Connect with us

खेल खिलाड़ी

Chhattisgarh: अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन मिक्सड डबल्स में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया, छत्तीसगढ़ ने पहली बार जीता गोल्ड

Published

on

Chhattisgarh's flag was hoisted in the All India Police Badminton Mixed Doubles, Chhattisgarh won gold for the first time

Raipur: अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस टूर्नामेंट की मिक्सड डबल्स स्पर्धा में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है। इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ ने पहली बार गोल्ड मेडल जीता है। स्पर्धा का सिलवर मेडल भी छत्तीसगढ़ के नाम रहा। केरल के क्षेत्रीय खेल केन्द्र राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम कदवंथरा, एर्नाकुलम में 11 से 15 अप्रैल तक आयोजित अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने 43 टीमों के बीच पदक तालिका में तीसरे स्थान प्राप्त किया।

Chhattisgarh's flag was hoisted in the All India Police Badminton Mixed Doubles, Chhattisgarh won gold for the first time

बैडमिंटन और टेबल टेनिस में छत्तीसगढ़ ने कुल 11 पदक जीते। केरल के कोचीन में आज 5 दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। इससे पहले चंडीगढ़ में छत्तीसगढ़ ने 5 पदक जीते थे। मुख्यमंत्री साय ने अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन और टेबल टेनिस टूर्नामेंट में इस शानदार उपलब्धि के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस और पदक विजेताओं को बधाई और शुमकामनाएं दी हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है।

खेल खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026: आज तय होगा फुटबॉल का नया बादशाह, वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने

Published

on

FIFA World Cup 2026, स्पेन बनाम अर्जेंटीना, Lionel Messi, Lamine Yamal, FIFA Final, World Cup Final, फुटबॉल, अर्जेंटीना, स्पेन, Sports News

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला रविवार देर रात स्पेन और अर्जेंटीना के बीच खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 12:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें विश्व कप में करीब 60 साल बाद आमने-सामने होंगी। डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार और कुल चौथी बार विश्व कप जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगा। वहीं स्पेन की नजर 2010 के बाद दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने पर होगी।

मेसी बनाम यमाल पर रहेगी नजर

फाइनल की सबसे बड़ी चर्चा लियोनेल मेसी और लामिन यमाल की टक्कर को लेकर है। करीब 19 साल पहले बार्सिलोना के एक चैरिटी फोटोशूट में युवा मेसी ने तीन महीने के यमाल को गोद में उठाया था। आज वही यमाल पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने बचपन के उस आइकन के खिलाफ विश्व कप फाइनल खेलेंगे।

गोल्डन बूट की दौड़ में मेसी आगे

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी टूर्नामेंट में अब तक 8 गोल और 4 असिस्ट कर गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे हैं। दूसरी ओर स्पेन के मिकेल ओयारजाबाल 5 गोल के साथ टीम के सबसे सफल स्कोरर हैं, जबकि 19 वर्षीय लामिन यमाल अपने शानदार ड्रिब्लिंग प्रदर्शन से पूरे टूर्नामेंट में छाए रहे हैं।

Advertisement

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बराबरी पर

दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं। स्पेन और अर्जेंटीना ने 6-6 मैच जीते, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे। विश्व कप में दोनों की अब तक सिर्फ एक भिड़ंत हुई थी, जिसमें 1966 में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था।

लगातार सात जीत के साथ फाइनल में अर्जेंटीना

अर्जेंटीना ने इस विश्व कप में लगातार 7 मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। टीम ने अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 19 गोल किए हैं। वहीं स्पेन ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2010 के बाद पहली बार फाइनल का टिकट हासिल किया है।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026: मेसी का जादू, अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में, इंग्लैंड को 2-1 से हराया, आखिरी 7 मिनट में पलटा मैच

Published

on

अर्जेंटीना, इंग्लैंड, लियोनेल मेसी, FIFA World Cup 2026, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, एंजो फर्नांडेज, लॉटारो मार्टिनेज, एंथनी गॉर्डन, स्पेन, वर्ल्ड कप फाइनल, फुटबॉल न्यूज, Sports News

FIFA World Cup 2026: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली। 85 मिनट तक 0-1 से पिछड़ रही अर्जेंटीना ने मैच के अंतिम सात मिनट में दो गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। अब 19 जुलाई को खिताबी मुकाबले में उसका सामना स्पेन से होगा।

मैच में इंग्लैंड ने 55वें मिनट में एंथनी गॉर्डन के गोल की बदौलत बढ़त बना ली थी और जीत की ओर बढ़ता नजर आ रहा था। लेकिन कप्तान लियोनेल मेसी ने निर्णायक समय पर अपनी टीम की वापसी कराई। पहले उनके पास पर एंजो फर्नांडेज ने 86वें मिनट में शानदार लंबी दूरी का गोल कर स्कोर 1-1 किया। इसके बाद इंजरी टाइम के दूसरे मिनट में मेसी के सटीक क्रॉस पर सब्स्टीट्यूट लॉटारो मार्टिनेज ने हेडर से विजयी गोल दाग दिया।

यह अर्जेंटीना का सातवां वर्ल्ड कप फाइनल होगा। टीम इससे पहले 1930, 1978, 1986, 1990, 2014 और 2022 में फाइनल खेल चुकी है। अर्जेंटीना ने 1978, 1986 और 2022 में विश्व कप जीता था। अब उसके पास लगातार दूसरी बार और कुल चौथा विश्व कप खिताब जीतने का मौका है।

पहले हाफ में गोल नहीं, टकराव ज्यादा

मुकाबले की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। तीसरे मिनट में इलियट एंडरसन पर हुए टैकल के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने आ गए। रेफरी इस्माइल एलफाथ को बीच-बचाव करना पड़ा।

Advertisement

पहले हाफ में कई फाउल हुए और दोनों टीमों के खिलाड़ियों को येलो कार्ड भी मिले। इंग्लैंड के लिए 33वें मिनट में जॉन स्टोन्स का हेडर गोल में नहीं जा सका, जबकि अर्जेंटीना की ओर से एंजो फर्नांडेज का लंबी दूरी का प्रयास भी लक्ष्य से चूक गया। हाफ टाइम के बाद भी खिलाड़ी रेफरी से बहस करते नजर आए।

दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने बनाई बढ़त

ब्रेक के बाद अर्जेंटीना ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन पहला गोल इंग्लैंड ने किया। 55वें मिनट में हैरी केन की शुरुआत वाले मूव पर मॉर्गन रोजर्स ने शानदार क्रॉस दिया, जिसे एंथनी गॉर्डन ने गोल में बदलकर इंग्लैंड को 1-0 की बढ़त दिलाई।

मेसी की कप्तानी में शानदार वापसी

गोल खाने के बाद अर्जेंटीना ने लगातार दबाव बनाया। 86वें मिनट में लियोनेल मेसी ने शॉर्ट कॉर्नर पर एंजो फर्नांडेज को पास दिया। फर्नांडेज ने करीब 25 गज की दूरी से शानदार शॉट लगाकर स्कोर बराबर कर दिया।

Advertisement

इसके बाद इंजरी टाइम में मेसी ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाई। उनके सटीक क्रॉस पर लॉटारो मार्टिनेज ने शानदार हेडर लगाकर गेंद नेट में पहुंचाई और अर्जेंटीना को 2-1 की यादगार जीत दिला दी।

अब फुटबॉल जगत की नजरें 19 जुलाई को होने वाले फाइनल पर होंगी, जहां डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना और 16 साल बाद फाइनल में पहुंचा स्पेन विश्व खिताब के लिए आमने-सामने होंगे।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

FIFA World Cup: 16 साल बाद वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा स्पेन, फ्रांस को 2-0 से हराया, ओयारजाबाल और पोरो ने दागे गोल

Published

on

स्पेन, फ्रांस, FIFA World Cup 2026, स्पेन बनाम फ्रांस, मिकेल ओयारजाबाल, पेड्रो पोरो, किलियन एम्बाप्पे, लामिन यमाल, फुटबॉल वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, स्पेन फाइनल, Sports News

FIFA World Cup: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराकर 16 साल बाद फाइनल में जगह बना ली। स्पेन की ओर से मिकेल ओयारजाबाल और पेड्रो पोरो ने गोल किए। इसके साथ ही टीम 2010 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप का फाइनल खेलेगी। वहीं, फ्रांस का लगातार तीसरी बार फाइनल खेलने का सपना टूट गया।

मैच के 22वें मिनट में स्पेन को पेनल्टी मिली। फ्रांस के डिफेंडर लुकास डिग्ने ने बॉक्स के अंदर लामिन यमाल को फाउल किया, जिसके बाद रेफरी ने पेनल्टी का फैसला दिया। मिकेल ओयारजाबाल ने मौके का पूरा फायदा उठाते हुए गेंद को गोलपोस्ट के दाएं कोने में भेज दिया। यह टूर्नामेंट में उनका पांचवां गोल रहा और स्पेन ने 1-0 की बढ़त बना ली।

दूसरे हाफ में फ्रांस ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन 58वें मिनट में दानी ओल्मो के शानदार पास पर पेड्रो पोरो ने गोल दागकर स्पेन की बढ़त 2-0 कर दी। इसके बाद स्पेन ने गेंद पर शानदार नियंत्रण बनाए रखा और फ्रांस को कोई बड़ा मौका नहीं दिया।

पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले किलियन एम्बाप्पे इस मुकाबले में स्पेन की अनुशासित डिफेंस के सामने प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्हें कई बार ऑफसाइड पकड़ा गया और दूसरे हाफ में येलो कार्ड भी मिला। फ्रांस 2018 और 2022 के बाद लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचने से चूक गया।

अब स्पेन की नजर अपने दूसरे वर्ल्ड कप खिताब पर होगी। टीम ने इससे पहले 2010 में नीदरलैंड को हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। फाइनल में उसका सामना इंग्लैंड और अर्जेंटीना के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

Advertisement
Continue Reading

खेल खिलाड़ी

India Women vs England: लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली पहली टीम बनी भारत, इंग्लैंड को 270 रन से हराकर महिला टेस्ट जीता

Published

on

भारत महिला क्रिकेट, लॉर्ड्स टेस्ट, हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, क्रांति गौड़, इंग्लैंड महिला टीम, महिला टेस्ट क्रिकेट, Lord's Test, India Women vs England, Sports News

Womens Cricket: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर इतिहास रच दिया। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को एकमात्र टेस्ट मैच में 270 रन से हराकर लॉर्ड्स के 142 साल के इतिहास में खेला गया पहला महिला टेस्ट अपने नाम कर लिया। यह भारत की महिला टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत भी है।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 285 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 170 रन पर सिमट गई और भारत को 115 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में भारत ने 341/7 पर पारी घोषित कर इंग्लैंड को 457 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 186 रन पर ऑलआउट हो गई।

यस्तिका और क्रांति ने रचा इतिहास

विकेटकीपर बल्लेबाज यस्तिका भाटिया ने शानदार 113 रन बनाकर लॉर्ड्स में महिला टेस्ट में शतक लगाने वाली पहली खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया। वहीं तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर लॉर्ड्स के प्रतिष्ठित ऑनर्स बोर्ड पर नाम दर्ज कराने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड बनाया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

मंधाना का शानदार प्रदर्शन

Advertisement

उपकप्तान स्मृति मंधाना ने दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 83 और दूसरी पारी में 70 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पहली पारी में अर्धशतक लगाकर टीम की मजबूत शुरुआत में अहम भूमिका निभाई।

इंग्लैंड की धरती पर अजेय भारत

भारतीय महिला टीम ने इंग्लैंड में अब तक 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें 3 मैच जीते, जबकि 8 मुकाबले ड्रॉ रहे। भारत को आज तक इंग्लैंड की धरती पर महिला टेस्ट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।

