ख़बर देश
Modi 3.0: मोदी कैबिनेट में टॉप मंत्रियों को मिले पुराने विभाग, शिवराज को कृषि, सिंधिया को संचार का जिम्मा

Modi Cabinet: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के तीसरे कार्यकाल में रविवार को पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ली थी। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। एनडीए-3 में भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर को बनाया गया है। यानि पिछली सरकार की तरह ही इस बार भी सीसीएस यानी कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी में वही चेहरे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री के अलावा विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री और गृह मंत्री सीसीएस का हिस्सा होते हैं।
नितिन गडकरी को इस बार भी सड़क और परिवहन मंत्रालय दिया गया है। अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा को सड़क परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। अश्विनी वैष्णव का कद इस सरकार में और बड़ा है। उन्हें पहले की तरह रेल और आईटी मंत्रालय दिया गया है। साथ ही इस बार उन्हें सूचना और प्रसारण मंत्री भी बनाया गया है। तीन अहम मंत्रालय अब उनके पास हैं। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को कृषि मंत्रालय और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को ऊर्जा विभाग दिया गया है।
जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है, वह पहले ही स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय दिया गया है। पिछले कार्यकाल में सिंधिया के पास नागरिक उड्डयन मंत्रालय था, जो इस बार टीडीपी के राममोहन नायडू को दिया गया है। जेडीयू के राजीव रंजन सिंह को पंचायती राज, मत्स्य, एनिमल हसबैंडरी और डेयरी विभाग, चिराग पासवान को फूड प्रोसेसिंग मिनिस्ट्री दी गई है। पहले उनके पिता राम विलास पासवान भी इस मंत्रालय के मंत्री रह चुके हैं।
यहां देखें पूरी लिस्ट
| मंत्री का नाम | मंत्रालय |
| नरेंद्र मोदी | प्रधानमंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे, अन्य सभी विभाग जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए |
| राजनाथ सिंह | रक्षा मंत्री |
| अमित शाह | गृह एवं सहकारिता मंत्री |
| नितिन गडकरी | सड़क और परिवहन मंत्री |
| जेपी नड्डा | स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक मंत्री |
| शिवराज सिंह चौहान | ग्रामीण विकास और कृषि मंत्री |
| निर्मला सीतारमण | वित्त एवं कॉरपोरेट मंत्री |
| एस जयशंकर | विदेश मंत्री |
| मनोहर लाल खट्टर | शहरी विकास और ऊर्जा मंत्री |
| एचडी कुमारस्वामी | भारी उद्योग और स्टील मंत्री |
| पीयूष गोयल | कॉमर्स एवं इंडस्ट्री मंत्री |
| धर्मेंद्र प्रधान | शिक्षा मंत्री |
| जीतनराम मांझी | MSME मंत्री |
| राजीव रंजन (ललन सिंह) | पंचायती राज मंत्री, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री |
| सर्बानंद सोनोवाल | बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री |
| वीरेंद्र खटीक | सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री |
| राममोहन नायडू | नागरिक उड्डयन मंत्री |
| प्रहलाद जोशी | उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री |
| जुएल उरांव | जनजातीय मामलों के मंत्री |
| गिरिराज सिंह | कपड़ा मंत्री |
| अश्विनी वैष्णव | रेल, सूचना और प्रसारण मंत्री, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री |
| ज्योतिरादित्य सिंधिया | संचार मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री |
| भूपेंद्र यादव | पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री |
| गजेंद्र सिंह शेखावत | संस्कृति और पर्यटन मंत्री |
| अन्नपूर्णा देवी यादव | महिला एवं बालविकास मंत्री |
| किरेन रिजिजू | संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री |
| हरदीप सिंह पुरी | पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मंत्री |
| मनसुख मांडविया | श्रम और रोजगार, युवा मामले और खेल मंत्री |
| जी किशन रेड्डी | कोयला और खान मंत्री |
| चिराग पासवान | फूड प्रोसेसिंग मंत्री |
| सीआर पाटिल | जल शक्ति मंत्री |
| राव इंद्रजीत सिंह | सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)/संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| डॉ जितेंद्र सिंह | विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) |
| अर्जुन राम मेघवाल | कानून और न्याय मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| प्रतापराव जाधव | आयुष मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री। |
| जयंत चौधरी | कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| जितिन प्रसाद | वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| श्रीपद नाईक | ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| पंकज चौधरी | वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| कृष्णपाल गुर्जर | सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| रामदास अठावले | सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| रामनाथ ठाकुर | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| नित्यानंद राय | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| अनुप्रिया पटेल | स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| वी सोमन्ना | जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| पी चंद्रशेखर पेम्मासानी | ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और संचार मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| एसपी सिंह बघेल | मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| शोभा करंदलाजे | MSME राज्य मंत्री |
| कीर्तिवर्धन सिंह | पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री और विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| बीएल वर्मा | उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| शांतनु ठाकुर | शिपिंग राज्य मंत्री |
| सुरेश गोपी | संस्कृति एव पर्यटन राज्य मंत्री |
| एल मुरुगन | सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| अजय टम्टा | परिवहन राज्य मंत्री |
| बंडी संजय कुमार | गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| कमलेश पासवान | ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| भागीरथ चौधरी | कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| सतीश चंद्र दुबे | कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री और खान मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| संजय सेठ | रक्षा राज्य मंत्री |
| रवनीत सिंह बिट्टू | अल्पसंख्यक राज्य मंत्री |
| दुर्गादास उइके | जनजातीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| रक्षा खडसे | युवा मामले और खेल मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| सुकांता मजूमदार | शिक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| सावित्री ठाकुर | महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| तोखन साहू | शहरी विकास राज्य मंत्री |
| डॉक्टर राजभूषण चौधरी | जल शक्ति मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा | भारी उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री और इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| हर्ष मल्होत्रा | कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| निमुबेन बंभानिया | उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| मुरलीधर मोहोल | सहकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| जॉर्ज कूरियन | अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री |
| पवित्र मार्गरेटा | विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री और कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री |
ख़बर देश
Maoist surrender: तेलंगाना में 47 माओवादियों का सरेंडर, AK-47 समेत भारी हथियार सौंपे

