Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: उज्जैन में सटोरिये के ठिकाने से 15 करोड़ कैश बरामद, क्रिकेट और ऑनलाइन गेमिंग में चल रहा था बड़ा खेल

Published

on

MP News: Rs 15 crore cash recovered from bookie's hideout in Ujjain, big game was going on in cricket and online gaming

Ujjain: उज्जैन पुलिस ने गुरुवार देर रात शहर के दो थाना क्षेत्रों में कार्रवाई कर करोड़ों का सट्टा पकड़ा है।  पुलिस की छापामार कार्रवाई सुबह तक जारी रही। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब 15 करोड़ रुपए की नकदी और कुछ मात्रा में विदेशी करेंसी भी जब्त की है। एसपी प्रदीप शर्मा के नेत्तृव में पुलिस की दो टीमों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। जानकारी के अुनसार पुलिस की टीम ने गुरुवार रात को नीलगंगा थाना क्षेत्र के 19 ड्रीम्स और खराकुवा थाना क्षेत्र के मिर्जानईम बेग मार्ग में स्थित दो मकानों पर छापा मारा। इस दौरान मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा मौका पाकर फरार हो गया।

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके से करीब 15 करोड़ रुपए कैश, सोने-चांदी के अलावा 8 लैपटॉप, 8 मोबाइल, 2 टीवी और कई दस्तावेजों के साथ 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सटोरियों के पास से विदेशी करेंसी भी मिली है। इतनी बढ़ी मात्रा में मिली नकदी को गिनने के लिए पुलिस को मशीन मंगानी पड़ी, तब कहीं जाकर रुपए गिने जा सके। बताया जा रहा है कि फरार हुआ मुख्य आरोपी पीयूष चोपड़ा ऑनलाइन गेमिंग के साथ-साथ अमेरिका में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों  पर भी सट्टा लगवा रहा था।

ख़बर मध्यप्रदेश

MP में दीपावली पर 3 अग्निकांड, 13 लोगों की मौत; कटनी-सिवनी में उजड़े दो परिवार

Published

on

मध्य प्रदेश के कटनी, सिवनी और उज्जैन में दीपावली के दौरान आग लगने की घटनाओं में 13 लोगों की मौत।

भोपाल: मध्य प्रदेश में दीपावली के दौरान आग लगने की अलग-अलग घटनाओं ने तीन परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। कटनी के बरही और सिवनी के छपारा में दो मकानों में लगी आग से 12 लोगों की मौत हो गई। वहीं, उज्जैन में एक मकान और दुकान में लगी आग के दौरान 107 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। इस तरह इन तीन घटनाओं में कुल 13 लोगों की मौत हुई है।

कटनी और सिवनी में मृतकों में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हैं। कटनी में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हुई, जिनमें दो महीने का मासूम और दो बच्चियां भी थीं। सिवनी में सराफा कारोबारी के परिवार के छह सदस्यों की जान चली गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी और सिवनी के अग्निकांड में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं।

कटनी: तीन मंजिला मकान में आग, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

कटनी जिले के बरही में दीपावली की रात करीब 12 बजे पूरन अग्रवाल की क्रॉकरी दुकान में आग लग गई। आग तेजी से तीन मंजिला इमारत में फैल गई। हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई।

मृतकों में 77 वर्षीय पूरन अग्रवाल, उनकी पत्नी चंद्रकला, बहू पूनम, 14 वर्षीय आर्या, 6 वर्षीय अन्वी और दो महीने का मासूम शामिल हैं। परिवार के दो सदस्य किसी तरह इमारत से बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहे।

Advertisement

दमकल की पाइप में खराबी से राहत कार्य प्रभावित

आग की सूचना मिलने के बाद बरही नगर परिषद की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। हालांकि, दमकल की पाइप में खराबी के कारण आग बुझाने के प्रयासों में परेशानी आई। इसके बाद विजयराघवगढ़, कैमोर और कटनी से अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए।

आग की तीव्रता और इमारत में लोगों के फंसे होने के कारण बचाव अभियान लंबा चला। बाद में जेसीबी की मदद से इमारत की दीवार तोड़कर अंदर पहुंचने का रास्ता बनाया गया। स्थानीय युवाओं ने भी राहत और बचाव कार्य में मदद की।

मकान के निचले हिस्से में क्रॉकरी और प्लास्टिक का सामान रखा था। अधिकारियों के मुताबिक, ज्वलनशील सामान के कारण आग तेजी से फैल गई और उसे नियंत्रित करने में मुश्किल हुई।

प्रशासन के सामने लोगों ने जताया आक्रोश

Advertisement

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और दमकल व्यवस्था पर सवाल उठाए। लोगों का आरोप था कि दमकल वाहनों की खराब स्थिति और राहत कार्य में देरी से बचाव अभियान प्रभावित हुआ। मौके पर पहुंचे कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के सामने भी लोगों ने नाराजगी जताई। कलेक्टर ने घटना को अपूरणीय क्षति बताते हुए दुख व्यक्त किया और भविष्य में ऐसी स्थिति न दोहराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और दमकल कर्मचारियों को बेहतर प्रशिक्षण दिलाने की बात कही।

सिवनी: सराफा कारोबारी के घर में आग, 6 लोगों की मौत

सिवनी जिले के छपारा कस्बे के महावीर वार्ड में सोमवार सुबह करीब 4 से 4:30 बजे के बीच सराफा कारोबारी कुंदनलाल सोनी के तीन मंजिला मकान में आग लग गई। हादसे के समय घर में परिवार के 10 सदस्य मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक, छह लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। मृतकों की पहचान कुंदनलाल सोनी (75), उनकी पत्नी राजकुमारी सोनी (65), रितु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्या सोनी (45) और आदित्य सोनी (16) के रूप में हुई है।

आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम मामले की जांच कर रही है। शुरुआती स्तर पर बिजली के तारों के जलने की जानकारी सामने आई है, लेकिन आग लगने की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

Advertisement

उज्जैन: आग में 107 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

उज्जैन के नागझिरी क्षेत्र में देवास रोड स्थित हार्डवेयर और इलेक्ट्रिकल्स की दुकान वाली इमारत में दीपावली की रात आग लग गई। आग मकान के ऊपरी हिस्सों तक फैल गई। इस दौरान तीसरी मंजिल पर फंसे 107 वर्षीय मोहनलाल को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस घटना में दो अन्य लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दुकान में हार्डवेयर और पेंट का सामान रखा होने के कारण धुआं तेजी से फैला, जिससे बचाव कार्य में परेशानी हुई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

कटनी और सिवनी के मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की सहायता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कटनी और सिवनी में आग लगने की घटनाओं पर दुख जताया है। उन्होंने दोनों हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

उमरिया: बांधवगढ़ में बाघ के हमले से चरवाहे की मौत, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

Published

on

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में चरवाहे की संदिग्ध बाघ हमले में मौत से जुड़ा समाचार

उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में एक चरवाहे की संदिग्ध बाघ हमले में मौत हो गई। बुधवार को मवेशी चराने जंगल गए 65 वर्षीय राजेन्द्र यादव का शव देर रात जंगल में मिला। उनके पैर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक तौर पर बाघ के हमले की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद होगी।

जमुनिया के जंगल में मिला शव

जानकारी के अनुसार, जमुनिया निवासी राजेन्द्र यादव बुधवार को रोजाना की तरह अपने मवेशियों को चराने जंगल गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद उन्होंने जंगल में उनकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान राजेन्द्र का शव जंगल में मिला। उनके पैर में गंभीर चोट थी और शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

पनपथा बफर क्षेत्र में हुई घटना

यह घटना बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र के छतवा क्षेत्र अंतर्गत जमुनिया के जंगल की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र संचालक सहित वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। आसपास के जंगल में निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

Advertisement

आसपास के गांवों में दहशत

घटना के बाद आसपास के गांवों में डर का माहौल है। वन विभाग की टीम मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। बाघ के हमले की आशंका को देखते हुए क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाई गई है।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने दिया इस्तीफा, चार दिन पहले ही सागर SP पद से हटाए गए थे

Published

on

मध्य प्रदेश के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया के इस्तीफे से जुड़ी खबर

भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। वे हाल ही में सागर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर तैनात थे। 27 अक्टूबर को राज्य सरकार ने उनका तबादला करते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) के पद पर पदस्थ किया था। अब सोमवार को उन्होंने इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे में उन्होंने नौकरी छोड़ने की वजह व्यक्तिगत बताई है।

सुजानिया के इस्तीफे की खबर के बाद राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय में हलचल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम पुलिस मुख्यालय पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में पुलिस विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

चार दिन पहले सागर SP पद से हटाकर PHQ भेजे गए थे

राज्य सरकार ने 27 अक्टूबर को चार IPS अधिकारियों के तबादले किए थे। इस आदेश में अनुराग सुजानिया को सागर SP के पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में AIG बनाया गया था। उनकी जगह 2016 बैच के IPS अधिकारी संजीव कुमार सिन्हा को सागर का नया SP नियुक्त किया गया। यह फेरबदल सागर और देवास में अवैध शराब से जुड़ी घटनाओं के बाद हुआ था।

छह महीने पहले मिली थी सागर जिले की कमान

Advertisement

अनुराग सुजानिया 2014 बैच के IPS अधिकारी हैं और मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। सागर SP बनने से पहले वे भोपाल पुलिस मुख्यालय में AIG के पद पर कार्यरत थे। करीब छह महीने पहले उन्हें सागर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अपने कार्यकाल में वे करैरा में SDOP के अलावा मंदसौर और मुरैना में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। भारतीय पुलिस सेवा की सिविल लिस्ट में भी उनका बैच और राजस्थान कैडर का विवरण दर्ज है।

इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत बताई

सुजानिया ने सोमवार को सौंपे इस्तीफे में नौकरी छोड़ने की वजह व्यक्तिगत बताई है। फिलहाल इस्तीफे पर राज्य सरकार की ओर से औपचारिक स्वीकृति या आगे की प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। मुख्यमंत्री की पुलिस मुख्यालय में प्रस्तावित बैठक को भी इस घटनाक्रम के बीच महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, बैठक का एजेंडा और इस्तीफे से उसका कोई सीधा संबंध है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

भोपाल के रिटायर्ड IAS हत्याकांड का आरोपी आगरा से गिरफ्तार, शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली

Published

on

भोपाल के रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी केयरटेकर वरुण कुमार की गिरफ्तारी से जुड़ा समाचार दृश्य

भोपाल: रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में फरार चल रहे केयरटेकर वरुण कुमार को पुलिस ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे मथुरा रोड पर हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल वरुण को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के लिए भोपाल पुलिस ने आगरा में चार दिन तक अंडरकवर ऑपरेशन चलाया। टीम के सदस्य सब्जी बेचने वाले और रिक्शा चालक के भेष में उसकी तलाश कर रहे थे। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी की लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने की कार्रवाई की।

रातीबड़ थाना प्रभारी रास बिहारी शर्मा के अनुसार, झुग्गी बस्तियों में पुलिस की लगातार आवाजाही से लोगों को शक होने लगा था। इसके बाद टीम ने पहचान छिपाकर निगरानी की। दिल्ली और मथुरा में भी पुलिस की टीमें तैनात थीं। आखिरकार वरुण को आगरा के मथुरा रोड से पकड़ लिया गया।

ग्वालियर से आगरा, मथुरा और फिर कई शहरों में बदलता रहा ठिकाना

पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद वरुण लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। वह किसी एक जगह पर एक-दो दिन से ज्यादा नहीं रुकता था। ग्वालियर से आगरा, मथुरा और वृंदावन होते हुए दिल्ली पहुंचा। इसके बाद हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल और मनाली तक गया। इस दौरान उसने बस, ट्रेन और ट्रकों से सफर किया। उसके पास रहने का कोई स्थायी ठिकाना नहीं था। पुलिस का कहना है कि वह कबाड़ और प्लास्टिक की बोतलें बीनकर बेचता था और रात फुटपाथ पर गुजारता था। अब जांच की जा रही है कि फरारी के दौरान किसी व्यक्ति ने उसे मदद या पनाह तो नहीं दी।

Advertisement

पूछताछ में बोला- राकेश अग्रवाल के डांटने से था नाराज

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में वरुण ने बताया कि राकेश अग्रवाल अक्सर उसे डांटते और उस पर चिल्लाते थे। इसी बात से वह नाराज था। आरोपी ने घर में LPG सिलेंडर का पाइप खुला छोड़ने की बात भी गुस्से में ऐसा करने के रूप में बताई। पुलिस के अनुसार, उसने यह भी कहा कि उसे इस घटना से लोकप्रियता मिलने की उम्मीद थी। हालांकि, पुलिस अभी आरोपी के बयान की जांच कर रही है। हत्या के पीछे की पूरी वजह और घर से गायब सामान की जानकारी पूछताछ के बाद स्पष्ट होगी।

गिरफ्तारी के समय मोबाइल नहीं मिला

पुलिस के मुताबिक, वरुण की गिरफ्तारी के समय उसके पास मोबाइल फोन या कोई अन्य सामान नहीं मिला। फरारी के दौरान वह लगातार जगह बदल रहा था और पुलिस से बचने के लिए अलग-अलग शहरों में छिपता रहा। पुलिस ने केयरटेकर उपलब्ध कराने वाली एजेंसी और उसके सत्यापन से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की है। शुरुआती जांच में एजेंसी की कोई ठोस आपराधिक भूमिका सामने नहीं आई है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरारी के दौरान किसी ने आरोपी को आर्थिक या अन्य मदद तो नहीं दी।

30 सितंबर की रात घर में हुई थी रिटायर्ड IAS की हत्या

Advertisement

30 सितंबर की रात भोपाल के सूरज नगर स्थित घर में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। अगली सुबह उनकी पत्नी निशी अग्रवाल ने कमरे में उनका शव देखा। शुरुआती जांच में घर की अलमारियों का सामान बिखरा मिला था और किचन में LPG सिलेंडर का पाइप खुला हुआ था।

पुलिस को आशंका थी कि हत्या के बाद घर में गैस रिसाव और आग के जरिए सबूत मिटाने की कोशिश की गई। वारदात के बाद से ही घर में केयरटेकर के तौर पर काम करने वाला वरुण फरार था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई राज्यों में तलाश की और CCTV फुटेज सहित तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

देवास में शराब तस्करी के ट्रक ने खातेगांव TI दिलीप पुरी को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Published

on

देवास में अवैध शराब से भरे ट्रक की चपेट में आने से जान गंवाने वाले खातेगांव TI दिलीप पुरी

देवास: मध्य प्रदेश के देवास जिले में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान दर्दनाक घटना हुई। शराब से भरे ट्रक ने खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी को कुचल दिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब दो घंटे तक CPR और इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना रविवार देर रात करीब डेढ़ बजे इंदौर-बैतूल हाईवे पर हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके से अवैध शराब से भरा ट्रक गुजर रहा है। इसके बाद TI दिलीप पुरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नेमावर पुलिस भी इसी ट्रक का पीछा कर रही थी।

पुलिस टीम को ट्रक डिवाइडर के किनारे खड़ा मिला। TI पुरी ने ड्राइवर को नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन उसने ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ाना शुरू कर दिया। इसी दौरान ट्रक का पिछला पहिया TI पुरी के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया।

मुख्यमंत्री ने 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को SI पद देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने TI दिलीप पुरी की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने उनकी पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति के तहत सब इंस्पेक्टर (SI) पद देने और परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा है कि घटना के दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुटे हैं।

Advertisement

ट्रक संदलपुर में छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर, SIT गठित

घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को डिवाइडर पर चढ़ाकर दूसरी ओर ले गया और संदलपुर में छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर संदलपुर थाने में खड़ा कराया है। देवास एसपी आदित्य मिश्रा सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे खातेगांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ट्रक में गुप्त कंपार्टमेंट में रखी थी शराब, 1,800 लीटर से ज्यादा बरामद

आबकारी उपनिरीक्षक पूजा गेहलोत के मुताबिक, ट्रक की तलाशी में शराब के बॉक्स एक गुप्त कंपार्टमेंट में रखे मिले। वाहन में शराब परिवहन का वैध परमिट भी नहीं मिला। पुलिस के अनुसार, ट्रक से 1,800 लीटर से अधिक शराब बरामद हुई है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

शराब कारोबारी केरम सिंह की गिरफ्तारी, तस्करी नेटवर्क की जांच

Advertisement

पुलिस ने शराब कारोबारी केरम सिंह को आलीराजपुर जिले के बेहड़वा से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि ट्रक में रखी शराब केरम सिंह की थी। पुलिस उससे पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और शराब के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, ट्रक चालक की तलाश के लिए पुलिस की टीमें आलीराजपुर, झाबुआ और गुजरात में दबिश दे रही हैं। शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

तिरंगे में लपेटकर दी गई अंतिम विदाई, गार्ड ऑफ ऑनर

पोस्टमॉर्टम के बाद TI दिलीप पुरी के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव धार जिले के बरमंडल ले जाया गया, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाना है। दिलीप पुरी के परिवार में पत्नी कविता, एक बेटा और एक बेटी हैं। उनके पिता ओमप्रकाश पुरी किसान होने के साथ कांग्रेस से जुड़े नेता बताए गए हैं।

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों से पूछताछ, टिमरनी की दुकान सील

मामले की जांच के दौरान हरदा जिले की टिमरनी तहसील के शराब ठेकेदार राहुल जायसवाल से जुड़े कुछ कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के मुताबिक, टिमरनी की संबंधित शराब दुकान को फिलहाल सील कर दिया गया है। हालांकि, ठेकेदार या उसके कर्मचारियों की भूमिका अभी जांच का विषय है। पुलिस शराब की सप्लाई चेन, वाहन के मालिक और परिवहन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है।

Advertisement

कमलनाथ ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने घटना पर दुख जताते हुए राज्य सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि यह घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने TI दिलीप पुरी को श्रद्धांजलि दी और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending