ख़बर दुनिया
Texas School Firing: 18 साल के हमलावर ने 18 बच्चों समेत 21 को मारा, अमेरिका में 4 दिन का राष्ट्रीय शोक

Texas School Shooting: अमेरिका के टेक्सास स्थित प्राइमरी स्कूल के दूसरी, तीसरी और चौथी क्लास के बच्चों पर एक 18 वर्षीय हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस घटना में 18 बच्चों और 3 टीचर की मौत हो गई। इस घटना पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी दुख जताया है। राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब एक्शन लेने का समय है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में, हमें पूछना होगा कि भगवान के नाम पर हम कब तक ‘गन-लॉबी’ के लिए खड़े होंगे और इसके खिलाफ क्या कर सकते हैं? जो माता-पिता अपने बच्चों को फिर कभी नहीं देख पाएंगे, उनके बारे में सोचने की जरुरत है।
It's time to act! We need to let those know who delay/block the common-sense gun laws that we will not forget… Our prayer tonight for parents lying in bed trying to figure out, will I be able to sleep again…: US President Joe Biden on shooting at an elementary school in Texas pic.twitter.com/fvT6gMMe8i
— ANI (@ANI) May 25, 2022
शोक में डूबा अमेरिका
टेक्सास में हुए हमले के बाद अमेरिका में 4 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय झंडे को आधा झुका दिया गया है। राष्ट्रपति बाइडेन के निर्देश पर सभी सरकारी कार्यालयों पर झंडों को आधा झुकाया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमलावर शख्स स्कूल का ही पुराना छात्र बताया जा रहा। घटना सैन एंटोनियो के 80 किमी (50 मील) पश्चिम में एक छोटे से इलाके उवाल्डे की है।
ये भी पढ़ें:
रायपुर में 50 लाख की लूट के फरार आरोपी ने किया सरेंडर, न्यूज़ चैनल के ऑफिस से पुलिस ने किया गिरफ्तार


ख़बर दुनिया
Pakistan: पाकिस्तान ने फिर बदला पजामा, रूस नहीं अब पश्चिमी देशों की खुशामद शुरू

Pakistan: पाकिस्तान की हालत दिनोंदिन खस्ता होती जा रही है। उसके सामने कंगाली से बचने के लिए सिर्फ विदेशी कर्ज ही एकमात्र रास्ता बचा है। ऐसे में उसने अब पश्चिमी देशों की खुशामद शुरू कर दी है, ताकि उसे वहां से कुछ भीख (कर्ज) मिल जाए। पिछले दिनों सस्ते तेल की आस में पाकिस्तान ने रूस के चक्कर लगाए। पाक ने सोचा था, कि उसे भी भारत की तरह रूस सस्ता क्रूड ऑयल दे देगा। हालांकि उसे रूस से निराशा मिली। अब पाकिस्तान ने पैंतरा बदलते हुए पश्चिमी देशों को खुश करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
खुद रोटी के लिए तरस रहा पाक, यूक्रेन को देगा टैंक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तान अब यूक्रेन युद्ध में मदद के लिए उसे टैंक देगा। ख़बर है कि पाकिस्तान 44 टी-80D टैंक यूक्रेन में भेज सकता है। इसमें दिलचस्प बात ये है कि ये टैंक पाकिस्तान ने 1980 में यूक्रेन से ही खरीदे थे। बताया जा रहा है कि यूक्रेन को पाकिस्तान की तरफ से अन्य रक्षा सामग्री की आपूर्ति भी की जाएगी। बता दें कि पिछले वर्षों में यूक्रेन के पाकिस्तान के साथ सैन्य और कारोबारी संबंध काफी मजबूत रहे हैं। पाकिस्तान और यूक्रेन के बीच 2020 तक लगभग 1.6 बिलियन डॉलर के डिफेंस एग्रीमेंट हो चुके हैं।

ख़बर दुनिया
Amritpal Singh: लंदन में खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर किया हंगामा, तिरंगे का किया अपमान

Indian High Commission in London: भारत में खालिस्तान समर्थक कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ सख्त एक्शन शुरू होते ही खालिस्तानियों में हड़कंप है। लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थकों ने हंगामा कर तोड़फोड़ की है। इस दौरान उच्चायोग में फहराए गए तिरंगे का भी अपमान किया गया। भारतीय उच्चायोग के परिसर में खालिस्तान समर्थकों ने काफी हंगामा किया। इस घटना के बाद भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
#WATCH | United Kingdom: Khalistani elements attempt to pull down the Indian flag but the flag was rescued by Indian security personnel at the High Commission of India, London.
(Source: MATV, London)
(Note: Abusive language at the end) pic.twitter.com/QP30v6q2G0
— ANI (@ANI) March 19, 2023
भारत ने जताया सख्त विरोध
लंदन में भारतीय उच्चायोग के परिसर में हुई शर्मनाक घटना की भारत ने निंदा करते हुए नाराजगी जाहिर की है। भारत ने देर शाम ब्रिटेन के वरिष्ठ राजनयिक को तलब भी किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि घटना के वक्त ब्रिटिश सुरक्षा पूरी तरह नदारद थी। इसको लेकर स्पष्टीकरण जरूरी है। इस तरह की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वहीं भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे शर्मनाक करार दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, कि यह घटना पूरी तरह अस्वीकार्य है।

ख़बर दुनिया
Loudspeaker Banned In Mosque: सऊदी सरकार का बड़ा फैसला, मस्जिदों में लाउडस्पीकर बैन

Loudspeaker Banned In Mosque: सऊदी सरकार ने अपने एक फैसले से पूरी दुनिया को चौंका दिया है। सऊदी में अब मस्जिदों पर लाउडस्पीकर बैन कर दिया गया है। इसके अलावा अजान का भी लाइव प्रसारण नहीं होगा। सऊदी सरकार ने 22 मार्च को शुरू हो रहे रमजान को लेकर कई गाइडलाइंस जारी की हैं। इसमें बच्चों को भी मस्जिद ले जाने पर रोक लगा दी गई है। सरकार ने कहा है कि बच्चों को मस्जिद में ले जाने से दूसरों की इबादत में खलल पड़ता है।
सऊदी सरकार की ओर से जारी नए दिशानिर्देशों के अनुसार मस्जिदों में फोटोग्राफी को भी पूरी तरह बैन कर दिया गया है। इसके अलावा मस्जिदों में इफ्तार भी नहीं की जाएगी। साथ ही इफ्तार के लिए चंदा इकट्ठा करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। सऊदी सरकार के नए दिशानिर्देशों की दुनियाभर के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने आलोजना की है।

ख़बर दुनिया
Earthquake: ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान में दो बार हिली धरती, 6.6 रही तीव्रता

Earthquake: तजाकिस्तान और अफगानिस्तान में गुरुवार सुबह 18 मिनट के अंदर दो बार भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। सुबह छह बजकर सात मिनट पर पहली बार आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.6 और छह बजकर 25 मिनट पर दूसरी बार आए भूकंप की तीव्रता पांच के ऊपर मापी गई। भूकंप के पहले झटके का केंद्र जमीन से 113 किमी और दूसरे का 150 किमी गहराई में था। ताजिकिस्तान में मुर्गोब से 67 किलोमीटर पश्चिम में भी रिक्टर पैमाने पर 6.8 तीव्रता का भूकंप आया।
तुर्की-सीरिया में भूकंप से मारे गए 40 हजार से ज्यादा लोग
तुर्की और उसके पड़ोसी सीरिया में छह फरवरी सोमवार को तड़के भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई थी। हालांकि इसके एक-दो दिन बाद भी कई बार भूकंप के हल्के झटके आते रहे थे। इसके बाद 21 फरवरी को भी तुर्की में 6.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तुर्की-सीरिया में आए इन शक्तिशाली भूकंप के झटकों ने भारी तबाही मचाई है। यहां भूकंप से मरने वालों की संख्या 41,000 से ज्यादा हो गई है। वहीं हजारों की संख्या में लोग घायल हैं।

ख़बर दुनिया
Russia Ukraine war:’पुतिन याद रखें यूक्रेन को कभी जीत नहीं पाएंगे’, पोलैंड में बाइडेन ने दिया पुतिन को जवाब

Russia-Ukraine: अमेरिका के राष्ट्रपति यूक्रेन की सप्राइज विजिट के बाद मंगलवार शाम पोलैंड पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बयान पर सख्त प्रतिक्रिया दी। पोलैंड में मंगलवार देर रात प्रेसिडेंट बाइडेन ने कहा कि अमेरिका और नाटो देश यूक्रेन के साथ खड़े थे और रहेंगे। उन्होंने कहा कि रूसी फौज यूक्रेन में काफी जुल्म कर रही है और महिलाओं से रेप को हथियार बनाया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पुतिन याद रखें, वे यूक्रेन को कभी जीत नहीं पाएंगे। बाइडेन ने कहा कि पुतिन को याद रखना होगा, कि हम बिना थके और रुके यूक्रेन की मदद करते रहेंगे।
One year after the Russian invasion of Ukraine, Kyiv stands strong.
Kyiv stands proud.
Kyiv stands tall.
Kyiv stands free. pic.twitter.com/ySrDSAHQy7
— The White House (@WhiteHouse) February 21, 2023
पुतिन ने नाटो और अमेरिका पर साधा था निशाना
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने तीन दिन पहने रूस की जनता को संबोधित करते हुए यूक्रेन पर हमले को जरूरी बताया था। उन्होंने नाटो और अमेरिका पर निशाना साधते हुए कहा था, कि हमने यूक्रेन के साथ जंग डालने के लिए तमाम कूटनीतिक प्रयास किए, लेकिन पश्चिम की साजिश की वजह से वो कामयाब नहीं हो सकीं। उन्होंने ये भी कहा था, कि हम बातचीत के लिए अब भी तैयार है, लेकिन इसके लिए हमें कोई शर्त मंजूर नहीं है। पुतिन ने संबोधन के आखिरी मिनटों में अमेरिका के साथ परमाणु हथियारों को लेकर की गई न्यू स्टार्ट ट्रीटी को सस्पेंड करने की घोषणा की।

-
ख़बर उत्तर प्रदेश22 hours ago
UP News: यूपी में एक अप्रैल से लागू होगी स्क्रैप पॉलिसी, इतने रुपए किलो बिकेगा आपका वाहन
-
ख़बर देश9 hours ago
Atiq Ahmad: साबरमती जेल वापस पहुंचा अतीक अहमद, 73 घंटे में नाम से नंबर बन गया अतीक
-
ख़बर छत्तीसगढ़14 hours ago
Chhattisgarh: बेरोजगारी भत्ता के लिए 1 अप्रैल से शुरू होंगे आवेदन, हर महीने मिलेंगे 2500 रुपए