ख़बर दुनिया
Pakistan: शाहबाज शरीफ के हाथ में फिर पाकिस्तान की बागडोर, दूसरी बार बने प्रधानमंत्री

Pakistan: पाकिस्तान में रविवार को प्रधानमंत्री पद के चुनाव में शहबाज शरीफ को देश का अगला पीएम चुना गया। शहबाज शरीफ के अलावा पीटीआई नेता उमर अयूब खान ने भी पीएम पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। हालांकि रविवार को हुए चुनाव में उमर अयूब खान को पर्याप्त समर्थन नहीं मिल सका। शहबाज शरीफ को नेशनल असेंबली में 201 सांसदों का साथ मिला। पाकिस्तानी मीडिया ‘द डॉन’ के मुताबिक, PTI समर्थक उम्मीदवार उमर अयूब के लिए 92 सांसदों ने वोट किया। नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक ने नतीजों की घोषणा की।
शाहबाज सोमवार को लेंगे प्रधानमंत्री पद की शपथ
पाकिस्तान में शाहबाज शरीफ देश के 24वें प्रधानमंत्री बन गए हैं। वे अप्रैल 2022 से अगस्त 2023 तक भी पाकिस्तान के पीएम रह चुके हैं। उस वक्त उन्होंने पीपीपी के साथ गठबंधन में सरकार चलाई थी। इस बार भी शाहबाज की पार्टी पीएमएल-एन ने पीपीपी और एमक्यूएम के साथ गठबंधन में सरकार बनाई है। शहबाज शरीफ का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को राष्ट्रपति भवन में होगा।
बहुमत के लिए चाहिए थे 169 वोट
प्रधानमंत्री चुने जाने के लिए 336 सदस्यों वाली सीनेट में 169 वोट चाहिए थे, जिन्हें शहबाज शरीफ ने आसानी से जुटा लिया। पीएमएल-एन और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के संयुक्त उम्मीदवार शहबाज (72) को 336 सदस्यीय सदन में 201 वोट मिले। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के उम्मीदवार प्रतिद्वंद्वी उमर अयूब खान को 92 वोट मिले।
ख़बर दुनिया
Trump China Visit: ट्रम्प का दावा, शी जिनपिंग ने होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने में मदद की पेशकश की

Trump China Visit: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि Xi Jinping ने होर्मुज स्ट्रेट को खुला बनाए रखने में मदद की पेशकश की है। फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि चीन चाहता है कि अमेरिका और ईरान के बीच किसी तरह का समझौता हो जाए, ताकि वैश्विक तेल सप्लाई प्रभावित न हो।
ट्रम्प के मुताबिक, शी जिनपिंग ने कहा कि यदि वह किसी तरह मदद कर सकते हैं तो वह ऐसा करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि चीन बड़ी मात्रा में ईरानी तेल खरीदता है, इसलिए उसकी दिलचस्पी भी इसी में है कि होर्मुज स्ट्रेट खुला रहे।
ट्रम्प ने कहा, “जो देश इतना ज्यादा तेल खरीदता है, उसका जाहिर तौर पर ईरान के साथ रिश्ता होता है। चीन चाहता है कि होर्मुज स्ट्रेट में आवाजाही बाधित न हो।”
ईरान ने लागू किए नए नियम
इस बीच ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों के लिए नए नियम लागू कर दिए हैं। अब इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों को ईरानी निगरानी और मंजूरी प्रक्रिया से गुजरना होगा। ईरान ने साथ ही BRICS देशों से अमेरिका और इजराइल की निंदा करने की अपील भी की है।
होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इस क्षेत्र में बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय बाजार और ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
ख़बर दुनिया
Trump China Visit: 8 साल बाद चीन पहुंचे ट्रम्प, शी जिनपिंग से व्यापार, ताइवान और ईरान युद्ध पर चर्चा संभव

Trump China Visit 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बुधवार को 8 साल बाद चीन दौरे पर बीजिंग पहुंचे। उनका विमान बीजिंग कैपिटल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा, जहां चीन के उपराष्ट्रपति हान जेंग ने उनका स्वागत किया। हान जेंग को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का करीबी माना जाता है। एयरपोर्ट पर ट्रम्प के स्वागत के लिए करीब 300 बच्चे पारंपरिक अंदाज में मौजूद थे। नीले-सफेद यूनिफॉर्म पहने बच्चों ने अमेरिका और चीन के झंडे लहराए और मंदारिन भाषा में ‘वेलकम’ के नारे लगाए। ट्रम्प के साथ उनके बेटे एरिक ट्रंप और बहू लारा ट्रंप भी मौजूद रहे।
2017 के बाद पहला चीन दौरा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का 2017 के बाद ये पहला चीन दौरा है। वे 15 मई तक बीजिंग में रहेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को ट्रम्प और शी जिनपिंग के बीच कई दौर की अहम बैठकें होंगी। दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव, ताइवान मुद्दा, रेयर अर्थ मिनरल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ईरान युद्ध जैसे विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
ट्रम्प के साथ पहुंचे अमेरिका के बड़े कारोबारी
ट्रम्प के साथ अमेरिकी बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां भी चीन पहुंची हैं। इनमें इलॉन मस्क, टिम कुक और बोइंग के CEO शामिल हैं। हालांकि Jensen Huang इस दौरे का हिस्सा नहीं बने।
9 लाख करोड़ की बोइंग डील संभव
रिपोर्ट्स के अनुसार इस यात्रा के दौरान चीन और अमेरिका के बीच विमान खरीद का ऐतिहासिक समझौता हो सकता है। चीन करीब 500 बोइंग 737 MAX, 100 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर और कई 777X वाइडबॉडी विमान खरीद सकता है। अगर यह करार होता है तो इसे एविएशन इंडस्ट्री का अब तक का सबसे बड़ा विमान सौदा माना जाएगा।
ईरान युद्ध पर ट्रम्प का बड़ा बयान
बीजिंग रवाना होने से पहले ट्रम्प ने ईरान युद्ध को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस युद्ध को खत्म करने के लिए चीन की मदद की जरूरत नहीं है। ट्रम्प ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि हमें ईरान के मामले में किसी मदद की जरूरत है। अमेरिका यह युद्ध किसी भी तरह जीत जाएगा।” जब उनसे अमेरिकी नागरिकों की आर्थिक परेशानियों को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सिर्फ यह सुनिश्चित करना है कि ईरान के पास परमाणु हथियार न पहुंचे।
ख़बर दुनिया
US Iran Ceasefire: पाकिस्तान की अपील पर ट्रम्प ने बढ़ाया सीजफायर, नाकेबंदी रहेगी जारी

US Iran Ceasefire: डोनाल्ड ट्रम्प ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अमेरिका, पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ जारी युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ा रहा है। हालांकि, उन्होंने इसकी अवधि को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। ट्रम्प के मुताबिक, इस समय ईरान में नेतृत्व और सरकार के भीतर एकजुटता की कमी है। ऐसे में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने उनसे अपील की कि ईरान को एक साझा प्रस्ताव तैयार करने के लिए समय दिया जाए।
हमले रोके, लेकिन दबाव जारी
ट्रम्प ने कहा कि इस अपील को स्वीकार करते हुए उन्होंने अमेरिकी सेना को फिलहाल हमले रोकने के आदेश दिए हैं, लेकिन सेना को पूरी तरह सतर्क और तैयार रहने को कहा गया है। साथ ही, उन्होंने साफ किया कि ईरान पर समुद्री नाकेबंदी (ब्लॉकेड) जारी रहेगी और दबाव बनाए रखते हुए बातचीत को आगे बढ़ाया जाएगा।
कब तक चलेगा सीजफायर?
ट्रम्प के अनुसार, सीजफायर तब तक जारी रहेगा जब तक ईरान अपनी ओर से ठोस और एकजुट प्रस्ताव नहीं देता
और दोनों देशों के बीच बातचीत पूरी नहीं हो जाती। उन्होंने संकेत दिया कि बातचीत का नतीजा कुछ भी हो सकता है, लेकिन फिलहाल कूटनीतिक रास्ता खुला रखा गया है।
वैश्विक नजरें टिकीं
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह फैसला मध्य-पूर्व और वैश्विक राजनीति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका भी इस पूरे घटनाक्रम में चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
ख़बर दुनिया
US Iran Talks: अमेरिका-ईरान वार्ता पर संकट, ईरान ने इस्लामाबाद जाने से किया इनकार, ट्रम्प बोले- आखिरी मौका

US Iran Talks: अमेरिका और ईरान के बीच जंग खत्म करने को लेकर मंगलवार को इस्लामाबाद में होने वाली दूसरे दौर की बातचीत पर संकट खड़ा हो गया है। ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अपने प्रतिनिधि इस बैठक में नहीं भेजेगा। ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी के मुताबिक, जब तक देश पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी, तब तक कोई डेलिगेशन पाकिस्तान नहीं भेजा जाएगा।
ट्रम्प की सख्त चेतावनी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को “आखिरी मौका” देते हुए कहा कि अगर समझौता नहीं हुआ, तो उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़े हमले किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी डेलिगेशन सोमवार को बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचेगा।
कौन-कौन पहुंचेगा पाकिस्तान
ट्रम्प ने बताया कि उनके विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर इस्लामाबाद पहुंचेंगे। वहीं, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस बार वार्ता में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले 11-12 अप्रैल की बातचीत में वेंस ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया था।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
- भारतीय जहाजों पर फायरिंग: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाज रोके गए, जिनमें से 13 लौट गए। भारत ने विरोध दर्ज कराया।
- होर्मुज फिर बंद: ईरान ने सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट को फिर बंद कर दिया।
- अमेरिका ने तेल जारी किया: सप्लाई संकट के बीच अमेरिका ने 2.6 करोड़ बैरल तेल इमरजेंसी रिजर्व से जारी किया।
- नई बातचीत की संभावना: सोमवार को पाकिस्तान में वार्ता हो सकती है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि नहीं।
- नाकेबंदी जारी: ट्रम्प ने कहा- डील होने तक ईरान पर नौसैनिक नाकेबंदी जारी रहेगी।
ख़बर दुनिया
US Navy Action: होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नाकाबंदी शुरू, ट्रम्प की सख्त चेतावनी, ईरानी जहाज दिखे तो कार्रवाई

US Navy Action: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री नाकाबंदी शुरू कर दी है। यह फैसला आज शाम 7:30 बजे (अमेरिकी समयानुसार सुबह 10 बजे) से लागू हो गया। ट्रम्प ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई भी ईरान का जहाज अमेरिकी नाकाबंदी के पास आता है, तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्रवाई उसी तरीके से की जाएगी, जैसे समुद्र में ड्रग तस्करों के जहाजों को रोका जाता है- तेजी और सख्ती के साथ।
हर जहाज की होगी जांच
इस फैसले के तहत होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले हर जहाज को रोका जाएगा और उसकी जांच की जाएगी। खासतौर पर उन जहाजों पर नजर रखी जाएगी, जिन्होंने ईरान को टोल दिया है। ट्रम्प पहले ही साफ कर चुके हैं कि जो जहाज ईरान को “गैरकानूनी टोल” देंगे, उन्हें सुरक्षित रास्ता नहीं मिलेगा। इसे ईरान की आर्थिक ताकत कमजोर करने की रणनीति माना जा रहा है।
भारत को फिलहाल राहत
भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहली ने कहा है कि अब तक होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से कोई टोल नहीं लिया गया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ईरान भारतीय जहाजों की सुरक्षित आवाजाही में सहयोग करता रहेगा।
क्यों अहम है होर्मुज स्ट्रेट?
दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल और गैस इसी रास्ते से गुजरता है। वैश्विक सप्लाई चेन के लिए बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां तनाव बढ़ने से तेल कीमतों पर सीधा असर पड़ सकता है।
ख़बर मध्यप्रदेश21 hours agoMP News: भोजशाला पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद पहली पूजा, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, हनुमान चालीसा का पाठ
ख़बर देश18 hours agoIndia Army Chief: सेना प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी, “तय करे- भूगोल का हिस्सा रहना है या इतिहास का”
ख़बर देश21 hours agoPetrol Price Hike: पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल एक्सपोर्ट महंगा, डीजल और ATF पर टैक्स घटा
ख़बर छत्तीसगढ़18 hours agoRaipur: छत्तीसगढ़ सरकार का खर्चों पर सख्त नियंत्रण, विदेश यात्राओं पर रोक, वर्चुअल बैठकों और EV को बढ़ावा


















