Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: बेटी की सगाई में दी थी गोमांस की दावत, कलेक्टर ने की आरोपियों पर रासुका की कार्रवाई

Published

on

Ujjain News

Ujjain News: उज्जैन जिले के उन्हेल के करनावद गांव में बेटी की सगाई में मेहमानों को गोमांस परोसना भारी पड़ गया। उज्जैन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने चार आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की है। सभी आरोपियों को आगामी तीन माह के लिए जेल में बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। बता दें कि करनावद गांव में 17 फरवरी 2023 को एक गाय की खास, हड्डियां और दूसरे अवशेष मिले थे। इसके बाद से ही हिंदूवादी संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी था। जांच में पुलिस को पता चला कि उन्हेल के निवासी कालू पठान की बेटी की सगाई कार्यक्रम में दावत देने के लिए गोमांस पकाया गया था। इसके बाद चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

गोमांस की दावत देना पड़ा महंगा

17 फरवरी को गाय के अवशेष मिलने के बाद पुलिस और हिंदूवादी संगठन मौके पर पहुंचे। जांच में उन्हेल के निवासी कालू पठान की बेटी की सगाई कार्यक्रम में गोमांस पकाने की बात सामने आए। इसके बाद पुलिस ने पकाई गई सामग्री का सैंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजा। जिसमें उसके गोमांस होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने कालू पठान पिता शौकत पठान, आजाद पिता इशहाक निवासी करनावद रोड, शाकिर पिता इलियास खान, आमीर उर्फ बब्बा पिता राजा खान दोनों निवासी पठान मोहल्ला उन्हेल को हिरासत में ले लिया था। आरोपियों के पास से  गाय की हत्या में उपयोग किए गए हथियार भी जब्त कर लिए गए थे। इसके बाद कलेक्टर ने पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर चारों आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरुद्ध करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: उज्जैन में क्षिप्रा नदी के 29 किमी के नए घाट बनेंगे, सीएम डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान में लिया हिस्सा

Published

on

MP News: 29 km of new ghats of Shipra river will be built in Ujjain, CM Dr. Yadav took part in Jal Ganga Samvardhan Abhiyan

Ujjain: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज उज्जैन में क्षिप्रा नदी के रामघाट पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत घाटों की सफाई की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सफाई के बाद क्षिप्रा में स्नान किया। उन्होंने मां क्षिप्रा का पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान हमारे प्रदेश के पुराने ऐतिहासिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने का विशेष अभियान है। इसमें नदियों को पुनः प्रवहमान बनने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। भोपाल के पास बेतवा नदी के उद्गम स्थल को पुनर्जीवित कर दिया गया है, इस अभियान की यह विशेषता है कि हम अपनी ऐतिहासिक, पुरानी बावड़ी, कुएं, तालाब, जल स्त्रोत को पुनर्जीवित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि देश में और पूरे विश्व में हमारे मध्यप्रदेश की मां नर्मदा ऐसी नदी है, जिसकी परिक्रमा की जाती है। मध्यप्रदेश सरकार नर्मदा नदी के परिक्रमा स्थल को सुव्यवस्थित कर तीर्थ यात्रियों के लिए सुविधाजनक व्यवस्थाएं बनाएंगे और मां क्षिप्रा के घाटों को 29 किलोमीटर और बनाया जा रहा है, जिससे मां क्षिप्रा के परिक्रमा करने वाले यात्रियों को भी सुविधा होगी।

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में मां क्षिप्रा को अविरल बनाने के लिए सिलारखेड़ी सेवरखेड़ी जलाशय योजना, मां क्षिप्रा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए खान डायवर्सन नदी परियोजना भी चल रही है। इसका 50% काम लगभग पूरा हो चुका है, आने वाले 2 वर्षों में मां क्षिप्रा कल-कल होकर बहेगी, इसी संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: छतरपुर जिला चिकित्सालय में मारपीट का आरोपी डॉक्टर और रेडक्रॉसकर्मी बर्खास्त, सिविल सर्जन निलंबित

Published

on

MP News: Doctor and Red Cross worker accused of assault in Chhatarpur District Hospital dismissed, civil surgeon suspended

Bhopal/Chhatarpurछतरपुर जिला अस्पताल में 77 वर्षीय उद्धवलाल जोशी के साथ मारपीट के मामले में राज्य सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है। बुजुर्ग के साथ मारपीट और ड्यूटी में लापरवाही के आरोपी डॉ. राजेश मिश्रा और रेडक्रॉसकर्मी राघवेंद्र खरे को सेवा से पृथक कर दिया गया है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. जी.एल. अहिरवार को निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बालाघाट निर्धारित किया गया है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि छतरपुर जिला चिकित्सालय में बुजुर्ग दंपत्ति के साथ हुई अमानवीय घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

रविवार को वायरल हुआ था घटना का वीडियो

जिला चिकित्सालय छतरपुर में 17 अप्रैल 2025 को 77 वर्षीय उद्धवलाल जोशी एवं उनकी पत्नी के साथ अभद्रता एवं दुर्व्यवहार का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उक्त घटना की जांच तीन सदस्यीय समिति द्वारा की गई, जिसमें संविदा स्नातकोत्तर चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार मिश्रा द्वारा बुजुर्ग को अस्पताल परिसर में घसीटने एवं दुर्व्यवहार करना प्रमाणित पाया गया। जिसके बाद एमडी एनएचएम डॉ. सलोनी सिडाना ने उनका संविदा अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। प्रकरण में डॉ. जी.एल. अहिरवार, प्रभारी सिविल सर्जन, छतरपुर को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: कूनो के बाद गांधी सागर अभयारण्य बना चीतों का नया ठिकाना, प्रभास और पावक को मुख्यमंत्री ने खुले बाड़े में छोड़ा

Published

on

MP News: After Kuno, Gandhi Sagar Sanctuary became the new home for cheetahs, Chief Minister released Prabhas and Pavak in the open enclosure

Mandsaur: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज मालवा क्षेत्र के मंदसौर में गांधी सागर अभयारण्य में प्रभास और पावक चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा। चीतों के फर्राटे के साथ 20 अप्रैल, रविवार का दिन मालवा की भूमि के लिए ऐतिहासिक दिन के रूप मे दर्ज हो गया। देश में पहली बार अंतर्राज्यीय स्तर पर चीतों का पुनर्वास हुआ है। यह दोनों चीते आज श्योपुर कूनो से मंदसौर के गांधी सागर अभयारण्य पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह पूर्वक इन चीतों को खुले बाड़े में छोड़ा। यहां पर्याप्त संख्या में चीतल चिंकारा और छोटे जानवर हैं। दोनों 6 वर्षीय युवा चीते कूनो राष्ट्रीय उद्यान में खुले में ही घूम कर शिकार कर रहे थे। इसलिए इन्हें सीधे खुले बाड़े में छोड़ा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विश्व में सबसे अधिक सफल मध्यप्रदेश में हुआ है। पुनर्वास के बाद श्योपुर के कूनो में दुनिया में सबसे अधिक चीतों का जन्म हुआ है। मालवा की भूमि पर हम चीतों का स्वागत करते हैं। चीतों के आने से मंदसौर और नीमच जिलों मे पर्यटन की संभावनाओं को पंख लग जायेंगे। राजस्थान और मध्यप्रदेश के सीमावर्ती जिलों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय लोगों को रोजगार के नये अवसर मिलेंगे, उनके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा। वन्य पर्यावरण की दृष्टि से मध्यप्रदेश की धरा पर चीतों का सफलतापूर्वक पुनर्वास किया गया है।

प्रभास और पावक का कूनो से गांधी सागर अभयारण्य का सफर

श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से गांधीसागर अभयारण्य के लिए दो नर चीते प्रभास और पावक को 20 अप्रैल, रविवार की सुबह रवाना किया गया था। सीसीएफ उत्तम कुमार शर्मा और डॉक्टर ओंकार अचल सहित 20 लोगों की टीम चीतों के साथ गांधी सागर अभयारण्य पहुंची। यह टीम गांधी सागर में 7 दिन रुकेगी। इस दौरान वह स्थानीय स्टाफ को चीतों की देख-रेख के गुर सिखाएगी। इन चीतों को अलग-अलग वाहनों में लाया गया है, जो श्योपुर, बारां, कोटा और झालावाड़ होते हुए मंदसौर पहुंचे। वाहन और पिंजरे को कूनो नेशनल पार्क में सैनिटाइज किया गया था। गांधी सागर अभयारण्य में 37 किमी का एक बाड़ा बनाया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी सुविधाओं वाला वाहन और मेडिकल टीम भी साथ रही।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: अनमोल ने जेईई मेन में हासिल किए 98.54 परसेंटाइल, बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी से हासिल किया लक्ष्य

Published

on

MP News: Anmol scored 98.54 percentile in JEE Main, achieved the goal through self study without coaching

Sagar/Chhatarpur: जिंदगी में अगर कुछ हासिल करने का दृढ़ संकल्प हो, तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है। आज के समय में जब युवा जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं में सफलता के लिए बड़े-बड़े कोचिंग संस्थाओं का सहारा ढूंढ़ते हैं, वहीं अनमोल सिन्हा जैसे कुछ होनहार हैं, जो कड़ी मेहनत के दम पर पहले प्रयास में ही सेल्फ स्टडी के सहारे जेईई मेन में 98.54 परसेंटाइल हासिल करने में सफल हुए हैं। अनमोल का अगला लक्ष्य जेईई एडवांस में अच्छी रैंक लाकर किसी प्रतिष्ठित आईआईटी में कंप्यूटर साइंस ब्रांच में दाखिला लेना है।

बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे हैं अनमोल

सागर की दीपक मेमोरियल अकेडमी के छात्र रहे अनमोल सिन्हा बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने साल 2022 में कक्षा 10वीं में 99.4% अंक हासिल कर सागर डिवीजन में टॉप किया था। वहीं कक्षा 12वीं में उन्होंने 86.4% अंक हासिल किए थे। जेईई मेन के सेशन-1 में अनमोल ने 98.17 परसेंटाइल अंक हासिल किए, जबकि जेईई मेन सेशन-2 में 98.54 परसेंटाइल अंक हासिल कर ऑल इंडिया में 22190 रैंक प्राप्त की है।

अनमोल की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल

छतरपुर के पुलिस लाइन के सामने एमसीबीयू के गेट नंबर 1 के सामने रहने वाले सिन्हा परिवार और सागर के तिलक गंज में अनमोल के नाना के परिवार में भी खुशी का माहौल है। लोक निर्माण विभाग, छतरपुर कार्यालय में पदस्थ सीनियर क्लर्क गजेंद्र सिन्हा के इकलौते पुत्र अनमोल ने परिवार को अपनी सफलता से गौरवान्वित होने का मौका दिया है। अनमोल सिन्हा बेहतर शिक्षा के लिए सागर में अपने नाना डॉक्टर एसएन श्रीवास्तव के पास रह रहे हैं। वे अपनी सफलता के लिए विशेष तौर पर अपनी मां अवंतिका सिन्हा के मार्गदर्शन को मानते हैं। साथ ही समय-समय पर पिता से मिले संबल ने उन्हें अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद की।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: गांधीसागर अभयारण्य 20 अप्रैल को छोड़े जाएंगे चीते, कूनो आने वाले पर्यटकों को जल्द मिलेगी रोड-टू-एयर कनेक्टिविटी

Published

on

MP News: Cheetahs will be released in Gandhi Sagar Sanctuary on April 20, tourists coming to Kuno will soon get road-to-air connectivity

Bhopal:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इको सिस्टम के प्रॉपर डेवलपमेंट के लिए मध्यप्रदेश में वृहद स्तर पर काम हो रहा है। वन्य पर्यटन हमारी अर्थव्यवस्था को गति देता है और अब यही हमारी समृद्धि का प्रवेश द्वार बन रहा है। हमारी सरकार कूनो राष्ट्रीय उद्यान को एक आदर्श वन्य प्राणी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी। प्रदेश में सिर्फ कूनो ही नहीं, अब मंदसौर जिले का गांधीसागर अभयारण्य भी चीतों से गुलजार होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से आगामी 20 अप्रैल को गांधी सागर अभयारण्य में चीते छोड़े जाएंगे। कड़ी सुरक्षा में कूनो नेशनल पार्क से 2 चीते शिफ्ट कर गांधीसागर अभयारण्य में ले जाये जायेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ मध्यप्रदेश में चीता प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन संबंधी समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

भारत में जन्मे चीता शावकों की सर्वाइवल रेट विश्व में है अधिकतम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जन्मे चीता शावकों की जीवन प्रत्याशा (सर्वाइवल रेट) पूरे विश्व में सर्वाधिक है। दूसरे देशों में चीता शावक जलवायु से अनुकूलन के अभाव में सर्वाइव नहीं कर पाते हैं। चीतों के लिए जरूरी जलवायु और वातावरण की दृष्टि से गांधीसागर अभयारण्य बेहद अनुकूल है, इसलिए सरकार यहां चीते छोड़कर इस अभयारण्य को भी चीतों से गुलजार करेगी।

कूनो जुड़ेगा रोड टू एयर कनेक्टिविटी से

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कूनो नेशनल पार्क में पर्यटन तेजी से बढ़े, इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार ग्वालियर से कूनो के लिए डायरेक्ट रोड और एयर कनेक्टिविटी भी विकसित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर से कूनो नेशनल पार्क तक पक्की बारहमासी रोड बनाई जाएगी। कूनो में टेंट सिटी तैयार कर यहां आने वाले पर्यटकों को जंगल में प्रकृति के पास समय बिताने का सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय वन मंत्री यादव की मंशा के अनुरूप हम कूनो प्रक्षेत्र में इंटरनेशनल लेवल का एक पशु चिकित्सालय और रेस्क्यू सेंटर भी खोलेंगे। इसके लिए केंद्र सरकार से भी मदद लेंगे। पशु चिकित्सालय के संचालन से कूनों के चीतों के इलाज के साथ-साथ इस पूरे क्षेत्र में गौवंश के उपचार में भी मदद मिलेगी।

Advertisement

बोत्सवाना से दो चरण में लाए जाएंगे 8 चीते

बैठक में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की ओर से बताया गया कि देश में चीता प्रोजेक्ट पर अब तक 112 करोड़ रुपए से अधिक राशि व्यय की जा चुकी है। इसमें से 67 प्रतिशत राशि मध्यप्रदेश में हुए चीता पुनर्वास पर व्यय हुई है। प्रोजेक्ट चीता के तहत ही अब गांधीसागर अभयारण्य में भी चीते चरणबद्ध रूप से विस्थापित किए जाएंगे। गांधीसागर अभयारण्य राजस्थान की सीमा से लगा हुआ है, इसलिए अंतर्राज्यीय चीता संरक्षण परिसर की स्थापना के लिए मध्यप्रदेश और राजस्थान राज्य के बीच सैद्धांतिक सहमति बन चुकी है। अभी कूनो और गांधीसागर अभयारण्य में चीता मित्रों की क्षमता संवर्धन के लिए उन्हें विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना तथा केन्या से और अधिक चीते भारत लाने के लिए प्रयास जारी हैं। दो चरण में 8 चीते भारत लाए जाएंगे। मई 2025 तक बोत्सवाना से 4 चीते भारत लेकर आने की योजना है। इसके बाद 4 और चीते लाये जाएंगे। फिलहाल भारत और केन्या के बीच अनुबंध पर सहमति बनाई जा रही है।

सैटेलाइट कॉलर आईडी हो रही चीतों की मॉनीटरिंग, चीता सफारी प्रारंभ करने की भी है तैयारी

बैठक में वन अधिकारियों ने बताया कि कूनो राष्ट्रीय उद्यान में वर्तमान में कुल 26 चीते हैं। इनमें से 16 चीते खुले जंगल में हैं और 10 पुनर्वास केंद्र में हैं। कूनो में चीतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। यहां ज्वाला, आशा, गामिनी और वीरा मादा चीता ने शावकों को जन्म दिया है। चीतों की निगरानी के लिए सैटेलाइट कॉलर आईडी से 24 घंटे ट्रैकिंग की जा रही है। चीतों के पुनर्स्थापना के बाद कूनो राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों की संख्या बढ़कर 2 साल में दोगुनी हो चुकी है। राज्य सरकार ने कूनो में चीता सफारी शुरू करने के लिए माननीय सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर मंजूरी मांगी है, क्योंकि वन क्षेत्र या इको सेंसिटिव जोन में सफारी प्रारंभ करने के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति लेनी जरूरी है। इस याचिका पर निर्णय होना अभी शेष है।

चीता मित्रों को प्रशिक्षित करने के लिए आईआईएफएम की लें सेवाएं : केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव

Advertisement

केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में बड़ी क्षमताएं विद्यमान हैं। उन्होंने कूनो में चीतों के पुनर्वास और वन टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों की प्रशंसा की। केंद्रीय मंत्री यादव ने वन्य प्राणियों के संरक्षण और पर्यटन को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में चल रहे वन्य प्राणियों की पुनर्वास परियोजनाओं की देखरेख के लिए वन, पर्यटन, पशु चिकित्सा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, जनजातीय कार्य एवं परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का एक टास्क फोर्स बनाया जाए। यह टास्क फोर्स नियमित रूप से सभी प्रोजेक्ट्स की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि श्योपुर जिले के 80 गांवों के 400 चीता मित्रों को प्रशिक्षित करने के लिए भारतीय वन प्रबंधन संस्थान (आईआईएफएम), भोपाल के साथ अनुबंध कर सकते हैं। चीता मित्रों को होम स्टे के लिए प्रशिक्षित कर उन्हें नेचर टूरिज्म के लिए तैयार करने की दिशा में भी कार्य किए जाएं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही कूनो के आसपास स्थित ऐतिहासिक धरोहरों को पर्यटकों के लिए विकसित किया जाए। कूनो में मौजूद एक पुराने किले को हेरिटेज वॉक के रूप में विकसित किया जा सकता है। मगरमच्छ और घड़ियाल के दीदार के लिए व्यू प्वाइंट्स बने, वन्य प्राणियों के रेस्क्यू के लिए सेंटर और पर्यटकों के लिए आयुर्वेदिक सेंटर तैयार किए जाएं।

सांपों की बढ़ती संख्या को काबू करने किंग कोबरा जंगलों में छोड़े जाएंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार किंग कोबरा, घड़ियाल और दुर्लभ प्रजाति के कछुओं के संरक्षण के लिए भी प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि सरकार किंग कोबरा संरक्षण के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। प्रदेश के जंगलों में जहरीले सांपों की संख्या नियंत्रित करने के लिए किंग कोबरा को बसाना आवश्यक है। पहले चरण में 10 किंग कोबरा मध्यप्रदेश लाने पर विचार हो रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वन अधिकारियों को चंबल नदी से घड़ियाल और कछुओं को प्रदेश की 4 बड़ी नदियों और जलाशयों में पुर्नवासित करने के निर्देश दिए।

Continue Reading

ख़बर उत्तर प्रदेश

UP News: 16 IAS officers including DMs of 6 districts transferred in UP, DM of Ayodhya also changed UP News: 16 IAS officers including DMs of 6 districts transferred in UP, DM of Ayodhya also changed
ख़बर उत्तर प्रदेश6 days ago

UP News: यूपी में 6 जिलों के डीएम समेत 16 आईएएस के तबादले, अयोध्या के डीएम भी बदले गए

Lucknow: उत्तरप्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। यहां 6 जिलों के डीएम समेत 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर...

UP News: Huge fire at Lucknow's Lokbandhu Hospital, fire brought under control UP News: Huge fire at Lucknow's Lokbandhu Hospital, fire brought under control
ख़बर उत्तर प्रदेश7 days ago

UP News: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भीषण आग, आग पर काबू पाया गया

Lucknow: लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में सोमवार रात करीब 10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। अस्पताल के सेकेंड फ्लोर पर...

UP News: Mayawati forgives nephew Akash Anand, says this about succession UP News: Mayawati forgives nephew Akash Anand, says this about succession
ख़बर उत्तर प्रदेश1 week ago

UP News: मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को किया माफ, उत्तराधिकार को लेकर कही यह बात

Lucknow: बसपा सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को उनके माफी मांगने के कुछ ही घंटों के अंदर माफ कर...

Weather Alert: Rain alert in 50 districts of UP on Friday, rain occurred in many districts today Weather Alert: Rain alert in 50 districts of UP on Friday, rain occurred in many districts today
ख़बर उत्तर प्रदेश2 weeks ago

Weather Alert: यूपी में शुक्रवार को प्रदेश के 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, आज कई जिलों में हुई बारिश

Lucknow: उत्तर प्रदेश में गुरुवार को गर्मी से राहत मिली। दरअसल मौसम ने अचानक करवट ली और प्रदेश के कई...

UP Cabinet decision: Now buying a vehicle will be expensive in UP, duty allowance of PRD jawans increased UP Cabinet decision: Now buying a vehicle will be expensive in UP, duty allowance of PRD jawans increased
ख़बर उत्तर प्रदेश2 weeks ago

UP Cabinet: सरकार ने रोड टैक्स में एक फीसदी वृद्धि की, पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता 26 फीसदी बढ़ा

Lucknow: यूपी में अब दो पहिया और चार पहिया वाहन खरीदने के लिए ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ेगी। योगी सरकार...

New Delhi: Home Minister Shah held a meeting on the implementation of new laws, CM Sai said- Chhattisgarh will play a leading role in implementing them effectively
ख़बर छत्तीसगढ़7 mins ago

New Delhi: नए कानूनों के कार्यान्वयन पर गृहमंत्री शाह ने ली बैठक, सीएम साय बोले- प्रभावी ढंग से लागू करने में छत्तीसगढ़ निभाएगा अग्रणी भूमिका

MP News: 29 km of new ghats of Shipra river will be built in Ujjain, CM Dr. Yadav took part in Jal Ganga Samvardhan Abhiyan
ख़बर मध्यप्रदेश3 hours ago

MP News: उज्जैन में क्षिप्रा नदी के 29 किमी के नए घाट बनेंगे, सीएम डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान में लिया हिस्सा

Pope Francis, the greatest religious leader of Christians, died, breathed his last at the age of 88
ख़बर दुनिया6 hours ago

Pope Francis: ईसाईयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, 88 की उम्र में ली अंतिम सांस

JD Vance: US Vice President JD Vance arrives in India, will visit Akshardham temple, will have dinner with PM Modi
ख़बर देश9 hours ago

JD Vance: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत पहुंचे, अक्षरधाम मंदिर जाएंगे, PM मोदी के साथ करेंगे डिनर

Bengaluru: Former Karnataka DGP murdered, suspicion of murder on someone close, police engaged in investigation
ख़बर देश22 hours ago

Bengaluru: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या, किसी करीबी पर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending