ख़बर देश
Modi 3.0: नरेंद्र मोदी तीसरी बार बने प्रधानमंत्री, 30 कैबिनेट, 5 राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार), 36 राज्यमंत्री ने ली शपथ

PM Modi Oath: राष्ट्रपति भवन में नरेंद्र मोदी ने रविवार की शाम लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। वे जवाहर लाल नेहरू के बाद ऐसा करने वाले दूसरे पीएम बन गए हैं। यूपी की वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद चुनकर पहुंचे मोदी ने ईश्वर के नाम की शपथ ली। उनके बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने शपथ ली। आज प्रधानमंत्री मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ली है। जिसमें 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्यमंत्री शामिल हैं।
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ये विदेशी मेहमान
राष्ट्रपति भवन में हुए नरेंद्र मोदी के तीसरे शपथ ग्रहण समारोह में पाकिस्तान और चीन को छोड़कर पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं को आमंत्रित किया गया था। इसमें बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू और नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल प्रचंड का नाम शामिल है। सेशेल्स के उप-राष्ट्रपति अहमद अफीफ भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।
इन खास और आम लोगों की भी रही उपस्थिति
राष्ट्रपति भवन में 7 देशों के लीडर्स के अलावा देश के फिल्म और उद्योग जगह की कई हस्तियां भी पहुंची। इसमें फिल्म जगत से रजनीकांत, अक्षय कुमार, शाहरुख खान, अनुपम खेर, रवीना टंडन, विक्रांत मेसी और राजकुमार हिरानी शामिल हुए। वहीं रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने बेटों अनंत और आकाश के अलावा दामाद आनंद पीरामल के साथ उपस्थित रहे। अडानी ग्रुप के गौतम अडानी, आदित्य बिड़ला ग्रुप के कुमार मंगलम बिड़ला भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।
देखें मोदी मंत्रिमंडल की पूरी लिस्ट
मंत्री | प्रतिनिधित्व | लोकसभा सीट/ राज्यसभा |
1.नरेंद्र मोदी(प्रधानमंत्री) | यूपी | वाराणसी |
2.राजनाथ सिंह | यूपी | लखनऊ |
3.अमित शाह | गुजरात | गांधीनगर |
4.नितिन गडकरी | महाराष्ट्र | नागपुर |
5.जेपी नड्डा | राज्यसभा सांसद | |
6.शिवराज सिंह चौहान | मध्य प्रदेश | विदिशा |
7.निर्मला सीतारमण | राज्यसभा सांसद | |
8.एस जयशंकर | राज्यसभा सांसद | |
9.मनोहर लाल खट्टर | हरियाणा | करनाल |
10.एचडी कुमारस्वामी | कर्नाटक | मांड्या |
.11पीयूष गोयल | महाराष्ट्र | मुंबई उत्तर |
12.धर्मेंद्र प्रधान | ओडिशा | संबलपुर |
13.जीतनराम मांझी | बिहार | गया |
14.राजीव रंजन (ललन सिंह) | बिहार | मुंगेर |
15.सर्बानंद सोनोवाल | असम | डिब्रूगढ़ |
16.वीरेंद्र खटीक | मध्य प्रदेश | टीकमगढ़ |
17.राममोहन नायडू | आंध्रप्रदेश | श्रीकाकुलम |
18.प्रहलाद जोशी | कर्नाटक | धारवाड़ |
19.जुएल उरांव | ओडिशा | सुंदरगढ़ |
20.गिरिराज सिंह | बिहार | बेगूसराय |
21.अश्विनी वैष्णव | राज्यसभा सांसद | |
22.ज्योतिरादित्य सिंधिया | एमपी | गुना |
23.भूपेंद्र यादव | राजस्थान | अलवर |
24.गजेंद्र सिंह शेखावत | राजस्थान | जोधपुर |
25.अन्नपूर्णा देवी यादव | झारखंड | कोडरमा |
26.किरेन रिजिजू | अरुणाचल प्रदेश | अरुणाचल पश्चिम |
27.हरदीप सिंह पुरी | राज्यसभा सांसद | |
28.मनसुख मांडविया | गुजरात | पोरबंदर |
29.जी किशन रेड्डी | तेलंगाना | सिकंदराबाद |
30.चिराग पासवान | बिहार | हाजीपुर |
31.सीआर पाटिल | गुजरात | नवसारी |
32.राव इंद्रजीत सिंह | हरियाणा | गुड़गांव |
33.डॉ जितेंद्र सिंह | जम्मू | उधमपुर |
34.अर्जुन राम मेघवाल | राजस्थान | बीकानेर |
35.प्रतापराव जाधव | महाराष्ट्र | बुलढाणा |
36.जयंत चौधरी | राज्यसभा सांसद | |
37.जितिन प्रसाद | यूपी | पीलीभीत |
38.श्रीपद नाईक | गोवा | नॉर्थ गोवा |
39.पंकज चौधरी | यूपी | महाराजगंज |
40.कृष्णपाल गुर्जर | हरियाणा | फरीदाबाद |
41.रामदास अठावले | राज्यसभा सांसद | |
42.रामनाथ ठाकुर | राज्यसभा सांसद | |
43.नित्यानंदराय | बिहार | उजियारपुर |
44.अनुप्रिया पटेल | यूपी | मिर्जापुर |
45.वी सोमन्ना | कर्नाटक | तुमकुर |
46.पी चंद्रशेखर पेम्मासानी | आंध्र प्रदेश | गुंटूर |
47.एसपी सिंह बघेल | यूपी | आगरा |
48.शोभा करंदलाजे | कर्नाटक | बेंगलुरु उत्तर |
49.कीर्तिवर्धन सिंह | यूपी | गोंडा |
50.बीएल वर्मा | राज्यसभा सांसद | |
51.शांतनु ठाकुर | पश्चिम बंगाल | बनगांव |
52.सुरेश गोपी | केरल | त्रिशूर |
53.एल मुरुगन | तमिलनाडु | निल्गीरिस |
54.अजय टम्टा | उत्तराखंड | अल्मोड़ा |
55.बंडी संजय कुमार | तेलंगाना | करीमनगर |
56.कमलेश पासवान | यूपी | बांसगांव |
57.भागीरथ चौधरी | राजस्थान | अजमेर |
58.सतीश चंद्र दुबे | राज्यसभा सांसद | |
59.संजय सेठ | झारखंड | रांची |
60.रवनीत सिंह बिट्टू | पंजाब | लुधियाना सीट से हार के बावजूद मंत्री बनाए गए |
61.दुर्गादास उइके | एमपी | बैतूल |
62.रक्षा खडसे | महाराष्ट्र | रावेर |
63.सुकांता मजूमदार | पश्चिम बंगाल | बालुरघाट |
64.सावित्री ठाकुर | एमपी | धार |
65.तोखन साहू | छत्तीसगढ़ | बिलासपुर |
66.डॉक्टर राजभूषण चौधरी | बिहार | मुजफ्फरपुर |
67.भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा | आंध्र प्रदेश | नरसापुरम |
68.हर्ष मल्होत्रा | दिल्ली | ईस्ट दिल्ली |
69.निमुबेन बंभानिया | गुजरात | भावनगर |
70.मुरलीधर मोहोल | महाराष्ट्र | पुणे |
71.जॉर्ज कूरियन | केरल | चुनाव लड़े बिना मंत्री बनाए गए |
72.पवित्र मार्गरेटा | राज्यसभा सांसद |
ये भी पढ़ें:
https://khabritaau.com/modi-3-0-cabinet-bilaspur-mp-tokhan-sahu-gets-place-in-modi-cabinet-takes-oath-as-minister-of-state/
ख़बर देश
JD Vance: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत पहुंचे, अक्षरधाम मंदिर जाएंगे, PM मोदी के साथ करेंगे डिनर

JD Vance India Visit: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सोमवार को पत्नी उषा वेंस और तीनों बच्चों के साथ भारत पहुंचे। वे 4 दिन तक भारत में रहेंगे। अमेरिका का उपराष्ट्रपति बनने के बाद जेडी वेंस का यह पहला आधिकारिक भारत दौरा है। वेंस आज परिवार सहित अक्षरधाम मंदिर जाएंगे। शाम को उनका प्रधानमंत्री मोदी और अन्य अधिकारियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। बैठक में टैरिफ और द्विपक्षीय रिश्तों जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद पीएम मोदी वेंस और उनके परिवार के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे।
वेंस आज रात ही 9 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। जहां वे होटल रामबाग पैलेस में रुकेंगे। 22 अप्रैल की सुबह वह परिवार के साथ यूनेस्को की वैश्विक धरोहर में शामिल आमेर किला समेत कई ऐतिहासिक इमारतों को देखेंगे। 23 अप्रैल की सुबह वेंस परिवार के साथ आगरा में ताजमहल का दीदार करेंगे। उसी शाम वेंस आगरा से वापस जयपुर जाएंगे और अगले दिन 24 अप्रैल की सुबह वापस अमेरिका के लिए रवाना होंगे।
ख़बर देश
Bengaluru: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या, किसी करीबी पर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

Bengaluru:कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश की आज बेंगलुरु में एचएसआर लेआउट स्थित उनके आवास पर रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके तीन मंजिला घर के ग्राउंड फ्लोर पर खून से लथपथ हालत में शव मिला। घटना के समय घर में उनकी पत्नी और बेटी ही मौजूद थीं, जो कि घर के लिविंग रूम में थीं। पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की पत्नी पल्लवी ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस को प्रारंभिक जांच में परिवार के ही किसी सदस्य पर हत्या का शक है। पूर्व डीजीपी के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। घटना की जानकारी लगने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
मीडिया से बातचीत करते हुए बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद ने बताया कि रविवार दोपहर करीब 4 से 4:30 बजे के बीच हमें हमारे पूर्व डीजीपी और आईजीपी ओम प्रकाश की मृत्यु की जानकारी मिली। उनके बेटे से संपर्क किया गया है और वह इस घटना के संबंध में शिकायत दे रहे हैं। उस शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
पत्नी पर हत्या की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस को पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश की पत्नी पल्लवी पर ही हत्या का शक है। क्योंकि घटना के वक्त उनकी पत्नी और बेटी ही घर के लिविंग रूम में थीं। बताया जा रहा है कि पूर्व डीजीपी की पत्नी ने ही पुलिस को फोन करके हत्या की जानकारी दी थी, लेकिन जब पुलिस टीम उनके घर पहुंची तो उन्होंने दरवाजा खोलने से इनकार कर दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश अपनी पूरी प्रॉपर्टी बेटे के नाम करना चाहते थे। उनके इस फैसले से उनकी पत्नी खुश नहीं थीं। फिलहाल, पत्नी ही मुख्य संदिग्ध है।
बिहार के रहने वाले थे पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश
कर्नाटक के पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश 1981 बैच के आईपीएस अधिकारी थे। वे बिहार के चंपारण के मूल निवासी थे। उन्हें 1 मार्च 2015 को कर्नाटक का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे कर्नाटक होम गार्ड्स और फायर ब्रिगेड के महानिदेशक भी रह चुके थे।
ख़बर देश
J&K News: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि और भूस्खलन से तबाही, 3 की मौत, 100 को बचाया गया

Ramban Landslide: जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं ने एक बार फिर कहर बरपाया है। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इस प्राकृतिक आपदा से नेशनल हाईवे बंद हो गया है और तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि कुछ परिवारों को संपत्ति का भी नुकसान हुआ है।
रामबन जिले में भारी बारिश से धर्म कुंड गांव सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि 100 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और कीचड़ धंसने (मडस्लाइड) की घटनाएं हुईं, जिससे यातायात दोनों ओर बंद हो गया है। धर्म कुंड गांव में बाढ़ ने लगभग 40 घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के साथ मिलकर स्थिति का सामना करें।
IMD ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने जम्मू-कश्मीर में आगामी 48 घंटों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि ऊपरी इलाकों में भारी वर्षा, ओलावृष्टि और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं, जिससे बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति और बिगड़ सकती है। नदियों और नालों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन और स्थानीय पुलिस बल हाई अलर्ट पर हैं।
ख़बर देश
Delhi: मुस्तफाबाद बिल्डिंग हादसे में अब तक 11 की मौत, 11 घायलों में 5 की हालत गंभीर

Delhi: दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात ढाई बजे चार मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 11 हो गई है। वहीं हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। घटना के 12 घंटे से अधिक समय तक एनडीआरएफ, फायर बिग्रेड, दिल्ली पुलिस और अन्य स्वयंसेवकों की टीमें बचाव कार्य में लगी रहीं। पुलिस के मुताबिक इमारत में 22 लोग रहते थे।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात दिल्ली में तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ है। मुस्तफाबाद बिल्डिंग हादसे को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि इमारत के निचले तल पर दुकान बनाने का काम चल रहा था। इसी वजह से इमारत का स्ट्रक्चर कमजोर हुआ और इमारत ढह गई।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही इस घटना को लेकर दुख जताया है। इस बीच दिल्ली के मेयर महेश खींची ने इस घटना को लेकर MCD कमिश्नर को कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मेयर ने संबंधित अधिकारियों को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।
ख़बर देश
JEE Main Result: जेईई मेन सेशन-2 के परिणाम घोषित, 24 छात्रों को मिले 100 पर्सेंटाइल

JEE Main Session 2 Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन सत्र-2 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जिसके साथ ही टॉपर्स की सूची भी सार्वजनिक कर दी है। इस बार कुल 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किए हैं। इस बार केवल पेपर 1 (बीई/बीटेक) का रिजल्ट घोषित किया गया है। जबकि पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) के परिणाम की घोषणा अभी बाकी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपना परिणाम देखने के लिए अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
100 पर्सेंटाइल पाने वाले 24 टॉपर्स की सूची
100 पर्सेंटाइल पाने वाले 24 टॉपरों में 22 लड़के और 2 लड़कियां शामिल हैं। इस बार के 24 टॉपर्स में से सबसे अधिक 7 छात्र राजस्थान से हैं। इनके अलावा तेलंगाना से 3, महाराष्ट्र से 3, उत्तर प्रदेश से 3, पश्चिम बंगाल से 2, दिल्ली और गुजरात से 2-2, जबकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से 1-1 छात्र टॉपर्स की सूची में शामिल हैं।
1.मोहम्मद अनस- राजस्थान
2.आयुष सिंघल- राजस्थान
3.आर्किसमैन नंदी- पश्चिम बंगाल
4.देवदत्त माझी- पश्चिम बंगाल
5.आयुष रवि चौधरी- महाराष्ट्र
6.लक्ष्य शर्मा- राजस्थान
7.कुशाग्र गुप्ता- कर्नाटक
8.हर्ष गुप्ता- तेलंगाना
9.आदित प्रकाश भगड़े- गुजरात
10.दक्ष- दिल्ली
11.हर्ष झा- दिल्ली
12.राजित गुप्ता- राजस्थान
13.श्रेयस लोहिया- उत्तर प्रदेश
14.सक्षम जिंदल- राजस्थान
15.सौरव- उत्तर प्रदेश
16.वंगाला अजय रेड्डी – तेलंगाना़
17.सानिध्य सराफ – महाराष्ट्र
18.विशाद जैन – महाराष्ट्र
19.अर्णव सिंह – राजस्थान
20.शिवेन विकास तोशनीवाल – गुजरात
21.कुशाग्र बैंगहा – उत्तर प्रदेश
22.साई मनोगना गुथिकोंडा – आंध्र प्रदेश
23.ओम प्रकाश बेहरा – राजस्थान
24.बानी ब्रता माजी – तेलंगाना
जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ जारी
जेईई मेन 2025 के जारी परिणामों के साथ-साथ जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ भी घोषित कर दी गई है। सामान्य श्रेणी के छात्रों को जेईई एडवांस्ड में बैठने के लिए कम से कम 93.10 पर्सेंटाइल की आवश्यकता होगी। वहीं, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए कटऑफ 80.38, ओबीसी के लिए 79.43, एससी के लिए 61.15, और एसटी वर्ग के छात्रों के लिए कटऑफ 47.90 पर्सेंटाइल निर्धारित की गई है।
JEE Main Result 2025
1.जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
2.होमपेज पर “JEE Main Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
3.अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
4.इसके बाद “Submit” पर क्लिक करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
5.रिजल्ट को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित रखें।
-
ख़बर देश23 hours ago
Bengaluru: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी की हत्या, किसी करीबी पर हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस
-
ख़बर देश10 hours ago
JD Vance: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत पहुंचे, अक्षरधाम मंदिर जाएंगे, PM मोदी के साथ करेंगे डिनर
-
ख़बर दुनिया6 hours ago
Pope Francis: ईसाईयों के सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, 88 की उम्र में ली अंतिम सांस
-
ख़बर मध्यप्रदेश4 hours ago
MP News: उज्जैन में क्षिप्रा नदी के 29 किमी के नए घाट बनेंगे, सीएम डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान में लिया हिस्सा
-
ख़बर छत्तीसगढ़60 mins ago
New Delhi: नए कानूनों के कार्यान्वयन पर गृहमंत्री शाह ने ली बैठक, सीएम साय बोले- प्रभावी ढंग से लागू करने में छत्तीसगढ़ निभाएगा अग्रणी भूमिका
-
ख़बर मध्यप्रदेश24 hours ago
MP News: छतरपुर जिला चिकित्सालय में मारपीट का आरोपी डॉक्टर और रेडक्रॉसकर्मी बर्खास्त, सिविल सर्जन निलंबित