Continue Reading

खेल खिलाड़ी

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में, स्विट्जरलैंड को 3-1 से हराया, अब इंग्लैंड से होगी टक्कर

Published

on

अर्जेंटीना, लियोनेल मेसी, फीफा वर्ल्ड कप 2026, स्विट्जरलैंड, जूलियन अल्वारेज, लॉटारो मार्टिनेज, इंग्लैंड, सेमीफाइनल, Argentina vs Switzerland, FIFA World Cup 2026, Football News

FIFA World Cup 2026: डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में लियोनेल मेसी की टीम ने स्विट्जरलैंड को अतिरिक्त समय (एक्स्ट्रा टाइम) में 3-1 से हराया। इसके साथ ही अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार और कुल छठी बार विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया।

मैच की शुरुआत से ही अर्जेंटीना ने आक्रामक खेल दिखाया। 10वें मिनट में लियोनेल मेसी के कॉर्नर पर एलेक्सिस मैक एलिस्टर ने हेडर से गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। हालांकि 67वें मिनट में डैन एनडोये ने गोल कर स्विट्जरलैंड को बराबरी दिला दी। निर्धारित 90 मिनट और इंजरी टाइम तक मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा।

एक्स्ट्रा टाइम में चमका अर्जेंटीना

मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा, जहां अर्जेंटीना ने अनुभव का फायदा उठाया। 112वें मिनट में जूलियन अल्वारेज ने शानदार गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 120+1 मिनट में लॉटारो मार्टिनेज ने तीसरा गोल कर जीत पक्की कर दी।

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से मुकाबला

Advertisement

अब अर्जेंटीना का सामना 15 जुलाई को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से होगा। टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल फ्रांस और स्पेन के बीच खेला जाएगा।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

मध्य प्रदेश UCC, यूनिफॉर्म सिविल कोड, MP Cabinet, मोहन यादव, UCC Bill 2026, मध्य प्रदेश विधानसभा, Uniform Civil Code, भोपाल, MP News, UCC News
ख़बर मध्यप्रदेश15 hours ago

MP Cabinet: मध्य प्रदेश में UCC लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने यूनिफॉर्म सिविल कोड विधेयक-2026 के ड्राफ्ट को दी मंजूरी

राम मंदिर, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, नरेंद्र मोदी, राम मंदिर ट्रस्ट, चढ़ावा विवाद, अयोध्या, राम मंदिर दान, चंपत राय, India News
ख़बर देश17 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा विवाद: राहुल-खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, ट्रस्ट के खातों की स्वतंत्र जांच और सार्वजनिक ऑडिट की मांग

FIFA World Cup 2026, स्पेन बनाम अर्जेंटीना, Lionel Messi, Lamine Yamal, FIFA Final, World Cup Final, फुटबॉल, अर्जेंटीना, स्पेन, Sports News
खेल खिलाड़ी18 hours ago

FIFA World Cup 2026: आज तय होगा फुटबॉल का नया बादशाह, वर्ल्ड कप फाइनल में स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने

मेरठ, मेरठ हत्या, सांप से हत्या, करैत सांप, स्कूल संचालक, दामिनी, तुषार पायला, उत्तर प्रदेश अपराध, Meerut Crime, UP News
ख़बर उत्तरप्रदेश2 days ago

UP News: पत्नी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस बोली- प्रेमी के साथ साजिश रची, जहरीले सांप से डसवाया

मध्यप्रदेश पेंशनर्स, Dearness Relief, DR, महंगाई राहत, MP Pensioners, छत्तीसगढ़, मोहन यादव, जगदीश देवड़ा, वित्त विभाग, पेंशन समाचार, MP News
ख़बर मध्यप्रदेश2 days ago

MP News: 4 लाख पेंशनर्स को बड़ी राहत, अब DR बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ की मंजूरी का इंतजार नहीं, समय पर मिलेगा महंगाई राहत का लाभ

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending