Connect with us

ख़बर दुनिया

पाक सांसद आमिर लियाकत की मौत, 31 साल छोटी लड़की से तीसरी शादी कर लूटी थी सुर्खियां

Published

on

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत कराची में अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि उनकी मौत कार्डियक अरेस्ट से हुई है। जियो टीवी ने उनके नौकर के हवाले से ये ख़बर दी है। 49 वर्षीय पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत तब सुर्खियों में छा गए थे, जब उन्होंने खुद से 31 साल छोटी 18 साल की दानिया शाह से तीसरी शादी की थी।

जियो टीवी ने उनके नौकर के हवाले से बताया कि आमिर लियाकत की तबियत बुधवार रात से ही ठीक नहीं थी। लेकिन उन्होंने हॉस्पिटल जाने से मना कर दिया था। रात में उनके दर्द से चीखने पर नौकर ने दरवाजा खटखटाया, तो वह नहीं खुला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उन्हें निकाला गया। आमिर लियाकत को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

ख़बर दुनिया

US-Iran War: ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका, ट्रम्प बोले- फैसला बाकी, तेहरान की चेतावनी- इसकी भारी कीमत चुकानी होगी

Published

on

अमेरिका ईरान तनाव, डोनाल्ड ट्रम्प, ईरान हमला, अब्बास अराघची, US Iran War, IRGC, ब्रिटेन सेना, हूती विद्रोही, रेड सी हमला, भारतीय उड़ानें, रक्षा बजट, World News

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सैन्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब केवल अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान ने अभी तक पर्याप्त दर्द नहीं झेला है। उनके इस बयान के कुछ ही देर बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।

ईरान बोला- नए हमले हुए तो कीमत चुकानी पड़ेगी

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि यदि अमेरिका ने हमले जारी रखे तो उसे इसकी “और भारी कीमत” चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्त करने का रास्ता बातचीत है, न कि नए सैन्य हमले।

ब्रिटेन ने सेना को किया अलर्ट

तनाव के बीच ब्रिटेन ने भी अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सेना देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने चेतावनी दी थी कि यदि अमेरिका ने ब्रिटेन के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल किया तो उन्हें भी निशाना बनाया जाएगा।

Advertisement

पिछले 24 घंटे की 5 बड़ी घटनाएं

1. सऊदी के दो तेल टैंकरों पर हमला

यमन के हूती विद्रोहियों ने रेड सी में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। संगठन का दावा है कि दोनों जहाजों में आग लग गई।

2. 10 जहाजों ने बदला समुद्री रास्ता

हूती विद्रोहियों के खतरे के चलते बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कम से कम 10 जहाजों ने अपना मार्ग बदल दिया। अब वे अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप के रास्ते लंबी दूरी तय कर रहे हैं।

Advertisement

3. ब्रिटेन ने अमेरिका को सैन्य अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति दी

ब्रिटेन ने हिंद महासागर स्थित डिएगो गार्सिया और फेयरफोर्ड एयरबेस को अमेरिकी सैन्य विमानों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की मंजूरी दी है।

4. भारतीय एयरलाइंस की 26 हजार उड़ानें प्रभावित

अमेरिका-ईरान तनाव के कारण 20 जुलाई तक भारतीय एयरलाइंस की करीब 26 हजार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुईं। कई उड़ानों का रूट भी बदला गया और उनमें देरी हुई।

5. ट्रम्प को रक्षा बजट पर बड़ी जीत

Advertisement

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 95 अरब डॉलर के रक्षा बजट प्रस्ताव को 216-214 मतों से मंजूरी दे दी। अब इसे सीनेट में पेश किया जाएगा।

Continue Reading

ख़बर दुनिया

Iran US Conflict: ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, ‘खार्ग आइलैंड पर कब्जे की कोशिश की तो सैनिक जिंदा नहीं लौटेंगे’

Published

on

ईरान, अमेरिका, खार्ग आइलैंड, Donald Trump, इस्माइल बघाई, फारस की खाड़ी, मध्य पूर्व, Iran US Conflict, Hormuz, World News

Iran US Conflict: ईरान ने अमेरिका को खार्ग आइलैंड को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा कि यदि अमेरिका ने खार्ग आइलैंड पर कब्जे की कोशिश की, तो उसके सैनिक जिंदा वापस नहीं लौट पाएंगे। यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से खार्ग आइलैंड को लेकर दिए गए हालिया बयानों के बाद आया है।

बघाई ने कहा, “ईरान में ऐसे लोग हैं जो अमेरिकी सैनिकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। खार्ग आइलैंड और उसके आसपास हर स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तैयारी है।”

क्यों अहम है खार्ग आइलैंड?

फारस की खाड़ी में बुशहर प्रांत के तट से करीब 55 किलोमीटर दूर स्थित खार्ग आइलैंड ईरान के तेल निर्यात का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है। देश के अधिकांश कच्चे तेल का निर्यात इसी द्वीप के जरिए होता है, इसलिए इसे ईरान की सबसे महत्वपूर्ण ऊर्जा परिसंपत्तियों में गिना जाता है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े घटनाक्रम

Advertisement
  1. अमेरिकी ठिकानों पर हमले का दावा: ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने जॉर्डन, कुवैत और ओमान सहित कई देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले करने का दावा किया और कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
  2. कुवैत के डिसेलिनेशन प्लांट पर फिर हमला: कुवैत के बिजली उत्पादन और समुद्री जल शोधन (डिसेलिनेशन) संयंत्र पर दो दिनों में दूसरी बार हमला हुआ। घटना के बाद कई बिजली उत्पादन इकाइयों में आग लग गई।
  3. परमाणु संयंत्र पर हमले का आरोप: ईरान ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने खुजेस्तान प्रांत में निर्माणाधीन डारखोविन परमाणु ऊर्जा परियोजना को निशाना बनाया है।
  4. ईरान में बिजली संकट गहराया: लगातार हमलों और भीषण गर्मी के बीच तेहरान समेत कई इलाकों में बिजली कटौती बढ़ गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
  5. इराक ने शुरू की नई पाइपलाइन योजना: इराक ने बसरा से तुर्किये और सीरिया तक नई तेल पाइपलाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है, ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता कम की जा सके।
Continue Reading

ख़बर दुनिया

Vietnam Boat Accident: भारतीय पर्यटकों से भरी बोट पलटी, 15 की मौत; 21 लोगों को बचाया गया

Published

on

वियतनाम बोट हादसा, फु क्वोक, भारतीय पर्यटक, स्पीडबोट दुर्घटना, नरेंद्र मोदी, भारतीय दूतावास, वियतनाम न्यूज, विश्व समाचार, Phu Quoc, Vietnam Boat Accident, India News, World News

Vietnam Boat Accident: वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक स्पीडबोट समुद्र में पलट गई। हादसे में 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। नाव में कुल 36 लोग सवार थे, जिनमें 32 भारतीय पर्यटक और 4 क्रू मेंबर शामिल थे।

स्थानीय मीडिया के अनुसार हादसा सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक समुद्र में ऊंची लहरें और खराब मौसम दुर्घटना की प्रमुख वजह हो सकते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाव पलटने के बाद कई यात्री उसके अंदर फंस गए। रिपोर्टों के अनुसार कई पर्यटकों ने लाइफ जैकेट भी नहीं पहन रखी थी, जिससे बचाव कार्य और कठिन हो गया।

‘होन मे रुट’ से न्गोआई द्वीप जा रही थी बोट

यह स्पीडबोट पर्यटकों को होन मे रुट (Hon May Rut) द्वीप से न्गोआई द्वीप की सैर कराने ले जा रही थी। हादसा तट से लगभग 400 मीटर पहले हुआ। न्गोआई द्वीप अपने साफ समुद्र, सफेद रेतीले तट और कोरल रीफ डाइविंग के लिए प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माना जाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत का दूतावास और वाणिज्य दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित भारतीयों की हरसंभव सहायता कर रहे हैं।

