ख़बर दुनिया
Israel: ईरान ने इजराइल पर किया बड़ा हमला, 100 से ज्यादा मिसाइलें दागीं

Iran Israel Conflict: ईरान ने इजराइल पर बड़ा मिसाइल हमला शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार ईरान ने इजराइल पर 100 से ज्यादा मिसाइलें दागीं हैं। इजराइली सेना के मुताबिक, कुछ समय पहले ईरान से इजराइल की ओर मिसाइलें दागी गई थीं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है ईरान ने इजराइल पर 400 मिसाइलें दागी हैं। आईडीएफ के अनुसार देश में कई जगहों पर चेतावनी के सायरन बज रहे हैं, उसने नागरिकों को सतर्क रहने और होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का ठीक से पालन करने का निर्देश दिया है। आईडीएफ ने साथ ही कहा कि इजराइल के नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है और करेगा।
सोशल मीडिया पर हमले की कुछ तस्वीरें भी सामने आ रही हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि इजरायली मिसाइल से उसे इंटरसेप्ट किया जा रहा है और ईरानी अटैक को हवा में ही बेअसर किया जा रहा है। वहीं इससे पहले अमेरिका ने दावा किया था कि ईरान ने इजराइल पर हमले की तैयारी शुरू कर दी है। इसे लेकर अमेरिका ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी।
इजराइल पर हमले के बाद ईरान का बयान
बैलिस्टिक मिसाइलों से इजराइल पर हमले के बाद ईरान की तरफ से बयान जारी किया गया है। ईरान की सरकारी मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर इजरायल ने जवाबी कार्रवाई की तो, तेहरान की प्रतिक्रिया “अधिक विनाशकारी होगी।बताया जा रहा है कि ईरान की मिसाइलें और शार्पनेल डेड सी, देश के दक्षिण इलाके और तेल अवीव के आसपास शेरोन क्षेत्र में गिरी हैं। लेकिन किसी हताहत की जानकारी नहीं है।
ख़बर दुनिया
Earthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 20 की मौत, इमारतें खाली कराई गईं

Colombia Earthquake: दक्षिण अमेरिकी देश कोलंबिया में सोमवार सुबह 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। हादसे में अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पश्चिमी कोलंबिया में भूकंप से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुई हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।
भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब 7:34 बजे आया। तेज झटकों से लोग घबराकर घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। कई जगह एहतियातन इमारतों को खाली कराया गया। प्रभावित इलाकों में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की सूचना है।
सैन जोस डेल पालमार के पास था केंद्र
अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप का केंद्र सैन जोस डेल पालमार, चोको के करीब था। USGS ने इसकी तीव्रता 7.4 और गहराई करीब 107 किलोमीटर दर्ज की है। यह जगह राजधानी बोगोटा से करीब 280 किलोमीटर पश्चिम में है। भूकंप के झटके इक्वाडोर और वेनेजुएला तक महसूस किए गए। बोगोटा में भी तेज झटकों के बाद कई इमारतों से लोग बाहर निकल आए।
मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका
पश्चिमी कोलंबिया के प्रभावित इलाकों में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। कुछ जगहों पर लोगों के मलबे में फंसे होने की खबर है। राहत और बचाव टीमें प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को निकालने में जुटी हैं। स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
ख़बर दुनिया
School Shooting: स्कूल में 9वीं के छात्र की गोलीबारी, 6 की मौत; घर में दादा-दादी की भी हत्या

Thailand School Shooting: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास स्थित एक हाई स्कूल में शुक्रवार को 9वीं कक्षा के एक छात्र ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में 3 शिक्षकों और 3 छात्रों समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार घटना नोंथाबुरी प्रांत के डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कूल पहुंचने से पहले आरोपी छात्र ने अपने घर में अपने दादा-दादी की भी हत्या कर दी थी। बाद में पुलिस ने दोनों के शव घर से बरामद किए।
जांच में पता चला है कि फायरिंग में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल छात्र के दादा की थी, जो पेशे से शिक्षक थे। वारदात के बाद आरोपी छात्र भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस का कहना है कि छात्र ने यह हमला किन परिस्थितियों में किया, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद थाईलैंड के प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त करते हुए घायलों के बेहतर इलाज और पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं
थाईलैंड में स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर गोलीबारी की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इन घटनाओं के बाद सरकार ने हथियारों की उपलब्धता और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों की निगरानी बढ़ाने की बात कही थी। इसके बावजूद समय-समय पर ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा पर सवाल उठते रहे हैं।
ख़बर दुनिया
US Iran Conflict: ईरान पर सैन्य कार्रवाई रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में 1 वोट से गिरा, ट्रम्प को मिली राहत

