Connect with us

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Budget 2023-24: सरकारी स्कूल की टॉपर लड़की को मिलेगी ई-स्कूटी, 1 लाख पदों पर होगी भर्ती

Published

on

MP budget highlights

MP Budget 2023-24: मध्यप्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज विधानसभा में प्रदेश की भाजपा सरकार के इस कार्यकाल का आखिरी बजट पेश किया। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए पेश किया गया यह बजट 3 लाख 14 हजार 25 करोड़ रुपए का है। जबकि पिछले साल 2022-23 में 2 लाख 79 हजार 697 करोड़ का बजट पेश किया गया था। बजट में जनता पर किसी नए कर का बोझ नहीं डाला गया है।खास बात यह रही, कि प्रदेश में पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया गया।  वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने टेबलेट पर पूरा बजट पढ़ा। बजट भाषण के बाद विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार यानी कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सरकारी स्कूल की टॉपर छात्रा को मिलेगी ई-स्कूटी

बजट में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए बड़ी खुशख़बरी है। अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं बोर्ड की छात्रा यदि अपने स्कूल में टॉप करती है, तो उसे मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना के तहत ई-स्कूटी प्रदान की जाएगी। ध्यान रहे ये योजना सिर्फ सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के लिए ही है। किसानों तथा कृषि के लिए लगभग ₹53,964 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है। इसमें सरकार डिफॉल्टर किसानों के सरकारी समितियों से लिए गए ऋण के ब्याज का भुगतान करेगी। ताकि उन्हें 0% ब्याज पर ऋण मिल सके।

https://twitter.com/ChouhanShivraj/status/1630865913112313856?s=20

 

Advertisement

महिलाओं पर मेहरबान शिवराज सरकार

शिवराज सरकार ने बजट में महिलाओं के लिए अलग-अलग योजनाओं में 1.02 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसमें लाडली बहना योजना के लिए 8 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। इस योजना में पात्र महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए दिया जाएगा। महिलाओं के स्वरोजगार लिए 1 हजार करोड़ रुपए और प्रसूति सहायता योजना में 400 करोड़ का प्रावधान किया है। कन्या विवाह एवं निकाह के लिए 80 करोड़ रुपए और आहार अनुदान योजना के लिए 300 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके तहत जनजाति वर्ग (बैगा, भारिया, सहरिया) की महिलाओं को 1 हजार रुपए महीना दिया जाएगा।

तीर्थ स्थलों और तीर्थयात्रियों के लिए सरकार ने खोला खजाना

शिवराज सरकार उज्जैन के श्री महाकाल महालोक की तर्ज पर ओरछा में रामराजा लोक, चित्रकूट में दिव्य वनवासी राम लोक, सलकनपुर में श्री देवी महालोक, सागर में संत रविदास स्मारक विकसित किया जाएगा। इसके लिए बजट में 358 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश में अब शिवराज सरकार तीर्थ यात्रियों को फ्लाइट से भी तीर्थ दर्शन कराएगी। इसके लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। धार्मिक स्थलों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा भी शुरू की जाएगी।

युवाओं पर सरकार का फोकस

Advertisement

बजट में सरकार ने प्रदेश में युवाओं को एक लाख सरकारी नौकरियां देने का ऐलान किया। इसके अलावा युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार करने के लिए मुख्यमंत्री कौशल अप्रेंटिस योजना शुरू की जाएगी। इसके लिए बजट में 1 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। रोजगार प्रशिक्षण के लिए 200 युवाओं को जापान भी भेजा जाएगा।

शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी घोषणाएं

बजट में प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं हुईं। सीएम सनराइज स्कूलों के लिए 3 हजार 230 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इसके तहत 9,200 सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे। प्रदेश में एमबीबीएस की सीटें 2 हजार 55 से बढ़ाकर 3 हजार 605 की जाएंगी। वहीं पीजी कोर्स के लिए 649 सीट्स बढ़कर 915 होंगी। नर्सिंग कॉलेज योजना से मेडिकल कॉलेज में 810 बीएससी नर्सिंग, 300 पोस्ट बेसिक नर्सिंग की एक्स्ट्रा सीट्स बढ़ाई जाएंगी। प्रदेश में 25 नए मेडिकल कॉलेजों के लिए 400 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

Continue Reading
Advertisement

ख़बर मध्यप्रदेश

MP Cabinet: मध्यप्रदेश कैबिनेट का बड़ा फैसला, ₹26,800 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, छात्रवृत्ति 10 हजार प्रतिमाह

Published

on

मध्यप्रदेश कैबिनेट, मोहन यादव, छात्रवृत्ति वृद्धि, विकास योजना, सिंचाई परियोजना, आंगनवाड़ी विद्युतीकरण, मेडिकल कॉलेज विस्तार, MP cabinet news

Bhopal: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में आयोजित मंत्रि-परिषद की बैठक में प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण को ध्यान में रखते हुए 26 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की महत्वाकांक्षी योजनाओं को मंजूरी दी गई। इन फैसलों को प्रदेश के बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का मानना है कि इन फैसलों से प्रदेश में विकास को नई रफ्तार मिलेगी, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच अंतर कम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अधोसंरचना के क्षेत्र में दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

सड़क और अधोसंरचना पर सबसे बड़ा निवेश

कैबिनेट ने लोक निर्माण विभाग के तहत अगले पांच वर्षों (2026-2031) के लिए 26,311 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इस राशि से सड़कों के निर्माण, नवीनीकरण, सरकारी भवनों की मरम्मत, कार्यालयों की स्थापना और भू-अर्जन जैसे कार्य किए जाएंगे। इसमें 6,180 करोड़ रुपये प्रशासनिक भवनों और कार्यालयों के लिए, 6,925 करोड़ रुपये केंद्रीय सड़क अधोसंरचना योजनाओं के लिए, 6,500 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण मुआवजा, 5,000 करोड़ रुपये जिला और मुख्य मार्गों के नवीनीकरण के लिए मंजूर हुए हैं। इससे प्रदेश में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

छात्रों के लिए बड़ा तोहफा

सामाजिक न्याय के तहत कैबिनेट ने पिछड़ा वर्ग छात्रगृह योजना-2005 में संशोधन करते हुए छात्रवृत्ति राशि को 1,550 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। अब हर साल 100 नए विद्यार्थियों (50 स्नातक और 50 स्नातकोत्तर) को इसका लाभ मिलेगा। पहले से लाभ ले रहे छात्रों को भी कोर्स पूरा होने तक सहायता जारी रहेगी।

Advertisement

सिंचाई से किसानों को राहत

शाजापुर जिले की लखुंदर उच्च दाबयुक्त सूक्ष्म सिंचाई परियोजना के लिए 155 करोड़ 82 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। इस परियोजना से शाजापुर और उज्जैन के 24 गांवों के लगभग 9,200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे किसानों की उत्पादकता बढ़ेगी।

आंगनवाड़ियों में पहुंचेगी बिजली

महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत 38,901 आंगनवाड़ी भवनों में बिजली सुविधा के लिए 80 करोड़ 41 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इससे बच्चों को बेहतर वातावरण मिलेगा और स्मार्ट टी.वी., पंखे, लाइट जैसी सुविधाओं के जरिए शैक्षणिक गतिविधियां बेहतर होंगी।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार

Advertisement

प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने के लिए भी बड़े फैसले लिए गए। भोपाल के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय में पीजी सीट वृद्धि के लिए 79.16 करोड़ रुपये, रीवा के श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल विस्तार के लिए 174.80 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इन परियोजनाओं से प्रदेश में उन्नत चिकित्सा सेवाओं की उपलब्धता बढ़ेगी और मरीजों को बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: मध्य प्रदेश में नशे पर बड़ी कार्रवाई: 7 दिन में ₹1.38 करोड़ से ज्यादा के ड्रग्स जब्त, कई अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Published

on

मध्य प्रदेश पुलिस, ड्रग्स कार्रवाई, नशा तस्करी, एमपी क्राइम न्यूज, NDPS एक्ट, गांजा जब्ती, स्मैक, एमडी ड्रग्स, पुलिस एक्शन

Bhopal: मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चलाते हुए बीते 7 दिनों में 1 करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक की ड्रग्स, वाहन, नकदी और अन्य सामग्री जब्त की है। इस दौरान कई अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

रीवा में सिविल लाइन थाना पुलिस ने 749 शीशी कोडीन कफ सिरप और एक कार सहित करीब 8.5 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की। वहीं बिछिया थाना पुलिस ने 28.93 किलो गांजा, कार, मोबाइल और नकदी समेत लगभग 34.23 लाख रुपए का माल जब्त कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

राजगढ़ के जीरापुर में “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत 298 ग्राम स्मैक और 5.496 किलो केमिकल पाउडर जब्त कर करीब 35 लाख रुपए की कार्रवाई की गई।

नीमच में पुलिस ने 150 ग्राम एमडी ड्रग्स और 6 किलो डोडाचुरा के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं रतनगढ़ और सरवानिया महाराज क्षेत्र में 153.5 किलो डोडाचुरा (करीब 23 लाख रुपए) जब्त कर 4 लोगों को पकड़ा गया।

बालाघाट में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 23.14 किलो गांजा, वाहन और मोबाइल समेत करीब 12.3 लाख रुपए की संपत्ति बरामद हुई।

Advertisement

मंदसौर में तीन अलग-अलग कार्रवाइयों में कुल 12.75 लाख रुपए की मादक सामग्री जब्त की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में डोडाचुरा और एमडी शामिल है।

शिवपुरी में 20.45 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर 4 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई।

शहडोल में 4 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी पकड़े गए, जबकि बैतूल में ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

उज्जैन में भी पुलिस ने एमडी ड्रग्स और गांजा के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे नशे से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Advertisement
Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: मध्य प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों की झड़ी, 4 दिन में 14 नेताओं को मंत्री दर्जा, महेंद्र सिंह यादव बने अपेक्स बैंक प्रशासक

Published

on

मध्य प्रदेश राजनीतिक नियुक्ति, महेंद्र सिंह यादव, अपेक्स बैंक प्रशासक, MP बीजेपी नेता, ग्वालियर राजनीति, मंत्री दर्जा, निगम मंडल नियुक्ति, एमपी न्यूज

Bhopal: मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से राजनीतिक नियुक्तियों का दौर तेज़ हो गया है। इसी कड़ी में ग्वालियर के भाजपा नेता महेन्द्र सिंह यादव को अपेक्स बैंक का प्रशासक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों में राज्य सरकार ने 14 नेताओं को मंत्री दर्जा देते हुए विभिन्न निगम, मंडलों और आयोगों में अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

23 अप्रैल को हुई नियुक्तियां

राम लाल रौतेल- अध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति आयोग
मंगल सिंह धुर्वे, भगत नेताम- सदस्य, अनुसूचित जनजाति आयोग
कैलाश जाटव- अध्यक्ष, अनुसूचित जाति आयोग
रामलाल मालवीय, बारेलाल अहिरवार- सदस्य, अनुसूचित जाति आयोग

24 अप्रैल को हुई नियुक्तियां

केशव सिंह बघेल- अध्यक्ष, पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम
अशोक जादौन- अध्यक्ष, ग्वालियर मेला प्राधिकरण
उदयवीर सिंह गुर्जर- उपाध्यक्ष, ग्वालियर मेला प्राधिकरण

Advertisement

25 अप्रैल को जारी आदेश

केपी यादव- अध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम
संजीव कांकर- उपाध्यक्ष, नागरिक आपूर्ति निगम
संजय नगायच – अध्यक्ष, वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन
केशव सिंह भदौरिया – अध्यक्ष, महाराणा प्रताप बोर्ड

राज्य में लगातार हो रही इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठनात्मक मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है। सरकार द्वारा विभिन्न सामाजिक और प्रशासनिक संस्थाओं में नई जिम्मेदारियां देकर राजनीतिक संतुलन साधने की कोशिश भी साफ नजर आ रही है।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: बारात से लौट रहे युवकों की कार को टैंकर ने रौंदा, 6 दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Published

on

Barwani accident, road accident India, tanker crash, wedding car accident

Barwani accident: बड़वानी जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा जुलवानिया टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार टैंकर ने बारातियों से भरी कार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर जब्त कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक सभी युवक शादी समारोह से लौट रहे थे। रास्ते में एक वाहन का डीजल खत्म हो गया, जिसके लिए ये दूसरी कार से जुलवानिया की ओर गए थे। वापसी के दौरान खरगोन की तरफ से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी।

कार के अंदर फंसे रहे युवक

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। सभी युवक कार के अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला। शुरुआत में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाद में 3 अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

एम्बुलेंस खराब, जिला अस्पताल पहुंचने में हुई देरी

Advertisement

घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इसी दौरान एम्बुलेंस में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे करीब 20 मिनट की देरी हुई। हालात बिगड़ने पर परिजन ही घायलों को निजी साधनों से अस्पताल लेकर पहुंचे। विशेषज्ञों के मुताबिक हादसे के बाद का ‘गोल्डन ऑवर’ बेहद अहम होता है।

Continue Reading

ख़बर मध्यप्रदेश

MP News: भोपाल से चंदेरी-ओरछा अब हेलीकॉप्टर से, ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ का विस्तार, CM मोहन यादव ने किया शुभारंभ

Published

on

mp heli tourism service, bhopal chanderi helicopter, orchha heli service, mp tourism news, mohan yadav news, helicopter service mp, chanderi travel, orchha tourism, heli service booking mp

Bhopal: मध्यप्रदेश में धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को ‘पीएमश्री हेली पर्यटन सेवा’ के नए सेक्टर भोपाल-चंदेरी-ओरछा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम भोपाल स्टेट हैंगर में आयोजित हुआ, जहां यात्रियों को बोर्डिंग पास देकर सेवा की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंच आसान होगी और पर्यटन को नई गति मिलेगी। उन्होंने इसे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया।

कितना है किराया?

  • चंदेरी: ₹5500
  • ओरछा: ₹6500

इसके अलावा 14,500 रुपए के पैकेज में टैक्सी, वीआईपी दर्शन और प्रसाद जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

सप्ताह में 5 दिन उड़ान

यह सेवा बुधवार से रविवार तक संचालित होगी। 6-सीटर आधुनिक हेलीकॉप्टर का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें सुरक्षा के विशेष इंतजाम हैं।

ऐसे करें बुकिंग

Advertisement

यात्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बुकिंग कर सकते हैं:

  • FlyOla
  • IRCTC

पहले से चल रहे सेक्टर

यह सेवा पहले इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर और जबलपुर-कान्हा-बांधवगढ़ जैसे रूट्स पर चल रही है। अब तक 2600 से ज्यादा यात्री इसका लाभ ले चुके हैं।

Continue Reading

Advertisment

ख़बर उत्तर प्रदेश

अभी तक की बड़ी खबरें

WEBSITE PROPRIETOR & EDITOR DETAILS

Editor/ Director :- Somesh Singh Senger
Web News Portal: Khabritaau.com
Website : www.khabritaau.com
Company : Khabritaau News
Publication Place: Raipur (CG), Bhopal (MP) & Lucknow (UP)
Email:- khabritaau@gmail.com
Mob: +91 6264 084 601

DPR Links

Trending