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

भारतीय दूतावास ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए हनोई और हो ची मिन्ह सिटी में कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है-

  • +84 36 281 7930
  • +84 91 552 37 14
  • +84 33 452 0414

दूतावास ने कहा है कि वह वियतनामी प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

Continue Reading

ख़बर दुनिया

शेख हसीना का बड़ा ऐलान: दिसंबर में बांग्लादेश लौटकर करेंगी सरेंडर, अवामी लीग नेताओं के साथ वापसी का दावा

Published

on

शेख हसीना, बांग्लादेश, अवामी लीग, भारत, सरेंडर, ढाका, छात्र आंदोलन, बांग्लादेश राजनीति, Sheikh Hasina, Bangladesh News, World News

ढाका/नई दिल्ली: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि वह इस वर्ष दिसंबर में भारत से बांग्लादेश लौटेंगी और अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण करेंगी। उन्होंने दावा किया कि उनके साथ अवामी लीग के कई वरिष्ठ नेता भी स्वदेश लौटकर कानूनी प्रक्रिया का सामना करेंगे। हालांकि, उन्होंने वापसी की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई।

रॉयटर्स को दिए एक इंटरव्यू में हसीना ने कहा कि अवामी लीग के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लगातार कार्रवाई हो रही है। उनके अनुसार पार्टी के अधिकांश वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं और कई लोग छिपकर रहने को मजबूर हैं।

सरकार से बातचीत से किया इनकार

शेख हसीना ने स्पष्ट कहा कि उन्होंने बांग्लादेश लौटने के मुद्दे पर सरकार से कोई बातचीत नहीं की है। उनका कहना है कि लोकतंत्र, चुनाव, राजनीतिक अधिकार और न्याय जैसे विषयों पर पर्दे के पीछे समझौता नहीं हो सकता।

उन्होंने यह भी दावा किया कि बांग्लादेश सरकार लगातार भारत को उन्हें वापस भेजने के लिए पत्र लिख रही है। हसीना ने कहा, “मुझे वापस भेजने की जरूरत नहीं पड़ेगी, मैं खुद लौटूंगी।” हालांकि, इस दावे पर बांग्लादेश सरकार की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। भारत ने भी फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Advertisement

मौत की सजा को बताया राजनीतिक

शेख हसीना वर्ष 2024 में सरकार विरोधी आंदोलन के बाद बांग्लादेश छोड़कर भारत आ गई थीं। बाद में छात्र आंदोलन पर कार्रवाई से जुड़े मामले में उन्हें अनुपस्थिति में मौत की सजा सुनाई गई, जिसे वह लगातार राजनीतिक और असंवैधानिक बताती रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जेल जाने का डर नहीं है और यदि उनकी सरकार से कोई गलती हुई है तो उसका फैसला जनता को करना चाहिए।

छात्र आंदोलन और हिंसा का मामला

रॉयटर्स के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई हिंसा में करीब 1,400 लोगों की मौत का उल्लेख किया गया है। इसी मामले में शेख हसीना के खिलाफ कार्रवाई हुई थी, जबकि उन्होंने इन आरोपों से इनकार किया है।

हसीना विरोधी रैली में हुआ था धमाका

Advertisement

चार दिन पहले राजधानी ढाका के पास सावर में शेख हसीना विरोधी रैली के दौरान विस्फोट हुआ था। इस घटना में तीन लोग घायल हुए थे। उस समय मंच पर छात्र आंदोलन से जुड़े कई प्रमुख नेता मौजूद थे। मामले की जांच जारी है और धमाके की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Continue Reading

ख़बर दुनिया

Iran US Conflict: ईरान-अमेरिका तनाव और बढ़ा, बुशहर परमाणु संयंत्र के पास हमले का आरोप, दोनों देशों के बीच ड्रोन-मिसाइल हमले तेज

Published

on

ईरान, अमेरिका, बुशहर परमाणु संयंत्र, डोनाल्ड ट्रम्प, CENTCOM, होर्मुज जलडमरूमध्य, कतर, कुवैत, बहरीन, ड्रोन हमला, मिसाइल हमला, मध्य पूर्व, विश्व समाचार, Iran US Conflict

Iran US Conflict: मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान ने आरोप लगाया है कि अमेरिका ने बुशहर परमाणु बिजली संयंत्र के पास हवाई हमला किया। ईरानी मीडिया के अनुसार यह हमला बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। वहीं अमेरिका ने पिछले दो दिनों में ईरान के बड़ी संख्या में सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार हालिया सैन्य कार्रवाई में एयर डिफेंस सिस्टम, ड्रोन और मिसाइल भंडार, सैन्य स्पीड बोट तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास मौजूद सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यावसायिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई।

ईरान का पलटवार

ईरान ने दावा किया है कि उसने कतर, कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। ईरानी सैन्य अधिकारियों के अनुसार कुवैत के पैट्रियट मिसाइल सिस्टम, कतर के अर्ली वॉर्निंग सिस्टम और बहरीन में अमेरिकी सैन्य ईंधन भंडार को निशाना बनाया गया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े घटनाक्रम

Advertisement
  1. अमेरिका ने ईरान के 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर नई एयरस्ट्राइक की।
  2. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ हुआ संघर्षविराम (सीजफायर) अब समाप्त हो चुका है।
  3. ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने का दावा किया। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि मौजूदा हालात में अमेरिका से आगे कोई बातचीत नहीं होगी।
  4. होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय ध्वज वाला तेल टैंकर ‘लीला वादिनार’ सुरक्षा कारणों से ओमान तट की ओर लौट गया।
  5. मध्य पूर्व में बढ़ते सैन्य तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति, तेल बाजार और समुद्री व्यापार को लेकर भी चिंताएं गहरा रही हैं। कई देशों ने संयम बरतने और कूटनीतिक समाधान तलाशने की अपील की है।
Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

नंदन नीलेकणी, परीक्षा सुधार, हाईपावर टास्क फोर्स, पेपर लीक बिल 2026, NTA Reform, नरेंद्र मोदी, जितेंद्र सिंह, Exam Reform, Public Examination Bill, National News
ख़बर देश10 hours ago

Exam Reform: पीएम मोदी बोले- कल संसद में पेश होगा पेपर लीक पर सख्त बिल, परीक्षा सुधार के लिए बनी हाईपावर टास्क फोर्स

मन की बात, नरेंद्र मोदी, विष्णुदेव साय, कोरबा जल संरक्षण, कैच द रेन, छत्तीसगढ़, हर घर तिरंगा, वोकल फॉर लोकल, कारगिल विजय दिवस, CG News
ख़बर छत्तीसगढ़15 hours ago

‘मन की बात’ में फिर गूंजा छत्तीसगढ़: PM मोदी ने कोरबा के जल संरक्षण मॉडल की सराहना, CM साय बोले- प्रदेश के लिए गर्व की बात

प्रह्लाद जोशी, शिक्षा मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा, Education Ministry, Cabinet Reshuffle, केंद्रीय मंत्री, मोदी सरकार, National News, Breaking News
ख़बर देश16 hours ago

Education Ministry: प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार का फैसला

Bank Holiday August, अगस्त बैंक छुट्टी, RBI Holiday List, Bank Closed, दूसरा शनिवार, चौथा शनिवार, Sunday Bank Holiday, Bank News, August 2026, Banking News
अर्थ जगत19 hours ago

Bank News: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने कब-कब नहीं होगा कामकाज

राम मंदिर चढ़ावा चोरी, Ayodhya Ram Mandir, SIT, किरण एस, सुप्रीम कोर्ट, योगी सरकार, IG Lucknow Range, UP News, Ram Mandir Donation Theft, Breaking News
ख़बर उत्तरप्रदेश20 hours ago

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नई SIT गठित, IG किरण एस. करेंगी जांच की अगुआई

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending