से पहुंच रहा है। सामान्य तौर पर मानसून 1 जून को केरल में दस्तक देता है और इसके बाद लगभग डेढ़ महीने में पूरे देश को कवर करता है।
कई राज्यों में प्री-मानसून एक्टिविटी तेज
देश के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में आंधी और बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक इन क्षेत्रों में क्यूम्युलोनिम्बस (CB) बादलों के कारण 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
क्या हैं क्यूम्युलोनिम्बस बादल?
क्यूम्युलोनिम्बस या CB क्लाउड्स को मौसम का ‘पावरहाउस’ माना जाता है। ये विशाल बादल तेज गरज-चमक, बिजली गिरने, आंधी और भारी बारिश जैसी मौसमी घटनाओं के लिए जिम्मेदार होते हैं। प्री-मानसून सीजन में ऐसे बादलों की सक्रियता काफी बढ़ जाती है।
कई राज्यों में अब भी गर्मी का असर
हालांकि प्री-मानसून गतिविधियों के बावजूद देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है। गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में तापमान अभी भी 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की प्रगति और आगामी सप्ताह में होने वाली बारिश से तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।
ख़बर देश
Delhi hotel fire: मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में आग, 21 की मौत

Delhi hotel fire: राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं, जो मध्य एशिया और अफ्रीकी देशों से थे।
कैसे हुआ हादसा?
दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार सुबह करीब 8:50 बजे होटल के रेस्टोरेंट में आग लगी। देखते ही देखते आग ने ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के कमरों और बेसमेंट को अपनी चपेट में ले लिया। धुएं और आग के कारण होटल में अफरा-तफरी मच गई।
जान बचाने के लिए मंजिलों से कूदे लोग
घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग तीसरी और चौथी मंजिल से कूदकर जान बचाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय लोगों ने नीचे गद्दे बिछाकर कई लोगों की मदद की।
40 लोगों का रेस्क्यू
दमकल और राहत टीमों ने होटल से 40 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं बेसमेंट में फंसे 6 से अधिक लोगों को भी रेस्क्यू किया गया। कई घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
आग लगने की वजह का पता नहीं
प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। होटल की सुरक्षा व्यवस्थाओं और फायर सेफ्टी मानकों की भी पड़ताल की जा रही है।
दिल्ली में बढ़ रहीं आग की घटनाएं
पिछले छह महीनों में दिल्ली में आग की विभिन्न घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है। यह हादसा राजधानी में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े करता है।
ख़बर छत्तीसगढ़22 hours agoChhattisgarh: किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देंगे- CM साय, सुपेबेड़ा पेयजल योजना के लिए 7 करोड़ मंजूर
ख़बर देश9 hours agoओडिशा में इंजीनियर के घर छापा, बैंक लॉकर से ₹2 करोड़ कैश मिला, 5 इमारतें और 14 प्लॉट भी मिले
ख़बर देश11 hours agoLPG Price Hike: घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से ₹29 बढ़े, 3 महीने में ₹89 महंगा हुआ
खेल खिलाड़ी22 hours agoछत्तीसगढ़ के आयुष पांडेय इंडिया-ए टीम में चुने गए, राज्य के पहले क्रिकेटर बने, श्रीलंका-ए सीरीज में करेंगे ओपनिंग
















