ख़बर देश
बीजेपी में नहीं जाएंगे सचिन पायलट, गहलोत पर लगाए गंभीर आरोप
नई दिल्ली: पार्टी से बगावत के बाद सचिन पायलट के बीजेपी में जाने की अटकलों को खुद उन्होंने खारिज कर दिया है। समाचार एजेंसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने ये बात कही है। हालांकि उन्होंने अभी ये स्पष्ट नहीं किया, कि उनका अगला कदम क्या होगा? वहीं एक समाचार पत्रिका को दिए इंटरव्यू में पायलट ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सचिन पायलट ने कहा कि अफसरों को उनके आदेश नहीं मानने का ऑर्डर था। उन्होंने कहा, कि ‘ऐसे पद का क्या फायदा जब जनता के किए वादे पूरे न कर सकें।’
इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि आखिर वह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नाराज क्यों हैं, तो उन्होंने कहा कि ‘वह गहलोत से नाराज नहीं है। उन्होंने गहलोत से कोई खास ताकत भी नहीं मांगी थी। वह बस चाहते थे कि जनता से किए गए वादे पूरे किए जाएं।’
इंटरव्यू में सचिन पायलट ने कहा कि उन्होंने बिना किसी दिक्कत के राहुल गांधी के फैसले (अशोक गहलोत को सीएम बनाना) को माना। सचिन ने कहा कि ‘वह डेप्युटी सीएम नहीं बनानना चाहते थे, लेकिन राहुल गांधी के कहने पर वह बने।’
सचिन पायलट से जब पूछा गया कि आखिर उन्होंने बगावत का रास्ता अपनाने की बजाय पार्टी के अंदर चर्चा क्यों नहीं की, तो उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर चर्चा का कोई मंच बचा ही नहीं था। पायलट ने आगे कहा कि सीएम गहलोत ने सत्ता में आने के बाद कुछ नहीं किया।
बता दें कि कांग्रेस ने उन्हें राजस्थान के उप मुख्यमंत्री पद से हटाने के साथ ही राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने पायलट के सहयोगियों को भी प्रमुख पदों से हटा दिया है। राज्य में नए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की नियुक्ति भी कर दी गई है।
ख़बर देश
India Oil Reserve: भारत के पास 60 दिन का तेल स्टॉक, पेट्रोलियम मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं, PM की अपील का गलत मतलब न निकालें

India Oil Reserve: देश में ऊर्जा संकट और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि फिलहाल ईंधन सप्लाई को लेकर कोई खतरा नहीं है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास 60 दिन का कच्चा तेल, 60 दिन की LNG और 45 दिन की LPG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।
दिल्ली में आयोजित CII एनुअल बिजनेस समिट में पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील को लेकर बेवजह अफरा-तफरी मचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम की बातों का मनगढ़ंत मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।
PM मोदी ने लगातार 2 दिन की थी अपील
प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार दो दिन लोगों से पेट्रोल-डीजल और अन्य संसाधनों का सीमित उपयोग करने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि जहां संभव हो, लोग मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें। साथ ही अनावश्यक विदेशी यात्राओं से भी बचें।
तेल कंपनियों को रोज 1000 करोड़ का नुकसान
हरदीप पुरी ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट का असर पूरी दुनिया पर पड़ा है, लेकिन सरकार ने इसका बोझ सीधे आम जनता पर नहीं आने दिया। उन्होंने बताया कि तेल कंपनियों को रोजाना करीब 1,000 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है।
पुरी ने कहा कि यदि यही स्थिति जारी रही तो कुल घाटा 1.98 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है। उन्होंने बताया कि पहले अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 64-65 डॉलर प्रति बैरल थी, जो अब बढ़कर 115 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है।
होर्मुज स्ट्रेट संकट से बढ़ी चिंता
पेट्रोलियम मंत्री ने कहा कि दुनिया की लगभग 20% ऊर्जा सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट से गुजरती है। भारत के कच्चे तेल आयात का 85% हिस्सा भी इसी रूट से आता था। इसके अलावा घरेलू LPG जरूरत का लगभग 60% हिस्सा भी इसी रास्ते से आता था। उन्होंने कहा कि संकट बढ़ने के बाद सरकार ने वैकल्पिक इंतजाम किए और घरेलू उत्पादन बढ़ाने पर फोकस किया।
LPG उत्पादन में बड़ा इजाफा
पुरी ने बताया कि संकट से पहले देश में रोजाना 35-36 हजार मीट्रिक टन LPG का उत्पादन होता था। अब इसे बढ़ाकर 54 हजार मीट्रिक टन प्रतिदिन कर दिया गया है। उन्होंने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे घरेलू गैस सप्लाई को स्थिर बनाए रखने में मदद मिली है।
ख़बर देश
Monsoon 2026: देश में मानसून 25-27 मई के बीच केरल पहुंचने के आसार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Monsoon 2026: देश में इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून तय समय से पहले दस्तक दे सकता है। आमतौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंचता है, लेकिन मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक इस बार यह 25 से 27 मई के बीच केरल तट पर पहुंच सकता है।
बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम, मानसून को मिल रही रफ्तार
बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक मौसम प्रणाली सक्रिय हुई है, जो अगले 48 घंटे में और मजबूत हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इसी सिस्टम की वजह से मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं।
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के कई हिस्सों में मौसम बदला हुआ है। बिहार और उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी, बिहार, उत्तराखंड और पहाड़ी राज्यों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की भी आशंका है।
हिमाचल में तूफान से नुकसान
Himachal Pradesh के कुल्लू में आंधी-तूफान और बारिश से 5 घरों और 7 गोशालाओं की छतें उड़ गईं। कई इलाकों में पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने की खबरें भी सामने आई हैं।
राजस्थान और MP में हीटवेव जारी
एक तरफ कई राज्यों में बारिश हो रही है, वहीं पश्चिम और मध्य भारत में भीषण गर्मी का असर जारी है। सोमवार को राजस्थान का बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जैसलमेर में 46.5°C, फलोदी में 45.6°C और बीकानेर में 45.3°C तापमान रिकॉर्ड हुआ। मध्यप्रदेश के रतलाम में भी पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया।
दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना
केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में 14 से 17 मई के बीच भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा असल, मेघालय और मणिपुर में भी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
ओडिशा में 6 दिन तक बारिश का अनुमान
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम का असर ओडिशा में भी दिखाई देगा। राज्य के कई हिस्सों में अगले 6 दिनों तक बारिश की संभावना है। 20 जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले दो दिन का मौसम अपडेट
13 मई
- पूर्वी यूपी, बिहार और राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक
- हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश व ओलावृष्टि
- पंजाब और हरियाणा में तेज हवाओं की संभावना
- मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में बिजली गिरने का अलर्ट
14 मई
- दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी यूपी में 30-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं
- जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और ओलावृष्टि
- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बिजली गिरने की चेतावनी
ख़बर देश
NEET UG 2026: पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA का बड़ा फैसला, NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच

NEET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित हुई NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। एजेंसी ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला लिया गया है। अब परीक्षा दोबारा कराई जाएगी और नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
CBI करेगी पूरे मामले की जांच
भारत सरकार ने NEET पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। NTA ने कहा कि जांच एजेंसियों से मिले इनपुट और निष्कर्षों के आधार पर यह तय किया गया कि मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को जारी रखना संभव नहीं था। एजेंसी जांच में CBI को सभी रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएगी।
8 मई से चल रही थी जांच
NTA के मुताबिक, 8 मई 2026 को ही मामले से जुड़ी जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंप दी गई थी। इसके बाद मिली जानकारी के आधार पर 3 मई को हुई NEET (UG) 2026 परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया। एजेंसी का कहना है कि पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी।
राजस्थान से सामने आया था पेपर लीक का मामला
पेपर लीक की आशंका सबसे पहले राजस्थान से सामने आई थी। जांच में कई छात्रों के पास हाथ से लिखा हुआ ‘गेस पेपर’ मिला, जिसके सवाल असली परीक्षा से मैच कर रहे थे। 10 मई को राजस्थान SOG ने देहरादून, सीकर और झुंझुनूं में कार्रवाई करते हुए 13 संदिग्धों को हिरासत में लिया था। इनमें एक कोचिंग संस्थान से जुड़े करियर काउंसलर का नाम भी शामिल है।
720 में से 600 नंबर के सवाल मैच होने का दावा
जांच एजेंसियों के मुताबिक, परीक्षा से दो दिन पहले ही सीकर में छात्रों तक ऐसे सवाल पहुंच गए थे, जो असली पेपर से मेल खा रहे थे। बताया जा रहा है कि केरल के एक मेडिकल कॉलेज में MBBS कर रहे छात्र ने 1 मई को यह गेस पेपर अपने दोस्त को भेजा था। बाद में यह पेपर कई छात्रों तक पहुंच गया। प्रारंभिक जांच में दावा किया गया है कि 720 में से करीब 600 नंबर के सवाल असली पेपर से कॉमन पाए गए।
छात्रों में बढ़ी चिंता
परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। अब सभी की नजर NTA द्वारा घोषित की जाने वाली नई परीक्षा तारीखों पर टिकी है।
ख़बर देश
PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने फिर की अपील, ‘पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करें, सोने और खाने के तेल की खरीद टालें’

PM Modi Appeal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन देशवासियों से ईंधन और संसाधनों का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि विदेशी मुद्रा बचाने और मौजूदा आर्थिक संकट से निपटने के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि जहां संभव हो वहां पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें और मेट्रो, इलेक्ट्रिक बस तथा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा इस्तेमाल करें।
‘कोरोना की तरह इस संकट से भी देश निकलेगा’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जैसे देश ने मिलकर कोरोना महामारी का सामना किया था, उसी तरह मौजूदा चुनौती से भी भारत बाहर निकल जाएगा। उन्होंने विदेशों में रहने वाले भारतीयों से भी भारत पर्यटन को बढ़ावा देने की अपील की। मोदी ने कहा कि हर प्रवासी भारतीय कम से कम पांच विदेशी मेहमानों को भारत घुमाने लेकर आए।
सोने की खरीद टालने की अपील
प्रधानमंत्री ने कहा कि सोने के आयात पर देश की बड़ी विदेशी मुद्रा खर्च होती है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “जब तक हालात सामान्य न हों, सोने की खरीद टालें। गोल्ड की जरूरत नहीं है।”
खाने के तेल की खपत कम करने की सलाह
मोदी ने खाद्य तेल के आयात पर बढ़ते खर्च को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि खाने के तेल का कम इस्तेमाल करने से देश की विदेशी मुद्रा बचेगी और लोगों की सेहत को भी फायदा होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि यदि लोग तेल की खपत नियंत्रित करें, तो इससे देश और परिवार दोनों को लाभ मिलेगा।
आत्मनिर्भरता और बचत पर जोर
प्रधानमंत्री का फोकस ईंधन बचत, आयात कम करने और आत्मनिर्भरता बढ़ाने पर रहा। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर देश आर्थिक रूप से मजबूत बन सकता है।
ख़बर देश
Tamil Nadu: अभिनेता से नेता बने विजय ने ली तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ, 59 साल बाद गैर-द्रविड़ दल की सरकार

Tamil Nadu CM: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव हुआ है। विजय ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख विजय ने तमिल भाषा में पद और गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
शपथ के दौरान राज्यपाल ने टोका
शपथ लेते समय विजय निर्धारित शपथ-पत्र से हटकर कुछ अतिरिक्त बातें बोलने लगे। इस पर राज्यपाल अर्लेकर ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि वही पढ़ें जो आधिकारिक रूप से लिखा गया है। यह पल समारोह का सबसे चर्चित क्षण बन गया।
विजय के साथ 9 मंत्रियों ने ली शपथ
मुख्यमंत्री विजय के साथ TVK के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना शामिल हैं। पहले मंत्रिमंडल में सहयोगी दलों के किसी विधायक को जगह नहीं दी गई है।
121 विधायकों के समर्थन से बनी सरकार
शनिवार को विजय ने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के कुल 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे थे। इसके बाद राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया। TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में से 108 सीटें जीतकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया। सहयोगी दलों के समर्थन के बाद विजय के पास 121 विधायकों का आंकड़ा पहुंच गया, जबकि बहुमत के लिए 118 सीटों की जरूरत थी।
59 साल बाद गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री
तमिलनाडु में 1967 के बाद पहली बार किसी गैर-द्रविड़ दल का मुख्यमंत्री बना है। इससे पहले 1963 से 1967 तक कांग्रेस नेता एम भक्तवत्सलम राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। विजय की ताजपोशी को तमिलनाडु की राजनीति में बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
ख़बर छत्तीसगढ़24 hours agoRaipur: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग स्टाफ के पदनाम बदले, ‘नर्सिंग सिस्टर’ अब कहलाएंगी ‘सीनियर नर्सिंग ऑफिसर’
ख़बर देश23 hours agoNEET UG 2026: पेपर लीक के आरोपों के बाद NTA का बड़ा फैसला, NEET UG 2026 परीक्षा रद्द, CBI करेगी जांच
ख़बर उत्तरप्रदेश23 hours agoUP News: ‘साइको किलर’ पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 26 घंटे में ट्रेन और अस्पताल में की थीं 3 हत्याएं
ख़बर देश23 hours agoMonsoon 2026: देश में मानसून 25-27 मई के बीच केरल पहुंचने के आसार, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
ख़बर छत्तीसगढ़21 hours agoChhattisgarh: दुर्ग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, सरकार देगी 5-5 लाख की सहायता
ख़बर उत्तरप्रदेश10 hours agoUP News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस
ख़बर छत्तीसगढ़19 hours agoRaipur: छत्तीसगढ़ SI और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 12 जुलाई को, 63 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल
ख़बर देश10 hours agoIndia Oil Reserve: भारत के पास 60 दिन का तेल स्टॉक, पेट्रोलियम मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं, PM की अपील का गलत मतलब न निकालें





