Maoist surrender: तेलंगाना में माओवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। राज्य के DGP बी. शिवधर रेड्डी ने बताया कि शनिवार को 47 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर दिया। ये सभी माओवादी दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी, साउथ बस्तर रीजनल कमेटी की 9वीं और 30वीं प्लाटून और पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी से जुड़े हुए थे।
अलग-अलग स्तर के कैडर शामिल
सरेंडर करने वालों में संगठन के कई स्तर के सदस्य शामिल हैं। इनमें 1 स्टेट कमेटी मेंबर, 3 डिवीजन कमेटी मेंबर
24 एरिया कमेटी मेंबर, 19 पार्टी मेंबर शामिल हैं। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
AK-47, LMG समेत भारी हथियार सौंपे
DGP के मुताबिक, माओवादियों ने आत्मसमर्पण के दौरान हथियार और गोला-बारूद भी पुलिस को सौंपा। इनमें 4 AK-47 राइफल, 3 SLR, 1 लाइट मशीन गन (LMG), 2 INSAS राइफल, 2 .410 मस्केट, 1 पिस्टल शामिल हैं। कुल मिलाकर 32 हथियार, 26 मैगजीन, 515 राउंड कारतूस और 10 बंडल कार्डेक्स वायर पुलिस को सौंपे गए।
पुनर्वास नीति और ऑपरेशन का असर
DGP बी. शिवधर रेड्डी ने कहा कि यह आत्मसमर्पण सरकार की पुनर्वास नीति और लगातार चल रहे ऑपरेशनों का नतीजा है। सुरक्षा बलों के दबाव और विकास कार्यों के चलते माओवादी अब मुख्यधारा में लौटने का फैसला कर रहे हैं।
“तेलंगाना में अब माओवादी मूवमेंट नहीं”
DGP ने दावा किया कि राज्य में अब माओवादी गतिविधि नहीं के बराबर रह गई है। जो लोग अभी भी जंगलों में सक्रिय हैं, उन्हें सरेंडर कर सामान्य जीवन में लौटने का मौका दिया जा रहा है।
ख़बर देश
Heatwave: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, प्रयागराज 45.2°C पर टॉप, 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार

Heatwave:देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 45.2°C दर्ज किया गया। वहीं अकोला में पारा 45°C और अमरावती में 44.8°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।
14 शहरों में 44°C के पार पारा
उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में तापमान 44°C से ऊपर दर्ज किया गया। इनमें वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं।
यूपी के 60 जिलों में रेड अलर्ट
उत्तप्रदेश के 60 जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उड़ीसा के झारसुगुड़ा में लगातार दूसरे दिन तापमान 44.8°C दर्ज हुआ। मध्यप्रदेश के 11 जिलों में हीटवेव का अलर्ट है, जबकि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी गर्मी का असर दिखने लगा है। यहां ऊना का तापमान 41.1°C तक पहुंच गया।
अगले 2 दिन और बढ़ेगी गर्मी
26 अप्रैल:
छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में हीटवेव की संभावना
आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, ओडिशा और तमिलनाडु में उमस भरी गर्मी।
27 अप्रैल:
बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लू का प्रकोप जारी
कई जगहों पर गर्म रातें (Warm Nights) रहने की आशंका।
ख़बर देश
Raghav Chadha: आप को बड़ा झटका, राघव चड्ढा BJP में शामिल, दावा- आप के 10 में से 7 सांसद साथ

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पर्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया। इसके बाद चड्ढा बीजेपी मुख्यालय पहुंचे, जहां राघव के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।
राघव चड्ढा ने दावा किया कि उनके साथ हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल, राजेंदर गुप्ता भी हमारे साथ हैं। हालांकि, बाकी चार सांसद अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं।
राघव ने कहा- “हम पार्टी के दो-तिहाई सांसद हैं, इसलिए दलबदल कानून लागू नहीं होगा। हमने संवैधानिक प्रावधानों के तहत यह फैसला लिया है।” उन्होंने यह भी कहा- “पिछले कुछ समय से मुझे लग रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं।”
वहीं आप की ही एक अन्य राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे फिलहाल इटानगर में हैं और दिल्ली लौटने के बाद इस मुद्दे पर विस्तार से बात करेंगी। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है जब पंजाब में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बड़े दलबदल से राज्य की राजनीति पर गहरा असर पड़ने की संभावना है।
ख़बर देश
West Bengal-Tamil Nadu Election: बंगाल में पहले फेज में 91% पार मतदान, तमिलनाडू में 84.41% मतदान

West Bengal-Tamil Nadu Election: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग के शाम 7 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, बंगाल की 294 में से 152 सीटों पर 91.46% वोटिंग हुई, जबकि तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर 84.41% मतदान दर्ज किया गया। यह प्रतिशत और बढ़ सकता है। दोनों राज्यों के चुनावी इतिहास में यह अब तक का सबसे ज्यादा मतदान बताया जा रहा है।
नेताओं के बयान: सियासी वार तेज
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- “बंगाल की जनता ने SIR के खिलाफ बंपर वोटिंग की है।” वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया- “TMC का सूरज अब ढल चुका है।”
बंगाल में हिंसा की 5 बड़ी घटनाएं
- दक्षिण मिदनापुर में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
- पश्चिम बर्धमान के बर्नपुर में भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पॉल की कार पर पथराव, शीशा टूटा।
- बीरभूम में EVM खराब होने पर लोगों ने पुलिस और केंद्रीय बलों पर पथराव किया।
- मुर्शिदाबाद के नौदा में देसी बम से हमला, कई लोग घायल; बाद में समर्थकों के बीच झड़प।
- सिलीगुड़ी में भाजपा और TMC कार्यकर्ताओं के बीच बूथ के बाहर विवाद और झड़प।
असम, केरल और पुडुचेरी में भी हुआ था रिकॉर्ड मतदान
इससे पहले 9 अप्रैल को हुए मतदान में भी रिकॉर्ड आंकड़े सामने आए थे। इसमें असम में 85.91%, केरल में 78.27% (1987 के बाद सबसे ज्यादा), पुडुचेरी में करीब 90% मतदान हुआ था। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी—इन पांचों राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई को एक साथ घोषित किए जाएंगे।
ख़बर देश
Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट खुले, शुरू हुए दर्शन, 50 मीटर तक मोबाइल बैन

Char Dham Yatra 2026: केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8 बजे विधि-विधान के साथ खोल दिए गए। चारधाम यात्रा के चौथे दिन शुरू हुए इस शुभ अवसर पर सबसे पहले मंदिर के पूर्व द्वार खोले गए और मुख्य पुजारी, रावल व हक-हकूकधारियों ने अंदर प्रवेश कर पूजा-अर्चना की। परंपरा के अनुसार, पिछले साल कपाट बंद करते समय ज्योतिर्लिंग पर चढ़ाई गई भस्म को हटाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद के रूप में वितरित किया गया।
सीएम धामी ने कराई पहली पूजा
पुष्कर सिंह धामी ने धाम पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की पहली पूजा कराई। वैदिक मंत्रोच्चार और परंपराओं के अनुसार पूजा पूरी होने के बाद मंदिर के द्वार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए और दर्शन शुरू हो गए।
मंदिर परिसर में मोबाइल बैन
इस बार यात्रा में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर सख्ती बढ़ाई गई है। मंदिर परिसर के 50-60 मीटर दायरे में मोबाइल फोन ले जाना प्रतिबंधित है। फोटोग्राफी के लिए अलग स्थान तय किया गया है। मुख्य मंदिर क्षेत्र में फोटो, वीडियो और रील बनाना पूरी तरह बैन है।
PM मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा कि केदारनाथ धाम और चारधाम यात्रा आस्था, एकता और सनातन संस्कृति का दिव्य उत्सव है। उन्होंने बाबा केदार से सभी श्रद्धालुओं के लिए मंगलमय यात्रा की कामना की। साथ ही केदारनाथ और बद्रीनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों और नई सुविधाओं का भी जिक्र किया।
धार्मिक ही नहीं, सांस्कृतिक केंद्र भी
PM मोदी ने कहा कि ये धाम सिर्फ तीर्थ स्थल नहीं, बल्कि भारत की प्राचीन विरासत और संस्कृति के केंद्र हैं। उन्होंने केदारपुरी के नवनिर्माण में लगे सभी लोगों का आभार जताते हुए विश्वास जताया कि इस बार यात्रा पहले से ज्यादा सुगम और यादगार होगी।
ख़बर उत्तरप्रदेश10 hours agoUP News: फरार हत्यारा निकला सलीम वास्तिक, बच्चे की हत्या मामले में उम्रकैद के बाद 26 साल से था फरार
ख़बर देश11 hours agoHeatwave: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, प्रयागराज 45.2°C पर टॉप, 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44°C पार
ख़बर देश3 hours agoMaoist surrender: तेलंगाना में 47 माओवादियों का सरेंडर, AK-47 समेत भारी हथियार सौंपे

