US Iran Conflict: ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई पर राष्ट्रपति के अधिकार सीमित करने वाला प्रस्ताव अमेरिकी सीनेट में महज एक वोट से खारिज हो गया। गुरुवार को हुई वोटिंग में प्रस्ताव के पक्ष में 49 और विरोध में 50 वोट पड़े। ट्रम्प की पार्टी के एक सांसद डेव मैककॉर्मिक वोटिंग में शामिल नहीं हुए। यदि यह प्रस्ताव पारित हो जाता, तो राष्ट्रपति को ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई से पहले अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की मंजूरी लेना अनिवार्य होता।
विपक्ष ने उठाई थी संसद की मंजूरी की मांग
विपक्षी सांसदों का कहना है कि ईरान जैसे बड़े सैन्य अभियान का अंतिम फैसला केवल राष्ट्रपति नहीं, बल्कि संसद को करना चाहिए। प्रस्ताव खारिज होने के बाद इसे दोबारा सीनेट में लाने के लिए नई प्रक्रिया अपनानी होगी। फिलहाल यह विधेयक अमेरिकी सीनेट की विदेश मामलों की समिति के पास विचाराधीन है।
पिछले 24 घंटे के 5 बड़े घटनाक्रम
1. मिस्र पर पहली बार हमला
मिस्र के एक बंदरगाह पर ड्रोन हमले में दो जहाजों में आग लग गई। शुरुआती रिपोर्टों में इस हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार माना जा रहा है।
2. अमेरिका के ईरान पर हवाई हमले
अमेरिकी सेना ने ईरान के कई इलाकों में हवाई कार्रवाई की। बंदर अब्बास, किश और क़ेश्म द्वीप में विस्फोटों की खबरें सामने आईं।
3. ईरान का जवाबी दावा
ईरान की रिवोल्यूशनरी फोर्स ने दावा किया कि अमेरिकी हमलों के जवाब में कुवैत और जॉर्डन स्थित अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
4. कुवैत में चीनी कंपनी की इमारत पर हमला
हमले में उत्तरी कुवैत स्थित एक चीनी कंपनी की इमारत प्रभावित हुई, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई।
5. रेड सी की सुरक्षा के लिए नया गठबंधन
सऊदी अरब ने लाल सागर में जहाजों की सुरक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय गठबंधन बनाने की पहल की है। अब तक 14 देशों ने इसमें शामिल होने की इच्छा जताई है।
ख़बर दुनिया
Japan Earthquake: जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी एडवाइजरी जारी, तटीय इलाकों से लोगों को हटाया गया

Japan Earthquake: जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने सुनामी एडवाइजरी जारी करते हुए तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। JMA के अनुसार, भूकंप का केंद्र कुमामोटो तट के पास समुद्र में 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
1 मीटर तक ऊंची सुनामी की आशंका
भूकंप के बाद एजेंसी ने 1 मीटर तक ऊंची सुनामी की लहरें उठने की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से अरियाके और यात्सुशिरो सागर के तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी एडवाइजरी लागू की गई है।
तटीय इलाकों से तत्काल निकासी के आदेश
सुनामी चेतावनी के बाद स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित तटीय क्षेत्रों में तत्काल निकासी (Evacuation) के आदेश जारी किए हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे समुद्र और तट से दूर सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं तथा जब तक एडवाइजरी वापस नहीं ली जाती, तब तक समुद्र या तटीय इलाकों के पास न जाएं।
कई प्रांतों में आपात चेतावनी
भूकंप के बाद कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में भी आपातकालीन चेतावनी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने, आधिकारिक निर्देशों का पालन करने और टीवी, रेडियो व सरकारी माध्यमों से जारी अपडेट पर नजर रखने की अपील की है।
फिलहाल बड़े नुकसान की सूचना नहीं
अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। स्थानीय प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।
ख़बर दुनिया
US-Iran War: ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका, ट्रम्प बोले- फैसला बाकी, तेहरान की चेतावनी- इसकी भारी कीमत चुकानी होगी

वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि अमेरिका ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सैन्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और अब केवल अंतिम फैसला लिया जाना बाकी है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान ने अभी तक पर्याप्त दर्द नहीं झेला है। उनके इस बयान के कुछ ही देर बाद ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
ईरान बोला- नए हमले हुए तो कीमत चुकानी पड़ेगी
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि यदि अमेरिका ने हमले जारी रखे तो उसे इसकी “और भारी कीमत” चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि युद्ध समाप्त करने का रास्ता बातचीत है, न कि नए सैन्य हमले।
ब्रिटेन ने सेना को किया अलर्ट
तनाव के बीच ब्रिटेन ने भी अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि जरूरत पड़ने पर सेना देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है। इससे पहले ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने चेतावनी दी थी कि यदि अमेरिका ने ब्रिटेन के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल किया तो उन्हें भी निशाना बनाया जाएगा।
पिछले 24 घंटे की 5 बड़ी घटनाएं
1. सऊदी के दो तेल टैंकरों पर हमला
यमन के हूती विद्रोहियों ने रेड सी में सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों पर बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। संगठन का दावा है कि दोनों जहाजों में आग लग गई।
2. 10 जहाजों ने बदला समुद्री रास्ता
हूती विद्रोहियों के खतरे के चलते बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कम से कम 10 जहाजों ने अपना मार्ग बदल दिया। अब वे अफ्रीका के केप ऑफ गुड होप के रास्ते लंबी दूरी तय कर रहे हैं।
3. ब्रिटेन ने अमेरिका को सैन्य अड्डों के इस्तेमाल की अनुमति दी
ब्रिटेन ने हिंद महासागर स्थित डिएगो गार्सिया और फेयरफोर्ड एयरबेस को अमेरिकी सैन्य विमानों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराने की मंजूरी दी है।
4. भारतीय एयरलाइंस की 26 हजार उड़ानें प्रभावित
अमेरिका-ईरान तनाव के कारण 20 जुलाई तक भारतीय एयरलाइंस की करीब 26 हजार अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द हुईं। कई उड़ानों का रूट भी बदला गया और उनमें देरी हुई।
5. ट्रम्प को रक्षा बजट पर बड़ी जीत
अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 95 अरब डॉलर के रक्षा बजट प्रस्ताव को 216-214 मतों से मंजूरी दे दी। अब इसे सीनेट में पेश किया जाएगा।
ख़बर छत्तीसगढ़12 hours agoCGPSC: सूबेदार, SI और प्लाटून कमांडर मुख्य परीक्षा की तारीख बदली, अब 2 से 4 नवंबर तक होगी परीक्षा
ख़बर देश7 hours agoWeather Alert: MP समेत 6 राज्यों में भारी बारिश, बाढ़ जैसे हालात, भोपाल में 7 इंच से ज्यादा पानी; UP में 40 गांव बाढ़ की चपेट में
ख़बर मध्यप्रदेश3 hours agoMP Cabinet: भोपाल-विदिशा रोड होगा फोरलेन, 1,757.55 करोड़ रुपए की परियोजना को कैबिनेट मंजूरी; 3 बायपास भी बनेंगे
ख़बर मध्यप्रदेश12 hours agoMP Police Recruitment: MP पुलिस में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी: 9,751 से ज्यादा पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी; 3 SISF बटालियन भी बनेंगी
अर्थ जगत5 hours agoPolymer Currency India: ₹10 और ₹20 के पॉलीमर नोट आएंगे, सरकार ने 100-100 करोड़ नोटों के फील्ड ट्रायल को दी मंजूरी
ख़बर दुनिया23 hours agoEarthquake: कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 20 की मौत, इमारतें खाली कराई गईं
ख़बर छत्तीसगढ़4 hours agoChhattisgarh: नक्सल प्रभावितों के लंबित मामलों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 109 शहीद स्मारक बनेंगे, QR कोड से मिलेगी पूरी जानकारी
Film Studio2 hours ago‘मिर्जापुर: द मूवी’ का ट्रेलर रिलीज, कालीन भैया का फिर दिखा भौकाल, 4 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म
























