Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

Rewa: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए पीएम मोदी, 2300 करोड़ की रेल परियोजनाओं का किया शिलान्यास और शुभारंभ

Published

on

Rewa: Prime Minister Modi gifted development works worth 17000 crores

Rewa: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रीवा में विकास से जुड़ी 17 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें 2300 करोड़ रुपए से अधिक की रेल परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास एवं शुभांरभ के अलावा 7853 करोड़ रुपए की 5 बड़ी नल-जल योजनाओं का शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 4 लाख 11 हजार हितग्राहियों को वर्चुअल गृह प्रवेश भी कराया। प्रधानमंत्री ने बताया कि आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के इस कार्यक्रम से देश के 30 लाख से ज्यादा पंचायत प्रतिनिधि जुड़े हैं। यह भारत के लोकतंत्र की सशक्त तस्वीर है। हम सभी जनता के प्रतिनिधि हैं और देश तथा लोकतंत्र के लिए समर्पित हैं। “जन सेवा से राष्ट्र सेवा” ही हम सब का लक्ष्य है।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1650480284905910275?s=20

गांवों का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश की आधी से अधिक आबादी गांवों में रहती है। उनकी बेहतर व्यवस्था के बिना देश आगे नहीं बढ़ सकता। हमारी सरकार ने वर्ष 2014 के बाद गांवों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पिछली सरकारों ने गांव के लोगों का देश के बैंकों पर अधिकार ही नहीं माना। गांव के लोगों के न बैंक में खाते थे और न ही उन्हें बैंक से कोई सुविधा मिल पाती थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद सबसे लंबे समय तक सरकार चलाने वाली कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को सबसे निचले पायदान पर रखा। लेकिन 2014 के बाद हमने जिस प्रकार गांव के लोगों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी, आज उसके अनेक उदाहरण सामने हैं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1650468853506519040?s=20

प्राकृतिक खेती को अपनाएं- प्रधानमंत्री 

Advertisement

प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती पर जोर देते हुए कहा कि धरती हमारी मां है और मां को मारने का हक किसी को नहीं है। खेती में बढ़ते रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों के उपयोग ने धरती के लिए संकटपूर्ण स्थिति निर्मित कर दी है। सभी पंचायत प्रतिनिधियों को धरती की सेहत सुधारने के लिए कृत-संकल्पित होना होगा। हम प्राकृतिक खेती अपना कर और लोगों को यह पद्धति अपनाने के लिए प्रेरित कर अपना योगदान दे सकते हैं। पंचायतें प्राकृतिक खेती पर केन्द्रित जन-जागरण अभियान चलाएं।

https://twitter.com/narendramodi/status/1650468958758387712?s=20

मध्यप्रदेश ने पूरा किया प्रधानमंत्री मोदी का वचन- मुख्यमंत्री शिवराज

मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश बदल रहा है। विंध्य क्षेत्र में भी रोड कनेक्टिविटी और सिंचाई क्षेत्र के साथ ही सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने किसान की आय दोगुनी करने का वचन दिया था। प्रदेश में गेहूं, धान और सरसों का उपार्जन बढ़ा है। प्रधानमंत्री की मंशानुरूप किसानों की आय दोगुना करने का काम मध्यप्रदेश की धरती पर पूरा हुआ है। जल जीवन मिशन में ग्रामवासियों को घर में नल से जल उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर गतिविधियां जारी हैं। विंध्य क्षेत्र को रेल कनेक्टिविटी के साथ नए एयरपोर्ट की सौगात भी मिल रही है।

https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1650471387860021256?s=20

Advertisement

Continue Reading
Advertisement

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें, अवकाश पर न जाएं, हाई लेवल मीटिंग में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Published

on

MP News: Officers should be on alert mode, should not go on leave, Chief Minister gave instructions in high level meeting

 Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच शुक्रवार शाम एक उच्च स्तरीय बैठक कर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा प्रबंधों पर गहन चर्चा की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जिलों के कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए। शुक्रवार सुबह भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा कर निर्देश दिए थे। प्रदेश के मैदानी अधिकारियों के साथ शाम को हुई बैठक में विभिन्न प्राथमिकताओं पर चर्चा की। बैठक में भारत सरकार से प्राप्त विस्तृत दिशा-निर्देशों की जानकारी से जिलों को अवगत करवाया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। अधिकारी मैदान में दिखें। जनप्रतिनिधियों को भी विश्वास में लिया जाए और आवश्यक जनसहयोग प्राप्त किया जाए। आवश्यक सेवाओं को बनाए रखने में भी वॉलिंटियर्स का आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में रिटायर्ड फौजियों सहित सामाजिक कार्यों से जुड़े वॉलिंटियर्स की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। अपराधियों के साथ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाए। घटना घटित होने के पूर्व आवश्यक सावधानी बरती जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि नागरिकों के लिए आवश्यक सेवाएं भी समानांतर रूप से प्रदान करने का कार्य होता रहे।

समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में हुई बैठक में जानकारी दी गई कि राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष के अलावा जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष कार्य करेंगे। सभी नियंत्रण कक्ष वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप संचालित होंगे। फायर ब्रिगेड सेवाएं, स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली की सप्लाई, पेयजल व्यवस्था नियमित रूप से बनी रहे, यह सुनिश्चित किया जाएगा।

सभी जिलों में की जाएगी मॉक ड्रिल, भ्रामक कंटेंट पर होगी सख्त कार्रवाई

बैठक में निर्देशित किया गया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक कंटेंट भेजने वालों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। वरिष्ठ अधिकारी अवकाश पर नहीं जाएंगे। सभी जिलों में इमरजेंसी सेवाएं सुनिश्चित करते हुए सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा के संबंध में भारत सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन का कार्य होगा। बैठक में जानकारी दी गई कि आवश्यक सायरन की व्यवस्था भी जिलों में रहेगी। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप नागरिकों को सुरक्षा के लिए सजग किया जा रहा है। आवश्यकता के अनुसार वॉलिंटियर्स एवं नागरिकों को प्रशिक्षित करने का कार्य भी किया जाएगा। जिलों में मॉक ड्रिल भी समय-समय पर होगी और रात्रि गश्त पुलिस की ओर से निरंतर होगी।

Advertisement

बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, अपर मुख्य सचिव गृह जे.एन. कंसोटिया, अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवास संजय कुमार शुक्ल, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग संजय दुबे, होमगार्ड महानिदेशक अरविंद कुमार, एडीजी इंटेलीजेंस ए. साई मनोहर तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Board Result 2025: 10 वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल, 12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी ने किया टॉप

Published

on

MP Board Result 2025: Pragya Jaiswal of Singrauli topped in 10th, Priyal Dwivedi of Satna topped in 12th

MP Board Result 2025: मध्यप्रदेश बोर्ड (MPBSE) की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) से जारी कर दिए हैं। कक्षा 10वीं में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है। इस साल 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 9 लाख 53 हजार छात्र शामिल हुए थे। एमपीबीएसई की 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 76.22 प्रतिशत रहा। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी https://mpbse.mponline.gov.in के अलावा Digilocker App, MPBSE Mobile App या MP Mobile App के जरिए भी परिणाम देख सकते हैं।

एप में Know Your Result विकल्प का चयन कर, अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक (एप्लिकेशन नंबर) दर्ज करके रिजल्ट देखा जा सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बच्चे असफल हुए, वे यह न समझें कि यह आखिरी मौका है। उनको दोबारा मौका मिलेगा। वे सालभर में दो बार परीक्षा दे सकेंगे। राज्य सरकार और माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश ने छात्रों से अपील की है कि वे सही और अधिकृत पोर्टल्स का उपयोग करें। किसी अफवाह या अनाधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा न करें।

12वीं में सतना की प्रियल द्विवेदी रहीं टॉपर

मध्यप्रदेश बोर्ड (MPBSE) की 12वीं परीक्षा में सतना की प्रियल द्विवेदी ने टॉप किया है। प्रियल ने 500 में से 492 अंक हासिल किए हैं। इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 7 लाख 6 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। 12वीं का रिजल्ट 74.48% रहा। छात्र https://mpbse.mponline.gov.in के अलावा Digi locker App, MPBSE Mobile App या MP Mobile App के जरिए भी परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। ऐप में Know Your Result विकल्प का चयन कर अपना रोल नंबर और आवेदन क्रमांक (एप्लिकेशन नंबर) दर्ज करके रिजल्ट हासिल कर सकते हैं।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Board Result: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार सुबह 10 बजे, सीएम डॉ. मोहन यादव करेंगे जारी

Published

on

MP Board Result: MP Board 10th-12th exam result will be released on Tuesday morning at 10 am by CM Dr. Mohan Yadav

MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल मंगलवार, 6 मई 2025 को सुबह 10 बजे हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सीएम हाउस में नतीजों का ऐलान करेंगे। बोर्ड ने इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पहले नतीजे जारी करने का समय शाम पांच बजे रखा गया था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव जैसे ही रिजल्ट जारी करेंगे, छात्र इसे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse.mponline.gov.in पर देख सकेंगे। बता दें कि इस साल करीब 16 लाख स्टूडेंट्स ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी है।

बोर्ड द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है, “माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (DPSE) मुख्य परीक्षा 2025 के परीक्षा परिणाम दिनांक 6.05.2025 को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास (समत्व भवन) पर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के द्वारा घोषित किए जा रहे हैं।”

16.60 लाख विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के फल का इंतजार

शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की अंतिम परीक्षाओं में कुल 16,60,252 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमें इंटरमीडिएट के 7,06,475 और हाईस्कूल के 9,53,777 विद्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुआ। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा  27 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा  25 फरवरी से 25 मार्च तक आयोजित हुई। नतीजों की घोषणा 6 मई को की जाएगी।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: लव जेहाद के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर, पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश में लगी गोली

Published

on

MP News: Short encounter of Farhan, accused of love jihad, shot while trying to escape by snatching pistol

Bhopal: राजधानी भोपाल के टीआईटी (TIT) कॉलेज में छात्राओं को ड्रग्स, सेक्स, धोखा और ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसाने के मामले में लव-जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान को शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान पैर में गोली लगी है। घायल आरोपी को हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात अशोका गार्डन पुलिस फरहान को लेकर गिरोह के फरार आरोपी अबरार की तलाश में सीहोर जिले के बिलकीसगंज जा रही थी। इसी दौरान रातीबड़ थाना क्षेत्र में सरवर गांव के पास आरोपी फरहान ने पेशाब करने के बहाने गाड़ी रुकवाकर पिस्टल छीनकर फरार होने की कोशिश की। पुलिस से झूमाझटकी को दौरान फरहान के पैर में गोली लगी है। पुलिस की सुरक्षा में फरहान को हमीदिया में भर्ती कराने के साथ हत्या के प्रयास का मामला भी दर्ज कर लिया है।

अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि बताया कि फरहान को पुलिस ने शुक्रवार शाम को ही रिमांड पर लिया है। रात में उसे लेकर सीहोर जा रहे थे। ऐसे में उसके परिचितों और संबंधियों को जानकारी लगी होगी। पुलिस अब यह भी पता कर रही है कि कहीं फरहान के पनाहगार, करीबी और परिचित उसके फरार होने की कोई योजना तो नहीं बनाए हुए थे। पुलिस टीम पर हमला कर फरार होने के बाद कोई उसे फॉलो कर बचाने का प्रयास में तो नहीं था। ऐसे साक्ष्य मिलने पर संबंधित के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

भोपाल लव जिहाद केस में टीआईटी कॉलेज की छात्राओं से दुष्कर्म, दरिंदगी, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और लव जिहाद के मुख्य आरोपी फरहान सहित पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। फरहान के साथ नबील भी अशोका गार्डन थाना पुलिस की रिमांड पर हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है। फरहान और उसके गिरोह के आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप के सीक्रेट फोल्डर में जितने भी वीडियो मिले हैं, अधिकांश फरहान के कॉलेज की छात्राओं के हैं। कुछ पासआउट हैं, बाकी उसी कॉलेल की छात्राएं हैं।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: नर्मदा परिक्रमा पथ में होंगे भोजन, विश्राम और ध्यान के लिए विशेष प्रबंध, 321 स्थानों की पोर्टल पर की गई मैपिंग

Published

on

MP News: There will be special arrangements for food, rest and meditation on the Narmada Parikrama Path, 321 places have been mapped on the portal

Bhopal: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में चल रहे जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों की समीक्षा कर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर हुई बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा के साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा कलेक्टर्स को जरूरी निर्देश भी दिए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग जैन, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) डॉ. राजेश राजौरा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा परिक्रमा पथ में आश्रय स्थलों में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। परिक्रमा पथ के 321 स्थानों की पोर्टल पर भी मैपिंग की गई है। परिक्रमावासियों के विश्राम, भोजन के साथ ही संतों के लिए ध्यान कक्ष और कुटिया की व्यवस्था भी इन स्थानों पर की जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी जिलों को बधाई

जल गंगा संवर्धन अभियान में कूप रीचार्ज कार्य में बैतूल जिला प्रदेश में प्रथम है। खंडवा द्वितीय और छिंदवाड़ा तृतीय स्थान पर है। खंडवा जिले में घोड़ापछाड़ नदी के संरक्षण के कार्य को व्यापक प्रशंसा मिली है। यह नदी छह महीने सूखी रहती थी। अब 12 ग्रामों की साढ़े सात सौ हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होने लगी है। अमृत सरोवर निर्माण में धार प्रथम है। सीधी द्वितीय स्थान और छिंदवाड़ा तृतीय स्थान पर है। प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण में टीकमगढ़ जिले में वजीतपुरा बावड़ी का संरक्षण किया गया है। इंदौर में अहिल्या कुंड ने संरक्षण के बाद नया स्वरूप ले लिया है। इंदौर में एक पॉली टैंक कानिर्माण भी हुआ है, जहां मत्स्य पालन हो रहा है। नर्मदापुरम में नर्मदा पथ में जल मंदिर का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने दिये जल गंगा संवर्धन अभियान के संदर्भ में अन्य निर्देश

1.जल स्रोतों के संरक्षण के कार्य से जनप्रतिनिधि और आम नागरिक जुड़ें।

Advertisement

2.खेत-तालाब और कूप रिचार्ज कार्यों में भी गति लाई जाए।

3.प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण के कार्य भी चलें

4.सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था सभी जिलों में की जाए। जहां प्रारंभ हो गए हैं, उनका सुचारू संचालन हो, नए प्याऊ भी प्रारंभ करें।

5.नदियों के जल उद्गम स्थलों की सूची तैयार कर उनके निकट पौध-रोपण के कार्य हों।

6.नर्मदा परिक्रमा के साथ ही पंचक्रोशी यात्रा और ओंकारेश्वर में नर्मदा परिक्रमा पथ से संबंधित आवश्यक कार्य हो।

Advertisement

7.सभी 55 जिलों में नर्सरियों के विकास के भी प्रयास हों।

तीन-चार महीने पर्वों पर होंगे ये कार्य

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अक्षय तृतीया से रक्षाबंधन तक पानी, मिट्टी और पेड़-पौधों से जुड़े अनेक पर्व मनाए जाएंगे। इनमें 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर कुओं और जलाशयों की पूजा-अर्चना की गई। गंगा दशहरा पर 5 जून को जल की पूजा, नदियों की शुद्धता और जली संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। वट सावित्री व्रत पर 6 जून को बरगद की पूजा और धागा बांधकर वृक्ष रक्षा का संकल्प लिया जाएगा। निर्जला एकादशी पर 8 जून को जल का दान, पर्यावरण संरक्षण संदेश, हरियाली अमावस्या पर 25 जुलाई को पेड़-पौधे लगाने और उपासना करने का कार्य होगा। हरियाली तीज पर नवीन वस्त्र धारण, पेड़-पौधों की पूजा, रक्षाबंधन पर वृक्षों को राखी बांधने, कजरी तीज पर 12 अगस्त को नीम के वृक्ष की पूजा की जाएगी।

एयर एम्बुलेंस सेवा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एयर एम्बुलेंस सेवा को लेकर निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर अधिक दुर्घटनाएं होती है, वहां गंभीर रूप से घायल नागरिकों की जीवन रक्षा के लिए एयर एम्बुलेंस का उपयोग सुनिश्चित करें। डायल 100 और पुलिस से इस सेवा को जोड़ने की पहल करें। जहां आवश्यक है वहां सेवा का उपयोग प्राथमिकता से करें। ‘गोल्डन आवर’ में प्राप्त ट्रीटमेंट उपयोगी है, इसका लाभ गंभीर रोगी और दुर्घटनाग्रस्त घायल को मिले। सेवा के उपयोग से गंभीर रोगों और बड़ी दुर्घटनाओं में हो रही मृत्यु को रोका जा सकता है। कलेक्टर जिले के ब्लैक स्पॉट्स का अध्ययन करते रहें, सीएमएचओ भी प्रशासन से पूर्व समन्वय रखें।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर उत्तर प्रदेश

UP News: Security of defense establishments, railways, airports and cantonments increased in Uttar Pradesh, holidays may be cancelled UP News: Security of defense establishments, railways, airports and cantonments increased in Uttar Pradesh, holidays may be cancelled
ख़बर उत्तर प्रदेश1 day ago

UP News: उत्तरप्रदेश में रक्षा प्रतिष्ठानों, रेलवे, एयरपोर्ट और छावनी की सुरक्षा बढ़ाई गई, रद्द हो सकती है छुट्टियां

India-Pak Tension: भारत और पाकिस्तान बीच जारी सैन्य संघर्ष के चलते उत्तर प्रदेश में छावनी, रेलवे, एयरपोर्ट प्रशासन ने कमर...

UP Cabinet: Transfer policy approved, transfers can be done from May 15, parking will be built in 17 municipal corporations UP Cabinet: Transfer policy approved, transfers can be done from May 15, parking will be built in 17 municipal corporations
ख़बर उत्तर प्रदेश5 days ago

UP Cabinet: ट्रांसफर नीति को मंजूरी, 15 मई से हो सकेंगे तबादले, 17 नगर निगमों में पार्किंग बनेगी

UP Cabinet: उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैूबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई।...

UP News: Accused of Agra jewelers murder and robbery case killed in encounter, incident happened four days ago UP News: Accused of Agra jewelers murder and robbery case killed in encounter, incident happened four days ago
ख़बर उत्तर प्रदेश5 days ago

UP News: आगरा ज्वेलर्स हत्या और लूट कांड का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, चार दिन पहले हुई थी वारदात

Agra:उत्तर प्रदेश के आगरा में ज्वेलरी शोरूम में लूट और हत्या के आरोपी अमन यादव को आगरा पुलिस ने मुठभेड़...

UP News: Air Force practiced touch and go on Ganga Expressway, Rafale-Jaguar roared in the air show UP News: Air Force practiced touch and go on Ganga Expressway, Rafale-Jaguar roared in the air show
ख़बर उत्तर प्रदेश1 week ago

UP News: गंगा एक्सप्रेसवे पर वायुसेना ने किया टच एंड गो का अभ्यास, एयर शो में गरजे राफेल-जगुआर

Ganga Expressway: भारतीय वायुसेना ने आज उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमानों की आपात लैंडिंग के लिए...

Ayodhya: Flag pole installed on the main peak of Shri Ram temple, know when will the construction of the temple be completed? Ayodhya: Flag pole installed on the main peak of Shri Ram temple, know when will the construction of the temple be completed?
ख़बर उत्तर प्रदेश2 weeks ago

Ayodhya: श्री राम मंदिर के मुख्य शिखर पर स्थापित हुआ ध्वज दंड, जाने कब पूरा होगा मंदिर निर्माण?

Ayodhya: प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या के लिए मंगलवार का दिन काफी अहम रहा। आज वैशाख शुक्ल की द्वितीया...

India Pakistan Ceasefire: Pakistan broke the ceasefire in just three hours, carried out drone attacks in Kashmir-Rajasthan and Punjab
ख़बर देश6 hours ago

India Pakistan War: पाकिस्तान ने तीन घंटे में ही तोड़ा सीजफायर, कश्मीर-राजस्थान और पंजाब में किए ड्रोन अटैक

Chhattisgarh: Major action taken against education department officials in Mahasamund, Chief Minister had expressed displeasure over poor results in board exams
ख़बर छत्तीसगढ़9 hours ago

Chhattisgarh: महासमुंद में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, बोर्ड परीक्षा में खराब परिणामों पर मुख्यमंत्री ने जताई थी नाराजगी

India Pakistan Ceasefire: Ceasefire between India and Pakistan from 5 pm today, agreement reached to stop military action - MEA
ख़बर देश10 hours ago

India Pakistan Ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच आज शाम 5 बजे से युद्ध विराम, सैन्य कार्रवाई रोकने पर बनी सहमति- MEA

Operation Sindoor: 'If any terrorist attack takes place on the country, it will be considered an act of war', Indian Government's big decision
ख़बर देश10 hours ago

Operation Sindoor: ‘देश पर कोई आतंकी हमला हुआ, तो उसे युद्ध की कार्रवाई माना जायगा’, भारत सरकार का बड़ा फैसला

Operation Sindoor: India destroyed four airbases of Pakistan, foiled all the air attacks of Pakistan
ख़बर देश17 hours ago

Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान के चार एयरबेस ध्वसत किए, पाकिस्तान के सभी हवाई हमले नाकाम किए

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending